icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272301
AAAjmat AliFollow3 Dec 2024, 02:49 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहजहांपुर विकास में यूपी में चौथा और राजस्व वसूली में दूसरे स्थान पर पहुंचा

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow1m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों, राजस्व वसूली और कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक में यह तथ्य सामने आया कि जनपद शाहजहांपुर विकास कार्यों की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में चौथे और राजस्व वसूली में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मंत्री ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ ही एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। ​योजनाओं में मिला 'ए-ग्रेड', किसानों को बड़ी सौगात मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) उत्कर्ष द्विवेदी ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि पीएम आवास योजना (ग्रामीण), हर घर जल मिशन, सोलर योजना, कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, पेंशन योजनाओं और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित अधिकांश प्रमुख योजनाओं में जनपद को 'ए-ग्रेड' प्राप्त हुआ है। हालांकि, ओडीओपी टूल किट और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 'डी-ग्रेड' मिलने पर सुधार की आवश्यकता जताई गई। ​प्रभारी मंत्री ने बताया कि जनपद में जल्द ही तीन नई चीनी मिलें शुरू होने जा रही हैं, जिसके बाद जिले में कुल चीनी मिलों की संख्या पांच हो जाएगी। इससे गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके अलावा, बाढ़ से प्रभावित लगभग 72 हजार किसानों के खातों में अब तक करीब 30 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जा चुकी है। ​राजस्व वसूली में लक्ष्य से आगे निकला जनपद राजस्व समीक्षा के दौरान बताया गया कि आबकारी विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष 100.9 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर 10 में से 10 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, खनन विभाग ने 1.10 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 1.61 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और आपदा राहत के निस्तारण में भी जिले को शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। मंत्री ने जीएसटी संग्रह को और बेहतर करने पर जोर दिया। ​हत्या के मामलों में 50 प्रतिशत की कमी कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से गिरा है। पिछले आंकड़ों की तुलना में हत्या के मामलों में 50 प्रतिशत, बलात्कार के मामलों में 46 प्रतिशत और छेड़खानी की घटनाओं में 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड लगातार सक्रिय है। ​बिजली समस्या और वृक्षारोपण पर मंत्री के सख्त निर्देश प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बिजली से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान करने और स्वास्थ्य विभाग को डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। अंत में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।
0
0
Report

चतरा के पाराडीह तालाब में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों का हत्या का आरोप

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा के पाराडीह तालाब में मछली मारने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत परिजनों ने हत्या का लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी चतरा: शहर के पाराडीह तालाब में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मछली मारने के लिए घर से निकले कोल्हाडीह गांव निवासी विनोद भुइयां की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि घटना से पहले युवक के साथ मारपीट की गई थी। मृतक के भाई ने एक व्यक्ति पर पूर्व में धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। हालांकि मृतक के भाई का आरोप है कि सुनील मल्लाह पूर्व में भी विनोद को धमकी दे चुका था। परिजन इस मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही संभव है।
0
0
Report

जबलपुर में 30 करोड़ के लोन फ्रॉड: सचिन पिल्लई गिरफ्तार

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर जिले के मझौली से धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया हैं जहां 30 करोड रुपए का लोन कम ब्याज दर पर दिलाने का सपना दिखाकर एक व्यक्ति से 54 लाख 40 हजार रुपए की ठगी की गई। मामले में मझौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सचिन पिल्लई को जबलपुर से गिरफ्तार किया है वहीं दूसरे आरोपी बृजेश तिवारी की तलाश जारी है। बताया जाता कि आरोपियों ने मझौली निवासीनरेंद्र सिंह परिहार को मुंबई के गोरेगांव स्थित एटी फिनं वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड से कम ब्याज दर पर 30 करोड रुपए का लोन दिलाने का झांसा दिया था इसके बाद लोन प्रोसेसिंग और उनके खर्चों के नाम पर 52 लाख 40 हजार रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए और 2 लाख रुपए नगद भी लिए। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी मझौली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन पिल्लई निवासी सदर जबलपुर को गिरफ्तार किया है वहीं से आरोपी बृजेश तिवारी की तलाश की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

रायसेन गल्ला मंडी लूट: चार दिन की मशक्कत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी, 4 लाख नकद बरामद

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन कृषि उपज मंडी में गल्ला व्यापारी मनोज राठौर की दुकान पर हुई करीब 20 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन-चार दिनों तक लगातार दिन-रात की गई मशक्कत के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया है। DIG बीरेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी पुलिस ने 4 लाख नगदी बरामद की है.... इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की करीब 10 टीमों को जांच में लगाया गया था। इन टीमों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुँची । हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान घटनास्थल से DVR कैमरे का फुटेज उपलब्ध नहीं होने और शुरुआती स्तर पर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने के बावजूद पुलिस ने हार नहीं मानी। लगातार जांच, संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल और अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। गौरत है कि कृषि मंडी स्थित गल्ला व्यापारी मनोज राठौर की दुकान पर बदमाशों ने धावा बोलकर वहां मौजूद मुंशी पदम सिंह यादव को बंधक बनाया था और उनके साथ मारपीट कर रुपए लूटकर फरार हो गये थे। हमले में घायल मुंशी पदम सिंह का भोपाल में उपचार जारी है। रायसेन कृषि मंडी में हुई इस वारदात ने व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी थी। अब आरोपियों के पकड़े जाने से मामले की जांच को अहम दिशा मिली है। आरोपी शिवा गौर समीप के गांव बनगवा के निवासी है। और मंडी में ही मनोज राठौर के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। पांच माह पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। शिवा गौर ने अपने साथी घनश्याम कीर के साथ मिलकर बारदात को अंजाम दिया।
0
0
Report
Advertisement

जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ा, हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Sidhi, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। सफाई ठेकेदार के खिलाफ महिला एवं पुरुष कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। वेतन में बढ़ोतरी नहीं किए जाने और अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इसी बीच स्थानीय विधायक रीति पाठक जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां लामबंद सफाई कर्मचारियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं और न्याय की गुहार लगाई। मामले को लेकर मौके पर मौजूद सिविल सर्जन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। हालांकि, कर्मचारियों का आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है।
0
0
Report

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लूट

Darogapara, Chhattisgarh:खरसिया थाना क्षेत्र के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घूमने पहुंचे युवती और उसके मित्र को दो युवकों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने पहले युवती के मित्र को डंडे से बेरहमी से पीटकर बेहोश कर दिया और फिर युवती को जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 14 नवंबर को वह अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से सक्ती रेलवे स्टेशन जाने निकली थी। ट्रेन लेट होने के कारण दोनों खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा घूमने पहुंच गए। इसी दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय दो युवक पीछे से आए और उन्हें डराने-धमकाने लगे। आरोपियों ने युवती के मोबाइल से 1200 रुपये और उसके मित्र से 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद युवक के सिर और शरीर पर डंडे से हमला कर उसे बेहोश कर दिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव और थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। खरसिया पुलिस ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ और संदिग्धों की पहचान के आधार पर राहुल पटेल और फनेश्वर प्रसाद पटेल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों को घटनास्थल ले जाकर घटना का पुनर्निर्माण भी कराया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना का वीडियो बनाने में इस्तेमाल किया गया आईफोन, वारदात में प्रयुक्त डंडा और लूट की रकम बरामद की है। आरोपी फनेश्वर से 1500 रुपये और राहुल से 3000 रुपये जब्त किए गए। आरोपियों के मोबाइल की जांच में अन्य युवतियों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी राहुल पटेल (21 वर्ष) और फनेश्वर प्रसाद पटेल (20 वर्ष), दोनों बोतल्दा निवासी हैं। खरसिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 597/2026 में बीएनएस की धारा 109, 309(6) और 70 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है
0
0
Report

जहानाबाद में भोजपुरी गायकों के संघर्ष के बीच दिनदहाड़े हमला, पुलिस जांच शुरू

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के कोर्ट एरिया में भोजपुरी गायक अभिषेक कुमार और शिव कुमार विक्कू के बीच सदियों पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदली। सोमवार को दिनदहाड़े 6-7 बदमाशों ने राजा बाजार निवासी brijesh kumar के सिर में चोट कर उसे अस्पताल भेजा। घायल ने आरोप लगाया कि हमलावर अभिषेक कुमार के समर्थक थे और चाकू से वार कर उसकी जान लेने की कोशिश की। ब्रजेश को सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रणधीर कुमार ने गंभीर सिर चोट की पुष्टि की और पीएमसीएच रेफर करने की बात की। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है। इसके तार 26 अक्टूबर की फायरिंग-ग्राड़फोड़ की घटना से जुड़ते दिखते हैं जब अभिषेक कुमार ने अपने घर में आज घायल ब्रजेश कुमार सहित शिव कुमार विक्कू को नामजद किया था। कोर्ट एरिया जैसे संवेदनशील इलाकों में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह हमला 26 अक्टूबर के फायरिंग कांड का बदला है या कोई अन्य वजह है.
0
0
Report
Advertisement

नरसिंहपुर में गन्ना मूल्य सुधार के लिए किसानों का आक्रोश, 18 नवंबर बैठक तय

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में गन्ने के वाजिब दाम को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 18 नवंबर तक उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो जिले की सभी शुगर मिलों पर "सवा मन का ताला" जड़ दिया जाएगा। तस्वीरें नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट के बाहर की हैं, जहां गन्ना किसानों का आक्रोश साफ देखा जा सकता है। फसल का सही मूल्य न मिलने से नाराज किसान रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे मौके पर काफी देर तक धक्का-मुक्की और बहसबाजी का माहौल बना रहा, लेकिन किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान दरअसल, किसान पहले 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव की मांग कर रहे थे, लेकिन खेतों में खड़ी फसल को देखते हुए अब उन्होंने प्रशासन के सामने नया फॉर्मूला रखा है। किसानों की मांग है कि मिलें तुरंत 510 से 511 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी शुरू करें और हर महीने इसमें 5 रुपये की बढ़ोतरी की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। प्रशासन ने 18 नवंबर को मिल प्रबंधन और किसानों के बीच निर्णायक बैठक कराने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि 18 नवंबर की बैठक में समाधान निकलता है या फिर नरसिंहपुर की शुगर मिलों पर ताले लटकते हैं।
0
0
Report

सनकोटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत

Shajapur, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे-52 पर शाजापुर जिला मुख्यालय से 08 किलोमीटर दूर ग्राम सनकोटा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसका ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे एंबुलेंस 1033 युवक को मृत अवस्था में जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंची। युवक बाइक पर सवार था और किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी के अनुसार सोमवार शाम को हाईवे एंबुलेंस 1033 युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। प्रारंभिक जानकारी में हादसा सनकोटा के समीप होना बताया गया है। युवक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान पवन कुमार (26) पिता रामचंदर निवासी ग्राम उभापान, पोस्ट धतरावदा, थाना जीरापुर, जिला राजगढ़ के रूप में हुई। फिलहाल युवक के शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया गया है। परिजनों से संपर्क कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बरौली मतदान केंद्र पर शाम 4 बजे कतार, गोलीकांड के बाद चुनावी माहौल गर्म

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बरौली में सुबह 7 बजे नहीं शाम 4 बजे बाद लगी वोटरों की कतार धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में सरमथुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बरौली में शाम 4 बजे तक एक भी मतदान नहीं हुआ था। शाम 4 बजे के बाद अचानक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार लग गई। सुबह से मतदान नहीं होने का कारण बीते रविवार शाम गांव में एक युवक की गोली लगने से हुई मौत थी। इस घटना के चलते गांव में शोक का माहौल और चुनावी रंजिश के चलते बरौली का मतदान केंद्र दिनभर सूना पड़ा रहा। वोट करने आए मतदाताओं ने कहा विकास को लेकर करेंगे अपना वोट
0
0
Report

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण में छह सप्ताह में फैसला

Chandigarh, Chandigarh:गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सरकार को 6 सप्ताह में फैसला लेने के निर्देश पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के लंबे समय से कार्यरत गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की मांग पर सोमवार को अहम आदेश जारी किया है। जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ की एकल पीठ ने उमेद सिंह और अन्य की याचिका का निपटारा करते हुए राज्य सरकार के सक्षम प्राधिकारी को मामले पर छह सप्ताह के भीतर फैसला लेने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ताओं की रिट याचिका को ही सरकार के समक्ष प्रतिवेदन माना जाए और संबंधित गेस्ट टीचरों को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया जाए। इसके बाद सरकार को सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के संबंधित फैसलों को ध्यान में रखते हुए कारण सहित आदेश पारित करना होगा。 याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वे वर्ष 2005 से 2007 के बीच नियुक्त हुए थे और करीब दो दशकों से सरकारी स्कूलों में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने लंबे समय से नियमितीकरण और परिणामी लाभ दिए जाने की मांग की है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में मामले के गुण-दोष पर अंतिम टिप्पणी नहीं की है। कोर्ट ने सरकार को यह तय करने के लिए कहा है कि संबंधित शिक्षक नियमितीकरण और अन्य लाभों के लिए पात्र हैं या नहीं। यदि सुनवाई और नियमों की जांच के बाद शिक्षक पात्र पाए जाते हैं तो उन्हें नियमानुसार राहत देने के निर्देश दिए गए हैं。 यह आदेश ऐसे समय आया है जब हरियाणा में हजारों गेस्ट टीचर नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण से जुड़े मामलों में सरकार को संबंधित दावों पर विचार करने के निर्देश दिए थे। अगस्त 2026 में डिवीजन बेंच ने भी एक मामले में एकल पीठ के आदेश के बाद राज्य की अपील का निपटारा किया था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top