icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संगम विहार में टूटी दीवार और गंदे पानी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी; विभाग से कार्रवाई की मांग

New Delhi, Delhi:जंगली जानवरों का डर, गंदगी से बीमारी फैलने का डर तिल-तिल जी रही संगम विहार की जनता। तिमारपुर विधानसभा के संगम विहार में बदहाल व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ बायोडायवर्सिटी पार्क की टूटी दीवार से जंगली जानवरों के रिहायशी इलाके में आने का डर है, तो दूसरी तरफ नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। ये तस्वीरें संगम विहार गली नंबर 10 की हैं, जहां इन दिनों लोग नारकीय हालात के बीच रहने को मजबूर हैं। घरों के बाहर बनी नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं और कई जगह नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार जमा गंदे पानी और गंदगी की वजह से बदबू के साथ-साथ बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। पार्क की टूटी दीवार को ठीक कराने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं, उसी पार्क में अब कूड़ा डालने की समस्या भी बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण कुछ लोग पार्क के अंदर ही कूड़ा फेंक रहे हैं, इससे पार्क वातावरण प्रभावित हो रहा है और आसपास रहने वालों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई और टूटी वॉल बाउंड्री को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण करे, नालियों की सफाई कराए और बायोडायवर्सिटी पार्क की सुरक्षा दीवार को दुरुस्त करे। संगम विहار में एक तरफ गंदा पानी और दूसरी तरफ टूटी पार्क दीवार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब जागता है और स्थानीय लोगों को इन समस्याओं से कब राहत मिलती है।
0
0
Report
Advertisement

अरनब चक्रवाती तूफान से झारखंड में तेज बारिश, रांची भी प्रभावित

Ranchi, Jharkhand:बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब ने राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड को अपने चपेट में लिया है। मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया। पिछले 24 घंटे ने राज्य के अधिकांश हिस्से में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। आज भी राज्य के अनेकों हिस्से में बदल छाए रहेंगे इसके साथ ही बारिश के साथ हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभवना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया । आम लोगों से अपील किया गया है कि खुले स्थानों पर रहने के दौरान सावधानी बरतें। 27 और 28 सितंबर को भी बारिश के आसार हैं, इसके साथ बज्रपात और तेज हवा चलने का अनुमान है। जलप्रपातो में भी उफान को देखते हुए जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी किया है।
0
0
Report

अलवर में महापौर सुमन अग्रवाल ने पदभार संभाला, उप महापौर अजय पूनिया मौजूद

Alwar, Rajasthan:शुभ मुहूर्त में अलवर की नई महापौर सुमन अग्रवाल ने संभाली कुर्सी, उप महापौर अजय पूनिया भी रहे मौजूद अलवर। अलवर नगर निगम को आज नई महापौर और उप महापौर मिल गए। नव निर्वाचित महापौर सुमन अजय अग्रवाल और उप महापौर अजय पूनिया ने शुक्रवार सुबह शुभ मुहूर्त के अनुसार करीब साढ़े छह बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विधि-विधान के साथ अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान महापौर सुमन अग्रवाल के पति एवं पूर्व सभापति अजय अग्रवाल और अलवर विधायक व वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण करने से पहले नगर निगम परिसर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महापौर सुमन अग्रवाल ने विधि-विधान के साथ महापौर की कुर्सी संभाली, जबकि उप महापौर अजय पूनिया ने भी अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद दोनों ने शहर को साफ, स्वच्छ और बेहतर बनाने के साथ विकास को गति देने की बात कही। महापौर और उप महापौर के कार्यभार संभालने के मौके पर सुबह से ही भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता निगम कार्यालय पहुंचने लगे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर नई महापौर और उप महापौर का स्वागत किया। कुर्सी संभालने के बाद पार्षदों ने महापौर सुमन अग्रवाल को माला पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद महापौर सुमन अग्रवाल ने नगर निगम परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा नेताओं, पार्षदों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। बाइट — सुमन अग्रवाल, महापौर, अलवर नगर निगम बाइट — अजय पूनिया, उप महापौर, अलवर नगर
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

दक्षिण कश्मीर के किसानों के लिए फसल बीमा और कर्ज राहत की माँग तेज

Srinagar, Uttarakhand:MLAs Seek Crop Insurance and Loan Relief for Farmers in South Kashmir. MLA Rajpora, Pulwama, Mohidin Mir, has urged the Jammu and Kashmir Government to introduce and strengthen crop insurance coverage for farmers, particularly in view of recent losses caused by hailstorms, gusty winds and adverse weather conditions in South Kashmir. Raising the issue in the J&K Legislative Assembly, Mir said that recent weather-related damage has severely affected crops and created serious difficulties for farmers. He stressed that a large section of the population in South Kashmir depends on agriculture for its livelihood and that many farming families have limited alternative sources of income. Mir called for an effective insurance scheme for farmers so that they can receive compensation for crop losses caused by natural calamities. Supporting the demand, Shopian MLA Shabir Ahmad Kullay also called for wider implementation of crop insurance schemes. He urged the government to ensure that the Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana reaches every eligible farmer in the region. Kullay also demanded relief for farmers facing outstanding KCC loans, saying that the government should consider waiving or restructuring such loans for farmers affected by crop losses. He pointed to previous instances of loan waivers and urged the government to consider similar relief measures for farmers. Farooq Wani Srinagar. He further called for greater government support for horticulture, including subsidies and assistance for apple growers, to help farmers recover from losses and strengthen the agricultural economy of the region.
0
0
Report

PDP विधायक Aga Syed Muntazir Mehdi ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए बिल पेश किया

Srinagar, Uttarakhand:Aga Syed Muntazir Mehdi, PDP MLA from Budgam, moves a Private Members’ Bill in the Jammu and Kashmir Legislative Assembly seeking to establish a legal framework for the dignified return and reintegration of displaced Kashmiri Pandits. The proposed legislation, titled the “Kashmiri Pandit and Migrant Re-integration Bill,” aims to address issues related to the return, rehabilitation and social reintegration of displaced members of the Kashmiri Pandit community. Speaking to Salaam TV, Aga Syed Muntazir Mehdi said the proposed legislation seeks to establish a statutory Jammu and Kashmir Re-integration Commission to oversee the process of social healing, cultural restoration and community reconciliation. According to Mehdi, the proposed commission would provide an institutional mechanism to address the concerns of displaced communities and facilitate their meaningful reintegration into the social and cultural fabric of Jammu and Kashmir. Proposal to restructure Relief and Rehabilitation Department. The bill also proposes restructuring the existing Relief and Rehabilitation Department and transferring its existing assets, schemes and responsibilities to the proposed Re-integration Commission. Mehdi said the proposed framework is intended to provide a more comprehensive and institutional approach to the issue of displacement, rather than limiting the government’s role to relief measures alone. The proposed commission would focus on issues including social reconciliation, restoration of cultural ties and facilitating the dignified return and reintegration of displaced Kashmiri Pandits.
0
0
Report
Advertisement

JK में 21 लाख से अधिक किताबें जाँच, 4,249 किताबें हटाई गईं

Srinagar, Uttarakhand:Over 21.81 lakh books examined in Jammu & Kashmir; 4,249 removed from libraries. The Jammu and Kashmir government removed 4,249 books from government and educational libraries following a large-scale screening across the Union Territory, with more than 21,81,582 books and publications scrutinised. Education Minister Sakina Itoo, while replying in the Legislative Assembly, said that 12,48,641 books were examined in the Kashmir division and 9,32,941 in the Jammu division. The government stated that 3,996 titles were removed from Kashmir and 253 from Jammu, with 1,752 titles referred for further expert examination. The exercise also involved removal of 518 copies of 19 titles previously banned. The move follows 2025 actions when several books were banned for alleged “false narratives” and glorification of terrorism, including titles like Azadi by Arundhati Roy and The Kashmir Dispute 1947–2012 by A.G. Noorani. Education Minister Sakina Itoo said the review aims to uphold constitutional values and promote academic standards and responsible citizenship. Chief Secretary Atal Dulloo said the banned books were removed in accordance with legal provisions. Several political leaders criticised the move, questioning its impact on access to regional history and memory, and the criteria and process for removal. Independent MLA Sheikh Khursheed Ahmad, PDP youth leader Waheed Parra, and others voiced concerns about removing literature from universities and libraries amid widespread online access. Chief Minister Omar Abdullah commented on the limited powers in some administrative matters. Mirwaiz Umar Farooq expressed concern over removing books from educational institutions, while the government maintains the action is within the legal framework and intended for maintaining standards and values.
0
0
Report

अलीपुर मुखमेलपुर में घरेलू कलह: पत्नी ने पति की बेरहमी से पिटाई से मौत

New Delhi, Delhi:अलीपुर में घरेलू कलह का खूनी अंत: मुखमेलपुर गांव में पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, एमसीडी (MCD) कर्मचारी की मौत; आरोपी पत्नी हिरासत में राजधानी दिल्ली के बाहरी-उत्तरी जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुखमेलपुर गांव से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ बीती रात घरेलू कलह के दौरान एक पत्नी ने अपने ही पति की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि देर रात इलाज या चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। मृतक दिल्ली नगर निगम (MCD) में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) की टीमें मौके पर पहुँच गई हैं। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। अक्सर होता था झगड़ा, भाई और बेटे ने खोली पोल मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो दिल्ली नगर निगम (MCD) में अपनी सेवाएं दे रहा था। स्थानीय सूत्रों और परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, रवि और उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। मामले का खुलासा करते हुए मृतक रवि के बेटे और उसके सगे भाई ने पुलिस को बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बीती रात भी बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने तैश में आकर रवि को बुरी तरह पीट दिया, जिसके बाद देर रात उसकी मौत हो गई FSL और पुलिस टीम मौके पर, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए एक सरकारी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गंभीरता को देखते हुए अलीपुर थाना पुलिस के साथ-साथ एफएसएल (Forensic Science Laboratory) की स्पेशल टीम तुरंत मुखमेलपुर गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घर के अंदर से उंगलियों के निशान (Fingerprints) और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं ताकि यह साफ हो सके कि मारपीट में किन चीजों का इस्तेमाल किया गया था और मौत की मुख्य शारीरिक वजह क्या रही। आरोपी पत्नी हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार अलीपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को मौके से ही हिरासत में ले लिया है और थाने लाकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने रवि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, और पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद से पूरे मुखमेलपुर गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top