272302
मोटरसाईकिल पर अचानक लगी आग
Nagar Khas, Uttar Pradesh:नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया के पास मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी जा रहे थे। मोटरसाईकिल के सैलेंसर से सटा बैग जलने लगा। पत्नी मोटरसाइकिल से कूदकर जान बचाई जबकि पति ने मोटरसाइकिल से बैग़ खोलकर दूर फेंक दिया। इस घटना मे कोई हताहत नही हुआ। बडी घटना से बच गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीपांशी ने क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Biswan, Uttar Pradesh:दीपांशी ने क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयन, नगरवासियों ने बेहतर अवसर दिए जाने की उठाई मांग बिसवां, सीतापुर। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, पुरवारी टोला की कक्षा आठ की छात्रा दीपांशी ने विद्या भारती आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, सीतापुर में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अखिल भारतीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन असम में होगा। दीपांशी ने मेहनत, लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट योग कौशल का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार के साथ नगरवासियों में भी खुशी है। प्रधानाचार्या प्रतिभा श्रीवास्तव तथा शिक्षिकाओं सुश्री अंजली गुप्ता, प्रेमलता गुप्ता, आकृति मिश्रा, सुश्री सर्वला स्याल और सुश्री प्रगति अवस्थी ने दीपांशी को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। नगरवासियों ने दीपांशी की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी होनहार प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए शासन स्तर से उचित प्रोत्साहन और अवसर मिलना चाहिए। लोगों ने उम्मीद जताई कि दीपांशी को आवश्यक सहयोग और सुविधाएं मिलेंगी, ताकि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिसवां और सीतापुर का नाम रोशन कर सकें।0
0
Report
नरदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विक्की मेहता को गोली, अस्पताल रेफर
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के नरदह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिक्की मेहता को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार अज्ञात अपराधी मुखिया प्रतिनिधि विक्की मेहता को गोली मार दिया गंभीर स्थिति में उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीस में जुड़ गई है। विक्की मेहता भी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग थे कई सारे आपराधिक मामले उन पर दर्ज थे।0
0
Report
15 दिनों के बाद मेघराज की एंट्री: बारिश ने गणेश उत्सव का स्वागत सहारा दिया
Thane, Maharashtra:15 दिवसानंतर मेघराजाची एन्ट्री, बाप्पाच्या स्वागताआधीच पावसाची हजेरी... गेली पंधरा दिवस दडी मारलेल्या पावसाने अखेर बाप्पाच्या स्वागतासाठी हजेरी लावली आहे. पावसामुळे उकाड्यापासून दिलासा मिळाला असला तरी गणेशभक्तांची मात्र धावपळ उडाली आहे. गणपती बाप्पाच्या आगमनाची चाहूल लागताच गायब झालेल्या मेघराजाने पुन्हा एन्ट्री केली आहे. उत्सवाच्या पूर्वसंध्येलाच पावसाने बरसायला सुरुवात केल्याने वातावरणात गारवा आला आहे आणि गेल्या काही दिवसांपासूनच्या उकाड्यापासून नागरिकांना दिलासा मिळाला आहे. मात्र दुसरीकडे बाप्पाच्या आगमनात पावसाची अडचण निर्माण होत आहे. मंडप उभारणी, सजावट आणि बाप्पाच्या दर्शनासाठी जाणाऱ्या भक्तांना पावसामुळे अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. एकीकडे पावसामुळे दिलासा, तर दुसरीकडे भक्तांची धावपळ असे चित्र सध्या शहापूर, भिवंडी व कल्याण परिसरात पाहायला मिळत आहे.0
0
Report
Advertisement
गणेश चतुर्थी शोभायात्रा के लिए Jaipur में ट्रैफिक प्लान लागू, डाइवर्ट और नो-पार्किंग
Jaipur, Rajasthan:शहर में मंगलवार को निकलने वाली भगवान गणेश की शोभायात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। शोभायात्रा शाम 4 बजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर से रवाना होगी और मोती डूंगरी रोड, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा और ब्रह्मपुरी बस स्टैंड होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान कई मार्गों पर नो-व्हीकल जोन रहेगा। यहां वाहनों का प्रवेश पूर्णत: रहेगा बंद। शोभायात्रा के दौरान त्रिमूर्ति सर्किल से जेडीए चौराहा, आरबीआई तिराहा से गणेश मंदिर के बीच तख्तेशाही रोड और धर्मसिंह सर्किल से गणेश मंदिर तक नो-व्हीकल व्यवस्था रहेगी। शोभायात्रा के अलग-अलग चौराहों पर पहुंचने के साथ ट्रैफिक को वैकल्पिक और समानांतर मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। शोभायात्रा के धर्म सिंह सर्किल पहुंचने से पूर्व यातायात का संचालन इस प्रकार रहेगा: गुरुद्वारा मोड से घाटगेट चौराहा की तरफ; बर्फखाना चौराहा से जवाहर नगर रोड पर; राजापार्क चौराहे से आगे सामान्य यातायात नहीं आ सकेगा; त्रिमूर्ति सर्किल से नारायण सिंह तिराहा की तरफ; नारायण सिंह सर्किल से त्रिमूर्ति की तरफ यातायात का संचालन बंद रहेगा। शोभायात्रा के मिनर्वा चौराहा पहुंचने से पूर्व यातायात का संचालन ऐसे रहेगा: गुरुद्वारा मोड से घाटगेट चौराहा की तरफ यातायात संचालन बंद रहेगा; धर्म सिंह सर्किल क्रॉस करने पर गुरुद्वारा मोड से गोविंद मार्ग की तरफ; घाटगेट चौराहा से घाटगेट बाजार एवं मुक्ति मार्ग की तरफ; र Rot ary सर्किल से जवाहर नगर बाईपास की तरफ; गोनेर तिराहा आगरा रोड से गोनेर रोड की तरफ आवश्यकता अनुसार; रामनिवास बाग चौराहा से रामनिवास बाग के अंदर एवं चौड़ा रास्ता की तरफ; यादगार तिराहा से टोंक रोड की तरफ; रामगढ़ मोड से धोबीघाट दिल्ली रोड की तरफ आवश्यकतानुसार; रामगढ़ मोड से माउंट रोड संजय सर्किल व शास्त्री नगर की तरफ संचालन रहेगा। शोभायात्रा के सांगानेरी गेट पहुंचने से पूर्व यातायात संचालन यूं रहेगा: बड़ी चौपड़ से त्रिपोलिया, सुभार चौक व रामगंज की तरफ; न्यूगेट चौराहा से बापू बाजार में प्रवेश बंद रहेगा; संजय बाजार से जौहरी बाजार की तरफ बंद रहेगा। शोभायात्रा के बड़ी चौपड़ पर पहुंचने से पूर्व यातायात संचालन ऐसे रहेगा: सुभार चौक से चार दरवाजा की तरफ; रामगंज चौपड से घाटगेट, गलता गेट, चार दरवाजा की तरफ; त्रिपोलिया बाजार से चौडा रास्ता, छोटी चौपड़ की तरफ। शोभायात्रा के त्रिपोलिया गेट पहुँचने से पूर्व यातायात का संचालन यूं रहेगा: रामनिवास बाग चौराहा से रामनिवास बाग के अन्दर; बापू बाजार, नेहरु बाजार से न्यूगेट आने वाले यातायात को रामनिवास बाग चौराहा की तरफ; छोटी चौपड से किशनपोल बाजार, गणगौरी बाजार, चांदपोल बाजार की तरफ। शोभायात्रा के छोटी चौपड पहुंचने से पूर्व यातायात का संचालन ऐसे रहेगा: संजय सर्किल से संसार चन्द्र रोड, झोटवाडा रोड की तरफ; चौगान चौराहा से बारह भाईयों का चौराहा, चौगान स्टेडियम रोड की तरफ; अजमेरी गेट से यादगार तिराहा की तरफ; इन्द्रा बाजार, नेहरु बाजार से किशनपोल बाजार आने वाले यातायात को अजमेरी बाहर की तरफ। शोभायात्रा चौगान चौराहा पर आने से पूर्व यातायात का संचालन यूं रहेगा: बारह भाईयों का चौराहा से नाहर गढ़ रोड पर; लंगर के बालाजी, शिवाजी चौक से आने यातायात निषेध रहेगा। शोभायात्रा ब्रह्मपुरी बस स्टैंड पर आने से पूर्व यातायात का संचालन यूं रहेगा: जोरावर सिंह गेट, सीताराम बाजार, मोहन पुलिया व गेटोर तिराहा की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानांतर मार्गो से संचालन। शोभायात्रा गढ़ गणेश मंदिर पर आने से पूर्व यातायात का संचालन ऐसे रहेगा: मोहन पुलिया, फूटा कोट, रामगढ़ मोड की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानांतर मार्गो से संचालन। इन बाजारों में रहेंगी नो-पार्किंग: एम.डी रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा से गढ़ गणेश मंदिर तक. बसों का ये रहेगा रूट: जे.सी.टी.एस.एल एवं सिटी बसों का संचालन - गोपालपुरा की तरफ से यादगार तिराहा की तरफ आने वाली जे.सी.टी.एस.एल. बस-मिनी बसों को लक्ष्मी मंदिर से सहकार मार्ग पर संचालित किया जायेगा; टोंक रोड पर यातायात के अधिक दबाव होने पर यादगार तिराहा की तरफ से गोपालपुरा की तरफ जाने वाली जे.सी.टी.एस.एल बस/मिनी बसों को अशोका टी. पोइन्ट से अशोका मार्ग पर संचालित किया जायेगा; शहर में संचालित होने वाली जे.सी.टी.एस.एल-सिटी बसों का संचालन परकोटा क्षेत्र में निषेध रहेगा; एम. आई. रोड पर चलने वाली जे.सी.टी.एस.एल-सिटी बसों को एम.आई. रोड पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर डायवर्ट कर संचालित कि जायेगी। रोडवेज बसों का संचालन यूं रहेगा: दिल्ली रोड़ से सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड आने वाली रोडवेज बसें चन्दवाजी से एक्सप्रेस हाई-वे होते हुए रोड़ नम्बर 14 पुलिया से सर्विस रोड़ से सीकर रोड़, विधाधर नगर आगार बस स्टैण्ड आ सकेगी; सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड से दिल्ली रोड पर जाने वाली रोडवेज बसें सिन्धी कैम्प से पानीपेच तिराहा, चौमू तिराहा, सीकर रोड़, रोड़ नम्बर 14 पुलिया से एक्सप्रेस हाई-वे होते हुए दिल्ली रोड़ पर जा सकेगी; सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड से आगरा रोड़ पर संचालित होने वाली रोडवेज की बसों का संचालन रोडवेज बस स्टैण्ड, रोेटरी सर्किल से किया जायें; लोक परिवहन एवं स्लीपर बसों का संचालन ऐसे रहेगा: दिल्ली रोड़ से सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड आने वाली लोक परिवहन व स्लीपर बसें चन्दवाजी से एक्सप्रेस हाई-वे होते हुए रोड़ नम्बर 14 पुलिया से सर्विस रोड़ से सीकर रोड़ से आ सकेगी; सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड से दिल्ली रोड पर जाने वाली लोक परिवहन व स्लीपर बसें सिन्धी कैम्प से पानीपेच तिराहा, चौमू तिराहा, सीकर रोड़, रोड़ नम्बर 14 पुलिया से एक्सप्रेस हाई-वे होते हुए दिल्ली रोड़ पर जा सकेगी; सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड के आस-पास से आगरा रोड़ पर संचालित होने वाली लोक परिवहन व स्लीपर बसों का संचालन प्राईवेट बस स्टैण्ड, टी.पी. नगर से किया जायेंगा। भारी वाहनों की एंट्री पर रोक: शोभायात्रा पूरी होने तक परकोटा क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि अति आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों की आवाजाही निर्बाध रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान निर्धारित वैकल्पिक एवं समानांतर मार्गों का उपयोग करें।0
0
Report
हरितालिका तीज पर उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों महिलाओं ने की भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा
Baisar, Uttar Pradesh:सोनाडीह के प्राचीन शिव मंदिर पर हरितालिका तीज पर उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों महिलाओं ने की भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा *बृजमनगंज, महाराजगंज।* जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनाडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर आज हरितालिका तीज के पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में सुहागिन महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सायं काल के समय मंदिर परिसर में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखकर सोलह श्रृंगार कर हाथों में पूजा की थाली, फूल-माला, बेलपत्र लेकर मंदिर पहुंची थीं। मंदिर के पुजारी द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया और हरितालिका तीज की कथा सुनाई गई। पूजा के बाद महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ से अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और हरितालिका माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सोनाडीह का यह शिव मंदिर काफी प्राचीन और सिद्ध पीठ माना जाता है। यहां हर साल हरितालिका तीज, महाशिवरात्रि और सावन में विशेष पूजा का आयोजन होता है। इस बार तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ होने से श्रद्धालुओं में और अधिक उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर समिति के लोगों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे।0
0
Report
जयपुर नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने 78 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर की शहर सरकार का फैसला हो गया है...चार वार्डों का रिजल्ट बाकी है, लेकिन सत्ता का सस्पेंस खत्म। 150 में से 146 वार्डों के नतीजों में भाजपा ने 78 सीटें जीतकर बहुमत की 76 वाली लाइन पार कर ली है। कांग्रेस 53 पर सिमटी, जबकि 15 निर्दलीयों ने बाजी मारी। यानी पांच बूथों पर री-पोल अब चार पार्षदों की किस्मत तो तय करेगा, लेकिन जयपुर की सरकार नहीं। 1994 से चला आ रहा भाजपा का दबदबा कायम है और जयपुर में सातवीं बार कमल खिला है। देखिए जयपुर के जनादेश की पूरी तस्वीर... ___________________________________ VO-1-राजधानी की शहरी सत्ता पर एक बार फिर कमल खिल गया। जयपुर नगर निगम के 150 में से 146 वार्डों के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए। इनमें भाजपा ने 78 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। कांग्रेस के खाते में 53 सीटें गईं, जबकि 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। चार वार्डों का परिणाम अभी बाकी है, लेकिन इससे शहर की सरकार का गणित नहीं बदलने वाला। भाजपा 78 सीटों के साथ 150 सदस्यीय निगम में बहुमत के लिए जरूरी 76 के आंकड़े से पहले ही 2 सीट आगे निकल चुकी है। यानी बाकी चारों सीटों के नतीजे भाजपा के खिलाफ भी जाएं तो उसका बोर्ड बनना तय है। इस चुनाव में करीब 15 लाख मतदाताओं ने वोट डालकर शहर की सरकार का फैसला किया। नतीजों ने एक बार फिर दिखाया कि जयपुर की शहरी राजनीति में भाजपा की पकड़ बरकरार है। ___________________________________ bite-संदेश नायक, कलक्टर , जयपुर। ___________________________________ VO-2-जयपुर नगर निगम के चुनावी इतिहास में भाजपा का दबदबा करीब तीन दशक पुराना है। 1994 में पहली बार नगर निगम चुनाव हुए और भाजपा का बोर्ड बना। इसके बाद अलग-अलग चुनावों और बदली हुई चुनावी व्यवस्थाओं के बीच भाजपा का प्रभाव कायम रहा। इस बार भाजपा ने शहर की सरकार बनाने का सिलसिला सातवीं बार आगे बढ़ाया है। इस इतिहास में 2009 का चुनाव सबसे दिलचस्प रहा था। तब निगम बोर्ड में भाजपा का बहुमत था, लेकिन महापौर का चुनाव सीधे जनता ने किया था। जनता ने कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल को महापौर चुना। यानी पार्षदों का बहुमत भाजपा के साथ था, लेकिन शहर की महापौर कांग्रेस की थीं। पिछले कार्यकाल में जयपुर को दो नगर निगमों ग्रेटर और हैरिटेज में बांट दिया गया था। ग्रेटर में भाजपा का बोर्ड बना, जबकि हैरिटेज में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद निर्दलीयों के सहयोग से कांग्रेस ने बोर्ड बनाया। अब एकीकृत नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने फिर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। अब तक घोषित 146 सीटों में भाजपा की हिस्सेदारी 53.42% है। कांग्रेस ने 36.30% और निर्दलीयों ने 10.27% वार्ड जीते हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच फिलहाल 25 सीटों का अंतर है। ___________________________________ सीटों का गणित भाजपा — 78 कांग्रेस — 53 निर्दलीय — 15 परिणाम बाकी — 4 कुल वार्ड — 150 बहुमत का आंकड़ा — 76 ___________________________________ VO-3-जपुर नगर निगम की मतगणना के दौरान ईवीएम की तकनीकी खराबी ने सात वार्डों के परिणाम अटका दिए थे। इनमें वार्ड 47, 72 और 148 की खराब मशीनों को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा। इन वार्डों में पहले और दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर खराब मशीन में दर्ज कुल मतों से अधिक था। यानी खराब मशीन के सभी वोट दूसरे नंबर के प्रत्याशी के पक्ष में मान लिए जाते, तब भी परिणाम नहीं बदल सकता था। आयोग से अनुमति मिलने के बाद तीनों वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए। वार्ड 47 में भाजपा, वार्ड 72 में कांग्रेस और वार्ड 148 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वही वार्ड 9, 18, 25 और 34 में स्थिति अलग है। यहां खराब ईवीएम के कारण परिणाम तय नहीं हो सका। इसलिए चार वार्डों के 16 सितंबर को पांच बूथों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। री-पोल के बाद 17 सितंबर को वोटों की गिनती होगी और चारों वार्डों के अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे。 ___________________________________ यहां होगा पुनर्मतदान वार्ड 9 — बूथ संख्या 111 वार्ड 18 — बूथ संख्या 235 वार्ड 25 — बूथ संख्या 343 वार्ड 34 — बूथ संख्या 477 और 484 ___________________________________ bहरहाल, भाजपा के पास अभी ही 78 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 76 सीटें चाहिए। इसलिए जिन चार वार्डों में पुनर्मतदान होना है, यदि भाजपा उनमें से एक भी सीट नहीं जीतती, तब भी उसके पास बहुमत से दो सीट ज्यादा रहेंगी। यदि चारों सीट भाजपा जीतती है तो उसका आंकड़ा अधिकतम 82 तक पहुंच सकता है। कांग्रेस फिलहाल 53 सीटों पर है और बाकी चारों जीतने पर भी अधिकतम 57 तक ही पहुंच सकती है। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर ज्वेलरी शॉप से अंगूठी चोरी: महिला समेत दो गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:मामला गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के खिरवानिया चौराहे पर स्थित रामवचन ज्वेलर्स नामक दुकान की है। यहां रामगढ़ताल बड़गो निवासी रामवचन ज्वेलरी शॉप चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को इनकी दुकान पर बाइक सवार एक युवक और महिला घटना में पहुंचे थे। दोनों दुकान पर पीली धातु की अंगूठियां देखने लगे। इसी दौरान आरोप है कि मौका पाकर दोनों ने दुकान से अंगूठियां चोरी कर लीं और वहां से निकल गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। दुकान से गहने चोरी होने की जानकारी के बाद पीड़ित ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 446/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। चोरी की इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक सोनकर और मीरा सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी की 2 अंगूठियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की भी बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ओर से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिएहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि चोरी की इस वारदात में इनके साथ कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। वहीं, ज्वेलरी शॉप पर हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।0
0
Report
हाथरस में बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े आतंक, किराने की दुकान पर हमला
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में बेखौफ दबंगों का दिनदहाड़े आतंक किराना व्यापारी की दुकान में घुसकर मचाया कहर 10 से 15 लोगों ने की मारपीट और तोड़फोड़ घटना का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद आरोपी मारपीट कर मौके से हुए फरार सदर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी सासनी गेट कमला बाजार का मामला0
0
Report
गोरखपुर: सर्राफ के साथ प्रताड़ना, चौकी प्रभारी निलंबित; जांच शुरू
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में चोरी के गहने खरीदने के शक में सर्राफ मुन्ना वर्मा को चौकी में बैठाकर प्रताड़ित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सर्राफ के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के बावजूद उसे देर रात तक चौकी में बैठाए रखा गया। इतना ही नहीं, रुपये लेकर छोड़ने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि इन आरोपों की अभी जांच चल रही है। मामला खजनी थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार निवासी सर्राफ मुन्ना वर्मा से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि मुन्ना वर्मा ने एक व्यक्ति से करीब दो ग्राम सोना खरीदा था। इसी दौरान खजनी पुलिस ने चोरी के गहने खरीदने-बेचने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस को शक हुआ कि चोरी का सोना सर्राफ मुन्ना वर्मा ने खरीदा है। इसी शक के आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए उनवल चौकी लाया गया। आरोप है कि पूछताछ और जांच के दौरान सर्राफ के खिलाफ चोरी के गहने खरीदने का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद उन्हें चौकी से जाने नहीं दिया गया। परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने खजनी के भाजपा विधायक श्रीराम चौहान से संपर्क किया। विधायक के पीआरओ ने चौकी प्रभारी को फोन कर सर्राफ को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित नहीं करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद भी सर्राफ को रात करीब 12 बजे तक चौकी में बैठाए रखा गया। मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया। रविवार को प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह की बैठक में भी यह मामला उठा। इसके बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामला की जांच सीओ खजनी को सौंपी गई है। फिलहाल एसएसपी ने चौकी प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई कर दी है। अब जांच में यह साफ होगा कि सर्राफ़ा कारोबारी को किस आधार पर चौकी लाया गया, कितनी देर तक बैठाया गया और रुपये लेकर छोड़ने के आरोपों में कितनी सच्चाई है。0
0
Report
Advertisement
भव्य गणेश रथयात्रा में लाखों भक्त, 25 फुट मयूर गणेश झांकी आकर्षण
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। चंदौसी में भगवान गजानन की महा रथयात्रा में उमड़ा आस्था का महासंगम। गणपति बप्पा के जयकारों के निकाली गई भगवान गणेश की भव्य रथयात्रा। भगवान गणेश की भव्य रथयात्रा में लाखों की संख्या में लोग हुए शामिल। रथयात्रा में स्टोन आइटम से सजाई गई भगवान मयूर गणेश की 25 फुट ऊंची स्वचालित झांकी ने लोगों को मोहा। बीजेपी के कैविनेट मंत्री बी एल वर्मा ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद किया गणेश रथयात्रा का उद्घाटन。0
0
Report
स्वरूपानन्द महाविद्यालय में इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला: 'परंपरा भी, प्रकृति भी'
Bhilai, Chhattisgarh:स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती महाविद्यालय, हुडको में कला, वाणिज्य और माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा 'इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला' आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पीओपी के स्थान पर प्राकृतिक मिट्टी, बीज, हल्दी, चावल और फूलों का उपयोग कर गणेश प्रतिमाएं बनाईं, ताकि विसर्जन के बाद वे पौधों का रूप ले सकें। निदेशक द्वय डॉ. दीपक शर्मा व डॉ. मोनिशा शर्मा और प्राचार्या डॉ. हंसा शुक्ला ने इसे आस्था के साथ प्रकृति संरक्षण का सशक्त माध्यम बताया। विद्यार्थियों ने 'ग्रीन गणेश' अपनाकर पर्यावरण-अनुकूल उत्सव मनाने का संकल्प लिया।0
0
Report
हिंदी दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, ‘कद्दू जी की बारात’ ने लूटी महफिल
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रतनपुर में मंगलवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। संगोष्ठी में हिंदी भाषा के महत्व, उसकी उपयोगिता और संस्कृति से जुड़ाव पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों ने ‘मां, कह एक कहानी’ का भावपूर्ण चित्रण प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों की ‘कद्दू जी की बारात’ प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आयुष, अंशिका, आदित्य, साहिबा, भूमि, अंशु, राधिका, रीतू और लक्ष्मी सहित अन्य विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि बीईओ विनयशील मिश्र ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए हिंदी को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। एआरपी मारुति नंदन मिश्र ने भी बच्चों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान सिंह ने किया, जबकि जितेंद्र दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हीरालाल सिंह, विनोद कुमार मिश्र, राकेश तिवारी, सोमनाथ शुक्ल, श्रेया त्रिपाठी, अजमल अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
ग्राम सुजना में वोटर लिस्ट विरोध: भाजपा नेताओं को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया
Giridih, Jharkhand:अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुजना में वोटर लिस्ट को लेकर बवाल मच गया है. भाजपा के दो बीएलए-2 मधु दत्ता और दिलचंद पंडित 25 पीस फॉर्म-7 के साथ ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी जानकारी के गांव के लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 भरा जा रहा था. फॉर्म-7 मतदाता का नाम हटाने के लिए उपयोग होता है, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही अहिल्यापुर थाना पुलिस के साथ-साथ सीओ और बीडीओ भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को संभालने में जुटे हैं. ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, प्रशासन दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगा है. गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
हेगसेथ ने 315 पाउंड बेंच दबाए; कैडेट्स की भीड़ उफान मचाती दिखी
Noida, Uttar Pradesh:Hegseth benches 315 pounds ROARED by cadets Impressed?0
0
Report
गड़बेता़ में CPM-BJP समर्थकों के बीच भिड़ंत, भारी पुलिस तैनाती
Mollar Chak, West Bengal:গড়বেতায় সিপিএমের মিছিলকে কেন্দ্র করে উত্তেজনা।বিজেপি সিপিএম একে অপরের বিরুদ্ধে হামলা চালানোর অভিযোগ।বিশাল পুলিশ বাহিনী পরিস্থিতি সামাল দেয়। আজ একাধিক দাবিতে গড়বেতার চন্দ্রকোনা রোড়ে মিছিলের ডাক দিয়েছিল সিপিএম।সেই মিছিলের নেতৃত্বে ছিলেন সিপিএম নেতা শতরূপ ঘোষ। মিছিল শুরু হওয়ার কিছুক্ষণ পরেই বিজেপি কর্মী সমর্থকদের দেখা যায় পতাকা হাতে জয় শ্রীরাম ধ্বনি দিতে। দুপক্ষের মধ্যে চলে স্লোগান পাল্টা স্লোগান। রীতিমতো উত্তেজনার পরিস্থিতি সৃষ্টি হয়। একে অপরের দিকে লাথি ও বাঁশ-লাঠির তাড়া দেখা যায়। এই ঘটনা নিয়ে সিপিএম নেতা শতরূপ ঘোষ বিজেপিকে কটাক্ষ করে জানায়, হামলা নয়, কয়েকজন উইচিংড়ি লাফাতে এসেছিল। আমাদের যা জমায়েত ছিল তাহলে ভেবেছিলাম ওরা অ্যাম্বুলেন্সে করে বাড়ি যাবে কিন্তু আমাদের কর্মীদের মহানুভবতা যে ওরা নিজেদের পায়ে হেঁটেই বাড়ি ফিরেছে। পাল্টা বিজেপির পক্ষ থেকে বলা হয়, বিজেপি কর্মী সমর্থকেরা পার্টি অফিসেই বসেছিল। হিন্দু বিরোধী কথাবার্তা বলা শতরূপ ঘোষ আসছে শুনে বিজেপি কর্মী সমর্থকরা জয় শ্রী রাম ধ্বনি দিতে শুরু করে। সেই সময় সিপিএম কর্মী সমর্থকেরা মোটা বাঁশ এবং মোটা লাঠি তে বাঁধা পতাকা নিয়ে বিজেপি কর্মী সমর্থকদের দিকে তেড়ে আসে এবং মারতে উদ্যত হয়। আমরা শান্ত.gড়বেতা কে আগের মত আর বোমা বন্দুক লাঠি দিয়ে অশান্ত হতে দেব না।0
0
Report
Advertisement
