272001
अमहट घाट पर डूबे युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अमहट घाट पर डूबे युवक की तलाश आज दूसरे दिन भी जारी है। सोमवार को देर शाम नहाने गए युवक अचानक नदी में डूब गए और लापता हो गए। युवक के परिजनों की स्थिति दुखद है, वे लगातार अपने बेटे के लौटने की उम्मीद में रो-रोकर परेशान हैं। एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन जारी रखी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रधानाध्यापक ने छुट्टी में खुद सड़क के गड्ढे भरे, क्षेत्र में जागरूकता फैलाई
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के पाकुड़-राजग्राम मुख्य मार्ग पर बाहिरग्राम कांटा के समीप जर्जर सड़क और जानलेवा गड्ढों से परेशान लोगों की सुविधा के लिए नबीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम ने रविवार की छुट्टी के दिन एक अनोखी पहल की है... उन्होंने किसी प्रशासनिक मदद का इंतजार किए बिना, मजदूर के साथ मिलकर खुद श्रमदान किया और सड़क के खतरनाक गड्ढों को भरवाया... बताते चलें कि यह मुख्य मार्ग झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ता है... इस पथ से न केवल मालपहाड़ी पत्थर उद्योग क्षेत्र से पत्थर लदे वाहन गुजरते हैं, बल्कि गंभीर मरीजों को रेफर किए जाने पर इसी रास्ते से पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है... सड़क की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं... प्रधानाध्यापक शमशेर आलम ने बताया की, "एक दिन बारिश के दौरान इसी रास्ते से गुजरते समय मेरी बाइक का पहिया गड्ढे में उतर गया था...उस दिन मैं दुर्घटना से बाल-बाल बचा, लेकिन मुझे अहसास हुआ कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी भी दिन किसी बड़ी दुर्घटना में किसी की जान जा सकती है... उन्होंने आगे कहा, "रविवार की छुट्टी का उपयोग समाजहित में करने के उद्देश्य से मैंने खुद कुदाल उठाई और मजदूर के सहयोग से गड्ढे भरवाए... केवल अपने लिए जीना ही जीवन नहीं है, समाज के प्रति भी हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं... प्रधानाध्यापक ने स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपील की कि वे आगे आएं और ऐसे सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं, ताकि हादसों को रोका जा सके...0
0
Report
नालंदा में अज्ञात वाहन से पिता-पुत्र हादसे में पिता की मृत्यु
Pariaunna, Bihar:नालंदा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र को उनकी चपेट में ले लिया। हादसे में 65 वर्षीय पिता प्रमोद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। घटना मानपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बिलासपुर गांव निवासी 65 वर्षीय प्रमोद शर्मा रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रमोद शर्मा अपने पुत्र अजय कुमार के साथ जजमान के यहां से काम करके पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र अजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल अजय को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है。0
0
Report
बिहार शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार: गुणवत्ता, परीक्षा और छात्र-कल्याण पर जोर
Patna, Bihar:बिहार में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। घोषणा-1: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विशेष समिति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर विद्यालय तक पहुँचाने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है, ताकि प्रत्येक विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाया जा सके और छात्रों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो। घोषणा-2: परीक्षा सुधार बिहार में परीक्षाओं को सुचारु, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं आधुनिक बनाने के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा सुधार समिति का गठन किया गया है। समिति बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा-आधारित मूल्यांकन में तकनीक एवं AI के उपयोग के माध्यम से छात्रों के ज्ञान, समझ एवं विश्लेषण क्षमता के बेहतर आकलन के लिए सुझाव देगी। घोषणा-3: विशेष सहयोग शिविर शिक्षा सुधार के लिए विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक एवं छात्रों के साथ संवाद कर उनके सुझाव एवं समस्याएँ सुनी जाएंगी। घोषणा-4: छात्र कल्याण छात्रों के कल्याण से जुड़े कार्यों के बेहतर समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों में निदेशालय का गठन किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर परीक्षा व्यवस्था एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है。0
0
Report
Advertisement
प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़कर मचा हड़कंप
Fatehpur, Uttar Pradesh:प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया प्रेमिका के लिए युवक मोबाइल टावर के ऊंचे हिस्से पर जाकर बैठ गया युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप, मौके पर जुटी भीड़ सूचना मिलते ही असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को टावर से दूर किया और युवक से बातचीत शुरू प्रेम प्रसंग में युवक ने आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम, वजह अभी साफ नहीं नीचे आने के बाद पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाएगी0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट में शुरुआती सीईओ नियुक्ति के संकेत, इंटरव्यू शुरू
Ayodhya, Uttar Pradesh:सूत्रों के हवाले से खबर, 2 सितंबर को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में मिल सकता है पहले सीईओ,राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में CEO की नियुक्ति की मामला,CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है,ट्रस्ट अगस्त के महीने में ही आयोजित कर सकता है इंटरव्यू देश भर से 5400 लोगों ने किया था आवेदन,स्क्रीनिंग में सफल लोग इंटरव्यू में बुलाए जाएंगे राम मंदिर परिसर में होगा इंटरव्यू इंटरव्यू के लिए गठित है तीन लोगो का पैनल0
0
Report
फतेहपुर हादसे: श्रद्धालुओं की पिकअप पेड़ से टकराई, घायल हों अधिकतर
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग – फतेहपुर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई हादसे में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल,3 की हालत गंभीर घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल कोरवा गांव से प्रतापगढ़ के मनगढ़ दर्शन के जा रहे थे सभी घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा गया पिकअप में 30 लोग थे सवार,पुलिस मौके पर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव के पास मामला।0
0
Report
Advertisement
अरुणाचल में डोके-बाम मार्ग पर सेना के ट्रक दुर्घटनाग्रस्त; जनहानि नहीं
Guwahati, Assam:अरुणाचल प्रदेश: डोके-बाम मार्ग पर भारतीय सेना के दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, कोई जनहानि नहीं अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग और लेपा रादा जिलों के बीच स्थित डोके-बाम मार्ग पर 8 अगस्त को भारतीय सेना के दो ट्रकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब सेना के दोनों ट्रक इस मार्ग से होकर गुजर रहे थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने या किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों और सैन्य वाहनों को हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।0
0
Report
झुंझुनूं के मोरारका कॉलेज में खुले तार, छात्रा को करंट, छात्रों में रोष
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सबसे बड़े मोरारका कॉलेज में लापरवाही की तस्वीर! कक्षा कक्षों में खुले पड़े है बिजली के बोर्ड और तार बीबीए कक्षा में खुले तारों से छात्रा को लगा करंट चार दिन पहले ज्ञापन, फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्था छात्रा को करंट लगने के बाद विद्यार्थियों में रोष एसएफआई ने प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर दिया धरना कॉलेज कमेटी अध्यक्ष पिंटू सैनी के नेतृत्व में जमकर हुई नारेबाजी प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने तार करवाए ठीक भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का दिया आश्वासन झुंझुनूं जिले की सबसे बड़ी सरकार कॉलेज राजकीय मोरारका महाविद्यालय के 22 नंबर कमरे में बीबीए की कक्षा के दौरान खुले और नंगे पड़े बिजली के तारों से एक छात्रा को करंट लगने की घटना के बाद विद्यार्थियों में रोष फैल गया। मामले को लेकर एसएफआई कॉलेज कमेटी अध्यक्ष पिंटू सैनी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने बताया कि 22 नंबर कमरे में बीबीए की क्लास लगती है। जहाँ बोर्ड की विद्युत व्यवस्था लंबे समय से खराब थी और तार खुले पड़े हुए थे। इससे करंट लगने की आशंका बनी हुई थी। विद्यार्थियों की ओर से करीब चार दिन पहले प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवाया गया था। इसके बाद दो दिन पहले मौखिक रूप से भी कॉलेज प्रशासन को खुले तारों और खराब बोर्ड की जानकारी दी गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विद्यार्थियों का आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते एक छात्रा को खुले तारों से करंट लग गया। घटना के बाद विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। एसएफआई कॉलेज कमेटी अध्यक्ष पिंटू सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की कि 22 नंबर कमरे में खराब बोर्ड और खुले पड़े तारों को तत्काल ठीक करवाया जाए। विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती। तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन और धरने के बाद कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया और 22 नंबर कमरे में खुले पड़े बिजली के तारों तथा बोर्ड की व्यवस्था को ठीक करवाया। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से कक्षाओं में बिजली से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की जांच करवाने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की। बाइट : पिंटू सैनी, कॉलेज कमेटी अध्यक्ष, एसएफआई0
0
Report
नागरिक सुरक्षा भर्ती: भूतेश्वर तालाब में दूसरे दिन 85 अभ्यर्थी तैराकी और गोताखोर दक्षता परीक्षा में पहुंचे
Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक भूतेश्वर तालाब में नागरिक सुरक्षा भर्ती का दक्षता परीक्षण जारी, दूसरे दिन 85 अभ्यर्थी पहुंचे पीपलू शहर के भूतेश्वर तालाब में नागरिक सुरक्षा भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन भी तैराकी एवं गोताखोर दक्षता परीक्षण आयोजित हुआ। परीक्षण में अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके परिचित भी तालाब की पाल पर मौजूद रहे। नोडल अधिकारी एवं पीपलू उपखंड अधिकारी गुलाबसिंह वर्मा तथा तहसीलदार अभिषेक पारीक ने मौके पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड सत्यापन के बाद ही परीक्षण में प्रवेश दिया गया। भर्ती प्रक्रिया 13 अगस्त तक चलेगी। दूसरे दिन 46 गोताखोर और 39 तैराक, कुल 85 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं पहले दिन 72 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी कराई जा रही है और प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक) टोंक रामप्रसाद मीणा ने बताया कि नागरिक सुरक्षा भर्ती के दक्षता परीक्षण में कुल 474 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षित तैराकों एवं विशेषज्ञों की टीम ने अभ्यर्थियों की तैराकी और शारीरिक दक्षता का आकलन किया। टीम में हजारीलाल जाट, वैभव शर्मा, कैलाशचंद गुर्जर, अंकित जांगिड़, श्योजीलाल मीणा, राजाराम रघुवंशी, अंकित सुमित, धर्मपाल चौधरी, हेमराज बागड़ी, आरिफ, तोसिफ अहमद, रामलाल जाट, भंवरलाल, मीठालाल, ओमप्रकाश सैनी, धर्मराज खटीक, रामराज, दयाशंकर गुर्जर एवं अनिल जाट शामिल रहे। इस दौरान नरेन्द्र चंदेल, उम्मेद ताखर, सुरेन्द्र चंदेल, योगेश बैरवा, महेश सैनी, कंवरपाल गुर्जर, मनोहरलाल, गणेश जैन, अशोक कुमावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
बेगूं में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण दहशत, बच्चों सहित मवेशियों पर हमला
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पारसोली क्षेत्र के कितीयास गांव में आवारा कुत्तों ने मवेशियों को निशाना बनाया और एक गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण रतन लाल गुर्जर, शंकर गुर्जर, शांति बाई, पूर्व फोरू सालवी और काली बाई जटिया सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं नाल गांव में करीब दो वर्षीय बच्चे अभय धाकड़ पर भी आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी पारसोली ले जाया गया। लगातार सामने आ रही घटनाओं से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है और लोग समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
पीपलू में CLG बैठक: चोरी-नशा रोकथाम के लिए त्वरित एक्शन के निर्देश
Tonk, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज पीपलू, टोंक पीपलू थाने में CLG, पुलिस मित्रों की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक बैठक में पीपलू डिप्टी रामावतार चौधरी, थानाधिकारी रविश सामरिया, CLG सदस्य एवं थाना स्टाफ रहा मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सुनी कई पीड़ितों ने लंबे समय से चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने की समस्या बताई गांवों में फैल रही नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्रवाई की मांग उठाई गई क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई नशे की गतिविधियों और अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की मांग एडिशनल एसपी ने सभी समस्याओं पर त्वरित एक्शन लेने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए पीपलू डिप्टी रामावतार चौधरी0
0
Report
रेवदर के कांडला हाईवे पर ट्रेलर से कैंपर गाड़ी चपेट, एक परिवार के चार घायल
Sirohi, Rajasthan:सिरोही रेवदर के कांडला हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने कैंपर गाड़ी को लिया चपेट में हादसे में कैंपर में सवार एक परिवार के 4 लोग हुए गंभीर घायल, घायलों को लाया रेवदर के राजकीय अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद में हायर सेंटर किया रैफर, रेवदर-करोटी रोड पर मारुति शोरूम के पास हुआ हादसा, सूचना पर रेवदर पुलिस पहुंची मौके पर0
0
Report
Advertisement
आगामी नगर पालिका चुनाव के लिए प्रशासन एक्शन मोड में; एडीएम नियुक्त
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड पर नगरपालिका टोडारायसिंह के लिए एडीएम बीसलपुर परियोजना जांच अधिकारी नियुक्त, जांच अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावलियों के वार्डवार परीक्षण व सत्यापन प्रगति की समीक्षा कार्मिकों को निर्वाचन संबंधी कार्य समय पर पूर्ण करने निर्देश बैठक में एसडीएम तहसीलदार व नगरपालिका क्षेत्र के समस्त प्रगणक एवं सुपरवाइजर रहे उपस्थित0
0
Report
दूनी टोंक में हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति जागी
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो को बाटे तिरंगा हाथ में तिरंगा लेकर रैली निकाल देशभक्ति की भावना जगाई नगर पालिका दूनी द्वारा स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के पावन अवसर पर आमजन में देशभक्ति की भावना जगाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आयोजन किया इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अमर चन्द गुर्जर के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय से एक तिरंगा रैली निकाली गई इस रैली में नगर पालिका कर्मचारी महावीर जांगिड़, रामराज बलाई, नन्द लाल भील, राजाराम गुर्जर, भंवर लाल सैनी सहित ग्रामवासी रहे मौजूद।0
0
Report
टोंक के उनियारा में SP रोशन मीणा के नेतृत्व में अवैध बजरी पर बड़ी कार्रवाई
Tonk, Rajasthan:टोंक के उनियारा से बड़ी खबर टोंक SP रोशन मीणा के निर्देशन में बड़ी कारवाई अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस-वन विभाग का बड़ा एक्शन! मीणों की झोपड़ियां में अवैध बजरी परिवहन के सभी रास्ते किए बंद। JCB से बनास नदी जाने वाले रास्तों में खोदी गई गहरी खाइयां। बालाजी पेड़ा और मसानिया पेड़ा के रास्ते भी किए गए बंद। SP रोशन मीना के निर्देशन में संयुक्त कार्रवाई को दिया गया अंजाम। CO अशोक कुमार व थानाधिकारी हीरा लाल के नेतृत्व में पहुंची टीम। कार्रवाई से अवैध बजरी खनन और परिवहन करने वालों में मचा हड़कंप。0
0
Report
Advertisement
