272171
Sant Kabir Nagar: लालगंज में कार की टक्कर से भैंस की गई जान, युवक घायल
Thakurapar, Uttar Pradesh:मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे लालगंज-महादेवा मार्ग पर न्यू कसौधन ट्रेडिंग चौबाह के पास स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से भैंस की जान चली गई। हादसे में वर्तनीय गांव निवासी युवक, जो बाजार से घर लौट रहा था, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धर्मांतरण के सरगना छांगुर पर विदेशी फंडिंग का बड़ा खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:धर्मांतरण के 'सरगना' छांगुर को 100 करोड़ की विदेशी फंडिंग0
0
Report
पटना परीक्षा धांधली: बायोमेट्रिक कर्मी समेत 2 गिरफ्तार, जांच जारी
Patna, Bihar:एंकर--बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा में धांधली का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला बायोमेट्रिक कर्मी और एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला कर्मी की पहचान वैशाली निवासी अंशुप्रिया और अभ्यर्थी की पहचान नालंदा निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है। सेंटर सुपरिंटेंडेंट शैलेश कुमार सिंह के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया। घटना 23 अप्रैल की है, जब एएन कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र के हॉल नंबर-4 में सीट संख्या 59 पर बैठा अभ्यर्थी संदिग्ध पाया गया। शिक्षक को शक होने पर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से G सीरीज प्रश्न पत्र के उत्तर लिखे चिट के पुर्जे बरामद हुए। शिक्षक प्रमोद कुमार और राजेश्वरी प्रसाद सिंह के अनुसार, ये पुर्जे बायोमेट्रिक मशीन की महिला कर्मी अंशुप्रिया द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। पुर्जा देते हुए उसे मौके पर देख भी लिया गया था। तलाशी के दौरान अभ्यर्थी के पास से OMR शीट, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, आई कार्ड सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। श्रीकृष्णा पुरी थाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी तलाश में जुटी है।0
0
Report
डीडवाना में SDM के खिलाफ कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन धरना, चार्जशीट के आरोप
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना : लाडनूं एसडीएम के खिलाफ एकजुट हुए कर्मचारी, जिलेभर के कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर, चार कार्मिकों को चार्जशीट देने के बाद शुरू हुआ विवाद, खुद को जांच से बचाने के लिए कार्मिकों को चार्जशीट देने का आरोप。 जिले के राजस्व, मंत्रालयिक और कंप्यूटर संवर्ग के कर्मचारी एसडीएम मीनू वर्मा को तुरंत निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि एसडीएम ने खुद को एक जांच से बचाने के लिए कार्यालय के चार कर्मचारियों को गलत तरीके से चार्जशीट थमा दी है。 विवाद का एक बड़ा कारण सरकारी काम में प्रतिबंधित चीनी ऐप 'कैम-स्कैनर' का इस्तेमाल भी बताया जा रहा है, जिसे कर्मचारी राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ मान रहे हैं और इस मामले में अधिकारी पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों ने अवकाश के दिन व्हाट्सएप पर चार्जशीट भेजने और उसमें बैक-डेटिंग करने का भी आरोप लगाया है。 इस हड़ताल के कारण तहसील और उपखंड कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह रुक गया है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, पेन-डाउन हड़ताल जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट ने मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के गर्भपात की अनुमति दे दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के यौन शोषण से गर्भवती होने पर गर्भपात की अनुमति मांगने पेश याचिका पर सुनवाई कर इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। कोर्ट ने पहले हुई सुनवाई में कहा था कि, चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर, कांकेर को 18 अप्रैल को एक्सपर्ट डॉक्टरों की एक टीम से याचिकाकर्ता की मेडिकल जांच के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम करेंगे, जिनमें से एक गाइनेकोलॉजिस्ट होना चाहिए और एक्ट 1971 के सेक्शन 3(2) और उसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार मरीज़ की शारीरिक और मानसिक हालत के बारे में जांच रिपोर्ट, प्रेग्नेंसी का स्टेज, प्रेग्नेंसी खत्म करना याचिकार्ता के लिए कितना नुकसानदायक होगा इन सब पर जांच रिपोर्ट मंगाई गई थी। रिपोर्ट पेश होने के बाद हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि, मेडिकल रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट और इस हाईकोर्ट द्वारा तय कानूनी मिसालों को देखते हुए, यह साफ़ है कि यौन शोषण की मानसिक रूप से कमज़ोर सर्वाइवर पिटीशनर को अनचाही प्रेग्नेंसी के लिए मजबूर करने से उसे शारीरिक व मानसिक रूप से बहुत नुकसान होगा इसलिए, यह कोर्ट प्रेग्नेंसी को मेडिकल तरीके से खत्म करने की इजाज़त देना सही समझता है, प्रेग्नेंसी को मेडिकल तरीके से खत्म करने की इजाज़त मांगने वाली रिट पिटीशन मंज़ूर की जाती है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता पीड़िता को अपने गार्जियन, रिश्तेदार के साथ चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर, कांकेर के सामने पेश होने को कहा जो बदले में यह सुनिश्चित करेंगे कि याचिकाकर्ता की प्रेग्नेंसी एक्ट, 1971 के प्रोविज़न के अनुसार खत्म कर दी जाए इसके लिए ज़रूरी सभी दूसरी ज़रूरी फॉर्मैलिटीज़ पूरी करने के बाद मेडिकल सुविधाएँ दी जाएँ चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर को यह भी निर्देश दिया गया कि याचिकाकर्ता की प्रेग्नेंसी एक्ट, 1971 के प्रोविज़न के अनुसार गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के स्पेशलिस्ट डॉक्टर सहित कम से कम दो डॉक्टरों की देखरेख में खत्म की जाए भ्रूण का डीएनए सैंपल लेकर क्रिमिनल केस के आगे के सबूत के लिए सुरक्षित रखा जाए।0
0
Report
सिकंदराराऊ: वाजिदपुर में टेंट की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हाथरस (सिकंदराराऊ): थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक टेंट की दुकान से आग की ऊंची लपटें और काला धुआं उठने लगा। इस भीषण अग्निकांड में टेंट स्वामी का लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाजिदपुर निवासी ओवैश पुत्र खलील खान की टेंट की दुकान है। आज (24 अप्रैल) सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान के भीतर से काला धुआं निकलते देखा। अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने तुरंत ओवैश को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ओवैश आनन-फानन में चाबी लेकर दुकान पहुंचे। जैसे ही दुकान का शटर उठाया गया, अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। दुकान के अंदर भीषण आग धधक रही थी। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। पीड़ित ने तत्काल नगला जलाल फायर स्टेशन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह अपनी टीम के साथ दमकल की गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत और भारी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे आसपास की दुकानों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया। केपी सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया की "सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि टेंट का काफी सामान जल गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।" पीड़ित ओवैश के मुताबिक, टेंट हाउस में रखा पर्दा, गद्दे, कालीन और अन्य सजावटी सामान जलकर राख हो चुका है। अचानक हुई इस घटना से टेंट स्वामी को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंची है। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका हैl0
0
Report
नोएडा से दबोचे आतंकियों का टॉकिंग डिवाइस पर्दाफाश
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा से दबोचे गए आतंकियों का 'टॉकिंग डिवाइस' EXPOSE0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ आरटीओ दफ्तर ताले, 10,000 से अधिक वाहनों के पंजीकरण पेंडिंग
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग आरटीओ विभाग के अधिकतर कार्यालयों में लगे ताले, आरटीओ विभाग 18 कर्मचारियों की जनगणना में लगाई गई ड्यूटी, जनगणना में ड्यूटी लगाई जाने के कारण आईटीओ कार्यालय के अधिकतर कार्यालय में लगे ताले, दूरदराज से काम करा न पहुंचे लोगों को हो रही परेशानी, इमरजेंसी सेवा में आने वाले आरटीओ विभाग के 18 कर्मचारियों की जनगणना में लगाई गई ड्यूटी, अधिकारियों को छोड़कर सभी कर्मचारियों की जनगणना में लगाई गई ड्यूटी, आरटीओ दीपक कुमार साह ने बताया कमिश्नर से मुलाकात कर कर्मचारियों की ड्यूटी कटवाने की करेंगे अपील, आरटीओ विभाग के कार्यालय में ताले लगे होने के चलते 10000 से अधिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन पेंडिंग, अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी इलाके के आरटीओ कार्यालय का मामला।0
0
Report
धुन्नी सिंह के खिलाफ अवैध खनन-लूट मामले में मुकदमा: सीधी संरक्षण के आरोप
Fatehpur, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के ऑफियल ट्विटर हैंडल mediacellsp पर दर्ज हुआ मुकदमा ट्विटर हैंडल से 20अप्रैल को पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को लेकर किया गया था ट्विट जिसमें अवैध खनन का पैसा और लूट का पैसा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की कही गई थी बात धुन्नी सिंह पर अवैध कब्जे और जघन्ह हत्या जैसे मामलों में अपराधियों को सीधा संरक्षण देने की बात BNS की धारा 197, 353, 356 और 61(2) में दर्ज हुआ मुकदमा मानहानि,अफवाह फैलाना, भ्रामक या झूठी जानकारी, आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा आर्यन चाय विवाद के बाद अखिलेश यादव ने साधा था निशाना, धुन्नी सिंह पर लखनऊ प्रेस कांफ्रेंस में लगाए थे संगीन आरोप पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा सुल्तानपुर घोष थाने में दर्ज कराया मुकदमा0
0
Report
महाराजगंज साइबर क्राइम गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले की साइबर क्राइम थाना एवं निचलौल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने साइबर अपराध करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफास करते हुए गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक नाबालिक को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए अभियुक्त सोशल मीडिया के जरिए रुपए को दो से तीन गुना करने का झांसा देकर दूसरों के बैंक अकाउंट में धन मंगाकर ठगी किया करते थे। वही बैंक खाता धारकों को दो से तीन परसेंट का लालच देकर उनके खाते से धन निकाल लिया करते थे। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल फोन एटीएम कार्ड आधार कार्ड नेपाली सिम कार्ड पैन कार्ड सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त सोशल मीडिया टेलीग्राम के जरिए लोगों को रुपए को दो से तीन गुना करने का लालच देते थे और लोकल जन सेवा केंद्र एवं स्थानीय लोगों को पैसे का लालच देकर उनसे बैंक के खाता नंबर जुटा कर उन खातों में ठगी किए गए रकम को मंगवा कर उसे निकाल लिया करते थे। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पकड़े गए गिरोह के सदस्य आगरा निवासी मुकुल निगम से 7 लख रुपए की ठगी की गई थी। जिसमें से 3 लाख 25 हजार महराजगंज के भिटौली निवासी अपने सहयोगियों के खाते में मंगाए। जिसे एटीएम और चेक के माध्यम से निकाल लिया गया। इस पूरे गिरोह में जन सेवा केंद्र संचालक सहित कई लोग शामिल हैं एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के भी नाम सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी ।0
0
Report
Advertisement
बालाघाट में ट्रांसफार्मर धमाके से गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट– गोंगलई के वैनगंगा चौका में लगे ट्रांसफार्मर में बड़ा धमाका। ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद विद्युत पोलों में लगे तारों में आग लग गई। लंबी दूरी तक बिजली केबल जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग लगने की वजह से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मची। भीषण गर्मी के चलते केबल में आग लगी। आग लगने से कई गांव की बिजली गुल हो गई, गर्मी में ग्रामीण परेशान। संबंधित विभाग को दी गई सूचना。0
0
Report
दिल्ली बार काउंसिल चुनाव पर वकीलों का विरोध प्रदर्शन—पक्षपात के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) चुनावों में पक्षपात और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया।0
0
Report
दमोह शोभानगर में पानी संकट पर लोगों का नगर पालिका के सामने हंगामा; टैंकर सप्लाई का आश्वासन
Damoh, Madhya Pradesh:पीने के पानी की किल्लत से जूझते लोगों ने नगर पालिका में किया हंगामा.. दमोह में बीते कुछ सालों से पीने के पानी की समस्या लगभग खत्म थी लेकिन इस साल गर्मी के शुरुआती दौर में ही समस्या विकराल हो रही है। पेयजल संकट से जूझते लोग जहां सड़क जाम कर रहे हैं, तो जिन इलाकों में सरकारी नलों से पानी नहीं पहुंच रहा है वहां के लोग कलेक्टर ऑफिस और नगर पालिका दफ्तर का रुख कर रहे हैं। शहर के शोभानगर सिविल वार्ड 1 के लोगों ने कुछ ऐसा किया; ये लोग बूंद बूंद पानी को मोहताज हैं और पिछले महीने से पानी के इंतजाम में दिन रात एक कर रहे हैं। जब सब्र का बांध टूटा तो बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष नगर पालिका पहुँचे और यहां उन्होंने बवाल काटा। लोगों को मालूम चला कि जिम्मेदार अफसर कलेक्टर ऑफिस नहीं है तो लोग वहां भी पहुँच गए। यहां नगर पालिका सीएमओ ने इस इलाके की समस्या सुनी और फिलहाल टैंकर से पानी सप्लाय करने का आश्वासन दिया और 15 दिन के भीतर इस इलाके में पाइप लाइन का काम कराए जाने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
सेल्फ-डेवलपमेंट से जीवन बदले: विशेषज्ञ से जानिए शुरू करने का सही तरीका
Bhopal, Madhya Pradesh:पर्सनैलिटि डेवलपमेंट सेल्फ-डेवलपमेंट या पर्सनालिटी डेवलपमेंट या व्यक्तित्व विकास किसी भी इंसान के लिए उतना ही जरूरी है जितना उसके लिए बाकी बेसिक जरूरतें...लेकिन अक्सर देखा जाता है लोग इसे इग्नोर करते हैं..और इसी वजह से वो बाहरी दुनिया में कई परेशानियां फेस कर रहे होते हैं...और इस बात का उन्हें अंदाजा भी नहीं होता कि ये उन्ही की गलती की वजह से हो रहा है...यहां तक की पर्सनालिटि डेवलपमेंट के सुधार की बात से ही कुछ लोग कतराने लगते हैं..कुछ लोगों को तो लगता है कि ये सिर्फ वर्किंग लोगों के लिए ही है...लेकिन ऐसा नहीं है... घर में रहकर भी आपको सेल्फ-डेवलपमेंट की जरूरत है...कुछ लोग इस पर ध्यान जरूर देते हैं लेकिन ज्यादा काम नहीं करते..ऐसे में पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर बात करना बनता है...जो हमेशा से हर इंसान की जिंदगी का एक हिस्सा रहा है... पर्सनैलिटि डेवलपमेंट कितना जरूरी है ? पर्सनैलिटि डेवलपमेंट आपकी जिंदगी कैसे बदल सकता है ? सेल्फ डेवलपमेंट क्या है..कैसे करे सेल्फ डेवलपमेंट ? लोगों को देखने का नजरिया कैसा हो ? पर्सनैलिटि डेवलपमेंट में किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है ? पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विशेषज्ञ काउंसलर या साइकोलॉजिस्ट कुछ रिएक्शन पर्सनैलिटि डेवलपमेंट से आप क्या समझते हैं..ये कैसे आपको फायदा पहुंचाता है ? पर्सनैलिटि डेवलपमेंट की अगर बात करें तो आप खुद को तीन शब्दों में कैसे परिभाषित करेंगे ? आपको अपनी सबसे बड़ी कमजोरी क्या लगती है जिसे आप सुधारना चाहते है ? वो कौन सा गुण है जिसे आप खुद में बदलना चाहते है ? आप तनावपूर्ण परिस्थितियों को कैसे संभालते हैं ?0
0
Report
जमीन बंटवारे के विवाद में रायगढ़ के बेहरामार में वृद्ध महिला हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेहरामार में जमीन विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया, जहां एक युवक ने अपनी ही बड़ी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। छाल पुलिस ने इस सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब 22 अप्रैल को लोकनाथ राठिया ने थाना छाल में अपनी 70 वर्षीय मां केवला बाई राठिया के पिछले 4-5 दिनों से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अपने चचेरे भाई आशन राठिया पर जमीन विवाद के चलते अनहोनी की आशंका भी जताई। इसी बीच पुलिस को बेहरामार-जामपाली मार्ग के जंगल में झाड़ियों के बीच एक शव पड़े होने और दुर्गंध आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गड्ढे में सड़े-गले हालत में महिला का शव बरामद किया, जिसकी पहचान केवला बाई राठिया के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आशन राठिया का मृतका के साथ जमीन बंटवारे और बिक्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 18 अप्रैल को महुआ बीनने के दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर हाथ-मुक्कों और लात-घूंसे से हमला कर दिया, जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए शव को मोटरसाइकिल में लादकर जंगल के झुरमुट में फेंक दिया, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेही को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।0
0
Report
धर्मशिला अस्पताल के विशेषज्ञों ने बुलंदशहर में शुरू की OPD,मानव सेवा ही हमारा उद्देश्य-डॉ बिलाल खान
Bulandshahr, Uttar Pradesh:धर्मशिला नारायणा अस्पताल ने बुलंदशहर में बच्चों के लिए सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी की शुरुआत की धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, दिल्ली ने बुलंदशहर में प्रनिल हेल्थकेयर के सहयोग से एक नई सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में उन्नत बाल चिकित्सा सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से अनुभवी बाल रोग और पीडियाट्रिक हीमैटोलॉजी ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ अब उन परिवारों के और करीब उपलब्ध होंगे, जिन्हें अब तक विशेषज्ञ परामर्श के लिए महानगरों की यात्रा करनी पड़ती थी। यह सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी बच्चों में होने वाली सामान्य और जटिल दोनों प्रकार की बीमारियों की शीघ्र पहचान और विशेषीकृत चिकित्सा देखभाल को समर्थन देने के लिए तैयार की गई है। बार-बार होने वाले संक्रमण, बार-बार बीमार पड़ना, कमजोर इम्युनिटी, वृद्धि और विकास से जुड़ी समस्याएं, नवजात शिशुओं की जटिलताएं, दौरे (सीज़र्स), रक्त से संबंधित रोगों के साथ-साथ बचपन के कैंसर जैसी जटिल बीमारियों में समय पर निदान और दीर्घकालिक विशेषज्ञ फॉलो-अप की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर डॉ. बिलाल खान, सीनियर कंसल्टेंट एवं इंचार्ज, पीडियाट्रिक्स और पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर (PICU) ने कहा कि "बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए समय पर विशेषीकृत बाल चिकित्सा देखभाल अत्यंत महत्वपूर्ण है। बुलंदशहर में इस सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी के माध्यम से हमारा उद्देश्य बीमारियों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार और निरंतर चिकित्सा देखभाल को सुनिश्चित करना है, ताकि परिवारों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन अपने घर के पास ही उपलब्ध हो सके"। वहीं डॉ. मेघा सारोहा, सीनियर कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक हीमैटोलॉजी ऑन्कोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) ने कहा कि "कई जटिल बाल रोगों में लंबे समय तक फॉलो‑अप की आवश्यकता होती है। बुलंदशहर में सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार के माध्यम से हम उन्नत चिकित्सा विशेषज्ञता और क्षेत्रीय स्वास्थ्य आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि बच्चों और उनके परिवारों के लिए विशेष इलाज अधिक सुलभ और कम बोझिल हो सके।" इस सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी की शुरुआत के साथ अब बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी अपने बच्चों के लिए विशेषज्ञ परामर्श और निरंतर चिकित्सा देखभाल अपने ही शहर में प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की महानगरों से बाहर भी उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और क्षेत्रीय स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।0
0
Report
Advertisement
