272002
बस्ती में तेज रफ्तार बस की टक्कर से सड़क हादसा, एक घायल
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार घायल की पत्नी स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं। भिड़ंत के दौरान कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई और बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंबिकapur हत्या केस में आरोपी संजीव मंडल को आजीवन सज़ा
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर शहर के बहुचर्चित व्यवसायी अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में करीब दो साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। सप्तम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरगुजा महेश कुमार राज की अदालत ने आरोपी संजीव मंडल उर्फ रानू को हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामले में सामने आया कि व्यवसायी ने कथित तौर पर खुद की हत्या के लिए आरोपी को सुपारी दी थी। दरअसल 20 अगस्त 2024 को युवा व्यवसायी अक्षत अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव कार के अंदर पहाड़ी घुटरी जंगल से बरामद हुआ था। अक्षत अग्रवाल कुछ दिनों से लापता थे, जिसके बाद गांधीनगर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी संजीव मंडल की निशानदेही पर कार और शव बरामद किया। अदालत में पेश साक्ष्यों के मुताबिक घटना वाले दिन अक्षत अग्रवाल ने आरोपी से संपर्क किया था। आरोप है कि उन्होंने अपनी हत्या के लिए संजीव मंडल को 50 हजार रुपये की सुपारी दी और खुद ही आरोपी को पिस्टल देकर अपनी छाती में गोली मारने को कहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, 32 जिंदा कारतूस, तीन खोखे, दो मैगजीन, मृतक के सोने के आभूषण, 48 हजार रुपये नकद, मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जब्त किया था। मामले में नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया गया था। अदालत ने आरोपी संजीव मंडल को धारा 103(1) के तहत आजीवन सश्रम कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड, धारा 25 आर्म्स एक्ट में तीन साल सश्रम कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 27 आर्म्स एक्ट में पांच साल सश्रम कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।0
0
Report
आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का बंटवारा विरोध प्रदर्शन और बैन की मांग
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग फिल्म ‘बंटवारा’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन राजपुर चुंगी स्थित पन्ना सिनेमा पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे फिल्म के पोस्टर के साथ आमिर खान और सनी देओल के फोटो जलाए आमिर खान मुर्दाबाद’, ‘सनी देओल मुर्दाबाद’ के लगाए नारे ‘बंटवारा’ फिल्म को बैन करने की योगी यूथ ब्रिगेड ने उठाई मांग प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन फिल्म में हिंदुओं को गलत और मुसलमानों को बेहतर दिखाने का आरोप प्रदर्शनकारियों ने ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के लगाए नारे0
0
Report
चंदौली के SK Infotech दुकान से 7 लैपटॉप चोरी, CCTV फुटेज से पुलिस जांच
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली ... - कंप्यूटर की दुकान में बड़ी चोरी, 7 लैपटॉप समेत सवा लाख का सामान पार दुकान संचालक के 5 और ग्राहकों के 2 लैपटॉप समेत कुल 7 लैपटॉप पर चोरो ने बनाया निशाना। लैपटॉप के अलावा बैटरियां व कंप्यूटर से संबंधित अन्य सामान भी ले गए चोर। चोरी गए सामान की कीमत करीब 1 से 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है। दुकानदार ने 112 नंबर पर पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। व्यापारियों में चोरी की घटना से चिंता, पुलिस से जल्द खुलासे की मांग पुलिस के पेट्रोलिंग पर सवाल मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल स्थित मैनाताली गली में SK Infotech कंप्यूटर की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना।0
0
Report
Advertisement
यूपी के श्रावस्ती में युवक का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गनेशपुर गाँव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ललितपुर में बाइक सवार की मौत, रस्सी फंसने से हादसा, जांच शुरू
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर से दिल दहला देने वाले हादसे की तस्वीरें सामने आईं हैं... सड़क पर चल रहे बाइक सवार की गर्दन अचानक रस्सी में फंस गई... और देखते ही देखते उसकी जान चली गई पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश जारी है0
0
Report
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा --श्रीकृष्ण जन्मभूमि -शाही ईदगाह विवाद मामला मथुरा न्यायालय मे मिडिएशन के दौरान हाजिर नहीं हुआ मुस्लिम पक्ष हिन्दू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष पर लगाए जाबूझकर हाजिर नहीं होने के आरोप न्यायालय ने मिडिएशन प्रोसेस केंसिल --हिन्दू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह अब सुप्रीम कोर्ट मे होगी अगली सुनवाई बाइट --महेंद्र प्रताप सिंह -याचिकर्ता हिन्दू पक्ष बाइट दिनेश शर्मा -याचिकाकर्ता हिन्दू पक्ष0
0
Report
Advertisement
मुरैना स्टेशन रोड पर फायरिंग: चार गिरफ्तार, हथियार बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने फायरिंग के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई 315 बोर की तीन पिस्टल, तीन जिंदा राउंड, तीन मोटरसाइकिल और बेसबॉल का डंडा बरामद किया गया है। पुलिस ने दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। दरअसल, 14 अगस्त को सोरम ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दुकान पर आरोपी मन्नू उर्फ अनुराग गुर्जर और शैलू उर्फ शैलेन्द्र गुर्जर मोटरसाइकिल से पहुंचे और दुकान चलाने के एवज में हफ्ता मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और बेसबॉल के डंडे से मारपीट की। शिकायत के मुताबिक, कुछ देर बाद किरात राम उर्फ विक्रम गुर्जर अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और दुकान पर जमकर हवाई फायरिंग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे चार आरोपियों—राजू तोमर, कीरत राम कसाना, विवेक तोमर और विनोद पंडित—को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल 315 बोर की तीन कट्टियां, तीन जिंदा राउंड, करीब 2 लाख रुपये कीमत की तीन मोटरसाइकिल और बेसबॉल का डंडा बरामद किया गया है। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी शैलेन्द्र उर्फ शैलू गुर्जर को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है।0
0
Report
भागलपुर बेली ब्रिज हटाकर सुपर स्ट्रक्चर निर्माण, त्योहारों के बीच गंगा पार व्यवस्था
Naya Chak, Bihar:पूर्वी बिहार का लाइफलाइन भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बेली ब्रिज का निर्माण करवाया गया था. अब 29 अगस्त से बेली ब्रिज को हटाकर सब और सुपर स्ट्रक्चर का कार्य करने की योजना बना रही है, ताकि सभी वाहन आसानी से गंगा पार का सफर कर पाएं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 30 नवंबर तक विक्रमशिला सेतु को पहले की तरह सभी गाड़ियों आवागमन के लिए तैयार करने की बात कही थी. हालांकि इस 3 महीने में महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार हैं वहीं गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है; बाढ़ के दौरान लोगों को गंगा पार करने में भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है. इधर विक्रमशीला सेतु का पुनर्निर्माण छठ पूजा के बाद कराए जाने की मांग पर ऊर्जा विभाग के मंत्री बुलो मंडल ने कहा कि विक्रमशिला सेतु को किसी ने गिराया तो नहीं है ना वह तो प्राकृतिक है. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ की साथ ही छठ पूजा के बाद सेतु का निर्माण कराए जाने के सवाल पर कहा कि इस समय पर अगर काम नहीं हुआ जनता और मीडिया ही सवाल उठाएगी. सेतु का काम तो होता है समय पर ही होगा अब दुर्गा पूजा दिवाली बकरीद मुहर्रम यह तो आते ही रहेगा. सरकार इन चीजों को देख रही है वैकल्पिक मार्ग भी तलाशा जाएगा बाढ़ का समय है उसपर विचार किया जाएगा. भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर त्योहारों के बाद बेली ब्रिज को हटाकर काम करवाने के लिए आग्रह किया है. सांसद ने कहा की पल के गिरने से 8 महीना पहले ही हमने पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि पुल खराब है टेक्निकल रिपोर्ट भी निकलवाया था विभाग में इसके लिए पैसा भी आया था लेकिन खर्च नहीं कराया गया सेतु के कार्बन प्लेट की बदली नहीं हुई एक्सपेंशन जॉइंट का जांच नहीं हुआ जिसके कारण सेतु गिर गया खाली पेपर पर पैसा उठा लिया गया. उन्होंने कहा यह प्राकृतिक आपदा है ही नहीं विभागीय लापरवाही आपदा है. उन्होंने कहा कि सावन के बाद कई महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार है, काली पूजा, दुर्गा पूजा , दीपावली और छठ महापर्व भी है. इस दौरान अगर बेली ब्रिज को हटाया जाएगा तो पूर्वांचल और सीमांचल के लोगों को भारी परेशानी होगी।0
0
Report
बस्तर नक्सल-मुक्त, फिर भी महिलाओं का नेताओं के बयानों के खिलाफ विरोध
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: "My husband was in the security forces; he was an STF jawan. He was killed by naxals in an ambush in Sukma...We are opposing what P Chidambaram is saying on social media, that he supports 'Dimagi Naxals'. There are several women like me in Bastar who lost their husbands...Now, Bastar is naxal-free. But there are politicians in Delhi who are sitting here and saying things like this. So, we have come here. I don't want a repeat of what happened earlier," says Aarti from Kanker, Bastar in Chhattisgarh. दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले के कांकेर की रहने वाली आरती कहती हैं, "मेरे पति सुरक्षा बलों में थे; वे STF जवान थे। सुकमा में नक्सलियों ने घात लगाकर उनकी हत्या कर दी थी... हम सोशल मीडिया पर पी. चिदंबरम के उस बयान का विरोध कर रहे हैं जिसमें उन्होंने 'दिमागी नक्सलियों' का समर्थन किया है। बस्तर में मेरे जैसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने अपने पति खो दिए हैं... अब बस्तर नक्सल-मुक्त है। लेकिन दिल्ली में बैठे कुछ नेता ऐसी बातें कर रहे हैं। इसलिए हम यहां आए हैं। मैं नहीं चाहती कि जो पहले हुआ, वह दोबारा हो।"0
0
Report
Advertisement
शिमला में भारी बारिश से भूस्खलन, यातायात बाधित; सावधानी बरतें
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला में तेज बारिश की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। टूटू में एमसी पार्किंग के पास भूस्खलन होने से मार्ग प्रभावित हुआ है। फिलहाल इस मार्ग से केवल छोटे वाहन ही गुजर पा रहे हैं। शिमला ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात है, जबकि संबंधित विभाग की ओर से मार्ग को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि इस मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और मौके पर तैनात पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें। इससे पहले सोमवार को भारी बारिश की वजह से टूटू में घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया था।0
0
Report
बीजेपी का समरसता अभियान: हॉस्टल में युवाओं से संपर्क का प्रयास
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम से जेन जी को जोड़ेगी बीजेपी समरसता अभियान के तहत बीजेपी चलाएगी युवाओं से संपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतिम चरण में हॉस्टल में जाकर संपर्क करेगी बीजेपी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने जी मीडिया से बातचीत में कहा बीजेपी समरसता अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करेगी समरसता की बात युवाओं से की जाएगी हॉस्टल के छात्रों से संपर्क कर समरसता का पाठ पढ़ाएंगे कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की नितिन नवीन की नई टीम को लेकर कहा भाजपा की उन राज्यों में भी अब सरकार होगी जहां पर भाजपा की सरकार नहीं।0
0
Report
देहरादून के डालनवाला में दीवार गिरने से सचिन घायल, इलाज शुरू
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: कोतवाली डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रियो मॉल के सामने सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार अचानक ढहने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय पास ही चाय का ठेला लगाने वाले विनोद (53) निवासी विजय कॉलोनी के पास सचिन (26) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम रतौली (टिहरी गढ़वाल) बैठा हुआ था। सचिन देहरादून में पासपोर्ट बनवाने आया था और वहां इंतजार कर रहा था। दीवार गिरते ही सचिन उसके मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसका बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही हाथीबड़कला पुलिस चौकी और डालनवाला थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सचिन को मलबे से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए दून अस्पताल भिजवाया।0
0
Report
Advertisement
देवगढ़ में सर्कल और प्रवेश-द्वारों का लोकार्पण, राजसमंद विकास का नया आयाम
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले के देवगढ़ में विकास की नई पहचान बने सर्कल और प्रवेश द्वार देवगढ़ में विभिन्न सर्कल व प्रवेश द्वारों का लोकार्पण-अनावरण भीम विधायक हरि सिंह रावत ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व महाराणा प्रताप, डॉ. अंबेडकर, दीनदयाल उपाध्याय सहित कई सर्कल का किया अनावरण कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद0
0
Report
भोपाल में 15 दिनों से नर्सिंग छात्र धरना, डिग्री 6 साल में पूरी नहीं
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में 15 दिनों से नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन जारी। न परीक्षा न परिणाम 4 साल की डिग्री 6 साल में भी नहीं हुई पूरी। राजधानी भोपाल में बीते 15 दिनों से नर्सिंग छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि डिग्री 4 साल में पूरी होनी चाहिए थी, लेकिन 6 साल में भी पूरी नहीं हो पाई; न परीक्षा हो रही है और न रिजल्ट जारी। छात्रों के अनुसार सरकार ने उनकी डिग्रियां कचरे के डब्बे में डाल दी हैं। 2020 सत्र के नर्सिंग स्टूडेंट्स की पिछले कई सालों से परीक्षाएं नहीं हो रहीं, और जिन छात्रों की परीक्षाएं हुईं उनके रिजल्ट जारी नहीं किए जा रहे हैं। हम 15 दिनों से धरना दे रहे हैं, सरकार हमारी सुनती नहीं। सरकार हमारे साथ न्याय नहीं कर रही, हम यहां से हटने वाले नहीं जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। नौकरियां हमारे हाथों में होनी चाहिए थीं पर अभी प्रदर्शन कर रहे हैं। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का कहना है: 'नर्सिंग घोटाले की सजा छात्र भुगत रहे हैं; दोषियों को सजा नहीं मिली; 2020 बैच के छात्र अब तक नर्सिंग पढ़ाई पूरी नहीं पाये।' हम सरकार से मांग कर रहे हैं इन छात्रों की तत्काल परीक्षा करवाकर परिणाम जारी किए जाएं। बाइट NSUI, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार0
0
Report
दंतैल हाथी के उत्पात से गाँव में मचा हड़कंप, घर मलबे में, फसलें बरबाद
Surajpur, Chhattisgarh:दंतैल हाथी का उत्पात, कई घरों को किया मलबे में तब्दील, अनाज चट कर फसलें रौंदीं, ग्रामीण दोहरी मार झेलने को मजबूर0
0
Report
Advertisement
