272170
प्रयागराजः मौनी अमावस्या के स्नान से पहले मेले में दिखी भारी भीड़
Lagunahi, Uttar Pradesh:29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान है. उससे पहले ही प्रयागराज में भारी भीड़ का आगमन शुरू हो गया है.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुमका: बाबूलाल मरांडी ने मेडिकल कॉलेज के हालात पर सरकार को आड़े हाथ लिया
Dumka, Jharkhand:दुमका पूर्व मुख्यमंत्री प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसलिए झारखण्ड में राजनीती कर रहे हैं, किसलिए राज्य के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक हॉस्पिटल संचालित नहीं हो पा रहा है तो उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। दुमका पहुँचे बाबूलाल मरांडी मध्यप्रदेश से आए 30 इंफ्लुएंसर्स के साथ छह जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस कड़ी में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी दुमका पहुंचे जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया और फिर उन्होंने नवनिर्मित फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बनवाया था, बच्चों को मेडिकल पढ़ाई की व्यवस्था दी, लेकिन सात साल के बाद भी यहाँ कुछ नया नहीं हो सका; सिर्फ ओपीडी चल रही है और गांधी जयंती पर अस्पताल बंद है। यहाँ आदिवासियों की जमीन के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की गई और कहा गया कि अस्पताल को चलाने के लिए रवैया नहीं सुधर रहा। बाबूलाल मरांडी ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से जुड़ी 30 सितम्बर की घटना पर उनके बहादुरी भरे योगदान की भी प्रशंसा की, जिसमें स्मित मच्छर पायलट ने यात्रियों को सुरक्षित रखा।0
0
Report
दतिया: हत्या के प्रयास और रंगदारी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकाला
Datia, Madhya Pradesh:दतिया: हत्या के प्रयास और रंगदारी मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस दतिया। उनाव पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार संजय तिवारी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। वहीं रंगदारी दिखाकर शराब के लिए पैसे मांगने के मामले में फरार राहुल गुर्जर निवासी इकारा भी पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर SDOP पी.सी. यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी अंशुल अरोरा की टीम ने की।0
0
Report
मथुरा में मनोरंजन बैंक नकली नोट घोटाला: 3 शातिर गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:नकली नोट और ठगी का खेल: मथुरा पुलिस ने 31 लाख के 'मनोरंजन बैंक' के नोटों के साथ 3 शातिर ठगों को दबोचा मथुरा: मथुरा की थाना रिफाइनरी पुलिस टीम ने अवैध नोटों के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 32 हजार रुपये के असली नोट, 31 लाख रुपये के 'मनोरंजन बैंक' (बच्चों के खेल वाले) के नकली नोट, एक स्विफ्ट कार, डैल लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरेली हाईवे अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विक्रांत तोमर, पविन्द्र कुमार, रोहित उज्ज्वल, तेजेन्द्र सिंह व पुलिस टीम ने 1 अक्टूबर 2026 की रात बरेली हाईवे अंडरपास पर कोयला अलीपुर कट के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान लवकुश (22 वर्ष, निवासी गणेशपुरम, मथुरा), ब्रजमोहन उर्फ इक्का (23 वर्ष, निवासी कृष्णा धाम कॉलोनी, मथुरा) और अनिल/सुनील (23 वर्ष, निवासी कुंवरपुर, हाथरस) के रूप में हुई है। असली नोट दिखाकर थमा देते थे 'मनोरंजन बैंक' के नोट पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी मोडस ऑपरेंडी (ठगी के तरीके) का खुलासा किया। गिरोह का मास्टरमाइंड अलवर (राजस्थान) निवासी 'लाला' है, जो व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से ग्राहकों को जोड़ता था। गिरोह लोगों को 1 लाख रुपये असली के बदले 5 से 7 लाख रुपये के नकली नोट देने का लालच देता था। जब कोई शिकार इनके पास आता, तो आरोपी अवैध गड्डी में से एक असली नोट निकालकर उसे चेक करने के लिए देते थे, जिससे सामने वाले को भरोसा हो जाता था कि नोट असली जैसे हैं। इसके बाद झांसा देकर आरोपी असली रुपये ऐंठ लेते थे और पैकेट में 'मनोरंजन बैंक' लिखे बच्चों के नोट पैक करके थमा देते थे। ठगी की रकम को मास्टरमाइंड लाला के आदमी और ये आरोपी आपस में आधा-आधा बांट लेते थे। गाजियाबाद के व्यक्ति से की थी 1 लाख की ठगी हाल ही में गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने 4 किलो चांदी और 1 लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस जांच में पता चला कि पीड़ित खुद इन ठगों के संपर्क में आया था और 1 लाख रुपये गंवा बैठा था। मुकदमा दर्ज, वांछितों की तलाश जारी पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों सचिन (निवासी टप्पल, अलीगढ़), लाला और उसके एक अन्य अज्ञात साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में बीजेपी नेताओं की बैठक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की चर्चा तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव की PM मोदी से मुलाकात पिछले दो दिन भोपाल में BJP के नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ की बैठकें बैठकों में संगठन से जुड़े मुद्दों और नेताओं के बीच मतभेदों पर भी हुई चर्चा सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल पर दिया जोर अब दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात को लेकर MP की सियासत में चर्चा तेज0
0
Report
राजपुरा में चित्तकारा यूनिवर्सिटी मामले: सोशल मीडिया अफवाह फैलाने वाले 2 गिरफ्तार; 3 दिन की रिमांड
Rajpura, Uttar Pradesh:राजपुरा: थाना बनूर पुलिस ने चित्तकारा यूनिवर्सिटी मामले में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले 2 को काबू किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को राजपुरा अदालत में पेश कर 3 दिनों की पुलिस रिमांड मिली है। इस संबंध में थाना बनूर के प्रमुख अफसर (ए.एस.एच.ओ.) गुरसेवक सिंह ने पत्रकारों के साथ जानकारी साझा की।0
0
Report
वाइल्ड लाइफ वीक-2026 का शुभारम्भ, राइड फॉर द वाइल्ड से पर्यावरण संरक्षण संदेश
Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਛੱਤਬੀੜ ਚਿੜੀਆਘਰ ਵਿੱਚ ਵਾਈਲਡਲਾਈਫ ਵੀਕ-2026 ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ “ਰਾਈਡ ਫਾਰ ਦ ਵਾਇਲਡ” ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਨਾਲ ਹੋਈ। ਸਾਈਕਲਿੰਗ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਨੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਸੰਭਾਲ ਅਤੇ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ। 12 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਰੁੱਖ ਲਗਾਉਣ ਵਾਲੀ 13 ਸਾਲਾ ਏਕਮਜੋਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬੈਸਟ ਡ੍ਰੈੱਸਡ ਐਵਾਰਡ ਸ਼ਹਜ਼ਾਦ ਅਤੇ ਦੂਜਾ ਇਨਾਮ ਸੀਮਾ ਮਲਹੋਤਰਾ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਵਿਜ਼ ਅਤੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਵੀ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਵਾਈਡਲਾਈਫ ਵੀਕ ਦਾ ਮਕਸਦ जਾਨਵਰਾਂ ਅਤੇ ਪਕਸ਼ੀਆਂ ਦੀ sਾਂਭ ਸੰਭਾਲ ਨੂੰ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर नशा केंद्र में मारपीट से आरक्षक की मौत, गैर-इरादतन हत्या का केस
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के नाम पर 17वीं बटालियन एसएएफ के आरक्षक अजय भदौरिया के साथ बेरहमी से मारपीट की गई जिससे आरक्षक की मौत हुई है. मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विशेषज्ञों की क्वेरी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया कि आरक्षक के पेट पर भारी वस्तु से हमला किया गया था. पीएम रिपोर्ट और इलाज से जुड़े दस्तावेजों की जाँच के बाद पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और सुपरवाइजर और अन्य के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी तलाश जारी है. आगामी जांच में केंद्र के रिकॉर्ड और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.0
0
Report
मिर्ची की आड़ में गांजा: जशपुर पुलिस ने 2.20 करोड़ का 440 किलो गांजा पकड़ा, यूपी के 2 तस्कर गिरफ्तार
Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:'ऑपरेशन आघात' के तहत जशपुर पुलिस ने लावाकेरा बैरियर पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एंटी नारकोटिक्स और तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम ने ओडिशा से प्रयागराज (यूपी) जा रहे एक मिनी ट्रक की तलाशी ली। ट्रक में मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे 440 पैकेटों से 440.63 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.20 करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने वाहन समेत कुल ₹2.40 करोड़ का मशरूका जप्त कर प्रयागराज निवासी मो. वसीम और मो. आसिफ को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।0
0
Report
रायगढ़ पुलिस ने करोड़ों मूल्य के गांजे व नशीली दवाओं को नष्ट किया
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ पुलिस ने विभिन्न मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में जब्त 2 करोड़ 8 लाख 26 हजार 399 रुपये के गांजा और नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण किया। जिले के 16 एनडीपीएस मामलों में जब्त 415.991 किलो गांजा और 637 नग प्रतिबंधित सिरप, टैबलेट व कैप्सूल को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति ने यह कार्रवाई की। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जामगांव स्थित एसएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के प्लांट में नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान जब्त गांजे के साथ तीन गांजा पौधों को प्लांट की भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया। वहीं, विभिन्न मामलों में जब्त 108 नग प्रतिबंधित सिरप और 529 नग प्रतिबंधित टैबलेट व कैप्सूल को बुलडोजर और रोड रोलर से कुचलने के बाद गड्ढे में दबाकर नष्ट किया गया。0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर आबकारी ने अवैध आर्मी-आपूर्ति शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 26 बल्क लीटर जब्त
Morena, Madhya Pradesh:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में ड्राई डे है, इस बीच ग्वालियर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोला का मंदिर इलाके में एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर आबकारी विभाग ने करीब 26 बल्क लीटर ब्रांडेड इंग्लिश शराब जब्त की है। खास बात ये है कि जब्त शराब आर्मी के लिए सप्लाई होने वाली शराब बताई जा रही है। दरअसल ग्वालियर आबकारी विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गोला का मंदिर इलाके में आर्मी के लिए सप्लाई होने वाली ब्रांडेड इंग्लिश शराब को अवैध रूप से बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद आबकारी विभाग की टीम ने प्रगति विहार स्थित एक रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के अंदर बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें मिलीं। शराब की जांच और बारकोड स्कैन करने पर इसके आर्मी सप्लाई की शराब होने की जानकारी सामने आई। मौके से करीब 35 बोतल यानी लगभग 26 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। जब्त शराब में 100 पाइपर, ब्लैक डॉग, टीचर्स, सिग्नेचर समेत कई ब्रांडेड इंग्लिश शराब शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान मकान से निरंजन सिंह तोमर नाम का रिटायर्ड एक्स सर्विसमैन मिला। आबकारी विभाग के मुताबिक आरोपी इस शराब को बाजार कीमत से करीब आधी कीमत में बेच रहा था। दबिश प्रभारी शिवा रघुवंशी के मुताबिक निरंजन सिंह तोमर खुद एक्स सर्विसमैन है और आशंका है कि वह दूसरे रिटायर्ड सैन्यकर्मियों के कार्ड के जरिए आर्मी कैंटीन से शराब कलेक्ट कर उसे बाजार में बेचता था। हालांकि कार्रवाई के दौरान मौके से कोई कैंटीन कार्ड बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल गिरफ्तार एक्स सर्विसमैन निरंजन सिंह तोमर से पूछताछ की जा रही है। आबकारी विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि आर्मी कैंटीन की शराब उसके पास कैसे पहुंचती थी और इस पूरे नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूछताछ के बाद इस मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है。0
0
Report
झालरापाटन धागा मिल चोरी: चार आरोपी गिरफ्तार, करीब 50 लाख के पार्ट्स बरामद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन थाना क्षेत्र के धानोदा में लंबे समय से बंद पड़ी श्री वल्लभ पित्ती धागा मिल से मशीनों के पार्ट्स चोरी मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। उक्त मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर धागा फैक्ट्री से चुराये करीब 50 ललाख रुपए मूल्य के कीमती मशीनरी पार्ट्स भी बरामद कर लिये हैं。 मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि श्री वल्लभ पित्ती धागा फैक्ट्री के प्रतिनिधि मुंबई निवासी परिवादी मुकेश वर्मा ने थाना झालरापाटन में लिखित शिकायत देते हुए बताया था, कि श्री वल्लभ पित्ती ग्रुप की बंद धागा मिल से पिछले काफी समय से मशीनों के पार्ट्स चोरी किए जा रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के निर्देशन, उपाधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन और थाना प्रभारी हंसराज मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए वीरू सिंह निवासी जयपुरा, जिला अजमेर को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में धागा मिल में काम कर चुका था और उसे मिल की मशीनों तथा उनके पार्ट्स की जानकारी थी। मामले में पुलिस ने पूर्व में मिल में काम कर चुके इलेक्ट्रिशियन अनिल दुबे, निवासी कोटड़ी थाना पिड़ावा तथा मुकेश निवासी डग, थाना पिड़ावा, को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया। वहीं चोरी किए गए मशीन पार्ट्स को खरीदने वाले भीम बलाई, निवासी बलायी खेड़ा भी जिला भीलवाड़ा से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। झालरापाटन थाना पुलिस ने धागा मिल से चोरी किए गए मशीनों के पार्ट्स को अहमदाबाद, गुजरात से बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद चोरी की वारदात से जुड़े और भी खुलासे होने की उम्मीद है。0
0
Report
केवलादेव के लिए अनोखा एंथम लॉन्च, विश्व धरोहर की कहानी उजागर
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान ने राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह–2026 के अवसर पर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को समर्पित एंथम का किया विमोचन एंकर राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह–2026 के अवसर पर राजस्थान वन विभाग द्वारा केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर की असाधारण प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित केवलादेव एंथम – “Where the World Gathers” (जहाँ दुनिया मिलती है) का विमोचन किया गया। इस एंथम की परिकल्पना केवलादेव को महज एक संरक्षित क्षेत्र के रूप में नहीं, बल्कि ऐसी जीवंत विरासत के रूप में प्रस्तुत करना है, जो भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर विश्वभर के प्रकृति प्रेमियों, लोगों और संस्कृतियों को एक सूत्र में जोड़ती है। प्रतिवर्ष प्रवासी पक्षी हजारों किलोमीटर की यात्रा कर विभिन्न महाद्वीपों से केवलादेव के आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र में लौटते हैं। वैश्विक प्रवासी पक्षी आवासों के नेटवर्क में केवलादेव की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन पक्षियों का मौसमी आगमन विश्वभर के पक्षी प्रेमियों, छायाकारों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, संरक्षणवादियों एवं प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करता है। इस प्रकार केवलादेव जैव विविधता और मानव अनुभवों के अद्भुत संगम स्थल के रूप में स्थापित हुआ है। यह एंथम संगीत और दृश्य माध्यमों के जरिए प्रकृति एवं मानव के इसी अनूठे संगम को अभिव्यक्त करने का प्रयास है। यह उद्यान की समृद्ध जैव विविधता, स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों के महत्वपूर्ण आवास के रूप में इसकी पारिस्थितिक महत्ता तथा भरतपुर शहर की सांस्कृतिक पहचान, इतिहास और विरासत के साथ इसके गहरे संबंधों का उत्सव है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में केवलादेव ऐसी प्राकृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका महत्व इसकी भौगोलिक सीमाओं से कहीं अधिक व्यापक है। एंथम की केंद्रीय विषयवस्तु “Where the World Gathers – जहाँ दुनिया मिलती है” इस आर्द्रभूमि के वैश्विक महत्व को प्रतिबिंबित करती है — एक ऐसा स्थान जहाँ पक्षी महाद्वीपों की सीमाएँ पार करते हैं, लोग देशों की सीमाओं से परे आकर जुड़ते हैं और प्रकृति विभिन्न संस्कृतियों एवं पीढ़ियों के बीच संबंध स्थापित करती है। यह इस विचार को सुदृढ़ करता है कि केवलादेव केवल भरतपुर या राजस्थान की गौरवशाली धरोहर नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक विरासत है। इस पहल के माध्यम से राजस्थान वन विभाग का उद्देश्य केवलादेव की कहानी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक जनसमुदाय तक पहुँचाना, इसके पारिस्थितिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, जिम्मेदार प्रकृति-आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित करना तथा आर्द्रभूमि एवं जैव विविधता के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रेरित करना है। यह एंथम वस्तुतः पूरी दुनिया के लिए एक आमंत्रण है — केवलादेव को जानने, इसकी जीवंत विरासत को अनुभव करने और इसके संरक्षण की यात्रा में सहभागी बनने का। केवलादेव – जहाँ दुनिया मिलती है।0
0
Report
Advertisement
कोई समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खुलासा: बीजेपी पार्षद की बाइक चोरी नहीं, प्रतिनिधि की चोरी का दावा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:अपडेट। बीजेपी पार्षद की बाइक चोरी नहीं हुई है। बाइक पार्षद के प्रतिनिधि की चोरी हुई है।0
0
Report
भोजपुर के सभी थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित, बच्चों की समस्याओं का समाधान
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में अब हर थाने के अंदर चाइल्ड हेल्प डेस्क होगा,जिसमें बच्चों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। अपराध अनुसंधान विभाग कमजोर वर्ग के आदेश पर भोजपुर जिले के 39 थाना और ओ पी में आज विधिवत रूप से चाइल्ड हेल्प डेस्क का गठन किया गया और इस हेल्प डेस्क के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। यह हेल्प डेस्क थाने के अंदर एक कमरे में स्थापित होगा जहां बच्चे से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के लिए पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।पुलिस की इस सराहनीय कदम को मिल का पत्थर माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
