icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272001
AKAmit Kumar SinghFollow16 Apr 2025, 11:07 am

बस्ती में सेक्स रैकेट पर पुलिस का छापा, कई गिरफ्तार!

Basti, Uttar Pradesh:

बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वानगर क्षेत्र में वर्षों से संचालित सेक्स रैकेट संचालन की शिकायत को पुलिस अधीक्षक अभिनंदनव ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल के साथ छापा मारा, जहां पर कई लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आज सूचना पर एक मकान में पुलिस ने छापा मारा जिसमें 4-4 महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए है पुलिस उक्त सभी लोगों को गिरफ्तार कर जांच कर रही है ।उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद ही मामले को स्पष्ट बताया जा सकता है।उन्होंने बताया कि सेक्स रैकेट सरगना फरार हो गया है उसकी तलाश में पुलिस लगाई गई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

दीपावली के बाद उज्जैन में मिशन मोड सफाई, 9 नवंबर सुबह तक शहर साफ

Ujjain, Madhya Pradesh:निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अमले को दिए निर्देश। दीपावली की रात सफाई मित्रों और वाहनों के साथ मैदान में उतरेगा नगर निगम का अमला। हर वार्ड, गली और मोहल्ले में चलेगा विशेष सफाई अभियान। निगम आयुक्त ने शहरवासियों से पटाखों का कचरा एक जगह एकत्रित करने की अपील की। उज्जैन। दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद अगले दिन सुबह शहरवासियों को साफ-सुथरा उज्जैन नजर आएगा। इसके लिए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान की तैयारी की है। दीपावली की रात से ही नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सफाई में जुट जाएगा। लक्ष्य रखा गया है कि 9 नवंबर की सुबह 6 बजे से पहले पूरे शहर की सड़कों, गलियों और मोहल्लों की सफाई पूरी कर ली जाए। इस संबंध में आज ग्रांड होटल में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि दीपावली की रात सफाई मित्रों, कचरा कलेक्शन वाहनों और जरूरी संसाधनों के साथ पूरा अमला मैदान में मौजूद रहे। हर वार्ड में सफाई का काम तय समय पर पूरा किया जाए। निगम आयुक्त ने कहा कि इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जाए। सभी अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निगरानी करें। उन्होंने सफाई मित्रों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए और कहा कि सफाई के दौरान सभी जरूरी सुरक्षा उपायों का पालन किया जाए। शहरवासियों से भी मांगा सहयोग नगर निगम ने शहरवासियों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। निगम ने कहा है कि पटाखे जलाने के बाद निकलने वाले कचरे को एक निश्चित स्थान पर इकट्ठा करके रखें, ताकि सफाई मित्र उसे आसानी से उठा सकें। पटाखों के अवशेष और अन्य कचरे को खुले में न जलाएं। बैठक में अपर आयुक्त संतोष टैगोर, पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, संजेश गुप्ता, मनोज मौर्य सहित अन्य अधिकारी, जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्वच्छता निरीक्षक मौजूद रहे।
0
0
Report

सतना में जया रेग्जीन की दुकान पर भीषण आग, दमकलों ने पाया काबू

Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिटी कोਤवाली थाना क्षेत्र के खैरमाई रोड पर देर रात जया रेग्जीन की दुकान में भीषण आग लग गई। आग तीसरी मंजिल से शुरू होकर भूतल तक पहुंच गई, जिससे दुकान और गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए करीब 20 से अधिक दमकल गाड़ियों का पानी इस्तेमाल करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। मौके पर सिटी एसडीएम राहुल सिलाडिया, महापौर योगेश ताम्रकार, नगर निगम कमिश्नर नागार्जुन गौड़ा, सीएसपी मनीष त्रिपाठी, तहसीलदार सौरभ मिश्रा और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

धार-टीही रेल ट्रैक का सफल निरीक्षण, यात्री ट्रेन जल्द शुरू होगी

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत धार से टीही के बीच 47 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक का कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने सफल निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान ट्रेन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। धार से टीही की दूरी महज 26 मिनट में तय की गई। सफल निरीक्षण के बाद अब जल्द ही इस रूट पर यात्री ट्रेन शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्से धार-टीही रेल ट्रैक पर कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की टीम ने निरीक्षण किया। सीआरएस श्रीनिवास, डीआरएम अश्विनी कुमार और मुख्य अभियंता निर्माण धीरज कुमार की संयुक्त टीम ने रेलवे ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन, सिग्नलिंग सिस्टम, ओवरब्रिज और पुल-पुलियाओं की मजबूती की जांच की। निरीक्षण के दौरान धार रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। स्टेशन पर टिकट काउंटर, वायरलेस सिस्टम और महिला-पुरुष शौचालयों की व्यवस्था की गई है। सफल निरीक्षण के बाद अब धार से रेल यातायात शुरू होने की उम्मीद है। इससे इंदौर-दाहोद रेल परियोजना को गति मिलेगी और धार की इंदौर सहित मुंबई तक रेल कनेक्टिविटी का रास्ता मजबूत होगा। धार से टीही तक रेल ट्रैक का सफल स्पीड ट्रॉयल, अब यात्रियों को ट्रेन सेवा शुरू होने का इंतजार है।
0
0
Report

माण्डलगढ़ NH 27 पर पुल निर्माण साइट हादसे में 3 श्रमिकों की मौत, 8 घायल

Jaipur, Rajasthan:माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ में कोटा-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे 27 पर मेनाल के पास NHAI के अफसरों और निर्माण कम्पनी के जिम्मेदारों की लापरवाही ने धनतेरस ओर दीपावली त्योंहार की खुशियों को मातम में बदल दिया हैं, चित्तौड़गढ़ से कोटा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार और पानी के टैंकर के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है, हादसे में कार में सवार समेत 8 जने गम्भीर घायल हो गए और सड़क निर्माण में लगे 3 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। NH 27 पर ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर सड़क के दोनों ओर गहरी खाई बनी हुई हैं, जिसमे श्रमिक काम कर रहे थे, सड़क पर बेरिकेडिंग नहीं होने से यह बड़ा हादसा पेश आया हैं। बतौर जानकारी कार में सवार कोटा निवासी एक फैमेली कार से सांवरिया मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे थे, इस दौरान मेनाल के पास सड़क पर पुल निर्माण के लिए पानी का टैंकर सड़क पर खड़ा था, तेज रफ्तार कार टैंकर से टकराई ओर 2-3 पलटी खा कर पुल निर्माण में लगे श्रमिको पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी ओर कोहराम मच गया। गम्भीर घायलों को एम्बुलेंस से माण्डलगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस हादसे की जाँच में जुटी हैं।
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली के निजी नर्सिंग होम में दीपावली नेग की मांग पर हंगामा, मारपीट

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दीपावली के नेग को लेकर निजी नर्सिंग होम में हंगामा, मारपीट, दीपावली का नेग मांगने को लेकर निजी नर्सिंग होम में हुआ विवाद, 11 हजार रुपये नजराने की मांग करने का आरोप, नेग नहीं मिलने पर मारपीट किए जाने का आरोप, महिला डॉक्टर सीमा त्रिपाठी समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट, मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को दी लिखित तहरीर, 3 नामजद समेत 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित निजी नर्सिंग होम का मामला
0
0
Report

दीपावली पर मिट्टी के कारीगरों की बिक्री संकट बढ़ गया

Jaspur, Uttarakhand:संघर्ष करते मिट्टी के कारीगर ऐसा में दीपावली के त्यौहार में चंद दिन ही शेष रह गए हैं और ऐसे में मिट्टी के कारीगर अपनी मेहनत को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं लेकिन बावजूद इसके वह संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण बाजार में बिजली की झालरों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक चीजों का आना है। अगर मिट्टी के कारीगरों की बात की जाए तो यह लोग भी अन्य लोगों की तरह दीपावली के त्यौहार से काफी उम्मीद रखते हैं। ऐसे में दियो की बिक्री कम होने से इन गरीब कुम्हारों के परिवारों पर रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। वीओ- काशीपुर में आबादी से 2 किलोमीटर दूर स्थित स्टेडियम के पास दक्ष प्रजापति चौक पर  स्थित यह है गरीब मिट्टी के कारीगरों के आशियाने। जहां इन मिट्टी के कारीगरों की जी-तोड़ मेहनत के दम पर तैयार होते हैं मिट्टी के दिए करवे और दीपावली के अवसर पर तैयार मिट्टी के अन्य सामान जिनसे रोशन होते हैं लोगों के घर। लेकिन बीते पिछले कई सालों से दीपावली के अवसर पर बाजार में बिजली की झालरों, बिजली के दियो और चाइनीज झालरों ने इन कुम्हारों की चाक की रफ्तार को धीमा कर दिया है। 1 साल में एक बार ही दीपावली का त्यौहार आता है और इस त्यौहार के समय ही मिट्टी के दिए-पुरुए, हठली, करवे आदि की बिक्री से ही इन गरीब मिट्टी के कारीगरों एक परिवार को आस बंधी रहती है। मिट्टी के कारीगर राजेन्द्र सिंह के मुताबिक दीपावली पर दिये मिट्टी के सामान बनाने की तैयारी 3 महीने पहले शुरू करते हैं उनके मुताबिक दीपावली के अवसर पर छोटे चिराग, बड़े चिराग, हठली, दीए पुरवे आदि तैयार करते हैं। वहीं अन्य कारीगर के मुताबिक की तरफ से किसी भी तरह की सुविधा नही मिलने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक मिट्टी के कारीगरों को अपने कारोबार के लिए उचित मिट्टी मिल ही नहीं पाती है अपनी 3 महीने की मेहनत और दिन रात के परिश्रम के बाद जब यह मिट्टी के कारीगर  बाजार में अपने हाथ से बनाए उत्पाद लेकर जाते हैं और बाजार में आने वाले 고객 इनकी मेहनत  को नजरअंदाज करते हुए इलेक्ट्रॉनिक दियों की तरफ अपना रुख करते हैं तो बाजार में मिट्टी के बने उत्पाद बेचते इन कारीगरों के  दिल से यही विनती निकलती है। बाइट - राजेंद्र सिंह, मिट्टी के कारीगर बाइट - अनीता, महिला कारीगर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top