272123
मनरेगा मजदूर ने प्रधान और रोजगार सेवक पर मजदूरी हड़पने का लगाया आरोप
Mahadewa, Uttar Pradesh:विकास खंड बनकटी के बेहिल ग्राम पंचायत के मनरेगा मजदूर बलिराम चौहान ने सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान और रोजगार सेवक उनकी मजदूरी हड़प रहे हैं। बलिराम ने कहा कि मनरेगा में काम करने के बावजूद उन्हें मजदूरी नहीं दी जा रही है जबकि उनके और उनकी पत्नी के नाम पर हाजरी लगाई जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब उनके खाते में पैसा नहीं भेजा जा रहा है, तो वह पैसा किसके खाते में जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी ने सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास, कई योजनाओं की घोषणा
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर- सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र के रतन सेन इंटर कॉलेज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जयप्रताप सिंह, विधायक श्याम धन ri राही, विधायक विनय वर्मा सहित मंच पर मौजूद भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर जिले के बांसी और डुमरियागंज की 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पूरे जिले से हजारों की संख्या में भारी भीड़ जुटी। मुख्यमंत्री भारी भीड़ को देखकर काफी गदगद दिखे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जमकर बखान किया। साथ ही पूर्व की कांग्रेस और सपा की सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद पूर्व की गैर भाजपा सरकारों ने प्रदेश के विकास के लिए कोई भी काम नहीं किया। इन सरकारों में गरीब किसान मजदूर और युवा दर-दर भटकते रहे। लेकिन भाजपा के शासन आते हैं हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले सपा के शासनकाल में एक जिला एक माफिया हुआ करता था। लेकिन आज एक जिला और 1 मेडिकल कॉलेज है। इसी तरह पहले बहन बेटियां सपाईयों को देखकर डर जाती थी लेकिन अब वह भाजपा की सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में कानून तोड़ने वाले और बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने वाले सलाखों के पीछे हैं या मिट्टी में मिला दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर जिले में हुए विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में सिद्धार्थनगर की 5 सीटों में से दो सपा की झोली में चली गई। वह भी मिली होती है तो आज सिद्धार्थनगर के विकास की गति और तेज होती। उन्होंने सिद्धार्थनगर जिले को मंच से कई और योजनाओं की सौगात दी जिसमें बहुचर्चित भड़रिया बढ़नी चाफा मार्ग के लिए 24 करोड़ 58 लाख और भड़रिया गौरा बाजार मार्ग बांसी से मिठवल मार्ग के लिए 28 करोड़ की धन राशि शामिल है。0
0
Report
श्रावण में विदिशा के कावड़ यात्रियों ने बेतवा में जलभराकर केदारनाथ यात्रा शुरू की
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : श्रावण मास में विदिशा में आस्था और भक्ति का नजारा देखने को मिला। ग्राम सलैया और ग्यारसपुर के मोहनपुर स्थित करेली धाम से बड़ी संख्या में कावड़ यात्री बेतवा नदी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से बेतवा नदी का जल कावड़ में भरा और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए अपनी यात्रा शुरू की। ग्राम सलैया से निकली कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु बेतवा नदी से जल भरने के बाद सलैया में रात्रि विश्राम करेंगे और सोमवार को कावड़ लेकर केदारनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। वहीं ग्यारसपुर के मोहनपुर स्थित करेली धाम में भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए श्रद्धालु बेतवा जल लेकर ग्यारसपुर की ओर रवाना हुए। श्रद्धालुओं के मुताबिक, सलैया से केदारनाथ धाम तक कावड़ यात्रा की परंपरा पिछले करीब 10 से 12 वर्षों से जारी है।0
0
Report
दूधिया झरना: सुरक्षा घेरा नहीं, पर्यटन में उछाल
Vidisha, Madhya Pradesh:दूधिया झरना बना पर्यटकों की पहली पसंद, लेकिन सुरक्षा इंतजामों पर उठ रहे सवाल। मानसून की बारिश के साथ ही प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है। खूबसूरत चट्टानों और हरे-भरे जंगलों के बीच उफनता 'दूधिया झरना' इन दिनों पर्यटकों और युवाओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। दूध की तरह बहती सफेद जलधारा और प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। झरने के मनोरम दृश्य और पास ही स्थित मंदिर के कारण यह स्थल धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन का अनूठा संगम बनकर उभरा है। हालांकि, प्राकृतिक खूबसूरती के बीच सुरक्षा को लेकर एक बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है। जोखिम के बीच मौज-मस्ती वीकेंड और छुट्टियों के दौरान झरने के तेज बहाव और फिसलन भरी चट्टानों के बीच कई युवा बिना किसी सुरक्षा उपाय के नहाते और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। पानी का प्रवाह तेज होने और पत्थरों पर काई जमने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय प्रशासन की अनदेखी: इतने लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर न तो कोई सुरक्षा घेरा (बैरिकेटिंग) लगाया गया है और न ही पर्यटकों को चेतावनी देने वाले कोई बोर्ड नजर आ रहे हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी न के बराबर है। सैलानियों की लापरवाही: प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचे लोग भी अपनी सुरक्षा के प्रति बेपरवाह नजर आ रहे हैं। तेज धारा में उतरना और ऊंची चट्टानों पर चढ़कर फोटो खिंचवाना जानलेवा साबित हो सकता है। मौसम के इस सुहावने दौर में पर्यटन को बढ़ावा मिलना सकारात्मक है, लेकिन किसी अनहोनी को रोकने के लिए प्रशासन को तुरंत कड़े सुरक्षा इंतजाम करने होंगे और सैलानियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।0
0
Report
Advertisement
खम्भात में भाजपा यूथ नेता समेत दो गिरफ्तार, प्रेमजाल बनाकर दुष्कर्म का आरोप
Anand, Gujarat:ખંભાતમાં 21 વર્ષીય પરિણીતા પર દુષ્કર્મ કેસમાં ભાજપના યુવા નેતા સહિત બે ની ધરપકડ ખંભાત ટાળકા ભાજપ યુવા મોરچાના કારોબારી સભ્ય વિજય ચૌહાણ સહિત બે ની ધરપકડ પરિણીતાને પ્રેમજાળમાં ફસાવી બીભત્સ વીડિયો બનાવી બ્લેકમેઇલ કરતા હતા વિજય ચૌહાણ અને તેનો મિત્ર કિરણ જાદવેધ દુષ્કર્મ આચર્યું હતું ગેસ્ટ હાઉસ અને તબેલાની ઓરડીમાં લઈને દુષ્કર્મ ગુજાર્યા હતા અંતે પોલીસે ગુનો નોંધી બે આરોપીઓની ધરપકડ કરી ભાજપના યુવા નેતાની દુષ્કર્મ કેસમાં ઘરપકડ થતા ચકચાર પીડિતાએ જિલ્લા પોલિસ વડા સમક્ષ ખંભાત ગ્રામીય PI પી.એચ.નાઈ સામે ગંભીર આક્ષેપો કર્યા નિવેદન લેવાના બહાને પીડિતાને બોલાવી આરોપીઓની હાજરીમાં PIની ચેમ્બરમાં પૂછપરછ કરવાનો આક્ષेप પીડિત પરિવારે SPને રજૂઆત કરતા SPના કડક આદેશ બાદ ગુનો નોંઘાયો0
0
Report
खैरागढ़ के उदयपुर में गड्ढों भरी सड़क पर युवा कांग्रेस रोपाई से विरोध
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के उदयपुर में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों और युवा कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। उदयपुर मुख्य चौक पर खराब सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई कर पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क की बदहाली का संदेश दिया गया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है।0
0
Report
दिल्ली: मोदी बोले—जो खेलेगा, वही खिलेगा; मेडल विजेताओं के साथ प्रेरणा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीटों के साथ अपनी रील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, "जो खेलेगा वो खिलेगा। हमेशा भारत के लिए चीयर करो..."0
0
Report
Advertisement
डंपर की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम शुरू
Jaipur, Rajasthan:डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा हनुमान नगर थाना क्षेत्र में बंगाली होटल के पास डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को निजी वाहन की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद पुलिस ने मृतक के शव को एसडीएच देवली की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान दीपराज पुत्र सत्यवान गुर्जर, उम्र 25 वर्ष, निवासी हमावू, थाना मोड़क, जिला कोटा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
कांवड़ियों के विवादित बयान पर विरोध, मदरसों को आतंकवाद से जोड़ने वालों पर कार्रवाई
Saharanpur, Uttar Pradesh:मौलाना रशीदी के कांवड़ियों पर बयान पर बोले कारी इसहाक गोरा- बिना सबूत किसी को आतंकवादी बताना गलत, मदरसों को आतंकवाद से जोड़ने वालों पर भी हो कार्रवाई कांवड़ियों को लेकर मौलाना रशीदी के कथित विवादित बयान के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। बयान के विरोध में हिंदू संगठनों और अन्य लोगों की ओर से अलग-अलग जनपदों में शिकायतें देकर एफआईआर दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की गई है। मौलाना रशीदी ने कांवड़ियों को लेकर कथित तौर पर आतंकवादियों से संबंधित टिप्पणी की थी। इSimilarly मामले को लेकर जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने प्रतिक्रिया दी है। कारी इसहाक गोरा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में कुछ लोग हर समय चर्चा में बने रहने के लिए विवादित बयान देते रहते हैं। कभी सोशल मीडिया के माध्यम से तो कभी दूसरे मंचों से ऐसी बातें सामने आती हैं, जो बाद में विवाद का कारण बन जाती हैं। मौलाना रशीदी का मामला भी इसी नजरिए से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी सबूत और बिना किसी तार्किक आधार के किसी व्यक्ति को आतंकवादी बताना गलत है। चाहे ऐसा बयान मौलाना रशीदी ने दिया हो या कोई अन्य व्यक्ति इस तरह की बात कहे, ऐसे मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए। मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि इससे पहले भी कई बार कुछ लोगों और नेताओं की ओर से मदरसों को आतंकवाद से जोड़कर बयान दिए जाते रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बिना किसी प्रमाण के मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताया जाता है, तो ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘आतंकवादी’ एक बेहद गंभीर शब्द है और किसी व्यक्ति या संस्था के लिए इसका इस्तेमाल बिना ठोस सबूत के नहीं किया जाना चाहिए। चाहे मौलाना रशीदी हों या कोई अन्य व्यक्ति, जो भी बिना प्रमाण के इस तरह के गंभीर आरोप लगाए, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए。0
0
Report
कुरसेला में दीपक प्रकाश का NDA समर्थकों ने भव्य स्वागत, पंचायत चुनाव पर स्पष्ट संकेत
Katihar, Bihar:कुरसेला में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत पूर्णिया से लौटने के क्रम में रविवार को कटिहार जिला के कुर्सेला पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायतों के सीमांकन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही चुनाव आयोग के सहयोग से आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर पंचायत चुनाव कराया जाएगा सरकार गांवों के विकास और पंचायतों को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही मंत्री दीपक प्रकाश अपने गंतव्य के लिए रवाना कटिहार बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का पूर्णिया से लौटने के क्रम में रविवार को कुर्सेला के शहीद चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास तथा पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की उम्मीद जताई। इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास और पंचायतों को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। पंचायत स्तर तक विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि पंचायतों के सीमांकन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही चुनाव आयोग के सहयोग से आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर पंचायत चुनाव कराया जाएगा। वहीं, क्षेत्र में हो रहे कटाव को लेकर उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग और सरकार इस दिशा में काम कर रहे हैं तथा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पंचायत स्तर पर कर्मचारियों एवं पंचायत सचिवों की कमी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि संबंधित विभाग के माध्यम से नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर कर्मचारियों की कमी को दूर किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम के बाद मंत्री दीपक प्रकाश अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ के फोरलेन पर बाइक जलकर खाक, चालक मौके से फरार
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ जिले के भदानीनगर कुरसे गांव स्थित फोरलेन पर एक बाइक में अचानक आग लगने से बाइक जलकर खाक हो गया, चालक जलती हुई बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला. जानकारी के अनुसार एक काले रंग की पल्सर बाइक (JH 02 R 2172) रामगढ़ की ओर से पतरातू जा रही थी, करीब 11:15 बजे कुरसे नाला के निकट आग लग गई. देखते-देखते आग ने पूरी बाइक को चपेट में ले लिया. घटना की सूचना पर भदानीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. बाइक कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वाहन चालक के लापता होने से मामले में संदेह बने हुए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है。0
0
Report
करणी सेना प्रमुख अम्मू का दावा: यूपी चुनाव में 50-70 सीटों का औपचारिक ऐलान
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने यूपी विधानसभा चुनाव में 50 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डॉक्टर स्मिता मिश्रा को करनी सेना ने समर्थन दिया साथ ही अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने सत्ताधारी बीजेपी समेत तमाम विपक्षी दलों पर तीखे हमले किए। युवाओं और छात्रों से संवाद के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए अम्मू ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज और जयपुर प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत का जिक्र किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले छात्रों पर डंडे बरसाए जाते हैं और फिर उनसे 'मन की बात' की जाती है। देश का सत्ता पक्ष और विपक्ष युवाओं के साथ किस तरह का संवाद कर रहा है? समाजवादी पार्टी के 'PDA' फॉर्मूले पर हमला बोलते हुए करणी सेना प्रमुख ने कहा कि इसमें 'प' से पंडित तो हैं, लेकिन वे इस व्यवस्था में 'पीड़ित' हैं। सपा-बसपा के पुराने दौर को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि उस समय समाज को बांटने वाले नारे दिए गए और अपमानित किया गया। वहीं, वर्तमान सरकार पर लग रहे आरोपों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा "लोग कहते हैं कि यह ठाकुरों की सरकार है मै भी यही कहता हूं कि यह ठाकुरों की सरकार है जिसमें योगी जी बगैर मूंछ वाले ठाकुर हैं.. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए अम्मू ने कहा कि राम हमारे आराध्य हैं और आपकी सरकार में हमारे आराध्य के घर में चोरी हो गई, लेकिन बड़े जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, ओवैसी की पार्टी AIMIM के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि अगर ओवैसी हिंदुओं के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं, तभी आगे कोई बात होगी...0
0
Report
मोतीहारी सीओ की चुप्पी: भू- mafिया दबाव में या सच छिप रहा है?
Motihari, Bihar:करोड़ों रुपया की बेशकीमती जमीन मामले में आखिर मोतिहारी सीओ ने क्यों साधी चुप्पी ? किसके दबाव या प्रभाव में है सीओ साहब? भू माफिया के सबकुछ मैनेज हो जाने का दावा क्या सच हो जायेगा? मोतिहारी शहर की बेशकीमती जमीन पर आधी रात को मिट्टी भराई करने के दौरान मोतिहारी डीएम सौरभ सुमन यादव के निर्देश पर आधी रात को मोतिहारी अंचल के सीओ सुनील कुमार पूरे दल बल के साथ पहुंचे थे और मौका से हाइवा,कार और एक स्कूटी सहित एक युवकों को गिरफ्तार कर छतौनी थाना पर लेते आए थे। मामला शहर के बीचोंबीच हवाई अड्डा की जमीन का था लिहाजा मीडिया से लेकर आम शहरी के बीच जमीन कब्जा का खेल चर्चा का विषय बन गया। मोतिहारी सीओ की त्वरित कारवाई को देख मोतिहारी में प्रशासन की वाहवाही होने लगी। लोगो को लगने लगा कि मोतिहारी में प्रशासन अब भू माफिया के खिलाफ सख्त हो गई है। पर क्या ऐसा सच में हो سका है ? अब यह सवाल लोगो के जेहन में उठने लगा है । सवाल उठने के कारण भी खुद मोतिहारी अंचल के सीओ सुनील कुमार ही है। दरअसल मोतिहारी के सीओ सुनील कुमार ने छतौनी थाना में अपने कार्यालय के पत्रांक - 2547 दिनांक - 31/7/2026 के माध्यम से छतौनी थाना में लिखित आवेदन देकर भू माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया था। किसी भी जमीन के स्थानीय जानकार कहिए या फिर कानूनी रूप से अधिकृत अधिकारी कहिए तो वो उस अंचल के सीओ ही होते है। डीएम को भी अगर किसी जमीन के बाबत जानकारी लेनी होती है तो वो सीओ से ही जानकारी लेते है।अब सवालों के घेरे में मोतिहारी के सीओ यही से आते है। मोतिहारी सीओ ने भू माफिया बताकर एफआईआर तो दर्ज कर दिया पर अब सवालों से भागते फिर रहे है यहां तक कि एक पत्रकार को उन्होंने झूठ भी बोल दिया कि उन्होंने सदर एसडीपीओ को जवाब दे दिया तो किसी पत्रकार को बताया कि इंस्पेक्टर को जवाब दे दिए है जबकि हकीकत यह है कि थाना ने उनसे लिखित पत्र भेजकर संबंधित भूमि के बाबत जानकारी मांगी है पर मोतिहारी सीओ आजतक पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे सके है।दरअसल मौजा बरियारपुर के थाना नंबर 196 खाता संख्या -313 खेसरा - 1382 जिसपर भू माफिया कब्जा कर रहे थे उस जमीन को मोतिहारी के सीओ ने बेतिया राज का बताया है पर अब उसी सच को अपने पुनर बयान में बताने से बच रहे हैं और मिडिया को झूठ बोल रहे हैं कि उन्होंने पुलिस को लिखित बयान दे दिया है। हालांकि सीओ ने अपने एफआईआर वाले बयान में सब कुछ लिख दिया है पर एक बार अनुसन्धान शुरू होता है तो अनुसंधान की अपनी प्रक्रिया होती है जिसके तहत वादी का बयान लिया जाता हैं जो डायरी में लिखा जाता है और जिसके बाद गिरफ्तार का दौर शुरू होता है। पुलिस को बयान देने से सीओ का बचना और मिडिया को झूठ बोलना यह यह शंका पैदा करता है कि क्या सच में सबकुछ मैनेज हो गया है?0
0
Report
Advertisement
घंटाघर में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, राजीव गुम्बर के नेतृत्व में स्वागत
Saharanpur, Uttar Pradesh:घंटाघर पर विधायक राजीव गुम्बर के नेतृत्व में कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा. सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान घंटाघर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक राजीव गुम्बर के नेतृत्व में शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा घंटाघर क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा. विधायक राजीव गुम्बर ने स्वयं कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया और वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया. विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का पर्व है। शिवभक्तों की सेवा और उनका स्वागत करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा पूरी सुरक्षा और श्रद्धा के साथ चल रही है, कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सरकार द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिसकी प्रशंसा स्वयं शिवभक्त कांवड़ियों द्वारा की जा रही है.0
0
Report
बस्तर में आदिवासी समाज की रैली: जल, जंगल, जमीन पर सरकार से मांगों का ज्ञापन
Jagdalpur, Chhattisgarh:विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, धरमपुरा स्थित पीजी कॉलेज मैदान में सभा के बाद सर्व आदिवासी समाज के द्वारा धरमपुरा से लेकर जगदलपुर तक भव्य रैली निकाली गई, मुख्य मार्गों से चौक चौराहों से होकर गुजरी इस रैली डीजे की धुन में आदिवासी युवा नाचते हुए नजर आए, इस कार्यक्रम में मूल निवासी समाज से जुड़े एससी और ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया, सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने मीडिया से चर्चा करते हुए बस्तर में आदिवासियों के हालातों को लेकर चिंता जताई, उन्होंने कहा बस्तर में आदिवासी समाज बस्तर में जल जंगल जमीन को लेकर चिंतित है, बस्तर में हो रहे खनिजों के दोहन को लेकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष ज्ञापन के रूप में रखा है。0
0
Report
कांवड़ मार्ग पर मीट बिक्री की सूचना से मचा हड़कंप, दो युवकों पर पुलिस की कार्रवाई
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए खुले में मांसाहारी खाद्य पदार्थ बेचने के मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी न्यायालय भेजी है। पुलिस के मुताबिक रविवार को उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला टांडा में बैकरी वाली गली के पास चिकन बिरयानी, मछली और मुर्गे के मीट से बनी पकौड़ी खुले में बेची जा रही है। बताया गया कि उक्त मार्ग से कांवड़ यात्रियों के जत्थे गुजरते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को इरफान पुत्र अकील अहमद, निवासी मोहल्ला शेरनगर तथा उवैश पुत्र शराफत, निवासी मोहल्ला मोहम्मदपुर दुकान पर खाद्य पदार्थ बेचते मिले। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर दोनों ने बताया कि दुकान मालिक साकिब ने उन्हें बिक्री करने के लिए कहा था और वह कुछ देर में आने वाला है। पुलिस का कहना है कि दोनों को मौके पर समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत उपजिलाधिकारी न्यायालय में भेजते हुए उन्हें मुचलके में पाबंद किए जाने का अनुरोध किया है। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है।0
0
Report
Advertisement
