Back
बस्ती में अवैध विस्फोटक के साथ कारोबारियों पर बड़ी दबिश: 1000 किलोग्राम कब्जे के साथ गिरफ्तारी
RKRAGHVENDRA KUMAR
Oct 16, 2025 09:19:33
Basti, Uttar Pradesh
बस्ती जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की सख्ती के बाद अलग अलग थाना क्षेत्रों में पटाखों के अवैध अड्डों पर पुलिस ने रेड मारी जिसमें करीब एक हजार किलो विस्फोटक बरामद किया गया है। परशुरामपुर में 51 गत्ता, पैकोलिया में 100 गत्ता जबकि लालगंज थाना क्षेत्र में 17 प्लास्टिक की बोरिया अवैध पटाखा बरामद किया गया है। कुल मिलाकर 1000 किलो ग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिसिया कार्यवाही से पटाखों के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध कारोबारी चोरी छिपे पटाखे बेचना चाहते थे लेकिन पुलिस उनकी मंशा पर पानी फेर दे रही है, पुलिस ने अकील और वीरेंद्र अग्रहरि को अरेस्ट किया है। उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले में पुलिस की ज़बरदस्त कार्यवाही देखने को मिली है। आगामी दीपावली, धनतेरस और छठ जैसे बड़े पर्वों को देखते हुए जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कई थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर एक बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाना और त्योहारों के माहौल को खराब करने की किसी भी साजिश को नाकाम करना। लालगंज थाने की पुलिस को देईसाड़ बाजार क्षेत्र में अवैध विस्फोटक सामग्री के बड़े ज़खीरे की गुप्त सूचना मिली। यह सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और स्वाट प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने बिना समय गंवाए, तत्काल उस स्थान पर छापा मारा। यह छापेमारी इतनी बड़ी थी कि पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध पटाखों की खेप बरामद की। यह पूरा विस्फोटक एक मकान और दुकान के अंदर छिपाकर रखा गया था। बरामद सामग्री की मात्रा चौंकाने वाली है, कुल 17 बोरों में लगभग 700 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री मिली है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख आंकी गई है। गिरफ्तारी के खिलाफ लालगंज थाना में एक कारोबारी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9B के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बस्ती पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद साफ संदेश दिया है कि त्योहारों की शांति भंग करने या कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 700 किलोग्राम अवैध और असुरक्षित विस्फोटक अगर कहीं जमा रहता या इस्तेमाल होता, तो यह बड़ी आगजनी या विस्फोट दुर्घटना का कारण बन सकता था, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था और इलाके में डर और अशांति फैल जाती। बस्ती पुलिस के इस सराहनीय और तत्पर कदम से एक बड़ा हादसा टल गया है। लालगंज, परशुरामपुर और पैकोलिया पुलिस टीम ने भी रेड मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखों की खेप बरामद किया है।
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 16, 2025 13:24:160
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 16, 2025 13:24:050
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 16, 2025 13:23:530
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 16, 2025 13:23:370
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 16, 2025 13:23:030
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 16, 2025 13:22:450
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 16, 2025 13:22:230
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 16, 2025 13:22:000
Report
ASAVNISH SINGH
FollowOct 16, 2025 13:21:370
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowOct 16, 2025 13:21:230
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 16, 2025 13:21:08Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (यूपी): दीपोत्सव से पहले घाटों पर मिट्टी के दीपक सज रहे
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 16, 2025 13:20:550
Report