272001
मदरसे के मौलवी पर अश्लील हरकतों का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्यवाही की मांग
Gandhinagar, Uttar Pradesh:जिले के मुण्डेरवां थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम गांव के मदरसा अरबिया शमसुल उलूम के मौलवी अब्दुल हफीज पर बच्चों से अश्लील हरकतें करने और अपने गुप्तांग धुलवाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले से परेशान होकर ग्रामीण एसपी गोपालकृष्ण चौधरी के कार्यालय पहुंचे और मौलवी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि मौलवी इलाके का माहौल खराब कर रहा है। बच्चों और उनके परिवारों की शिकायत पर एसपी बस्ती से भी संपर्क किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजगर लपका: जंगल से बाहर निकलते ही इलाके में हड़कंप मचा
Noida, Uttar Pradesh:अजगर लपका0
0
Report
शादी से पहले दुल्हन मायके पहुंची
Noida, Uttar Pradesh:शादी से पहले मायके पहुंची0
0
Report
बेलगहना में पिता-भाई ने गौरीशंकर पटेल की हत्या कर आत्महत्या का नाटक रचा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। जिले के बेलगहना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता और भाई ने मिलकर अपने ही घर के चिराग को बुझा दिया और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। ग्राम रतखंडी में 23 वर्षीय गौरीशंकर पटेल की संदिग्ध मौत के बाद, उसके पिता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए जहर सेवन की झूठी कहानी रची। लेकिन बेलगहना पुलिस और फॉरेंसिक टीम की मुस्तैदी ने इस अंधी हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी पिता, भाई और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। यह पूरी घटना बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम रतखंडी की है, जहां 19 और 20 मई की दरम्यानी रात गौरीशंकर पटेल नाम के युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता उमेन्द सिंह पटेल ने खुद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर कीटनाशक की शीशी भी रखी गई थी ताकि पुलिस इसे आत्महत्या मान ले। लेकिन जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो शव की स्थिति और शरीर पर मौजूद चोट के निशानों ने संदेह पैदा कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत फॉरेंसिक टीम बुलाई गई, जिसके वैज्ञानिक साक्ष्यों ने पिता के दावों की हवा निकाल दी।फॉरेंसिक जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद, पुलिस ने जब परिजनों से कड़ाई से पूछताछ किया तो सारा सच बाहर आ गया। आरोपियों ने कबूल किया कि गौरीशंकर शराब का आदी था और रोज घर में मारपीट करता था। घटना की रात भी उसने भारी नशे में विवाद किया, जिससे गुस्साए पिता उमेन्द सिंह, छोटे भाई शिवशंकर और एक अपचारी बालक ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधे गए और मुंह दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। साक्ष्य छिपाने के लिए उन्होंने मुंह में कीटनाशक डाल दिया था। फिलहाल बेलगहना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) के अलावा कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है。0
0
Report
Advertisement
जालौन के चुर्खी थाने में दीवान अशोक सिंह पर बार-बालाओं के पैसे लुटाने वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चुर्खी थाने में तैनात दीवान का बार-बालाओं पर पैसे लुटाते वीडियो वायरल, दीवान अशोक सिंह द्वारा बार-बालाओं के मुजरे डांस पर लुटाए जा रहे पैसे, बार-बालाओं पर पैसे उड़ाकर उसने अश्लील हरकतें करता नजर आया दीवान, थाने में तैनात दीवान अशोक सिंह ka बार-बालाओं पर पैसे लौटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद तीसरी मंजिल से फेंकने का मामला
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर तीसरी मंजिल से फेका कौशांби जिले में एक युवक ने बहला फुसला कर पहले अपने प्रेम जाल में फसाया, फिर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए। इतना ही नहीं युवक उससे शादी का दबाव बना रहा था, इनकार करने पर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक गोलू दो दिन पहले युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। लड़की की तलाश करते हुए परिवार युवक के घर पहुंचे तो जान से मारने की धमकी दी, धमकी से डर कर पीड़ित पिता थाने नहीं गया। आरोप है कि गोलू ने इस दौरान युवती के साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़ित लड़की का कहना है कि लड़का दूसरे धर्म का है इस लिए उसने शादी से इनकार कर दिया। लेकिन युवक जबरन शादी करना चाहता था। विरोध करने पर उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा गंभीर हालत में युवती का इलाज़ चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है。0
0
Report
ईधन की कमी से महंगाई बढ़ी, क्या राहत संभव?
Noida, Uttar Pradesh:ईधन की कमी का असर दिख रहा0
0
Report
Advertisement
ग्राहक के गेट के ऊपर से डिलीवरी: ड्राइवर ने सुरक्षित तरीके से सामान पहुंचाया
Noida, Uttar Pradesh:The delivery driver found a way to make the delivery over the customer's gate without throwing or damaging the merchandise.0
0
Report
ट्रेन में वट सवित्री की पूजा, यात्रियों में श्रद्धा
Noida, Uttar Pradesh:ट्रेन में वट सवित्री की पूजा0
0
Report
बिजली से दोस्त की जान बचाने वाला नायक, उड़ती डबल-फुटेड किक से सुर्खियों में
Noida, Uttar Pradesh:A hero who saved his friend from electrocution with a flying double-footed kick.0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा में 5 किलो का IED बरामद, सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता
Dantewada, Chhattisgarh:दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिड़पाल और आसपास के जंगलों में सीआरपीएफ 195 बटालियन बारसूर और थाना पुलिस के साथ चलाए संयुक्त सर्चिंग और कॉम्बिंग अभियान के दौरान जवानों ने लगभग 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया है। सुरक्षा बलों ने मौके पर ही विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्फाल कर दिया। राहत की बात यह रही कि पूरे अभियान में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी जवान सुरक्षित अपने बेस कैंप लौट आए। मुखबिर की सूचना के आधार पर 23 मई 2026 को ग्राम हिड़पाल, थाना बारसूर क्षेत्र में 195वीं बटालियन सीआरपीएफ की वाईपी और बीडीडी टीम ने सिविल पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। यह अभियान कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को हिड़पाल के जंगल में लगभग 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी मिला, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों की जान को गंभीर खतरा था। बरामद आईईडी को बीडीडी टीम और सिविल पुलिस ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।0
0
Report
राजस्थान में सेमीकंडक्टर हब बनाने के लिए मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक
Jaipur, Rajasthan:Babulal Dhayal केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा से की मुलाकात दोनो के बीच हुई लंबी बैठक भिवाड़ी को सेमीकंडक्टर हब बनाने में जुटी है सरकार प्रदेश का पहला प्लांट ही चुका है स्थापित इस इंडस्ट्री से जुड़े कई उद्योगपतियों के साथ हो रही चर्चा भजनलाल सरकार ने घोषित की है सेमीकंडक्टर पॉलिसी निवेशकों को सबसे ज़्यादा सुविधाएं दे रहा है राजस्थान0
0
Report
दुर्ग की फोरेंसिक लैब में मोबाइल वैन का उद्घाटन, साक्ष्य तुरंत मिलने लगेगी
Durg, Chhattisgarh:एंकर दुर्ग के सेक्टर-4 स्थित फॉरेंसिक लैब परिसर में आज मोबाइल फॉरेंसिक वैन का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, दुर्ग रेंज आईजी अभिषेक शांडिल्य और एसएसपी विजय अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ सरकार अपराध नियंत्रण की दिशा में नवाचार कर रही है। मोबाइल फॉरेंसिक वैन छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में सरकार द्वारा प्रदान की गई है। हाई टेक फोरेंसिक वैन में डिजिटल फॉरेंसिक जांच, फिंगरप्रिंट डिटेक्शन, नार्कोटिक्स टेस्टिंग किट और बैलिस्टिक जांच जैसे अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इससे घटनास्थल पर ही साक्ष्य जुटाने, उन्हें सुरक्षित रखने और प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार करने में मदद मिलेगी। पहले घटनास्थल से सबूतों को प्रयोगशालाओं तक भेजने में समय लगता था; अब मौके पर ही जांच होगी जिससे अपराधियों तक तेजी से पहुंचना संभव होगा। वैन के हाईटेक कैमरे कोर्ट में डिजिटल साक्ष्य प्रस्तुत करने में भी मदद करेंगे।0
0
Report
Advertisement
रतलाम रोजगार मेले के बयान से राजनीति गरम, कॉकरोच टिप्पणी पर तेज़ प्रतिक्रियाएं
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे आयोजित रोजगार मेले मे शामिल हुए प्रदेश के केबिनेट मंत्री चेतन काश्यप का एक बयान अब राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है। रोजगार और युवाओं को अवसर देने को लेकर मीडिया ने जब उनसे "कॉकरोच पार्टी" को लेकर सवाल किया तो मंत्री चेतन काश्यप ने व्यंगात्मक अंदाज मे जवाब देते हुए कहा कि देश के युवाओं को रोजगार देने का यही सही अवसर है और इसका लाभ युवाओं को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे "कॉकरोच" आते रहते हैं और समय सीमा मे खत्म हो जाते हैं। मंत्री के इस बयान के बाद अब राजनीतिक माहौल गर्माने की संभावना बढ़ गई है। देखना होगा कि कांग्रेस इस बयान को किस तरह लेती है और क्या इसे मुद्दा बनाकर सरकार पर हमला बोलती है। अब सभी की नजर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।0
0
Report
मोहनिया में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, शिवेश राम ने किया शिरकत
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू सांसद शिवेश राम ने किया शिरकत, कार्यकर्ताओं को दी संगठन विस्तार और कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए विशेष ट्रेनिंग। मोहनिया के महाराणा प्रताप कॉलेज में आज से भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विशेष रूप से राज्यसभा सांसद शिवेश राम यहाँ पहुँचे। संसद शिवेश राम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन पर्व का ही एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासित और कुशल बनाना है। उन्होंने विस्तार से जानकारी दी कि भाजपा की विचारधारा को बूथ स्तर से लेकर मंडल, जिला और राज्य स्तर तक कैसे मजबूत किया जाए। संसद ने बताया कि वर्तमान में पूरे बिहार में संगठन के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अब तक राज्य के 52 जिलों में से कई जिलों में यह प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है और आज 16 जिलों में एक साथ यह प्रशिक्षण शुरू हुआ है। कैमूर जिले के मोहनिया में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन केंद्रीय टोली के वरिष्ठ नेता राजू भंडारी द्वारा किया गया। यह शिविर कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने और उन्हें आगामी राजनीतिक कार्यों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भाजपा का जोर अपने कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर शिक्षित और सक्रिय रखने पर है।0
0
Report
जुगाड़ का वीडियो वायरल: कैसे है ये अजीब ट्रिक?
Noida, Uttar Pradesh:जुगाड़ का वीडियो0
0
Report
Advertisement
