272301
लालगंज -थानाध्यक्ष महोदय सुनील कुमार गौड़ की अध्यक्षता में थाना पर हुआ समाधान दिवस का आयोजन
Deorar Khas, Uttar Pradesh:शनिवार को लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ की अध्यक्षता में थाना पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे 11 राजस्व से तथा 02 पुलिस से सम्बन्धित रहें । प्राप्त हुए कुल 01 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष सभी प्रार्थना पत्रों के गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ हाईवे पर ट्रक खाई में गिरा, SDRF-DDRF की टीम बचाव अभियान में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: केदारनाथ हाईवे पर गुप्तकाशी के पास एक ट्रक कंट्रोल खोकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही रुद्रप्रयाग में डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने तुरंत SDRF और DDRF की टीमों को मौके पर भेजा。0
0
Report
खरख्री में अवैध शराब के खिलाफ चक्काजाम, महिलाओं ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग
Katni, Madhya Pradesh:कटनी- 29/08/2026 खरखरी- विरोध अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने खरखरी में लगाया चक्काजाम, महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खरखरी में अवैध शराब की बिक्री और कथित रूप से बढ़ती आपराधिक गतिविधियों से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को गांव के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। इसका सबसे अधिक असर गांव के युवाओं पर पड़ रहा है। शराब को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। चक्काजाम की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, यातायात प्रभारी अनूप सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा अवैध शराब की बिक्री और अन्य गतिविधियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया। ग्रामीणों ने गोकुल सोनकर नामक व्यक्ति पर भी खुलेआम अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शराब ठेकेदार द्वारा उन्हें कट्टा दिखाकर डराया-धमकाया जाता है, जिसके कारण कई ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे हैं और शहर आने-जाने में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए, कथित अवैध वसूली और धमकाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। Visual- विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस महकमा मौजूद के वीडियो0
0
Report
शाजापुर के दुधाना में 51 हजार पार्थिव शिवलिंग पूजन पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं की भीड़
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के ग्राम दुधाना में श्रावण मास के दौरान एक माह से चल रहे 51 हजार पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक अनुष्ठान का श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर विधि-विधान एवं धार्मिक उत्साह के साथ पूर्णाहुति कर समापन किया गया。 गौरतलब है कि ग्राम दुधाना में यह धार्मिक अनुष्ठान पिछले 8 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। अनुष्ठान के दौरान मिट्टी से 51 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाए गए और विधि-विधान से उनका पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया। श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है。 इस धार्मिक अनुष्ठान में ग्राम दुधाना के श्रद्धालुओं के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। पूरे श्रावण मास प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का पूजन कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया。 प्रतिदिन होने वाले पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन पं. नित्य प्रकाश शर्मा, पं. भव्य शर्मा एवं पं. आशु शर्मा द्वारा विधि-विधान से करवाया गया。 श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन एवं हवन के साथ 51 हजार पार्थिव शिवलिंग पूजन अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत दुधाना सरपंच राकेश जायसवाल सहित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की。0
0
Report
Advertisement
गंगा के जलस्तर घटने से गाज़ीपुर में कटाव तेज, किसानों ज़मीन नदी में बही
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश: गंगा का घटता पानी का लेवल बढ़ने से कटाव तेज़ हो गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। युवराजपुर और आस-पास के गांवों में खेती की ज़मीन नदी में बह गई है, किसानों का दावा है कि हर साल लगभग 300-400 बीघा ज़मीन चली जाती है। शनिवार को, युवराजपुर के दर्जनों युवाओं ने गाज़ीपुर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला से एक पब्लिक हियरिंग के दौरान मुलाकात की और कटाव को कंट्रोल करने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग करते हुए एक मेमोरेंडम सौंपा। DM ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सिंचाई विभाग प्रभावित इलाकों को बचाने के लिए बोल्डर पिचिंग जैसे उपायों के साथ एक एक्शन प्लान तैयार करेगा।0
0
Report
गाजियाबाद साइट-4 की Toy फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलें आग बुझाने में जुटीं
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक टॉय फैक्ट्री के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग फैक्ट्री के अंदर किस हिस्से में लगी और इसकी वजह क्या रही, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने में जुटे हैं। आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फैक्ट्री में आग लगने के दौरान कोई कर्मचारी अंदर फंसा है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। दमकल विभाग की टीम आग को पूरी तरह बुझाने के साथ-साथ आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों तक आग फैलने से रोकने में लगी है। आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। वहीं, आग लगने के कारणों की जांच भी की जाएगी.0
0
Report
राजापूर के नाणार बॉक्साइट परियोजना के विरोध में 7 सितम्बर की जनसुनवाई से पहले जनसभा
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी Breaking राजापूर तालुक्यातील नाणारमधील प्रस्तावित बॉक्साईट प्रकल्पाविरोधात वातावरण तापलं राजापूर तालुक्यातील सागवेत रविवारी सर्वपक्षीय जनसभा उद्योगमंत्री उदय सामंत, आमदार किरण सामंत यांच्या उपस्थितीत होणार सभा 7 सप्टेंबरच्या जनसुनावणीच्या पार्श्वभूमीवर आंदोलनाची दिशा ठरणार बॉक्साईट उत्खनन प्रकल्पविरोधात होणाऱ्या सभेत उद्योगमंत्री उदय सामंत असणार हजर यापूर्वी 2 वेळा जनसुनावणी झालीय रद्द उद्याच्या सभेकडे सर्वांचं लक्ष0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड में डूबे यात्री का शव बरामद, खोज अभियान सफल
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग के गौरीकुंड क्षेत्र में शनिवार को नदी में नहाने गया 25 वर्षीय यात्री दिनेश अग्रवाल, निवासी मथुरा गांव, नाउजीर, तेज बहाव में बह गया। सूचना पर SDRF, DDRF, पुलिस और YMF की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब बजे मुनकटिया के नीचे नदी से उसका शव बरामद किया, जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए PHC सोनप्रयाग भेजा गया।0
0
Report
रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे युवक की मौत ट्रक ने टक्कर दी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर ससुराल जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बोथपुरा मोड़ के पास हुआ, जहां पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मनिया थाना क्षेत्र के टांडा रोड निवासी रवि कुमार (29) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रवि रक्षाबंधन पर बाइक से आगरा जिले के तेहरा गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान बोथपुरा मोड़ के पास पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल रवि को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। शनिवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है0
0
Report
बालेसर-जोधपुर नगरपालिका चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन 22 प्रत्याशी दाखिल
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर, जोधपुर जिला — नगर निकाय चुनाव 2026, नामांकन प्रक्रिया का दूसरा दिन आज। दूसरे दिन भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी, निर्दलीय सहित कुल 22 प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किये। रिटर्निंग अधिकारी (SDM) सुमन राठौड़ के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किये गये। कल रविवार के अवकाश के चलते अब सोमवार को अंतिम दिन दाखिल होंगे नामांकन। फिलहाल कांग्रेस व भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है; दोनों पार्टियाँ पहले प्रत्याशी घोषित करने का एक दूसरे का कर रहे हैं इंतजार।0
0
Report
Advertisement
CM योगी के निर्देश पर चित्रकूट में राहत-बचाव कार्य युद्ध-सी गति से जारी
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग CM योगी के निर्देश पर चित्रकूट में राहत-बचाव कार्य जारी CM योगी के निर्देश पर तत्काल राहत कार्य शुरू सभी लोगों को सुरक्षित बचाया गया युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी CM योगी के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार ग्राउंड जीरो पर SDRF, NDRF और PAC की 2-2 बटालियन राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी0
0
Report
फतेहपुर में गैर इरादतन हत्या: प्रिंसिपल सक्षम त्रिवेदी गिरफ्तार
Fatehpur, Uttar Pradesh:गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी प्रिंसिपल सक्षम त्रिवेदी गिरफ्तार, प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार. थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार. मृतक छात्र की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा. परीक्षा में नकल के आरोप में छात्र को रिस्टीकेट व ₹1,500 जुर्माना लगाने का था आरोप. छात्र की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत का लगाया गया था आरोप. सरस्वती बाल मंदिर शिवपुरम का था 12वीं छात्र. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा. गिरफ्तार आरोपी राधानगर थाना क्षेत्र के खम्हापुर गांव का निवासी बताया गया. सदर कोतवाली क्षेत्र इलाके का मामला.0
0
Report
करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हवाई पट्टी पर विधायक- अधिकारियों ने किया स्वागत
Karnal, Haryana:करनाल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हेलीकॉप्टर से करनाल पहुंचे हवाई पट्टी पर विधायकों और अधिकारियों ने उनका किया स्वागत0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में अवैध जुआ-सट्टे पर छापेमारी, 25 हजार नकद और उपकरण बरामद
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में DST टीम और कुशलगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुशलगढ़ सब्जी मंडी परिसर में संचालित जुए-सट्टे के ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई DST इंचार्ज भंवर सिंह के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से सट्टा उपकरण, सट्टा पर्चियां और दांव पर लगाई गई राशि बरामद की। पुलिस ने सट्टा पर्ची काटते हुए इरफान पिता रफीक और चन्द्रेश पिता पूना को पकड़ा। दोनों के खिलाफ कुशलगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है。 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 25 हजार रुपये की राशि जब्त की। इसके साथ ही सट्टा उपकरण और पर्चियां भी बरामद कर कुशलगढ़ थाने में सुपुर्द की गईं। मामले में कुशलगढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सट्टे से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
जगदलपुर में नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस ने ड्रग तस्कर दबोचा; 28 पत्ता, 420 नग जप्त
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में नशे के खिलाफ खिलाफ बस्तर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, बोधघाट थाने की पुलिस ने मुस्कान पेट्रोल पंप के पास से नशीली टेबलेट की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी उड़ीसा से नशीली टेबलेट लेकर दुपहिया वाहन से जगदलपुर की तरफ आ रहा था, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध नशीली टेबलेट कुल 28 पत्ता, 420 नग जप्त किया, जप्त नशीली टेबलेट की किमत करीबन 1,68,000 रु. बताई जा रही है , गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बादल नाग उर्फ़ टिन्नी निवासी दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर के रूप में की गई है, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
60 फुट गहरे कुएं में तेंदुए की मौत, रेस्क्यू के बावजूद नहीं बची जान
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के बड़वारा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाली पथवारी बीट में वन्यजीव सुरक्षा की बड़ी नाकामी सामने आई है। शिकार का पीछा करते समय लगभग 60 फीट गहरे बिना मुंडेर के कुएं में गिरे एक 4 से 5 वर्षीय नर तेंदुए की रेस्क्यू के बाद मौत हो गई। हालांकि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की विशेषज्ञ टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सकुशल बाहर निकाल लिया था, लेकिन अंदरूनी चोटों और वक्त पर सही इलाज न मिल पाने के कारण उसने दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर बड़वारा चौकी परिसर में चिकित्सकों के दल द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ एक जंगली सूअर का पीछा कर रहा था और अंधेरे में दोनों 60 फीट गहरे खुले कुएं में जा गिरे। कुएं में हलचल और दहाड़ सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए उपवनमंडल अधिकारी, बड़वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी और वनमंडल अधिकारी (DFO) दल-बल व रेस्प्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बांधवगढ़ की टीम ने संभाला मोर्चा, शाम से रात तक चला रेस्क्यू। कुएं की अत्यधिक गहराई और संकरे रास्ते के कारण स्थानीय अमले को सफलता नहीं मिल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। सुरक्षा घेरा तैयार कर देर रात तक चले जोखिम भरे ऑपरेशन के बाद आखिरकार तेंदुए को बाहर निकाला गया। हालांकि कुएं में गिरने से उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आ चुकी थीं। मुकुंदपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया।0
0
Report
Advertisement
