icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

द्वारका में स्वतंत्रता दिवस: कमलजीत सहरावत की तिरंगा यात्रा भारी भीड़ के साथ

Delhi, Delhi:द्वारका में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर द्वारका के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के तमाम विधायक, पार्षद और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज सिंह भी यात्रा में पहुंचे और लोगों का उत्साह बढ़ाया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आया。
0
0
Report

Independence Day पर DMRC 04:00 बजे से मेट्रो शुरू, रक्षा मंत्रालय लिए QR टिकट

Delhi, Delhi:DMRC Independence Day 2026 के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को विशेष अतिथियों, आम जनता की आवाजाही हेतु 04:00 बजे से सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं शुरू करेगा. राजस्व सेवाओं के पहले यह सेवाएं सभी लाइनों पर 30 मिनट की आवृत्ति के साथ चलेंगी. रक्षा मंत्रालय को 1,30,000 स्पेशल प्री-वेंड QR टिकट दिए गए हैं, जबकि रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वैध फिजिकल एडमिट कार्ड वाले अतिथि designated मेट्रो स्टेशनों पर विशेष QR टिकट प्राप्त कर सकेंगे ताकि यात्रा में सुविधाजनक हो. लालकिला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन Independence Day समारोह स्थल के पास सबसे नज़दीकी स्टेशन हैं. इन स्पेशल QR टिकटों के जरिए यात्रा का खर्च DMRC को रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रतिपूर्ति किया जाएगा.
0
0
Report

सपा में भीतरघात की चर्चा: चाचा-आजम के समर्थकों पर संकट

Noida, Uttar Pradesh:मित्र अखिलेश यादव जी! ज़रा अपने चच्चू को सम्भालिए नहीं तो वो आपको कभी सत्ता में आने नहीं देंगे। चाचा शिवपाल जी कह रहे हैं कि सपा की सरकार आने के बाद अपने लोगों के मुकदमे वापस ले लेंगे। आज़म ख़ान को गृह मंत्री बना देंगे। ग़ज़ब है महाराज। शिवपाल जी पीडीए यानी 'पीट देगा अahiर’ और ‘पीट देगा अशफ़ाक़' को अपराध करने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। सज़ायाफ्ता आज़म ख़ान को उत्तर प्रदेश का गृह मंत्री बना देने का दावा कर रहे हैं। कैसे बनेंगे ज़रा आप ही बताइए। एक अपराधी चुनाव कैसे लड़ेगा? मंत्री कैसे बनेगा? अखिलेश जी, विभीषण की कहानी पढ़ लीजिए। विभीषण बहुत सीख देने वाला पात्र है। ये भी हो सकता है कि मेरे दफ़्तर में गुंडा भी चाचा ने भिजवाया हो ताकि नाम आपका आ जाये। वो भी जांच में सामने आ ही जाएगा। ख़ैर, उम्मीद है कलयुग के रावण की लंका में आग भी लगेगी और ज़रिया विभीषण ही बनेगा। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव!
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में भांबू का अमित ओला पर तंज: बरसाती मेंढक वाला हमला और सीटों पर शुभ संकेत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायत—निकाय चुनाव से पहले राजनैतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. विधायक राजेंद्र भांबू ने कांग्रेस नेता अमित ओला पर बड़ा हमला करते हुए उन्हें ‘बरसाती मेंढक’ कहा. उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही दर्ज कराते हैं उपस्थिति और कांग्रेस पर तुष्टीकरण व विकासहीन राजनीति का आरोप लगाया. भांबू ने कहा कि शहर में लंबे समय से अधूरे पड़े ऑडिटोरियम और ब्रिज जैसे विकास कार्यों के बारे में कांग्रेस के पूर्व जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा. अमित ओला का नाम लेते हुए भांबू ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन बीच-बीच में सिर्फ नगरपालिका और पंचायत निकायों के चुनाव के समय बरसाती मेंढक की तरह उपस्थिति दर्ज कराते हैं. उन्होंने कहा कि झुंझुनूं में कांग्रेस या ओला परिवार का कुछ होने वाला नहीं है, हालांकि इसे लोकतंत्र बताते हुए कहा कि जो भी आए, स्वागत है. झुंझुनूं नगर परिषद सभापति पद के सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने को भाजपा के लिए शुभ संकेत बताया. सामान्य वर्ग की सीट नहीं होने पर इस वर्ग के लोग भी चुनावी मैदान में उतरेंगे और मतदान में उत्साह से भाग लेंगे. उन्होंने दावा किया कि सामान्य वर्ग की सीट आरक्षित होने से भाजपा के अधिक उम्मीदवार जीतेंगे और शहर के अधिक वार्डों में कमल खिलेगा. दरअसल, जिला प्रमुख और निकाय प्रमुख चुनावों को लेकर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के साथ झुंझुनूं में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. संभावित दावेदारों ने संपर्क और बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. इसी के साथ प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी जोर पकड़ने लगी है. अब भांबू के इस बयान के बाद निकाय चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.
0
0
Report

सीआर चौधरी ने निकाय चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया

Didwana, Rajasthan:एंकर_किसान आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व नागौर सांसद सीआर चौधरी आज डीडवाना जिले के नावा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में शिरकत की और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ मैदान में जुटने का आह्वान किया। चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करें और निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने के लिए घर-घर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के महत्व पर भी चर्चा हुई। 14 अगस्त 1947 को हुए देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा और पीड़ा का सामना करना पड़ा था। यह दिवस उन परिवारों के संघर्ष और बलिदान को याद करने तथा नई पीढ़ी को उस त्रासदी से अवगत कराने का अवसर है। साथ ही, विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। सीआर चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
0
0
Report
Advertisement

बगोदर में वर्कशॉप संचालक की हत्या, लोगों ने किया 3 घंटे सड़क जाम

Giridih, Jharkhand:एभीबी : बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला कपसा मोड़ के पास शुक्रवार को अपराधियों ने एक वर्कशॉप संचालक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान हेसला निवासी मिथिलेश यादव के रूप में हुई है. मिथिलेश यादव हेसला में वाहनों का वाश वर्कशॉप चलाते थे. घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित लोगों ने कपसा मोड़ के पास करीब 3 घंटे तक सड़क जाम कर दिया. जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना की सूचना पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह, डीएसपी धनंजय राम, डुमरी डीएसपी आबिद खान, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे. पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

सिंगरौली में भारी बारिश से जलभराव; SDRF ने फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में भारी बारिश से जलभराव, होमगार्ड और SDRF की टीम ने फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला. जिलے के कई गांवों में जलभराव के कारण लोग फंसे, होमगार्ड और SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए चलाया रेस्क्यू अभियान. पुलिस लाइन पचौर में फंसे 5 लोग शीला तिवारी, शिवम्, ज्योति, राहुल और पीयूष तिवारी निवासी सहोखर को सुरक्षित निकाला गया बाहर. इसके अलावा खुटार में 2 गाय और 8 लोग, मंझौली में 8 लोग, जरौधी, करकौसा में 4 और परसौना में 12 लोग भी जलभराव सामान्य होने पर सुरक्षित आए बाहर. प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य रखा है जारी. प्रशासन की اپील लोग ना ले रिस्क, प्रशासन کو करे सूचित, प्रशासन बारिश में फंसे लोगों की करेगा हर संभव मदद
0
0
Report
Advertisement

शामली के स्कूलों में 15 अगस्त की तैयारी सवालों के घेरे में

Shamli, Uttar Pradesh:शामली शामली जनपद में स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लेकर जहां सरकारी स्कूलों और मदरसों में तैयारियां तेज होने का दावा किया जा रहा है, वहीं शामली जनपद में तैयारियों की जमीनी हकीकत कुछ अलग नजर आई। ज़ी मीडिया की पड़ताल के दौरान कुछ सरकारी स्कूलों में शिक्षक कक्षाओं से नदारद मिले, जबकि स्कूल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं दिखाई दी। जहां एक स्कूल में 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों के बजाय बच्चे खेलते हुए नजर आए। वहीं, स्कूल परिसर में जगह-जगह गंदगी भी दिखाई दी। इससे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े होते हैं। वहीं 15 अगस्त की तैयारी के बारे में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी का हवाला दिया। उनका कहना था कि स्कूल में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या कम होने के कारण व्यवस्थाओं को संभालने में परेशानी हो रही है। वहीं, मदरसे में भी 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर सवाल उठे। मदरसे के मौलाना ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारी पूरी होने का दावा किया। हालांकि, शुक्रवार यानी जुम्मा होने के चलते मदरसे में छुट्टी होने की बात कही गई। ऐसे में सवाल यह है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों को लेकर सरकारी संस्थानों में कितनी गंभीरता बरती जा रही है? क्या केवल कागजों और दावों में ही तैयारियां पूरी हैं, या फिर जमीनी स्तर पर भी 15 अगस्त के आयोजन को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं? अब देखना होगा कि कुम्भकरनी नींद सोया, शिक्षा विभाग इस पूरे मामले को लेकर क्या संज्ञान लेता है और संबंधित स्कूलों में व्यवस्थाओं की स्थिति सुधारने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।
0
0
Report

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 9 अफसर-जवानों को मेडल; IG शैलेंद्र सिन्हा विशिष्ट सेवा पदक

Ranchi, Jharkhand:स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 9 अफसर-जवानों को मेडल, IG शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा पदक स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड पुलिस के 9 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है。 इनमें एक अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा (PSM) और 8 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक सराहनीय सेवा (MSM) के लिए चुना गया है: 1 औरंगजेब खान — कांस्टेबल 2. संजय कुमार सिंह — कांस्टेबल 3. जितेंद्र कुमार सिंह — हेड कांस्टेबल 4. पूर्ण बहादुर सिंह — हेड कांस्टेबल 5. नंद किशोर महतो — हेड कांस्टेबल 6. योगेंद्र कुमार दास — हवलदार 7. अनिता तिर्की — कांस्टेबल 8. पंकज कुमार राय — असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर
0
0
Report

वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं की तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति की धूम

JPJai Pal13m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस से पहले मुस्लिम महिलाओं ने शहर की सड़कों पर दिखाया देशभक्ति का जुनून। • मुस्लिम महिलाओं ने काशी में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा थामे लगाए भारत माता की जय के नारे। • तिरंगा यात्रा के दौरान महिलाओं का बड़ा बयान- देशभक्ति साबित करने के लिए जान भी न्योछावर। • मुस्लिम महिलाओं की अपील- मुसलमानों को शक की निगाह से न देखा जाए, देशभक्ति में हम पीछे नहीं। • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर भर में तिरंगा यात्रा की धूम, मुस्लिम महिलाओं का जुलूस बना चर्चा का विषय।
0
0
Report
Advertisement

टिहरी के काणीगाढ़ गांव में सड़क नहीं, लोग 4-5 किमी पैदल सामान लाते

New Tehri, Uttarakhand:उत्तराखंड को विकास और पहाड़ों में सड़क पहुंचाने के तमाम दावों के बीच टिहरी जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो आज भी पहाड़ के गांवों की हकीकत बयां करती है। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बनाली के काणीगाढ़ गांव के ग्रामीण आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लाने के लिए करीब 4 से 5 किलोमीटर पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। राशन हो, रसोई गैस हो या फिर कोई दूसरा जरूरी सामान—सब कुछ ग्रामीणों को अपने कंधों पर उठाकर गांव तक पहुंचाना पड़ता है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी तब सामने आती है, जब गांव में कोई बीमार पड़ता है। सड़क के अभाव में मरीजों को डंडी-कंडी के सहारे कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है, वही मामले में अपर जिला अधिकारी का कहना है कि जल्द इस मामले को दिखाया जाएगा और संबंधित विभाग से बात की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top