271313
गोंडा- सर्वर डाउन होने से किसानों को नहीं मिल सका गेंहू का बीज।
Mahara Gaura, Uttar Pradesh:राजकीय बीज गोदाम कटरा बाजार पर सर्वर सही न होने से किसानों को गेंहू का बीज नही मिल सका है।क्षेत्र के किसान अरविंद तिवारी, पवन कुमार,राम नेवल सहित अन्य किसानों ने बताया कि गेंहू की बुआई पिछड़ रही है।गोदाम पर बीज लेने के लिए गया था लेकिन सर्वर खराब होने की वजह से बीज नही मिल सका सभी लोग वापस आ गए।सहायक विकास अधिकारी कृषि सुभाष चंद्र शुक्ल ने बताया कि सुबह से ही सर्वर की समस्या है ,सही होने पर बीज का वितरण किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागनधार खदान हादसे: एक चालक का शव बरामद, बचाव जारी
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:बागनधार माइन पर स्लाइड से एक ड्राइवर का शव बरामद, रेस्क्यू जारी जिलावें सिरमौर के पांवटा साहिब में मंगलवार को चूना पत्थर माइन पर भारी भूस्खलन के बाद रेस्क्यू जारी रहा। एनडीआरफ की टीम पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से मलबे से एक व्यक्ति का शव निकाल लिया गया है। मालवे में दबे अन्य दो व्यक्तियों की खोज जारी है। उपायुक्त सिरमौर स्थानीय एसडीएम और डीएसपी मौके पर मौजूद हैं। हादसे के समय दो डंपर और एक एलएनटी मशीन मलबे में दब गए थे; एक चालक और दो मजदूर वहीं फंसे थे। मलबे के कारण रेस्क्यू को रोक-टोक का सामना करना पड़ा, लेकिन स्थानीय प्रशासन, एनडीआरफ और पुलिस की टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी रहीं। बरसात के मौसम में खदानों में खनन गतिविधियां बंद नहीं रहतीं, उन्होंने बताया कि दुर्घटना किन कारणों से हुई इसकी जांच केंद्रीय एजेंसियां करेंगी। अब एक चालक का शव निकाला गया है, अन्य दो नेपाली मूल के व्यक्तियों की खोज जारी है।0
0
Report
झज्जर-कोसली रोड पर अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Jhajjar, Haryana:झज्जर कोसली रोड पर अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ जिला योजनाकार विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से मौके पर बनाई गई सड़क को खोदकर गहरे गड्ढे कर दिए, वहीं मकान निर्माण के लिए तैयार की गई बुनियाद को ढहा दिया। पूरी कार्रवाई जिला योजनाकार विभाग के जेई राजकुमार के नेतृत्व में की गई। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। जेई राजकुमार ने बताया कि बिल्डरों द्वारा बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित करने का प्रयास किया जा रहा था। विभाग ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया है। उन्होंने बिल्डरों को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार की योजना के तहत कम से कम पांच एकड़ जमीन का सीएलयू लेकर ही कॉलोनी विकसित करें। बिना वैध अनुमति के कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिला योजनाकार विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप मच गया।0
0
Report
भोजपुर के उदवंतनगर में छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में छत से गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई है। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में घायल राज मिस्त्री ने दम तोड़ दिया। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी स्व. जवाहर राम के 47 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश राम है। वह पेशे से राजमिस्त्री था। मृतक राजमिस्त्री के चचेरे भाई बलराम राम ने बताया कि वह खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे और छत पर जाने के लिए लकड़ी का सीढ़ी लगा हुआ है। इसी बीच जब वह लघुशंका करने के लिए छत से उतर रहे थे। तभी उनका पैर फिसल गया और वह छत से गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्तम आरा सदर अस्पताल में करवाया है। बाइट/- बलराम राम(मृतक का भाई)0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में फॉर्च्यूनेर चोरी कर ATM उखाड़ने वाले गैंग के तीन गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे फॉर्च्यूनर चोरी कर SBI का ATM उखाड़कर ले जाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना की कार्रवाई, चोरीशुदा फॉर्च्यूनर बरामद; ATM की वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी से ही ATM को बांधकर उखाड़ा था फरीदाबाद। पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा ja रहा है। इसी के चलते क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने फॉर्च्चूनर चोरी करने तथा चोरीशुदा फॉर्च्चूनर से SBI बैंक का ATM उखाड़कर ले जाने के मामले में 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मोहम्मद मोइन खान (24), मोसिम उर्फ बिल्ला (27) और मकसूद उर्फ काला (45) निवासी गांव धौज के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से चोरीशुदा फॉर्च्चूनर गाड़ी बरामद हुई है। कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता वी मुखबर की सूचना के आधार पर थाना धौज क्षेत्र से तीनों आरोपितों को काबू कर यह सफलता हासिल की है। 13 अगस्त की रात मोसिम, मकसूद, मोईन व 3 अन्य आरोपी चोरीशुदा फॉर्च्चूनर में सवार होकर ATM उखाड़ने के लिए निकले थे। आरोपी कई स्थानों पर घूमते हुए छांयसा रोड पर SBI बैंक के ATM के पास पहुंचे। जहां पर आरोपितों ने फॉर्चूनर को ATM के सामने खड़ा किया और फिर ATM को बेल्ट की सहायता से फॉर्चूनर गाड़ी से बांधा और खींचकर ATM को उखाड़ कर गाड़ी की डिग्गी में रख लिया। ATM में लगे इन्वर्टर, बैटरी और कैमरे को भी आरोपितों ने उखाड़ लिया था। जिस संबंध में अनुराग यादव की शिकायत पर थाना छांयसा में मामला दर्ज किया गया था। दोनों वारदातों को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना व भूपानी की टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की। AVTS सिकरोना की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर 17 अगस्त 2026 को थाना धौज क्षेत्र से मोहम्मद मोइन खान (24), मोसिम उर्फ बिल्ला (27) और मकसूद उर्फ काला (45) निवासी गांव धौज को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा फॉर्च्यूर्नर गाड़ी बरामद की गई है। अपराधिक रिकॉर्ड मोहम्मद मोइन खान के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, चोरी व जुआ अधिनियम के अंतर्गत तीन मामले दर्ज है। मोसिम उर्फ बिल्ला पर मारपीट का एक मामला दर्ज है मकसूद उर्फ काला के विरुद्ध लूट, CS एक्ट व जुआ अधिनियम सहित 4 मामले दर्ज हैं।0
0
Report
दतिया नगर पालिका के नव नियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भाजपा ने सम्मान किया – खबर
Datia, Madhya Pradesh:भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का सम्मान दतिया। दतिया नगर पालिका में छह एल्डरमैन की नियुक्ति होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का सम्मान किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रामनाथ प्रजापति, श्रीमती मंजू मांझी, दिलीप बाल्मीकि, राघवेंद्र राजा, रामसेवक पाल सहित नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं。 इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन से नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में विपिन गोस्वामी, विक्रम बुंदेला, रघुवीर कुशवाहा, अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा, योगेश सक्सेना, गोविंद ज्ञानानी, बृजेश यादव, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र रावत, सतीश यादव, विनय यादव, भगवान सिंह कुशवाहा, भानु ठाकुर, प्रशांत दांगी, पुनीत टिलवानी, डॉ. राजू त्यागी, पवन पहाड़िया, हरिराम पाल, कुलदीप यादव, मीनाक्षी कटारे, कुमकुम रावत, नेहा रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
झारखंड में बीजेपी की राष्ट्रीय टीम बनने के बाद विरोधी ने सरकार पर निशाना साधा
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी की राष्ट्रीय टीम गठित होने के बाद से झारखंड बीजेपी भी उत्साहित है। नेशनल कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार रांची पहुंचे प्रदीप वर्मा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा और बीजेपी को ही एक मात्र विकल्प बताया तो झामुमो ने निशाना साधते हुए कहा बीजेपी में जनाधार वाले नेता किनारे लगा दिए जाते हैं, वहीं मंत्री हफ़ीजुल हसन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा सीएम हेमंत सोरेन होमियोपैथी इलाज करते हैं झारखंड से बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचें राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, झारखंड में इस समय जो राज्य सरकार है सात साल हो गया और साबित हो गया है जनविरोधी सरकार है। राज्य में भारी निराशा का वातावरण है। सात साल में राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल रही, स्थानीय नीति ,नियोजन नीति नहीं बना पाई। अब झारखंड के सामने एक ही विकल्प है भारतीय जनता पार्टी। यहां नौकरियां बेची गई है। निराशा के वातावरण का निर्माण हुआ है। राज्य सरकार को छात्रों की दो और मांग माननी चाहिए, सीबीआई जांच की अनुसंशा करनी चाहिए। बाइट ...प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री , बीजेपी बीजेपी की क्या स्थिति है नहीं बोलेगें पर बीजेपी हमारी विरोधी टीम है, उसको पछाड़ने की रणनीति बना कर चलते हैं।सीएम हेमन्त सोरेन होमियोपथी इलाज करते हैं जो पता भी नहीं चलता है और हो भी जाता है。 बाइट ...हाफिजुल हसन, मंत्री झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा जो नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अपना सीट नहीं बचा पाए, वो टीम बना रहे क्या कर लेगें। झारखंड से जिनको मौका मिला उनको जनाधार वाले नेता मानते हैं। बीजेपी में जिनका जनाधार किनारे लगा दिए जाते हैं।सेटिंग गेटिंग वाले को बीजेपी ने तबज्जों दिया जाता है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी की राष्ट्रीय कमेटी गठित होने के बाद से अपने नई टीम को लेकर बीजेपी बहुत उत्साहित है वहीं झारखंड से प्रदीप वर्मा को पार्टी में जगह दिए जाने के बाद से बीजेपी सूबे में अपनी संभावनाओं को तलाशने लगी है वहीं झामुमो नई टीम पर निशाना साधने से नहीं चूक रही है रांची से कुमार चन्दन की रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के शिव मंदिर में पार्वती मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से बड़ी खबर, असामाजिक तत्वों की काली करतूत, बीत रात शिव मंदिर में स्थापित पार्वती मां की मूर्ति को किया खंडित, बदमाशों ने मंदिर में घुस मूर्ति को किया खंडित, सुबह मंदिर पहुंचे लोगों को घटना चला पता, सूचना पर ग्रामीण हुए एकत्रित, सूचना पर पहुंची हिरण मगरी थाना पुलिस, पुलिस ने घटना स्थल का किया मौका मुआवना, शहर के पास मनवाखेड़ा स्थित शिव मंदिर का है मामला,0
0
Report
4 दिन बाद नदी किनारे लापता महिला का शव मिला
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा 4 दिन से लापता महिला का नदी किनारे मिला शव पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा की घटना मायके सुलौनी जाते समय नीलागर नदी के ढाबाडीह एनीकट के पास तेज बहाव में बह गई थीं रमा देवी चौहान घटना के बाद से परिजन और पुलिस लगातार कर रहे थे महिला की तलाश आज बिलासपुर जिले के ग्राम सोन के पास नीलागर नदी किनारे मिला महिला का शव शव मिलने की सूचना पर पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया बिलासपुर जिले में शव मिलने के कारण आगे की वैधानिक कार्रवाई पचपेड़ी पुलिस कर रही है चार दिन बाद शव मिलने से परिवार में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
डुंडा रेंज में गुलदार खतरे के बीच गश्त बढ़ी, लोगों से सतर्क रहने को कहा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:डुंडा रेंज के विभिन्न गांवों और कस्बों में पिछले कुछ दिनों से गुलदार का दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों में दहशत का माहौल है। हाल ही में खट्टूखाल गांव में खेतों में काम करने के दौरान बालिका ऋषिता पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। घटना की गंभीरता देखते हुए जिला प्रशासन और वन प्रभाग ने आम लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। लगातार डुंडा क्षेत्र के विभिन्न गांव एवं कस्बों में वन विभाग और पुलिस लगातार गाड़ियों घूमकर आम लोगों से रात्रि में घर से बाहर न निकले और अगर कोई आवागमन कर रहा है तो 5 -6 लोग झुंड बनाकर ही आवागमन करें। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी धरासू सुनील बलोनी के निर्देशन तथा वन क्षेत्राधिकारी डुंडा मुकेश रतूड़ी के नेतृत्व में चार विशेष टीमें तैनात की गई हैं। टीमें सुबह से रात तक प्रभावित क्षेत्रों में सघन गश्त कर रही हैं। रात में विभागीय वाहन लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क कर रहे हैं तथा गुलदार को आबादी से दूर रखने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीमें सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचाने और छुट्टी के समय घर तक सुरक्षित पहुंचाने में सहयोग कर रही हैं। वन विभाग ने लोगों से अंधेरा होने से पहले घर लौटने, अकेले खेतों या रास्तों पर न जाने, समूह में आवागमन करने, घरों के आसपास झाड़ियों की सफाई रखने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की अपील की है। गुलदार दिखाई देने पर उसके साथ छेड़छाड़ न करने तथा तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है।0
0
Report
Advertisement
जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर बुजुर्ग ने आत्महत्या, डूंगरपुर पुलिस जांच में जुटी
Dungarpur, Rajasthan:जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर की बुजुर्ग ने आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र के जालुकुआं गांव में एक बुजुर्ग द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का शव गांव के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 डूंगरपुर जिले के रामसागडा थाने के हैड कांस्टेबल राजेंद्र बुनकर ने बताया कि जालुकुआ निवासी दिनेश मेणात ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि आज सुबह करीब उसके चचेरे भाई ने फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि उसके पिता बापु मेणात ने गांव के समीप स्थित वन विभाग के इलाके में एक पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मृतक का पुत्र दिनेश व अन्य परिजन तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां उसके पिता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर रामसागड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 राजेंद्र बुनकर हैड कांस्टेबल थाना रामसागडा0
0
Report
कोई समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं है
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
बदमाशों के तांडव में दो युवक पिटे; मकान के गेट पर आग, एक झुलसा
Jhajjar, Haryana:बदमाशों का तांडव: दो युवकों को डंडों से बेरहमी से पीटा, मकान के गेट में आग लगाई; एक व्यक्ति झुलसा वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, तीनों घायल नागरिक अस्पताल में भर्ती; डीसीपी मयंक मिश्रा बोले- आरोपियों की पहचान कर जल्द होगी गिरफ्तारी बहादुरगढ़। बीती रात बदमाशों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जबकि मेन बाजार स्थित एक मकान के गेट पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। आग की चपेट में आने से मकान में रहने वाला एक व्यक्ति झुलस गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। मारपीट का वीडियो वायरल, युवक को अर्धनग्न कर पीटने का आरोप घटनाक्रम से जुड़ी वीडियो फुटेज इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ वीडियो आरोपियों ने खुद बनाए और बाद में वायरल किए। एक वीडियो में कुछ युवक एक युवक को अर्धनग्न अवस्था में डंडों से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के दृश्य भी दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में रोष है。 होटल के पास से युवक को ले जाने की बात घायलों के परिजनों के अनुसार, कुछ हमलावर बस स्टैंड स्थित एक होटल के पास पहुंचे थे। वहां काम करने वाले युवक से एक अन्य युवक के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसे जबरन अपने साथ कहीं ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां ले जाकर युवक को डंडों से पीटा गया। मामला किसी पुराने विवाद से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है, हालांकि विवाद की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。 मेन बाजार में मकान के गेट पर डाला ज्वलनशील पदार्थ इसी दौरान मेन बाजार स्थित एक मकान को भी निशाना बनाया गया। वायरल एक अन्य वीडियो में कुछ युवक मकान के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दरवाजे की ओर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी गई। आग की चपेट में आने से मकान में रहने वाले व्यक्ति के पांव झुलस गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था。 परिजनों ने मांगा न्याय, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया घटना के बाद घायलों के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरह से युवकों के साथ मारपीट की गई और मकान में आग लगाने का प्रयास हुआ, वह बेहद गंभीर मामला है। वायरल वीडियो की भी जांच कर आरोपियों की पहचान करने की मांग की गई है。 डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के खेड़ी गुजरान में अवैध इंडस्ट्रियल कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग खेड़ी गुजरान गांव में अवैध इंडस्ट्रियल कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर फरीदाबाद जिले के खेड़ी गुजरान गांव के रेवेन्यू इलाके में दो अनधिकृत इंडस्ट्रियल कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 4.5 एकड़ और 10 एकड़ में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनियों में 20 DPC, 4 स्ट्रक्चर/शेड, 3 निर्माणाधीन स्ट्रक्चर और 10 बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
TRE 4 शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जारी, विपक्ष सरकार पर दबाव बढ़ाने का दावा
Patna, Bihar:लंबे समय से छात्रों की मांग पर सरकार ने शिक्षक बहाली के चौथे चरण को हरी झंडी दे दी है... नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया... विपक्ष इसे छात्रों के आंदोलन का डर और तेजस्वी यादव के द्वारा किए गए प्रयास का नतीजा बता रहा है... राजद ने कहा की TRE 4 के अभ्यर्थियों का आंदोलन है, यह मजबूती प्रदान करेगा। और कहीं-न-कहीं जो अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे थे, अपने मुद्दे और मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हुए थे, उनको आज नेता प्रतिपक्ष का समर्थन दिया जाना सरकार को बेचैन कर दिया। अभ्यर्थियों के आंदोलन, छात्रों के आंदोलन और कल के राजभवन मार्च से सरकार डरी हुई है। सरकार डर करके इस मुद्दे पर विज्ञापन निकालने का काम किया है। TRE 4 के अभ्यर्थियों को न्याय मिलना चाहिए, उनको न्याय देना चाहिए, उसमें देने में सरकार ने देरी कर दी। सम्राट चौधरी की सरकार नहीं चाहती थी कि TRE 4 का विज्ञापन निकले। लेकिन मजबूरीवश इन्हें आज विज्ञापन निकालना पड़ा क्योंकि कल राजभवन मार्च में इस मुद्दे को शामिल किया जाता। एजाज अहमद राजद प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने कहा है कि छात्र-युवाओं के रोजगार पर कुंडली मारकर बैठी हुई भाजपा और एनडीए की सरकार, छात्र आंदोलन से भयभीत होकर आनन-फानन में 32,500 सीटों पर शिक्षकों के बहाली का नोटिफिकेशन जारी कर देती है। जबकि वाजिब मांग है कि 45,000+ वैकेंसीज़ आनी चाहिए और छात्रों का आंदोलन डोमिसाइल के मुद्दे पर है। उनको दरकिनार करते हुए यह सरकार अब भी अपनी टूनिंग दिखा रही है। अभी तो लाइब्रेरियन बहाली का मुद्दा, असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली का मुद्दा, तमाम मुद्दे छात्र-युवाओं ने सरकार को घेर रखा है। लेकिन सरकार अब भी आंख मूँदकर है, चेत नहीं रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा। JDU ने कहा कि बिहार में NDA की सरकार ही युवाओं को रोजगार देने के लिए तत्पर है; TRE 4 शिक्षण भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। हमारी सरकार छात्रों और युवाओं के हित में कदम उठाती रहेगी। भाजपा ने कहा TRE 4 का नोटिफिकेशन जारी होना बहुत बड़ी खुशखबरी है, सरकार ने युवाओं के भविष्य और रोजगार को प्राथमिकता दी है, लेकिन विपक्ष गुमराह कर राजनीति कर रहा है।0
0
Report
दिल्ली में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, महिलाओं के लिए स्पेशल बस सेवा
New Delhi, Delhi:दिल्ली को आज मिलेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें - दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा की भी होगी शुरुआत - महिलाओं के लिए विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवा और पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशनों का भी शुभारंभ - एलजी तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह करेंगे शुभारंभ दिल्ली की जनता के लिए आज 200 नई बसें सड़क पर उतारी गई है जिसके बाद अब दिल्ली में कुल पब्लिक बेसन की संख्या 6800 से ज्यादा हो जाती है जिसमें से 49 38 केवल इलेक्ट्रिक है दिल्ली में लगातार साफ हवा और पर्यावरण के लिए इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है कुछ समय पहले दिल्ली सरकार नहीं टीवी पॉलिसी भी लाई थी और अब आज एक बार फिर से नहीं बेसन की शुरुआत की गई है यह जो नई बसें अब है इनमें से 56 लेडिस स्पेशल बस है जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर महिला होंगी और केवल महिलाएं ही इस बस में सफर कर पाएंगे इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए यू स्पेशल बस भी शुरू की गई है जो पहले थी उनकी भी संख्या बढ़ा दी गई है और यह कॉलेज से छात्रों को उनके घर तक छोड़ेंगे और इसी के साथ-साथ राजघाट पर नए EV चार्जिंग स्टेशन का भी शुभारंभ किया जाएगा और दिल्ली से करनाल तक इंटर स्टेट बस सेवा भी चलेगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने नई बसों को हरी झंडी दिखाई0
0
Report
Advertisement
