icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272163
AKAmit Kumar SinghFollow2 Feb 2025, 02:15 am

Basti - दोहरे हत्याकांड में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sari Kalp, Uttar Pradesh:

बस्ती जिले के थाना कप्तानगंज, दुबौलिया और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेंठा में माँ गोदावरी व बेटी सौम्या उपाध्याय के दोहरे हत्याकांड से सम्बंधित वांछित और 50 हजार के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार अभियुक्त अपने चाची और चचेरी बहन की बेरहमी से हत्या कर उन्हें घरके अंदर जला कर फरार हो गया था. लेकिन पुलिस ने आज उसे देर शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया है जिसे पुलिस ने अभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

किसानों का गुस्सा फूट जाए: गन्ने का MSP 600 और 14 दिनों में भुगतान की मांग

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में आज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। राष्ट्रवादी किसान आर्मी के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे। किसानों की मुख्य मांग है कि गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए और शुगर मिलों द्वारा खरीदे गए गन्ने का भुगतान 14 दिनों के भीतर सुनिश्चित हो। दरअसल, किसान कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण धरना देने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें कार्यालय परिसर के बाहर ही रोक दिया। इससे नाराज किसानों ने गेट पर ही जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कलेक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी और मांगें पूरी नहीं हुईं, तो यह आंदोलन और उग्र होगा और किसान नेशनल हाईवे जाम करने को मजबूर होंगे।
0
0
Report

पचपेड़वा के छठ घाट ने बदला रूप, दूर-दूर से श्रद्धालु उमड़ने लगे

Balrampur, Uttar Pradesh:पचपेड़वा के छठ घाट का बदला स्वरूप, अब दूसरे जिलों से भी उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़, ढाई करोड़ की लागत से बदली इस घाट की तस्वीर बलरामपुर के पचपेड़वा में इस बार छठ पूजा की अलग तरीके से तैयारी चल रही है। भव्य व्यवस्था की जा रही है। लेजर शो जैसी तैयारी चल रही है। जहां कभी बदहाल व्यवस्था और सीमित सुविधाओं के चलते छठ पूजा के लिए दूसरे जनपदों का रुख करने वाले पचपेड़वा के लोगों के लिए अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। जिस घाट पर कभी बुनियादी सुविधाओं का अभाव हुआ करता था, आज वही घाट अपनी भव्यता और आकर्षक साज-सज्जा के चलते आसपास के जिलों में पहचान बना रहा है। पचपेड़वा का पुरनिया छठ घाट अब छठ पूजा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। छठ महापर्व को लेकर यहां तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। घाट की सजावट से लेकर रोशनी और सुरक्षा तक की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी घाट की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। पूरा परिसर किसी भव्य उत्सव स्थल जैसा नजर आने लगा है。 स्थानीय लोगों की मानें तो करीब पांच वर्ष पहले तक छठ पूजा के लिए लोगों को गोरखपुर और सीतापुर जैसे दूसरे जनपदों तक जाना पड़ता था। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा के कार्यकाल में घाट के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में हुए प्रयासों से इसकी तस्वीर बदलने लगी। अब यहां केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर समेत आसपास के कई जनपदों से श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से घाट का भव्य निर्माण और विकास कार्य कराया जा रहा है। यहां आकर्षक लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आधुनिक निर्माण शैली और खूबसूरत साज-सज्जा इसे खास पहचान दे रही है। पचपेड़वा का यह बदलाव सिर्फ एक घाट का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि स्थानीय आस्था, संस्कृति और पर्यटन को नई पहचान देने की कहानी बनता है। कभी जहां सुविधाओं की कमी लोगों को दूर ले जाती थी, आज वही घाट दूसरे जिलों के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस बार छठ महापर्व पर यहां आस्था और आकर्षण का अद्भुत संगम देखने को मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report

बागपत के बड़ौत में सीएनजी बस में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में शॉर्ट सर्किट के चलते सीएनजी बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कर्मचारियों को लाने-ले जाने वाली बस आग का गोला बन गई। बस में आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दरअसल,कस्बा बड़ौत में तिरुपति ट्रांसपोर्ट कंपनी की सीएनजी बस बड़ौत के रेलवे रोड पर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। बस से उठता धुआं और आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में आने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा: नकली सिगरेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा में थाना फेस-2 पुलिस ने नकली सिगरेट बनाने और उन्हें असली ब्रांड के नाम पर बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकली सिगरेट बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, हजारों खाली डिब्बे और तंबाकू बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप और संदीप उर्फ संजीव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कथित तौर पर गोल्ड फ्लेक और कैप्स्टन जैसे ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट तैयार कर बाजार में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोल्ड फ्लेक सिगरेट के 3500 खाली डिब्बे, कैप्सटन के 1440 खाली डिब्बे, 700 ग्राम खुला तंबाकू, सिगरेट बनाने और पैकिंग से संबंधित मशीनें तथा अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा माल की सप्लाई में इस्तेमाल होने वाली टोयोटा ग्लैंजा कार भी जब्त की गई है।
0
0
Report

टोंक में आचार संहिता के उल्लंघन पर भारी आबकारी कार्रवाई, 1500 लीटर वॉश नष्ट

Jaipur, Rajasthan:चुनाव आचार संहिता की पालना में टोंक में बड़ी कार्रवाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में की गई कार्रवाई। DEO विकास शर्मा और AEO उमेश गुप्ता ने किया नेतृत्व। वृत्त मालपुरा और देवली में संयुक्त रेड की गई। 1SR और 6 सामान्य सहित कुल 7 अभियोग किए गए दर्ज। EI मालपुरा रामकृष्ण मीणा ने 5 प्रकरण दर्ज किए। 20 बोतल हथकढ़ और 60 पव्वे देशी शराब जब्त की। करीब 1500 लीटर वॉश को नष्ट किया गया। वृत्त देवली में EI राजेंद्र राणावत ने 2 अभियोग दर्ज किए। 15 लीटर हथकढ़ जब्त करते हुए 1000 लीटर वाॅश नष्ट की। कार्यवाही में EI रामकृष्ण मीणा, राजेंद्र राणावत, अनिल भाटी और प्रहराधिकारी हेमराज रहे शामिल। पुलिस लाइन टोंक में ASI सज्जन सिंह ने कराई PT परेड。
0
0
Report

नेहरू की 137वीं जयंती: कांग्रेस ने विचार गोष्ठी कर देशभक्तिभाव जगाया

Ajmer, Rajasthan:चाचा नेहरू की 137 वीं जयंती पर कांग्रेस की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मेडिकल कॉलेज सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. जयपाल ने नेहरू जी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, राष्ट्र निर्माण, वैज्ञानिक सोच और आधुनिक भारत के विकास में उनकी भूमिका को याद किया।
0
0
Report
Advertisement

ग्रामीणों ने लाखों के चंदे से नदी पर चचरी पुल बनाकर छठ साथ मनाया

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां महापर्व छठ को मनाने के लिए ग्रामीणों के लिए नदी बाधा नहीं बन पाई है. ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर एक बार फिर चचरी का पुल बना दिया. आज उसका उद्घाटन किया गया है. मझौलिया और सिकटा प्रखंड को जोड़ने वाला कदमहवा घाट पर एक तरफ छठ घाट बनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं था, जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने आपस में लाखों रुपये जमा कर लंबा चचरी का पुल बना दिया. घाट पर दोनों तरफ के गांव के लिए भव्य छठ घाट का भी पंडाल बनाया गया है. हर साल ग्रामीण इस नदी पर पुल बनाते हैं, लेकिन अबकी बार महापर्व छठ से पहले बनाकर महापर्व छठ को उत्साह से भर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि हिंदू मुस्लिम सभी समुदाय के लोग चंदा देते हैं, लेकिन अबकी बार फर्क यह है कि दोनों तरफ के लोग एक साथ छठ मनाएंगे. आज छठ पर्व के दूसरे दिन पुल का उद्घाटन किया गया है.
0
0
Report

सीवान के मेरवा बाजार में ब्रेक फेल बस ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल

Siwan, Bihar:सीवान के मेरवा बाजार में एक अनियंत्रित बस का कहर देखने को मिला है। बस ने पहले एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक बस के अंदर ही फंस गई। इसके बाद बस पेड़ से टकराते हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार सहित दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें मेरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बस के खलासी को हिरासत में लिया है। घटना मेरवा थाना क्षेत्र के मेरवा बाजार की है। इस घटना में कैथवली गांव निवासी भोलू अंसारी सहित दो लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण चालक उसे नियंत्रण नहीं रख सका। इसी दौरान बस ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बस के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल भोलू अंशारी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बस के खलासी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है
0
0
Report
Advertisement

जौलजीबी मेले मंच पर विधायक हरीश धामी का मोर्चा, सरकार पर तीखे आरोप

Pithoragarh, Uttarakhand:जौलजीबी मेले के मंच पर सियासी संग्राम, विधायक हरीश धामी ने खोला मोर्चा, मंच में की तोड़फोड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जोलजीबी मेले से जाते ही विधायक ने मंच से लगाया आरोप, कहां सरकार को नहीं फर्क पड़ता है जनमुद्दों से क्षेत्रीय विधायक को भी नहीं बोलने दिया माइक बंद होने पर विधायक ने की मंच में तोड़फोड़ कहा क्षेत्रीय विधायक को नहीं दे रहे बोलने का मौका अगर जनता के हितों की बात की जा रही है तो माइक कर दिया जा रहा है बंद पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। हालांकि, मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के सामने ही अपना विरोध दर्ज कराया। विधायक हरीश धामी ने आरोप लगाया कि उन्हें मंच पर अपनी बात रखने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इस दौरान वह काफी तल्ख तेवरों में नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 2027 में जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वहां वह उनके विरोधी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे और उन्हें चुनाव हराने का काम करेंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में धारचूला विधानसभा क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से लगातार आग्रह किया गया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिले और जनता के साथ छलावा किया गया। विधायक का आक्रोश यहीं नहीं थमा। उन्होंने मंच से कहा कि वर्ष 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और आज विपक्षी विधायकों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें भी इसी तरह के व्यवहार के लिए तैयार रहना चाहिए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान विधायक हरीश धामी का गुस्सा साफ नजर आया। मंच से उनका माइक नीचे फेंकने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में विकास और सांस्कृतिक आयोजन के बीच जिस तरह सियासी टकराव देखने को मिला, उसने कार्यक्रम को राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना दिया।
0
0
Report

Azamgarh: छठ पूजा के लिए 1044 स्थान तय, प्लास्टिक मुक्त और सुरक्षा के इंतजाम

Azamgarh, Uttar Pradesh:डाला छठ पर्व को लेकर प्रशासन अंतिम तैयारियों में जुटा, जिले में लगभग साढ़े 10 सौ स्थलों को चिन्हित कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश, त्यौहार में प्लास्टिक मुक्त बनाने का भी प्रयास। Anchor :- छठ पूजा वैसे तो मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश मनाया जाता है, लेकिन अब इसकी ग्लोबल पहचान बन चुकी है। लोग आस्था के इस पर्व में उगते और डूबते हुए सूर्य की आराधना करते है। बता दें जिले में दीपावली के बाद छठ पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। पूरे आज़मगढ़ जिले में कुल 1044 स्थानों समेत शहर के नगरपालिका क्षेत्र में 13 प्रमुख स्थान जिसमें 9 पक्के व 4 कच्चे नदी के घाट, पोखरे व तालाब पर छठ का पर्व मनाया जायेगा। वहीं छठ पूजा को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। V.O. 1 :- आजमगढ़ जिले का प्रशासन छठ पर्व को लेकर विभिन्न घाटों पर अर्ध्य के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए अंतिम तैयारियों में जुट गया है। बता दें कि चार दिवसीय उत्सव पहला दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, नहाय खाय के रूप में जिसकी शुरुआत होती है तथा कार्तिक शुक्ल सप्तमी को समाप्ति होगी। इस दौरान व्रतधारी लगातार 36 घंटे का व्रत रखते हैं, जहां वे पानी भी ग्रहण नहीं करते। पहला दिन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी, नहाय खाय के रूप में मनाया जाता है, लोगों के द्वारा पोखरे पर छठ माता की बेदी को तैयार कर अलग-अलग कलर में सजाये जाते हैं। जबकि तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को दिन में छठ प्रसाद बनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से पुत्र की लम्बी आयु के लिए की जाती है। वहीं इस तैयारियों को लेकर जिले के नगरपालिका परिषद के अधिशासी अभियंता ने कहा कि एक मिशन है की किसी भी त्यौहार को प्लास्टिक फ्री बनाएं, उसी उद्देश्य को लेकर इस छठ पर्व पर तैयारी की जा रही है। बताया कि प्रॉपर तरह से नगर पालिका क्षेत्र के सारे घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था और सभी घाटों को सर्वर से जोड़कर सीसी कैमरे से जोड़ा गया जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो और कानून व्यवस्था बनी रहे। इस छठ पर्व को लेकर नगर पालिका क्षेत्र के सभी घाटों पर कुल 120 कर्मचारियों व चार जेसीबी को लगाया गया। वहीं जिला प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस फोर्स, महिला पुलिसकर्मियों, दो पीएससी कंपनी लगाई गई। छठ पर्व को लेकर घाटों पर साफ सफाई के साथ जिन स्थानों पर पानी गहरा है वहां पर बैरिकेडिंग कर प्रॉपर रिफ्लेक्टर किये जाने और उन जगह पर गोताखोरों, बचाव के उपकरण और नाव की व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं। V.O. 2 :- छठ पूजा को लेकर जिले के नगर पालिका क्षेत्र में गौरीशंकर घाट पर कुछ युवकों द्वारा संगठन के माध्यम से इस पूजा को संपन्न कराने में लगे हुए हैं, उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई और रंगाई का कार्यक्रम तो किया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर हम लोगों को करना पड़ रहा है। युवक ने बताया कि जो कार्य नगर पालिका परिषद द्वारा करना चाहिए उस स्तर पर नहीं हो रहा, जहां घाटों पर महिलाओं के कपड़े बदलने व शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए。 Bite :- अमन निषाद, कार्यकर्ता, जय मां भवानी संगठन
0
0
Report
Advertisement

बोकारो के घाटों पर छठ सुरक्षा चाक-चौबंद, गोताखोर तैनात

Bokaro Steel City, Jharkhand:लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बोकारो के सभी घाटों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है जहां सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। घाटों पर लगातार सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा बोर्ड लगाया जा रहा है साथ ही नदी और डैम के साथ गहरे तालाबों में गोताखोरों की व्यवस्था की गई है जहां दामोदर नदी सहित तेनु डैम और सोलागीडीह तालाब में गोताखोर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर जायजा भी लिया जा रहा है। बोकारो के सेक्टर 4 स्थित सूर्य सरोवर तालाब पहुंचे सेक्टर 4 थाना प्रभारी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी सभी घाटों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती है और श्रद्धालुओ के भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top