272123
Basti - मोटर चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा
Banasapar, Uttar Pradesh:बस्ती, लालगंज थानाक्षेत्र के घुकसा में सिंचाई कर रहे किसान का मोटर चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर लालगंज पुलिस को सौप दिया. घुकसा निवासी मिन्टू पुत्र लाला खेत की सिंचाई करने के लिए खेत मे मोटर लगाए हुए थे, गाँव के दो युवक खेत में घुस गए और वहां लगे मोटर को बंद किया तथा बाइक पर लादकर ले जाने लगे, जैसे ही कुछ दूरी तक पहुंचे कि सामने से आ रहे ग्रामीणों की नजर मोटर चोरी करने वालों पर पड़ी तो दौड़ाकर बाइक समेत चालक को पकड़ लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहराइच में अधिशासी अभियंता के भ्रष्टाचार के खिलाफ सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ का ज्ञापन प्रदर्शन
Bite, Kebbi:बहराइच. सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ, देवीपाटन मंडल गोंडा के बैनर तले इंजीनियरों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के मंडल अध्यक्ष हंसराज के नेतृत्व में चल रहे संघर्ष कार्यक्रम के पांचवें दिन जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। संघ का मुख्य आरोप है कि सिंचाई निर्माण खंड सिद्धार्थनगर में तैनात अधिशासी अभियंता सतीश कुमार विभागीय आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसके साथ ही मंडल में कार्यरत पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। अध्यक्ष हंसराज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी अधिशासी अभियंता के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरा प्रांत चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस प्रदर्शन में संघ से जुड़े कई प्रमुख अभियंता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
बगहा में विजय सहनी हत्या: अशोक यादव को आजीवन कारावास
Bagaha, Bihar:बगहा से आ रही है जहाँ रामनगर के चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में अदालत ने शुक्रवार को दोषसिद्ध मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्र कैद की सजा सुनाई। जिला अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने अशोक यादव को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड समेत धारा 201 के तहत सात वर्ष सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा का एलान किया। अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर दोनों धाराओं में अलग-अलग छह माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। अदालत ने जेल में बिताई गई अवधि को सजा की अवधि में समायोजित करने का आदेश दिया है। दरअसल पूरा मामला रामनगर थाना कांड संख्या 189/2022 से जुड़ा है। घटना एक मई 2022 की है। ज़ब मृतक विजय सहनी की पत्नी आशा देवी ने चार मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभियोजन के मुताबिक विजय सहनी को पोखरा विवाद सुलझाने के बहाने फोन कर बुलाया गया। वह बाइक से घर से निकले लेकिन वापस घर नहीं लौटे। लिहाजा परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। बताने जा रहा है की साजिशन हत्या की इस घटना के करीब सात दिन बाद आरोपी महफूज अंसारी और तेतर राम की निशानदेही पर गोवर्धना जंगल में एक गड्ढे से विजय सहनी का शव बरामद किया गया। शव की पहचान अंगूठी और घड़ी से की गईं। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। एपीपी जीतेन्द्र भारती के मुताबिक अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों को कोर्ट में पेश किया। इनमें मृतक की पत्नी आशा देवी, बेटे राहुल कुमार सहनी, चिकित्सक डॉ. विनय कुमार और अनुसंधानकर्ता संतोष कुमार जायसवाल प्रमुख थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट, कॉल डिटेल, मोबाइल और बाइक समेत अन्य साक्ष्यों को भी अदालत के समक्ष रखा गया। यहीं वजह है की आज कोर्ट ने अपना अहम फैसला सुनाते हुए सम्पत्ति की लालच में कलयुगी बहन द्वारा प्रेमी संग साज़िश कर भाई की निर्मम हत्या मामले में आजीवन कारावास और एक लाख जुर्माना देने का आदेश पारित किया है। बयां दें की गत पांच सितंबर को इसी मामले में हत्या कांड में शामिल महफूज अंसारी, राजकिशोर महतो, तेतर राम उर्फ साधु, श्री मुशहर और गीता देवी को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। एपीपी जितेंद्र भारती ने बताया की संपत्ति की लालच में गीता देवी ने अपने भाई विजय सहनी के हत्या की साजिश रची थी लिहाजा न्यायालय का फैसला वैसे अपराधियों के लिए सबक होगा जो लोग कानून को हाथ में लेकर किसी घटना को अंजाम देते हैं। बाइट - जीतेन्द्र भारती, एपीपी, सिविल कोर्ट बगहा0
0
Report
वाराणसी में ईवीएम की स्टेप: UP के चुनाव आयुक्त ने FLC वर्कशॉप की तैयारी बताई
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी: UP के चीफ इलेक्शन कमिश्नर, नवदीप रिनवा ने कहा, "हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में आने वाले असेंबली इलेक्शन के लिए हमारी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की तैयारी का पहला स्टेप है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के छह डिविजन से डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर्स को FLC वर्कशॉप के लिए वाराणसी बुलाया गया है... हमारे BL इंजीनियर्स इस पूरे प्रोसेस को देखते हैं, और मान्यता प्राप्त पॉलिटिकल पार्टियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है... मशीनों सहित पूरे प्रोसेस को भी समझाया जाता है, और यह सुनिश्चित किया जाता है कि लोग हर तरह से संतुष्ट हों कि आने वाले इलेक्शन में इस्तेमाल होने वाली मशीनें ठीक से काम कर रही हैं... इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा, और जब यह FLC होगी, तो दूसरे राज्यों के ऑफिसर्स भी वहां मौजूद रहेंगे... डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर हर दिन एक FLC सुपरवाइजर, जो एक सीनियर लेवल का ऑफिसर होता है, के ज़रिए FLC प्रोसेस को मॉनिटर करते हैं, लेकिन डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर हर दिन यह देखने के लिए भी विजिट करते हैं कि कोई गलती तो नहीं हो रही है..."0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में अतिक्रमण हटाने के बाद तनाव बढ़ा; मंत्री राठौर के समर्थक हिरासत पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर, उत्तर प्रदेश: रम्पा महल-वल्दा रोड पर सड़क चौड़ी करने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए झगड़े के बाद सीतापुर में तनाव बढ़ गया। शहरी विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' हिरासत में लिए गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के समर्थन में गुरुवार देर रात कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे। सीतापुर, UP: राज्य मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' ने कहा, "मैंने हमेशा इस समुदाय के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया है, लेकिन मुझे बहुत दुख हुआ: अगर पार्टी का कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है, तो संघर्ष का क्या मतलब है?... एक माफिया, जिसके खिलाफ करीब 32 केस हैं, उसे पावर का पद दिया गया...यह पार्टी कार्यकर्ता की इज्जत का मामला है। मैं उस इज्जत की खातिर यहां हूं... रजिस्ट्री ऑफिस के रिकॉर्ड देखो; जांचो कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और कहां गई...मैं पार्टी कार्यकर्ता की तरफ से माफी मांगता हूं शायद वह बस किसी को हटने के लिए कह रहा था। हालांकि उसे अपने कामों के लिए नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं, लेकिन इससे माफिया को पावर सौंपना सही नहीं है..."0
0
Report
दिव्यांग छात्र राजकुमार को मिली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल, सपनों को मिले नए पंख
Shahdol, Madhya Pradesh:मां की पीठ पर बैठकर स्कूल जाने वाला दिव्यांग बेटा... शहडोल के झिक बिजुरी क्षेत्र से सामने आई मां-बेटे के संघर्ष की यह तस्वीर Zee News ने सबसे पहले प्रमुखता से दिखाई थी। खबर सामने आने के बाद मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा और अब इस परिवार के लिए राहत की बड़ी खबर है। प्रशासन ने 12वीं कक्षा के दिव्यांग छात्र राजकुमार जायसवाल को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई है। साथ ही केयरटेकर के साथ हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने की व्यवस्था भी की जा रही है। ट्राईसाइकिल मिलते ही राजकुमार ने उसे गले लगाया और चूम लिया। मानो यह सिर्फ एक साइकिल नहीं, बल्कि उसके सपनों को मिली नई उड़ान हो।0
0
Report
रामानुजनगर शाला में छात्रों से मजदूरी कराने का वीडियो वायरल
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर छात्रों से मजदूरी कराने का मामला आया समाने, शिक्षक सामने बैठ कर छात्रों से मुरूम ढूंलवाने और पटवाने का करा रहे काम, छात्रों से काम कराने का वीडियो सोशल मिडिया में हुआ वायरल, रामानुजनगर ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला सराईपारा का मामला, जिम्मेदार अधिकारियों ने साधी चुप्पी,0
0
Report
Advertisement
राजसमंद में कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण, पहले वोटरों में उत्साह
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में कलेक्टर-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में दिखा उत्साह राजसमंद निकाय चुनाव के दौरान जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और एसपी हेमंत कलाल ने अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर, राजसमंद में पहली बार निकाय चुनाव में मतदान करने पहुंचे युवा मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही युवा अपने पहले वोट को लेकर उत्सुक दिखे। मतदान केंद्र पहुंचने पर कुछ युवाओं में पहली बार वोट डालने को लेकर हल्की घबराहट नजर आई, लेकिन मतदान के बाद उनके चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दिया। राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों में 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। परिषद क्षेत्र में कुल 45,156 मतदाता हैं, जिनमें 23,024 पुरुष, 22,131 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बाइट 1- अरुण कुमार हसीजा जिला कलेक्टर राजसमंद 2- पहली बार मतदान छात्रा 3- पहली बार मतदान छात्र0
0
Report
बिश्रामपुर में कोयला लोड ट्रेलर-ऑटो भिड़ंत, भारी वाहन रोक के लिए चक्काजाम
Surajpur, Chhattisgarh:बिश्रामपुर में कोयला लोड ट्रेलर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई..हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.. हादसे के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने कोल परिवहन के खिलाफ चक्काजाम कर दिया और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की..सूचना मिलते ही पुलिस टीम और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया.. दरअसल घटना चोपड़ा कॉलोनी बताया जा रहा है..स्थानीय लोगों का आरोप है कि SECL बिश्रामपुर कॉलोनी रिहायशी इलाका है, जहां से कोयला और राखड़ लोड बड़े-बड़े ट्रेलर तेज रफ्तार से गुजरते हैं.. इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, कर्मचारी और स्थानीय महिलाएं रोजाना आवाजाही करती हैं..लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर कुछ दिन पहले युवक कांग्रेस की ओर से भी ज्ञापन सौंपकर वाहनों की टाइमिंग बदलने या परिवहन बंद कराने की मांग की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई..स्थानीय लोगों के मुताबिक आज हुए हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया इसके बाद थाने पहुंचकर कोयला और राखड़ लोड वाहनों की आवाजाही के लिए समय सीमा तय करने अथवा परिवहन पूरी तरह बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया..मौके पर पहुंची तहसीलदार ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी..घायल ऑटो चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है..वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कॉलोनी में ट्रेलर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जाए..प्रशासन की ओर से मामले में कलेक्टर से चर्चा कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है...0
0
Report
बेहड़ा स्कूल 12 दिन से बंद, ग्रामीणों ने शिक्षकों के हटाने की मांग तेज
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के भीमपुर विकासखंड की एकीकृत माध्यमिक शाला बेहड़ा में बीते 12 दिनों से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। स्कूल में कथित अव्यवस्थाओं और शिक्षकों की मनमानी से नाराज पहली से आठवीं तक के 114 छात्रों ने स्कूल का बहिष्कार कर दिया है। 31 अगस्त से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं और ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक स्कूल में पदस्थ शिक्षकों को हटाया नहीं जाता,तब तक वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक लालाराम कास्दे और कमल सोनी अपनी मनमर्जी से स्कूल आते-जाते हैं और कई-कई दिनों तक अनुपस्थित रहते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि शिक्षकों की this कथित लापरवाही का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। विवाद की एक बड़ी वजह स्कूल में एक छात्रा का हाथ टूटने की घटना भी बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद शिक्षक ने इसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। सिर्फ शिक्षक ही नहीं,ग्रामीणों ने स्कूल में बिजली,बैठने की व्यवस्था,साफ-सफाई और मध्यान्ह भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं जिन शिक्षकों पर आरोप लग रहा है उनका कहना है कि पूरा विवाद अतिथि शिक्षक की नियुक्ति को लेकर शुरू हुआ है और देश भावना से ग्रामीण ऐसे आरोप लगा रहे हैं। 114 बच्चों के एक साथ स्कूल से दूर रहने की जानकारी मिलते ही ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों तथा शिक्षकों के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश की है। अधिकारियों की ओर से जल्द कार्रवाई और बच्चों के एक-दो दिन में स्कूल लौटने का भरोसा भी दिया गया है। लेकिन सवाल अब भी बड़ा है आख़िर 12 दिनों से स्कूल से दूर बैठे 114 बच्चों की पढ़ाई की भरपाई कौन करेगा। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं,प्रशासन के समझाने के प्रयास अब तक बेअसर हैं और स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद का समाधान कब तक करता है और बेहड़ा के ये 114 बच्चे आखिर कब दोबारा स्कूल की दहलीज पर कदम रखते हैं।0
0
Report
Advertisement
मोदी और पुतिन ने भारत मंडपम में INNOPROM प्रदर्शनी का दौरा किया; दिखा संकेत
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत मंडपम में INNOPROM प्रदर्शनी का दौरा किया।0
0
Report
हाथरस के गिजरौली में महिला से मारपीट, बच्चों को फंसाने की धमकी से सनसनी
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के गिजरौली में महिला से मारपीट और बच्चों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का मामला हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के गिजरौली गांव से एक महिला के साथ मारपीट और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विवाद और मारपीट की स्थिति साफ तौर पर देखी जा सकती है। पीड़िता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गिजरौली गांव की रहने वाली पुष्पा देवी ने कोतवाली सदर में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह अपने घर से बाहर निकली थीं, तभी चार लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि बिना किसी बात के उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी गई और विरोध करने पर उन्हें जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया, जिससे उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और वे लगातार उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। महिला के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें धमकी दी है कि यदि उन्होंने आवाज उठाई या किसी से शिकायत की, तो उनके बच्चों को किसी गंभीर अपराध में झूठे तरीके से फंंसाकर जेल भिजवा दिया जाएगा। इस खौफ के कारण पूरा परिवार डरा हुआ है और आरोपियों ने महिला का जीना मुहाल कर रखा है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और इसका एक वीडियो भी शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसमें मारपीट की घटना कैद हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद मामला ने तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद पुलिस महकमा भी सतर्क हो गया है।0
0
Report
सादुलशहर बूथ पर हंगामा: पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ के समर्थकों पर आरोप
सादुलशहर से बड़ी खबर वार्ड न 05 में बूथ पर हुआ हंगामा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ के साथ मारपीट की सूचना बूथ के अंदर ही कई व्यक्तियों मारपीट पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के साथ लगाया मारपीट करने का आरोप घटना के बाद भारी पुलिस जाप्ता तैनात मौके पर पंहुचे पुलिस प्रसाशन के आलाधिकारी एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों ने गेट तोड़कर किया बूथ में प्रवेश घटना को लेकर प्रदीप खीचड़ के समर्थकों में भारी आक्रोश सादुलशहर सीआई के खिलाफ कार्यवाही की कर रहे है मांग0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में साइबर ठगी: म्यूअल खातों से एक करोड़ के लेन-देन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में साइबर ठगी के म्यूअल खातों पर पुलिस का शिकंजा, एक करोड़ के अवैध लेन-देन का आरोपी गिरफ्तार। यूपी के श्रावस्ती जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी के लिए म्यूअल बैंक खातों का इस्तेमाल कर करीब एक करोड़ रुपये का लेन-देन करने के आरोपी विजयभान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाकर दूसरे खातों में ट्रांसफर साइबर फ्राड का काम करता था। जांच में आरोपी के तीन बैंक खातों में साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतें भी सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले HDFC बैंक में अस्थायी ब्रांच सेल्स ऑफिसर के पद पर काम कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चेकबुक और अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भिनगा थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।0
0
Report
जालौन: किसान हत्या मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद, जुर्माने के साथ सजा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में किसान की हत्या के मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, डकोर गांव में वर्ष 2023 में 26 फरवरी को हुई किसान की हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, आरोपियों ने किसान का अपहरण कर औरैया के जंगल में ले जाकर की थी हत्या, मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने 5 दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने सुनाया फैसला, कोर्ट ने सभी दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का लगाया जुर्माना, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के डकोर गांव का मामला।0
0
Report
यूपी के युवकों रूस की सेना भर्ती, परिवार सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के थाना भवन क्षेत्र के एक युवक व मुजफ्फरनगर के दो युवक विदेश रूस में टूरिस्ट वीजा पर जाकर वहां की फौज में भर्ती हो गए हैं, जिसकी परिवार वालों को अब खबर नहीं है। परिवार ने एजेंट पर आरोप लगाए हैं और सरकार से तीनों बच्चों को वापस सुरक्षित बुलाने की गुहार लगाई है। मुजफ्फरनगर-जानसठ क्षेत्र के रहने वाले डेढ़ दर्जन युवक भी इसी तरीके से विदेश में टूरिस्ट वीजा पर जाकर लापता बताये जाते हैं; उनके बारे में आज तक परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिली।0
0
Report
Advertisement
