Basti
बस्तीः परशुरामपुर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात में तीन दुकान में चोरी
Sukrauli Kunwar, Uttar Pradesh:परशुरामपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों पर चोरी की। पहली दुकान से तीस हजार रुपए, दूसरी दुकान से सात हजार रुपए और तीसरी दुकान से पांच हजार रुपए चोरी हुए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भजन संध्या, अधिकारीयों ने भक्ति-प्रभा बनाई
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा पुलिस लाइन में गूंजे श्रीकृष्ण के भजन, एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ अंजली कटारिया और सी ओ अवधामन भदौरिया ने दी शानदार प्रस्तुति अमरोहा पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में जमकर सहभागिता की। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया और सीओ अंजली कटारिया ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं सीओ अवधमान भदौरिया ने ड्रम सेट पर ताल देकर भजन संध्या में उत्साह भर दिया। पुलिस लाइन में देर तक श्रीकृष्ण के भजनों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे।0
0
Report
भाजपा दफ्तर में शूटिंग: राजधानी में तनाव बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा दफ्तर शॉट्स0
0
Report
गुरुग्राम में भारी बारिश से कई जगह जलभराव, सेक्टर 21 के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:GURUGRAM: HEAVY RAIN LEADS TO WATERLOGGING AT SEVERAL PLACES IN GURUGRAM/ VISUALS FROM SECTOR 210
0
Report
Advertisement
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, वीडियो साउथ एवेन्यू से सामने आई तस्वीरें
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो साउथ एवेन्यू से0
0
Report
फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को सड़क पर घसीटा, वीडियो सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:➡️ फर्रुखाबाद के लालगेट पर ट्रैक्टर चालक ने बैक कर ई-रिक्शा में मारी टक्कर ➡️ ट्रैक्टर लगने से ई-रिक्शा शीशा टूटा ➡️ ई-रिक्शा चालक नीलेश ने ट्रैक्टर के आगे ई-रिक्शा लगा दिया था ➡️ ट्रैक्टर सवार युवकों ने ई-रिक्शा हटाने के लिए कहा ➡️ ई-रिक्शा नहीं हटाने पर ट्रैक्टर से टक्कर मारकर सड़क पर घसीटा ➡️ घटना का वीडियो आया सामने ➡️ घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागा ➡️ ई-रिक्शा चालक ने ट्रैफिक पुलिस बुलाकर ट्रैक्टर रुकवाया ➡️ ईरिक्शा चालक और ट्रैक्टर सवार लोगो के बीच जमकर हुई नोंकझोंक ➡️ ट्रैक्टर पर महिलाएं भी सवार थीं, कायमगंज से मंदिर दर्शन कर लौट रही थीं ➡️ पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई ➡️ फर्रुखाबाद के आईटीआई का मामला0
0
Report
मुरादाबाद में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ जैसे हालात; नाव से घर पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से मूंढापांडे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
श्योपुर में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों में अवकाश लागू
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते जिले के नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। विजयपुर में क्वारी नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से निचली बस्तियों में पानी घुस गया है। वहीं विजयपुर-अगरा मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बंद हो गया, जिसके चलते करीब 20 गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है। अर्रोद गांव में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। गांव के बीच से निकलने वाले नाले में तेज बहाव के साथ पानी आने से आधा गांव पानी की चपेट में आ गया है। हालात को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उधर, विजयपुर की सब्जी मंडी में भी बारिश का पानी भर गया, जिससे व्यापारियों की सब्जियां और अन्य सामान पानी में डूब गया। शुरुआती तौर पर लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। लगातार बारिश को देखते हुए श्योपुर कलेक्टर ने कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। लगातार बिगड़ते हालात के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की जा रही है।0
0
Report
रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, 61 लाख मूल्य का सामान बरामद
Darogapara, Chhattisgarh:ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 34.865 किलो गांजा, 3 कार, एक स्कूटी और 8 मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 61.53 लाख रुपये बताई गई है। लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर टाटा सफारी से उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। कमरगा में नाकेबंदी के दौरान सफारी चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर मोतीपुर के पास उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि तस्कर दो अन्य कारों से आगे पायलटिंग कर रहे थे। इसी दौरान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरिया पुलिस ने दोनों कारों में सवार 6 अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है。0
0
Report
तारापुर के उप सरपंच की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों का धरना, पुलिस ने आश्वासन के बाद खत्म किया
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ के तारापुर गांव के उप सरपंच राजीव डनसेना की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल करीब 12 घंटे तक कोतरारोड थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।उमेश पटेल सैकड़ों ग्रामीणों के साथ उप सरपंच की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि राजीव डनसेना को बिना सूचना दिए गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तारी के कारणों को लेकर भी सवाल उठाए गए।धरना समाप्त करने के बाद उमेश पटेल ने बताया कि पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि प्रार्थी को जमानत के समय उपस्थित होने और नोटिस देने की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। साथ ही दर्ज FIR को लेकर भी कार्रवाई का आश्वासन पुलिस की ओर से दिया गया है।पुलिस के आश्वासन के बाद उमेश पटेल ने देर रात करीब 11:30 बजे धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अब पुलिस के आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई का इंतजार किया जाएगा।गौरतलब है कि 10 सितंबर को सरपंच डिग्री लाल सिदार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इसी बीच उप सरपंच की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों के विरोध ने मामले को तूल दे दिया था।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में चोर पथराव से लोगों में दहशत, CCTV में कैद घटना
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में चोरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब चोरी के दौरान लोगों के जागने पर उन पर हमला और पथराव करने से भी पीछे नहीं रहते। दो कॉलोनी में तीन में से दो बार चोरों के पथराव की तस्वीरें सामने आई हैं। तीन दिन में दूसरी बार ऐसी घटना सामने आई है। गुरुवार–शुक्रवार की दरमियानी रात तीन चोर पीएंडटी कॉलोनी में घुसे। एक बुजुर्ग ने खिड़की से चोरों को देखा और दरवाजा खोलकर बरामदे के गेट तक पहुंचे। तभी एक चोर ने उन पर पुराने ताले से हमला कर दिया। वहीं कुछ चोरों ने पत्थर फेंके; बुजुर्ग का शोर सुनकर सामने रहने वाले पड़ोसी गैलरी में आया और शोर मचाया, तो चोरों ने उस पर और दूसरे मकान पर पथराव कर दिया। कॉलोनी में चोर-चोर का शोर बढ़ते ही तीनों भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके दो दिन पहले लेनार्ड सिटी कॉलोनी में भी चोरों ने लोगों के जागने पर पथराव किया था; वहाँ भी जैसे ही लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाया, चोरों ने पथराव शुरू कर दिया।0
0
Report
भागलपुर के राघोपुर में कटावरोधी कदमों से तटबंध सुरक्षित, जलस्तर घटने पर भी सतर्कता
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के खरीक प्रखंड अंतर्गत राघोपुर के शंकरपुर में 23 अगस्त की रात मार्जिनल बांध टूटने के बाद शुरू हुआ कटावरोधी कार्य लगातार जारी है। पुरानी रेलवे लाइन के तटबंध को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण कटाव फिलहाल काफी हद तक थम गया है। पिछले तीन दिनों से स्टीमर के जरिए मेगा जियो बैग नदी किनारे डाले जा रहे हैं। करीब 300 से अधिक मजदूर एक किलोमीटर के दायरे में कटावरोधी कार्य में जुटे हैं, जबकि 200 से ज्यादा ट्रैक्टरों के माध्यम से लगातार जियो बैग पहुंचाए जा रहे हैं। अब प्रशासन और जल संसाधन विभाग की सबसे ज्यादा नजर ब्रह्मस्थान महादेवपुर घाट से ब्रह्मस्थान और आगे नोज वाले इलाके पर है। अभियंताओं का मानना है कि जलस्तर घटने के बाद इस इलाके में कटाव का खतरा बढ़ सकता है। इसी को लेकर क्षेत्रीय विधायक सह पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कटावरोधी कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों व संवेदकों को पूरी सतर्कता के साथ मजबूत सुरक्षा कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री ने गेबियन में जियो बैग और अन्य सुरक्षात्मक सामग्री मजबूती से लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार राघोपुर की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं और उनके निर्देश पर यहां युद्धस्तर पर काम चल रहा है। मंत्री ने दावा किया कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में अब कटाव में काफी नरमी आई है। कटावरोधी कार्य को और मजबूत करने के लिए पहले 3 मीटर का बांध बेड तैयार किया गया है, जिसे बढ़ाकर 5 मीटर किया जाएगा। इसके बाद स्लोप तैयार कर बांस के रोल लगाए जाएंगे और फिर मेगा जियो बैग व हाथी पांव तकनीक के जरिए तटबंध को और मजबूत किया जाएगा। वहीं कटाव की रफ्तार कम होने से अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। अभियंता प्रमुख वरुण कुमार ने कहा कि फिलहाल कटाव पूरी तरह नियंत्रण में है और कहीं भी नया कटाव परилक्षित नहीं हो रहा है। पूरे तटबंध पर अभियंता लगातार मुस्तैद हैं। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विभागीय सचिव भी पूरे हालात की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं。0
0
Report
महान शिक्षाविद् डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर मुख्यमंत्री शर्मा ने नमन, शिक्षक दिवस की बधाई
Jaipur, Rajasthan:महान शिक्षाविद्, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती आजमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन साथ ही सभी गुरुजनों को दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा- 'गुरुओं से प्राप्त ज्ञान और संस्कार ही हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।' 'आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर ज्ञान, संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा से सशक्त समाज एवं विकसित राजस्थान- विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।'0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का धमाकेदार समापन, बाल-राधा-कृष्ण सजाओ फाइनल जीते
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। पिछले तीन दिनों से चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन शुक्रवार को हुआ। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल सम्पन्न हुआ। दोनों प्रतियोगिता के फाइनल में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के 30 फाइनलिस्ट एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के 8 फाइनलिस्ट समूहों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल-राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में नटखट नन्हे बाल गोपाल एवं राधा रानी ने सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्यों में प्रतिभागियों का प्रदर्शन अद्भुत और मनोरंजनपूर्ण रहा, जिसमें सभी समूहों ने अपने कला की उच्चतम मानकों का प्रदर्शन किया। वहीं, जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सूर्य मंदिर परिसर में आकर्षक विधुत सज्जा की गई थी। दर्शकों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान करतल ध्वनि एवं जय श्री कृष्ण जैसे नारों के संग प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में जज के रूप में सोनाली चटर्जी, डॉ रम्यता प्रफुल्ल, अरभ सागर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महोत्सव में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने जमशेदपुर समेत झारखंडवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भारतीय संस्कृति में विशिष्ट स्थान है। वहीं, वर्षों से चल रहे सूर्य मंदिर समिति द्वारा बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर समिति को शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हैं और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नन्हें बाल गोपाल एवं राधा रानी के मनमोहक रूप और सामाजिक एवं पर्यावरण संदेशों पर आधारित नृत्य अति सराहनीय रहे। ऐसे आयोजन समाज में एकता, प्रेम और सांस्कृतिक गर्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों को भी बच्चों में अच्छे संस्कार सृजन करने के लिए बधाई दी।0
0
Report
सहरानपुर में मस्जिद ढहाने के बाद इकरा हसन को किया हाऊस अरेस्ट, बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद
Kairana, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... एमपी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट एंकर ........ शामली जनपद की कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा हसन को देर रात कैराना पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।कैराना सांसद इकरा हसन सहारनपुर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मिलकर अधिकारियों के पास उनकी समस्या को रखने के लिए जा रहे थी। मौके पर भारी पुलिस को तैनात कर दिया गया है। .... आपको बता दे की सहारनपुर में शासन प्रशासन द्वारा कई सालों से बनी एक मस्जिद को सरकारी जगह पर बनने के कारण हटा दिया गया है इसके विरोध को लेकर करना संसाधन दी रात अपने क्षेत्र की जनता और स्थानीय लोगों से मिलने के लिए सहारनपुर जा रही थी इस दौरान कैराना पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट करते हुए सहारनपुर जाने से रोक दिया।घटना के दौरान जहां कैराना सांसद इकरा हसन कैराना पुलिस से उन्हें रोकने का कारण पूछती रही हूं। वही कैराना पुलिस सांसद की किसी भी बात का सही जवाब तक नहीं दे पाई। वहीं भारी पुलिस बल होने के साथ कैराना सांसद को कैराना पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।जहां देर रात से अब तक कैराना सांसद अपने ही घर में असेरेस्ट है। वहीं कैराना सांसद के घर के बाहर बड़ी मात्रा में पुलिस मौजूद है। इस मामले में जहां पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं कैराना सांसद ने सवाल उठाया है कि क्या सांसद क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और अधिकारियों को भी कह नहीं सकता है।जिसके कारण उन्हें रोका जा रहा है।0
0
Report
OP राजभर के अनुसार जंतर-मंतर हिंसा में छात्र नहीं, नेता ही भड़के थे
Noida, Uttar Pradesh:आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "...जंतर-मंतर पर हुई झड़प के बारे में समझिए कि छात्र खुद हिंसा में शामिल नहीं थे। हिंसा तब भड़की जब राजनेता उपद्रवी तत्वों के साथ वहां पहुंचे। छात्रों ने कभी गाड़ियां नहीं तोड़ीं और न ही पत्थर फेंके, ऐसा दूसरों ने किया जिसके बाद लाठीचार्ज, पत्थरबाजी और गाड़ियों में तोड़-फोड़ हुई और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी..."0
0
Report
Advertisement
