icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नावा में गणपति महोत्सव का विसर्जन, भक्तों की उत्साहपूर्ण शोभायात्रा

Didwana, Rajasthan:एंकर—डीडवाना जिले के नावा शहर में गणपति महोत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। आदर्श कॉलोनी में आदर्श नवयुवक मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया। सात दिनों तक प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के समापन अवसर पर गणपति जी की प्रतिमा को सुसज्जित कर शहर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर आरती एवं पूजा-अर्चना की। पूरा शहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा。 शोभायात्रा में युवा और महिलाएं डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए नमन किया और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। धार्मिक वातावरण के बीच निकली गणपति जी की सवारी ने शहर में भक्ति का माहौल बना दिया। आयोजक मंडल के अनुसार सात दिवसीय महोत्सव के बाद आज विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालु भावुक मन से भगवान गणेश को विदाई देंगे और अगले वर्ष पुनः पधारने की मंगलकामना करेंगे。
0
0
Report

राजभर ने अखिलेश की प्रेस वार्ता पर आरोप, दलितों के लिए योजनाएं हटाईं

Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "यह अच्छी बात है कि अखिलेश यादव प्रेस वार्ता करें... 2012 से पहले इसी समाजवादी पार्टी के लोग बोलते थे कि हम सत्ता में आएंगे तो अंबेडकर पार्क को गिराकर शौचालय बनाएंगे... अगर भाजपा के नेता नहीं होते तो गेस्ट हाउस कांड में समाजवादी पार्टी के गुंडे मायावती जी को मार देते कि यहां पर अंबेडकर की विचारधारा नहीं चलेगी। वो आज प्रेस वार्ता करना चाहते हैं... महापुरुषों के नाम पर गरीबों, कमजोरों, पिछड़े, दलितों के उत्थान के लिए योजनाएं बनीं, उन योजनाओं को खत्म करने का काम अखिलेश यादव जी ने किया। अखिलेश यादव जी ने दलितों के लिए सबसे बड़ा काम यह किया कि प्रमोशन में आरक्षण को खत्म करके उन्होंने प्रदेश में लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया..."
0
0
Report

चंडीगढ़ में सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन: निर्मलजीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि

Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: सुखना झील पर इंडियन एयर फ़ोर्स के एक कार्यक्रम में, 12 विंग के एयर ऑफ़िसर कमांडिंग (AOC) एयर कमोडोर दीपक पंत ने कहा, "... हम यहाँ 'सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन' के तीसरे और आखिरी प्रोमो रन के लिए आए थे, जो 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली है। यह दौड़ हमारे सबसे महान युद्ध-नायकों में से एक, फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेখों को श्रद्धांजलि है, जिन्हें युद्ध के समय वीरता के लिए सर्वोच्च सम्मान 'परमवीर चक्र' मिला था। 1971 की लड़ाई के दौरान, उन्होंने अद्भुत साहस दिखाते हुए श्रीनगर एयर बेस की रक्षा की और सर्वोच्च बलिदान दिया। 4 अक्टूबर को होने वाली यह दौड़ उनके सम्मान में है। इसलिए मैं चंडीगढ़ और आस-पास के इलाकों के सभी निवासियों से अपील करता हूँ कि कृपया बड़ी संख्या में आएं..."
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी के मीट हाउस में शराब परोसने की शिकायत के बाद छापेमारी, 6 गिरफ्तार

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी शहर के सोनापट्टी इलाके में शनिवार की देर शाम नगर थाना पुलिस ने जयसवाल मीट हाउस में शराब बेचने और पिलाने के मामले का खुलासा किया है। मड़वाड़ी मिडिल स्कूल के सामने स्थित मीट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर शराब पीते हुए मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि मीट की आड़ में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। सूचना के बाद नगर थाना पुलिस की टीम ने मीट हाउस में छापेमारी की; मौके पर मैनेजर संजीव कुमार के साथ पांच ग्राहक शराब का सेवन करते रंगेहाथ पकड़े गए; पुलिस ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने जयसवाल मीट हाउस को सील कर दिया।
0
0
Report

जन सुराज ने बिहार विधान परिषद के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए

Patna, Bihar:पटना बिहार विधानपरिषद चुनाव जन सुराज प्रेस वार्ता. 8 सीट पर चुनाव हो रहे है बिहार में. पार्टी के कार्येकर्ता को बुलाकर उनसे राय ली गई हर जगह बैठक की गई संभावित उमीदवार से बातचीत हुईं पार्टी की कोर कमिटी ने जन नाम पर चर्चा की है. शिक्षक की लड़ाई पिछले वर्षों से सरकार से चल रहीं है. शिक्षक की हमसे अपेक्षा है. सभी शिक्षक संघ को साथ लाकर संघर्ष समिति बनाई जाएगी. सातवां बेतनमान लागु किया जाए बितरहित वित्तपोषित का मामला खत्म हो गैर शिक्षण कार्य में शिक्षक को न लगाया जाए. मार्च से पहले ये काम करवाया जाएगा. जैसे बाँकीपुर में लोगों ने वोट किया है वैसे ही इसमें भी जाती से ऊपर उठकर वोट करें. स्नातक के वोटर से ये अपील कर रहा हु आप पढ़े लिखें है बाँकीपुर में जैसी घोषणा हमने की 10 हजार नौकरी का वादा हर क्षेत्र में पूरा होगा. जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए 5 उम्मीदवार. दरभंगा शिक्षक से एसपी राय और स्नातक क्षेत्र से रवींद्र यादव. सारण शिक्षक क्षेत्र से अफाक अहमद. पटना शिक्षक क्षेत्र से दिव्या ज्योति . कोसी स्नातक से रजनीश रंजन बने उम्मीदवार.
0
0
Report

आगरा में यूजीसी रोलबैक विरोध: ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय घेराव की तैयारी

Agra, Uttar Pradesh:वॉक थ्रू भी है आंदोलनकारियों से पुलिस की धक्का मुक्की आगरा ब्रेकिंग यूजीसी रोलबैक को लेकर आज सवर्णों का बड़ा आंदोलन जिला मुख्यालय को घेरने का ऐलान जिला मुख्यालय घेराव से पहले मुड़ी चौराहे पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे आंदोलनकारी अंतिम सांस तक तक चलेगी लड़ाई सरकार हिन्दुओं को बांटने का कर रही काम यूजीसी कानून में हुए बदलाव से सवर्णों को खत्म करने की साजिश सवर्ण समाज के बच्चों का सिर्फ शिकायत के बाद होगा उत्पीड़न नए कानून में सवर्णों के बच्चों की सुनवाई तक का नहीं प्रावधान आज अपनी मांगो को लेकर एक हजार ट्रैक्टर के साथ 10 हजार लोग जिला मुख्यालय घेराव के लिए करेंगे कुछ जिला मुख्यालय घेराव के ऐलान के बाद आगरा पुलिस और प्रशासन भी एलर्ट मोड पर जगह जगह लगाई गई बैरिकेटिंग डंपर,हाइड्रा मशीन और अन्य मशीनरी भी बैरिकेटिंग पर भारी पुलिस बल भी तैनात आंदोलन में शामिल 80 लोगों को पुलिस ने भेजा है नोटिस
0
0
Report
Advertisement

स्कूटी-बाइक टक्कर से युवक की दो ढाई माह बाद अहमदाबाद में मौत

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में स्कूटी और बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का पिछले ढाई माह से अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर जिले के सदर थाने के एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि भाटपुर निवासी गटूलाल ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि 5 जुलाई 2026 को वह, उसकी पत्नी व बेटा सोहनलाल बाइक पर दामडी जा रहे थे। इस दौरान खेड़ा में एक स्कूटी सवार ने रोंग साइड आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें वे तीनों घायल हो गए थे। जिसमें बेटा सोहनलाल गंभीर घायल हो गया था। तीनों को भर्ती करवाया गया था। इस दौरान गटूलाल व उसकी पत्नी तो ठीक हो गए लेकिन बेटे सोहनलाल का अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। इधर बीती रात इलाज के दौरान सोहनलाल की मौत हो गई। जिसके बाद सुबह परिजन शव लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। जहाँ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू का दी है। प्रवीण सिंह एएसआई थाना सदर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

कालकाजी ब्लॉक में डीलर मनजिंदर सिंह उर्फ बंटी की मौत, विवाद के बाद पिटाई

Noida, Uttar Pradesh:बीती रात 12 बजे के करीब कालकाजी के L ब्लॉक में प्रॉपर्टी डीलर मनजिंदर सिंह उर्फ बंटी की मौत का मामला सामने आया हैं. उसी बिल्डिंग के 3rd फ्लोर पर रहने वाले कुछ लोगो से मामूली विवाद हुआ था जिसके चलते 4-5 लोगो ने मनजिंदर की बहरेमी से पिटाई की और जब उनका भाई दिलबाग उनके बचाव के लिए आया तो उन्हें भी बहरेमी से पीटा दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ मनजिंदर को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया और दिलबाग को गंभीर चोट आई हैं और टाँग पर फ्रैक्चर हुआ हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और मामले की जांच कर रही हैं. स्पॉट से WT बिल्डिंग को दिखाते हुए और पूरा घटना कर्म बताते हुए मृतक के भाई दिलबाग सिंह का TT
0
0
Report

Gen-Z बनाम बिहार राजनीति: NDA के दावे विपक्ष पर सवाल

Patna, Bihar:देश की युवा किस ओर जा रहे हैं इसको लेकर अभी में हर राजनीतिक दलों में अनिश्चित बना हुआ है हर वह राजनीतिक दल युवाओं को अपनी खींचना चाहता है Gen-Z के आंदोलन में हर राजनीतिक पार्टी अपनी रोटी को सेकना चाहा राहुल गांधी हो तेजस्वी यादव या अन्य राजनीतिक दल के नेता Gen-Z को अपनी तरफ करने में लगे हैं कि आगे की राजनीति कर सकें इसी बीच 24 सितंबर को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी LJPR बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे अब इस Gen-Z संवाद को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है हर राजनीतिक दल Gen-Z का अपना हितैसी बता रहा है तो चिराग पासवान और एनडीए पर निशाना भी साध रहा है कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा की चिराग पासवान आपको Gen Z की बात करनी है,तो भाजपा की गोद से बाहर आइए। और सिर्फ बिहार के नौजवानों को ठगना है और वोट लेना है, तो कोई बात नहीं। कहाँ थे उस समय जब हमारे नौजवान Gen Z दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन और प्रदर्शन कर रहे थे? अपनी मांगों को लेकर के एक महीने तक उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। तो भाजपा की सरकार ने उन पर लाठियां बरसाईं,पेलेट गन से उन पर हमला किया गया। और सबसे दुखद और काला अध्याय रहाकि Gen Z को बिहार में AK-47 से मारा गया। हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी यदि ढाल की तरह Gen Z को नहीं बचाते, Gen Z के लिए नहीं खड़े होते,तो न जाने कितने नौजवान आज जेल की सलाखों के पीछे पड़े होते。 तो यदि आप सच में Gen Z की बात करते हैं, आप भी एक नौजवान हैं, तो आपको भाजपा की गोद से बाहर आकर के सड़कों पर Gen Z के साथ खड़े होकर के,उनके साथ, उनकी आवाज बनकर के उनकी लड़ाई लड़नी चाहिए。 वहीं RJD के नेता अपनी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को Gen Z का हितैसी बात रहे है पार्टी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा जब कभी भी छात्र-युवाओं के मुद्दे पर बिहार में रोजगार के मुद्दे पर और बिहार के नौजवानों के हितों में संघर्ष और आंदोलन नहीं किया हो, जो भारतीय जनता पार्टी के साथ रहकर के Gen Z (ज़ेन जी) के मामले पर कहीं न कहीं घड़ियाली आंसू बहाता हो, उनको एक बात समझ लेना चाहिए कि बिहार के Gen Z (ज़ेन जी) इस बात को समझ रहे हैं कि चिराग पासवान जी उनके हितों की बात नहीं करते हैं, उनके लिए बात नहीं करते हैं, उनके मुद्दे पर बात नहीं करते हैं। वह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की राजनीति करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के हितों के लिए Gen Z (ज़ेन जी) के मुद्दे को भी कहीं न कहीं दरकिनार कर देते हैं। जब बिहार में छात्र-युवाओं का आंदोलन चल रहा था, जब बिहार में नौकरी और रोजगार के सवाल पर छात्र-युवाओं सड़कों पर थे, जब छात्र-युवाओं पर लाठियों का प्रहार हो रहा था, तब Gen Z (ज़ेन जी) के मुद्दे पर तेजस्वी प्रसाद यादव जी मजबूत के साथ खड़े दिखे और तेजस्वी जी ने स्पष्ट रूप से बताया कि छात्र-युवाओं के मुद्दे और छात्र-युवाओं के हितों के लिए राष्ट्रीय जनता दल तेजस्वी हमेशा Gen Z (ज़ेन जी) के साथ है और इस तरह के मामले पर उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि वह इस मामले में ईमानदार हैं。 जेडयू के नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को युवा और महिलाओं के हितैसी बता रहे है पार्टी की प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा की बिहार के विपक्ष की एक बहुत बड़ी परेशानी है कि जो भी अच्छे काम होते हैं, उसमें वो राजनीति तलाशने लगते हैं। ऑनरेबल कैबिनेट मिनिस्टर श्री चिरাগ पासवान जी का बिहार के जेन-ज़ी के साथ जो संवाद होने का कार्यक्रम है, वो तो बहुत ही स्वागत योग्य वो पहल है। एनडीए का तो मूल मंत्र ही यही है कि युवाओं को अवसर, शिक्षा, कौशल और उन्हें रोजगार मिले। तत्कालीन मुख्यमंत्री, परम आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के लीडरशिप में 'सात निश्चय' के तहत इस दिशा में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। और अब 'सात निश्चय Part-2' के तहत 1 करोड़ युवा एवं युवतियों को रोजगार एवं नौकरी से जोड़ने का हमारी सरकार का लक्ष्य है। यानी एनडीए संवाद भी युवाओं के साथ कर रहा है और युवाओं के भविष्य के लिए कार्य भी कर रहा है। अब मुझे लगता है कि इतने महत्वपूर्ण अगर कार्य हो रहे हैं, तो विपक्ष को इसमें अपनी राजनीति का अवसर नहीं तलाशना चाहिए अंजुम आरा प्रवक्ता जेडीयू तो बीजेपी के नेता और विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को Gen Z कि हितैसी बता रहे हैं भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी और इन दोनों के नेतृत्व में चल रही एनडीए की सरकार में लगातार Gen Z के हित के लिए, युवाओं के हित के लिए, रोजगार के लिए, उद्योग के लिए लगातार कई काम चल रहे हैं। शिक्षा प्रणाली में सुधार से लेकर के Gen Z के हर इशू पे लगातार उनसे संवाद करने का काम एनडीए के सभी नेतागण कर रहे हैं। उसी क्रम में चिराग पासवान जी भी कर रहे हैं。 वहीं अगर उस पे किसी विपक्ष को ऑब्जेक्शन है, कोई आपत्ति है, तो पहले वो अपने झांक कर देखें। यही वो विपक्ष है जहां युवाओं को पलायन करने पर मजबूर कर दिया। यही तेजस्वी यादव जी हैं, यही राहुल गांधी जी हैं जो Gen Z और युवाओं के लिए आज तक कुछ किए नहीं। आज भारत सरकार और बिहार सरकार रोजगार के क्षेत्र से, वो स्थाई रोजगार हो, नौकरियां हों, या फिर उद्योग के, स्टार्टअप के और यूनिकॉर्न के माध्यम से लगातार रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। बिहार में भी 50 लाख से ऊपर नौकरियां पिछले 2 साल में दी गईं。 आप अभी देखिए भारत सरकार से रोजगार मेला के माध्यम से 12 लाख नौकरियां मात्र 2 साल के अंदर स्थाई नौकरियां दी गईं। और स्टार्टअप, यूनिकॉर्न के माध्यम से लगातार शिक्षा प्रणाली में भी हम लोग सुधार करके और ट्रांसपेरेंसी के साथ कई ऐसे कड़े कानून भी बनाए गए। तो इन सब हितों को लेकर के Gen Z से बात किया जा रहा है और एनडीए के ही हमारे नेता हैं चिराग पासवान जी और वो Gen Z से बात कर रहे हैं। इसमें विपक्ष के पेट में क्यों दर्द हो रहा है यह समझ में نہیں आता है, वो अपनी स्थिति को सुधारें। यही उनको हम अपने तरफ से नसीहत देंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मानकर ग्रामीण अस्पताल में इलाज में कमी के आरोप पर गोली-तोड़फोड़, सुरक्षा की मांग उठी डॉक्टरों की हड़ताल

Durgapur, West Bengal:চিকিৎসায় গাফিলতির অভিযোগে মানকর গ্রামীণ হাসপাতালে ভাঙচুর all তন্ত্র ফিরিয়ে স্বাস্থ্যকর্মীদের মারধর, নিরাপত্তার দাবিতে কর্মবিরতি। চিকিৎসায় গাফিলতিতে রোগীর মৃত্যুর অভিযোগ তুলে পূর্ব বর্ধমান জেলার বুদবুদ থানা এলাকার মানকর গ্রামীন হাসপাতালে ব্যাপক ভাঙচুর চালাল মৃতের আত্মীয়-পরিজনরা। শুধু ভাঙচুরই নয়, প্রাণ বাঁচাতে ঘরের ভেতর আশ্রয় নেয় নার্স ও স্বাস্থ্যকর্মীদেরও মারধর করা হয় গতকাল রাতে বলে গুরুতর অভিযোগ। শনিবার গভীর রাতে এই ঘটনাটি ঘটেছে বুদবুদের মানকর গ্রামীণ হাসপাতালে। পরিস্থিতি সামাল দিতে ঘটনাস্থলে পুলিশ যায়। এই ঘটনার প্রতিবাদে এবং পর্যাপ্ত নিরাপত্তা‑দাবিতে রবিবার সকাল থেকেই হাসপাতালের সামনে অবস্থান বিক্ষোভে বসেছেন চিকিৎসক ও স্বাস্থ্যকর্মীরা। হাসপাতালের সুপার সপ্তর্ষি কোনার জানান, শনিবার রাতে মানকরের বাসিন্দা বুধন বাউড়ি (৫৫) নামে এক ব্যক্তি অসুস্থ বোধ করায় তাঁকে মানকর গ্রামীণ হাসপাতালে নিয়ে আসা হয়। দায়িত্বপ্রাপ্ত চিকিৎসক ও নার্সরা তাঁর প্রাথমিক চিকিৎসা শুরু করেন। চিকিৎসার পর তাঁকে কিছুক্ষণ হাসপাতালের অবজারভেশনে রাখা হয়। প্রাথমিক চিকিৎসার পর রোগী কিছুটা সুস্থ বোধ করছেন জানালে এবং পরিবারের লোকজনের সঙ্গে কথা বলেই বুধনবাবুকে বাড়ি পাঠিয়ে দেওয়া হয়। অভিযোগ, বাড়ি ফেরার কিছুক্ষণের মধ্যেই অর্থাৎ প্রায় একঘণ্টার মাথায় বুধন বাউড়ির পরিবার ও এলাকার কয়েকজন ফিরে এসে হাসপাতালে ঢুকে তাণ্ডব চালাতে শুরু করে। পরিবারের দাবি, বাড়ি ফেরার পথে পথেই বুধন বাউড়ির মৃত্যু হয়েছে। তাঁদের অভিযোগ, হাসপাতালে সঠিক ও পর্যাপ্ত চিকিৎসা না হওয়ার কারণেই এই মর্মান্তিক পরিণতি। ঘটনার আকস্মিকতায় আতঙ্ক ছড়িয়ে পড়ে গোটা হাসপাতাল চত্বরে। প্রত্যক্ষদর্শীদের দাবি, উত্তেজিত জনতা জরুরি বিভাগের ওষুধপত্র, সরঞ্জাম ও আসবাবপত্র ভাঙচুর করে। পরিস্থিতি আশঙ্কাজনক বুঝে ডিউটিতে থাকা নার্স ও নারী স্বাস্থ্যকर्मীরা একটি ঘরের ভেতরে ঢুকে দরজা বন্ধ করে নিজেদের রক্ষা করার চেষ্টা করেন। কিন্তু তাণ্ডবকারীরা সেই দররের লাথি মেরে ভেতরে ঢোকে এবং তাঁদের ওপর চড়াও হয়ে মারধর করে বলে অভিযোগ। খবর পেয়ে দ্রুত ঘটনাস্থলে পৌঁছায় বুদবুদ থানার পুলিশ। পুলিশ পৌঁছে পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে আনে এবং মৃতদেহ উদ্ধার করে। পুলিশ জানিয়েছে, রবিবার সকালে মৃতদেহটি ময়নাতদন্তের জন্য পাঠানো হয়েছে। ঘটনায় যুক্তদের চিহ্নিত করার কাজ চলছে। এই ঘটনার পর নিজেদের নিরাপত্তা নিয়ে চরম দুশ্চিন্তায় পড়েছেন হাসপাতালের চিকিৎসক, নার্স ও অসংগঠিত কর্মীরা। রবিবারে সকাল থেকেই পর্যাপ্ত নিরাপত্তার দাবিিতে মানকর গ্রামীণ হাসপাতালের মূল গেটের সামনে অবস্থান বিক্ষোভে বসেছেন তাঁরা। আন্দোলনরত এক চিকিৎসকের কথায়, “কর্মস্থলে যদি আমাদের প্রাণসংশয় তৈরি হয়, তবে আমরা পরিষেবা দেব কীভাবে? যতক্ষণ না প্রশাসন আমাদের লিখিত আশ্বাস ও সুনির্দিষ্ট নিরাপত্তা দিচ্ছে, আমাদের এই বিক্ষোভ চলবে।” তবে মানবিকতার খাতিরে হাসপাতালের জরুরি বিভাগ ও জরুরি চিকিৎসা পরিষেবা চালু রাখা হয়েছে বলে চিকিৎসকেরা জানিয়েছেন।
0
0
Report

धमतरी में गणेश पंडालों से चोरी: दानपेटी और पूजा सामग्री चोरों के निशाने पर

Dhamtari, Chhattisgarh:गणेश उत्सव के बीच धमतरी शहर में चोरों ने भगवान गणेश के पंडालों को ही निशाना बना लिया...... कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में चार गणेश पंडालों में चोरी की वारदात सामने आने से गणेश समितियों में चिंता और नाराजगी का माहौल है..... दिन-रात गणपति सेवा और पंडाल की सुरक्षा में जुटे कार्यकर्ताओं के बीच अब पंडालों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं...... लालबगीचा वार्ड स्थित गणेश पंडाल से चोर दानपेटी के साथ पूजा में इस्तेमाल होने वाली फूल सामग्री और काँच की थाली ले गए...... वहीं बम्लईपारा वार्ड के पंडाल में भी चोरों ने हाथ साफ करते हुए तांबे का लोटा सहित अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ली...... इसके अलावा बालक चौक पीडी नाला के पास स्थित गणेश पंडाल को भी चोरों ने निशाना बनाया...... लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से गणेश समितियों के कार्यकर्ताओं में रोष है...... उनका कहना है श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े पंडालों में इस तरह चोरी होना चिंता का विषय है...... समितियों ने पुलिस से घटनाओं की जांच कर जल्द आरोपियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
0
0
Report

धर्मांतरण विवाद के बाद महिला के अंतिम संस्कार पर दोनों पक्षों का समझौता

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर इलाके के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में धर्मांतरण कर चुकी महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे महिला की मौत के बाद शव को दफनाने और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी के मुताबिक, माचपल्ली गांव की रहने वाली मृतका जनकुबाई ने करीब पांच वर्ष पहले धर्म परिवर्तन किया था। महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर करीब 24 घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद को शांत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे और तहसीलदार केतन भुआर्य की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। प्रशासन की समझाइश के बाद धर्मांतरित परिवार के मूल धर्म में वापसी की सहमति बनी। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार संबंधित रीति-रिवाजों के अनुसार किए जाने की बात सामने आई है। मृतका छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के माचपल्ली गांव के जनकुपारा की निवासी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में मामले का समाधान करा लिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top