272002
बस्तीः आए दिन बाजार में लगा रहता है जाम, लोगों को आने-जाने में हो रही है परेशानी
Basti, Uttar Pradesh:परसरामपुर ब्लाक अंतर्गत सिकंदरपुर बाजार में आए दिन घंटों जाम लगने से आवागमन बाधित होता है. राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों नेेे बताया कि सड़क के साइड में दुकान लगाकर बैठे दुकानदार या खरीददारी करने वाले ग्राहक रास्ते में वाहन खड़ा करने के कारण आए दिन जाम लगा रहता है. जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठा हैं.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हल्द्वानी: CCTV में कैद चोरों की लूट, दो दुकानों के ताले टूटे
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी: बेखौफ चोरों का आतंक नियम-कानून और सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने दी खुली चुनौती लालडांट बाईपास रोड पर दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी दुकानों में सेंध लगाकर नकदी लेकर फरार हुए चोर पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू मुखानी थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
रतलाम कांग्रेस में अंदरूनी विवाद: जीतू पटवारी से नाराजगी, महासचिव ने दो कार्यकर्ताओं को निष्कासित
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कांग्रेस इस समय अंदरूनी खींचतान और संगठनात्मक विवादों को लेकर चर्चा में है। एक ओर प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी सुर्खियों में है, जिसमें वरिष्ठ नेता Digvijaya Singh और Jitu Patwari के बीच समन्वय को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं रतलाम में भी कांग्रेस की अंदरूनी नाराजगी खुलकर सामने आई है। 4 जून को नामली दौरे पर आए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वाहन को रोककर स्थानीय कार्यकर्ताओं गौरव पोरवाल और संजय रावल ने जिला संगठन की कार्यशैली को लेकर शिकायत की थी। उस समय प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दोनों कार्यकर्ताओं को गले लगा कर उनकी बात सुनी थी। मामला काफ़ी सुर्खियों मे छाया था लेकिन अब जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जगदीश पाटीदार ने दोनों को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। और पत्र ज़ारी कर दिया हैँ, इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस संगठन के भीतर अपनी बात रखना अनुशासनहीनता माना जा रहा है। ऊपर से लेकर नीचे तक सामने आ रहे ऐसे विवाद कांग्रेस के लिए आने वाले समय में नई चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं。 बाइट - गौरव पोरवाल ( निष्काषित कार्यकर्ता0
0
Report
नोएडा के ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आग, तीनों लोग सुरक्षित बाहर
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा : सेक्टर-50 स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर लगी आग, तीन लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू नोएडा के सेक्टर-50 स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान फ्लैट के अंदर तीन लोग फंसे हुए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कटर की मदद से फ्लैट का दरवाजा काटा और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान अपार्टमेंट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए ताकि किसी अन्य फ्लैट तक आग न फैल सके। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि फ्लैट के अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। यह घटना थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-50 स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट की है। फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय निवासियों ने सराहना की है। *बाइट--राहुल पाल सिंह (सीएफओ)* *बाइट-- रेजिडेंट्स*0
0
Report
Advertisement
बठिंडा सड़क पर गैर-अधिकारिक स्टोर से बड़ी मात्रा में दवाइयां पकड़ीं—स्टोर सील
Bathinda, Punjab:ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਪੈਸੀਸਾਈਡ ਦੇ ਅਨ-ਅਧਿਕਾਰਤ ਸਟੋਰ ਤੇ ਛਾਪਾ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਫੜੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪੈਸੀਸਾਈਡ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕੈਮੀਕਲ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਗੜਾਊਨ ਕੀਤਾ ਸੀਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਮਾਮਲਾ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼੍ਰੀ ਗੰਗਾ ਨਗਰ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਸਥਿਤ ਇੱਕ ਡਾਊਨ ਵਿੱਚੋਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਅਣ ਅਧਿਕਾਰ ਤੌਰ ਤੇ ਸਟੋਰ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਦਵਾਈਆਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗਣ ਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਟੋਰ ਦੀ ਜਿੱਥੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਸੈਂਪਲ ਲੈਣ ਉਪਰੰਤ ਸਟੋਰ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਹਰ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੰਗਾ ਨਗਰ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਸਥਿਤ ਪ੍ਰੈਸੀਡ ਦਾ ਇੱਕ ਅਨ-ਅਧਿਕਾਰਤ ਸਟੋਰ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਦਵਾਈਆਂ ਸਟੋਰ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਜਦੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਕਿ ਸਟੋਰ ਵਿੱਚ ਪਈਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਨੂੰ ਵੇਚਣ ਦਾ ਲਾਇਸੈਂਸ ਹੀ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਇਥੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕੈਮੀਕਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ ਹਨ ਫਿਲਹਾਲ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਸਟੋਰ ਤੋਂ ਸੈਂਪਲ ਲੈਣ ਉਪਰੰਤ ਸੀਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅਨ ਅਧਿਕਾਰਤ ਦਵਾਈਆਂ ਸਟੋਰ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਪਾਸ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਸਕੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਮਿਲਣ ਵਾਲੀਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਤੇ ਅੱਖਾਂ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਭਰੋਸਾ ਨਾ ਕਰਨ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਰਿਕਮੈਂਡ ਕੀਤੀਆਂ ਹੀ ਦਵਾਈਆਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨ ਤਾਂ ਜੋ ਫਸਲ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਨਾ ਹੋਵੇ ਫਿਲਹਾਲ ਇਸ ਗਡਾਉਣ ਵਿੱਚ ਪਈਆਂ ਹੋਈਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਨੂੰ ਵੇਚਣ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਲਾਇਸੈਂਸ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਿਲੇ ਗਏ ਕੈਮੀਕਲ ਅਤੇ ਪਾਊਡਰ ਸਬੰਧੀ ਵੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਉਂ ਇੱਥੇ ਸਟੋਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਸੰਪਾਦਕ: ਹਾਫ਼ੀ ਅਮਨ ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ0
0
Report
महेशपुर, पाकुड़ में खस्सी चोरी पर भीड़ ने दो युवकों को दबोचा; पुलिस जांच
Pakur, Jharkhand:Maheshpur thana kshetra, Raghopada gaon se khassi chori ke sandheh me graminon ne do yuvakon ko pakad liya... pakadne ke baad dono ki jamakar dhunai kar di... is ghatna ki soochna milte hi Maheshpur police moqa par pahunchi aur pooch-taach ke baad dono yuvakon ko thane lekar aayi... kshetra ke gramin ilakon me pichhle kai dino se bakri, bakra, gai aur bailon ki chori ki jankari mil rahi thi, jis se gramin bahut pareshan the... raaghopada gaon se khassi lekar tezi se bhagte do sandigeey yuvak bhaal ke jaise mauke par ruk kar poochtaach ki gayi... pooch-taach ke dauraan unhone graminon ko gumraah karne ki koshish ki aur dawa ki ki ve khassi Hirnapur Hatiya se khareed kar la rahe hain... ek anya gramin ne khassi ki pehchan ki aur turant uske asli malik ko bulaya... malik ne pehchan ki aur yeh spast kiya ki khassi unki hai, jo kuch hi der pehle unke ghar ke paas se chori hui thi... malik ki pehchan se wahaan bhari sankhya me gramin jama ho gaye aur hungama shuru ho gaya... is dauraan dono bhagne ka prayaas kiya, lekin gussaee bhid ne dono ko dabob chuka diya... is vishay me thana prabhari Ravi Sharma ne bataya ki police do yuvakon ko thana le kar aayi hai... dono se pooch-taach ki ja rahi hai aur likhit aawedan milne par aage ki karyavahi ki jaayegi...0
0
Report
बीकानेर पहुंचे चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींसवार उखड़ गए, प्रसूता के हालत पर सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:कल बीकानेर पहुंचे चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींसवार मीडिया के सवालों पर उखड़ गए...मीडिया के सवालों पर डॉक्टर को बुलाते हुए मंत्री ने बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए पूछा कि 'आप ही बताइए प्रसूता कैसी हालत में आई थीं, क्या वे पैदल चलकर नाचती हुई आई थीं या फिर बीमार होकर आई थीं?'0
0
Report
Advertisement
रामगंजमंडी स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत जीआरपी ने करवाया पोस्टमार्टम जांच में जुटी कोटा कोटा जिले के रामगंज मंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल हुई महिला की कोटा एमडीएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जीआरपी ने सुबह 11:00 बजे पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर हजारीलाल ने बताया कि मृतक महिला जड़ाऊ बाई भवानीमंडी से रामगंजमंडी आ रही थी कि ट्रेन से वह गिर गईं थीं। उसको घायल अवस्था में कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहाँ उसकी मौत हो गयी उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
नेशनल हाईवे 27 पर डंपर-बल्कर भिड़ंत, चालक की मौत, ट्रैफिक जाम
Kota, Rajasthan:कोटा नेशनल हाईवे 27 पर भीषण सड़क दुर्घटना में देर रात करीब 2:30 बजे गिट्टी से भरे हुए डंपर में तेज रफ्तार बल्कर घुस गया. हादसे में बल्कर चालक की मौत हो गई. घटनाक्रम सीमलिया इलाके में भौंरा पुलिया पर हुआ, जहां अज्ञात चालक गिट्टी से भरे हुए डंपर को सड़क पर ही छोड़कर चला गया था. इसके बाद पीछे से आ रहा तेज रफ्तार बल्कर डंपर में घुस गया. जिसके चलते बल्कर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बल्कर आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. चालक बुरी तरह केबिन में फंस गया. जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. इसके लिए क्रेन व अन्य संसाधन मंगाए गए थे.सीमलिया थाना अधिकारी नंद सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे 27 पर बारां से कोटा की तरफ एक डंपर गिट्टी भरकर आ रहा था. चालक ने भौंरा पुलिया पर डंपर को खड़ा कर दिया. देर रात पीछे से राख भरकर एक बल्कर आ रहा था. यह बल्कर अनियंत्रित होते हुए डंपर में घुस गया. दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.बल्कर आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त....इस दुर्घटना में टोंक जिले के डिग्गी मालपुरा के चौसला निवासी 35 वर्षीय कमलेश बुनकर पुत्र श्योप्रताप सिंह की मौत हो गई है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. जबकि डंपर को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया गया है. घटना के बाद नेशनल हाईवे 27 जाम हो गया था. इस कारण ट्रैफिक को एक लेन से निकाला गया. काफी मशक्कत से इन वाहनों को हटवाया गया. तब ट्रैफिक चालू हुआ है. सीमलिया थानाधिकारी नंद सिंह का कहना है कि नेशनल हाईवे पर इस तरह से भारी वाहन को खड़ा कर जाना पूरी तरह से गैरकानूनी है. अब यह डंपर खराब हुआ था. क्या कारण रहे, यह जांच में सामने आएगा. डंपर के चालक का पता लगाया जा रहा है.0
0
Report
गर्मी में आम तोड़ते युवक की मौत: 30 फीट गिरने से निधन
Kota, Rajasthan:कोटा के बपावर थाना क्षेत्र के ग्राम लिसेड़िया में आम के पेड़ से कैरी तोड़ना 50 साल के हरीश जाटव को जानलेवा पड़ गया। गर्मी के मौसम में कैरी तोड़ने के लिए हरीश पेड़ पर चढ़े थे, तभी अचानक सूखी डाली टूट गई और वे करीब 30 फीट की ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरे। सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने से हरीश लहूलुहान हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें पहले बपावर अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। NMCH के सर्जिकल वार्ड में भर्ती हरीश ने 2 दिन तक जिंदगी से जंग लड़ी, लेकिन चोट ज्यादा होने के कारण इलाज के दौरान आज 11 जून 2026 को उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर शाम 4 बजे बपावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में शिफ्ट कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने 174 CRPC में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हरीश मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे, उनके जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है।0
0
Report
Advertisement
पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, फरार आरोपी की पुलिस तलाश तेज
Kota, Rajasthan:पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, वारदात के बाद से फरार एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सारोला गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर ही धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतका द्वारिकाबाई कुछ दिन पहले अपनी बहन से मिलने सारोला गांव आई हुई थी। आरोप है कि बुधवार देर रात उसके पति रामभरोस सहरिया ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका की बहन की सूचना पर सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुल्तानपुर मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए रही हैं। इटावा डिप्टी ओमप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतका के पति पर हत्या का संदेह है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। बाइट डीएसपी ओमप्रकाश0
0
Report
कोटा में शराबी पति की पिटाई से वार्ड लेडी अंजलि गंभीर घायल, पुलिस तलाश में
Kota, Rajasthan:कोटा में एक सनकी पति ने शराब के नशे में अपनी वार्ड लेडी पत्नी अंजलि के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी पति देर रात घर में सरिया और पाइप से अंजलि की जमकर पिटाई करता रहा। अंजलि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वार्ड लेडी के पद पर कार्यरत है और पति उसे नौकरी करने से रोकता था। मारपीट में घायल अंजलि डिताको परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है…0
0
Report
कोटा में लव मैरिज के कारण पति ने पीहर पर एसिड पिलाने का आरोप
Kota, Rajasthan:कोटा के नांता थाना क्षेत्र के मामले में आरती बंजारा को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति ने पीहर पक्ष पर एसिड पिलाने का आरोप लगाया। लव मैरिज से नाराज होने के कारण पीहर पक्ष नाराज था。0
0
Report
Advertisement
खींवसर के विवादास्पद बयान पर हंगामा, प्रसूताओं की हालत पर उठे सवाल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबरप्रसूता मामले पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिसली जुबान. पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की किडनी फेल होने के मामले पर पत्रकारों के सवालों से नाराज दिखे चिकित्सा मंत्री, प्रेस वार्ता के दौरान बोले— “ प्रसूता नाचती हुई आई थी या बीमार होकर?” पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत के मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की टिप्पणी चर्चा में, पत्रकारों के सवालों के बीच मंत्री ने एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा को आगे करते हुए कहा— “आप ही बताइए, प्रसूता नाचती हुई आई थीं या फिर बीमार होकर?” मंत्री की इस टिप्पणी पर प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों ने जताई आपत्ति, प्रसूताओं की हालत और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार उठ रहे हैं सवाल, मंत्री का कहना— मरीज पहले से गंभीर स्थिति में थीं, मामले की जांच जारी है, बयान के बाद चिकित्सा मंत्री का यह कथन राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं का विषय बना। मंत्री के बयान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में माहौल हुआ गर्म, पत्रकारों ने जताई आपत्ति, खींवसर ने कहा— सभी मरीज पहले से गंभीर हालत में थीं, जांच जारी है0
0
Report
यूपी विधानसभा चुनाव 2027: बुजुर्ग चाहते हैं कौन सी सरकार?
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:चाय पर चर्चा उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव आ रहा है जिसको लेकर हर चौक चौराहे पर चुनावी चर्चा लोगों के बीच बनी हुई है गांव की गलियों से लेकर शहर के चौराहा तक बस एक ही चर्चा है वह है सरकार किसकी बनेगी. सभी राजनीतिक पार्टियों ने भी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलों के दौरे कर रहे हैं वही अखिलेश यादव भी अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से लगातार मिलकर चुनाव में जुट जाने की बात कह रहे हैं.मुजफ्फरनगर में जी मीडिया की टीम ने गांव पिन्ना में पहुंच एक बुजुर्गों की टोली के साथ चुनाव पर चर्चा की 2027 के विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग किसको करेंगे पसंद या फिर उनके क्या होंगे मुद्दे जिस पर वह करेंगे वोट. जिस तरीके का माहौल चर्चा के बाद निकाल कर आया है उसे लग रहा है कि इस बार भी योगी सरकार को ही जनता पसंद कर रही है और अपने वोट से एक बार फिर यूपी की गाड़ी पर योगी आदित्यनाथ को बैठाने की तैयारी कर रही है.0
0
Report
चमोली के जंगल में भालू ने महिला पर हमला, हालत गंभीर
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है । जहां कुंडबगड़ गांव के पास कुरुड़ क्षेत्र में उर्मिला देवी (35 वर्ष) पर जंगल में लकड़ी लेने के दौरान अचानक भालू ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि भालू ने महिला पर पीछे से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।0
0
Report
Advertisement
