272170
Basti- पुलिस को शिकायती पत्र देने के बाद भी नहीं मिला पीड़ित को न्याय
Sidhorawa, Uttar Pradesh:लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाकडाड मे पुरानी रंजिश को लेकर अकेला पाकर एक बच्चे ने दूसरे पक्ष को मारा। दूसरे पक्ष के ढेला के सर मे गम्भीर चोट लग गई। पीड़ित ढेला न्याय पाने के लिए लालगंज थाना व महादेवा पुलिस चौकी के चक्कर पर चक्कर लगा रहा है। लेकिन लालगंज थाना के जिम्मेदार अगले दिन आने को कह कर टाल दे रहे हैं। घटना 18 जनवरी की होते हुए अभी तक जिम्मेदारों द्वारा पीड़ित को न्याय नहीं मिला। पीड़ित ढेला थाने का चक्कर लगा लगा कर बेबस है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पोनी रोड कारोबारियों की दुकान तोड़ने पर विरोध प्रदर्शन
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : पोनी रोड चौड़ीकरण को लगातार कई दिनों से तोड़ फोड़ जारी है। भू स्वामियों द्वारा खुद से मानक के अनुसार घरों को तोड़ा जा रहा है। पोनी रोड पर स्थित शिवराज मार्केट पर सुबह 8 बजे से लेवरो के द्वारा मार्केट तोड़ा जाने लगा जिसकी सूचना दुकानदारों को हुई तो सभी दुकानदार आनन फानन में दुकान पहुँचे दुकानों के ऊपर तोड़ फोड़ कर रहे थे। दुकानदारों के विरोध करने के बाद लेवरो ने काम रोका। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि वह पिछले 30 से 40 वर्षो से दुकानकर अपने घर का भरणपोषण कर रहे है। लेकिन पोनी रोड चौड़ीकारण के कारण आगे का कुछ हिस्सा टूट रहा है। जिसे दुकानदार अपने हाथों तोड़कर बचे हुए हिस्से पर कारोबार करके अपने परिवार का भरणपोषण कर सकेंगे। करोबारियों ने इस बात की 112 पर की जिसके बाद उन्हें कोतवाली जाकर प्रार्थना पत्र देकर अपनी बात करने को कहा गया।0
0
Report
जालंधर एनकाउंटर में गुल्लू घायल, गैंगस्टर जोगा फोल्डीवाल से जुड़ा गैंगवार का नया खुलासा
Jalandhar, Punjab:गैंगस्टर जोगा फोल्डीवाल के गुर्गे का जालंधर में एनकाउंटर, दो हत्याओं के केस में वांटेड था, बदमाश और पुलिस की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग हुई पुलिस के मुताबिक जालंधर के वेस्ट इलाके में स्थित तिलक नगर में कुछ समय पहले सिमरनजीत सिंह (24) और सौरभ (23) का कुछ युवकों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। इस दौरान दोनों को गोलियां मारी गई थी। सिमरनजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सौरभ ने अस्पताल में दम तोड़ा था। इस दौरान गुल्लू नाम का एक बदमाश भी घायल हुआ था। पुलिस के मुताबिक वारदात के दिन गुल्लू ने अपने साथी के साथ रेकी कर पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया था और गुल्लू ही मुख्य शूटर था जिसने गोलिया चलाई थी। जिस वक्त कत्ल हुआ, सिमरनजीत व सौरभ अस्पताल जा रहे थे। इन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। आज की घटना के बारे में पुलिस कमिशनर संतिंदर सिंह, डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों और एडीसीपी-2 राकेश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि एक माह पहले डबल केस में गुल्लू फरार चल रहा था। सीक्रेट इनपुट के बाद आज, बुधवार को पुलिस द्वारा जालंधर वेस्ट इलाके में नाखा वाले बाग के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर गुल्लू वहां आया, जिसे पुलिस कर्मियों ने रूकने का इशारा दिया। लेकिन गुल्लू नाका तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पकड़ने की काशिश की तो उसने 3 से 4 राउंड पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से गुल्लू घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भेजा जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है आरोपी गुल्लू जिसके साथ काम करता है वह गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल से जुड़ा हुआ है। इसलिए उस अन्य आरोपी को भी नामजद कर लिया गया है।0
0
Report
डूंगरपुर के आस-पास लेपर्ड की मूवमेंट से लोगों में दहशत, CCTV में कैद तस्वीरें
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर शहर के नजदीक लेपर्ड की लगातार बढ़ती मूवमेंट से लोगों में डर है। कुछ ही दिनों में लेपर्ड अलग-अलग रिहायशी इलाकों में लेपर्ड दिखाई दिया है। उदय विलास रोड स्थित सिसोदिया फार्म हाउस के पास भी आधी रात को लेपर्ड नजर आया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में लेपर्ड घरों के पास घूमता दिखाई दे रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद कुत्ते लगातार भौंकते हुए इधर-उधर भागने लगे। जबकि लेपर्ड कुछ दूरी तक उनके पीछे दौड़ा और फिर वापस जंगल की ओर लौट गया। इसी बीच झालण मठ रोड पर भी लेपर्ड सड़क किनारे पत्थर की दीवार पर बैठा दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे कार सवार ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। रात का अंधेरा होने के कारण वीडियो में लेपर्ड की चमकती आंखें साफ नजर आ रही हैं। वाहन पास पहुंचने के बावजूद वह कुछ देर तक दीवार पर बैठा रहा और बाद में छलांग लगाकर झाड़ियों मे गायब हो गया। इससे पहले महारावल स्कूल के पीछे भोईवाड़ा रोड स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में भी लेपर्ड की मौजूदगी दर्ज की गई थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं से भोईवाड़ा, झालण मठ, नवाडेरा, कोतवाली क्षेत्र और उदय विलास रोड के आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। लोगों का लेपर्ड के घूमने से किसी अनहोनी का डर है। वही लोगो ने पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की भी मांग रखी है। वही वन विभाग की टीमें भी लेपर्ड की मूवमेंट नजर रखे हुए है।0
0
Report
Advertisement
सरायकेला में मॉर्निंग वॉक पर चेन स्नैच: CCTV में कैद बदमाश
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। यह घटना टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित भाटिया बस्ती सर्विस रोड पर नायक होटल के समीप हुई। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकरी के अनुसार पीड़िता बबिता सिंह, पति दिलीप सिंह, सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में कई अहम सुराग सामने आए हैं। फुटेज में दोनों आरोपी हेलमेट पहने दिखाई दे रहे हैं, जबकि बाइक चला रहा युवक हाफ पैंट में नजर आ रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बाइक के आगे और पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थी। आगे की प्लेट पर JH05CD अंकित है, जबकि पीछे की प्लेट पर JH ? 9883 लिखा दिखाई दे रहा है। इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया। आदित्यपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है। पुलिस बाइक और दोनों आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि आरआईटी मोड़ और आसपास का इलाका लगातार आपराधिक घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की जा रही है। स्थानीय पार्षद मनोरमा देवी ने भी पुलिस प्रशासन से नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर नजर रखने और चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
झिंझाना थाना पुलिस द्वारा भाकियू चढूनी के नेता तीसरे दिन भी हाउस अरेस्ट,नही बदलेंगे इरादे
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... तीसरे दिन भी भाकियू चढूनी नेता हाउस अरेस्ट ..... शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पीर खेड़ा निवासी भारतीय किसान यूनियन चटनी के जिला अध्यक्ष व तीसरे दिन लगातार हाउस वेस्ट पुलिस ने किया हुआ है इस मामले में जहां उन्होंने साफ मोदी सरकार पर हिटलर साइन करने और अपनी कमियों को छिपाने का आरोप लगा है वहीं उन्होंने चेतावनी दिया कि इस तरीके की हरकतों से उनके हौसले दबने वाले नहीं है। ...आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के पीर खेडा का है जहां पर झिंझाना थाना पुलिस ने बीते 3 दिनों से भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाअध्यक्ष निखिल खेवाल को हाउस अरेस्ट किया हुआ है क्योंकि 21 जुलाई को उन्हें दिल्ली के किसान घाट पर पंचायत में सम्मिलित होना था।वही पंचायत में भारत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन था जिसको लेकर उन्हें न पहुंचने की वजह से बीते 3 दिनों से हाउस अरेस्ट किया हुआ है वही इस बारे में जिला अध्यक्ष निखिल का कहना है कि यह देश की भाजपा सरकार की तानाशाही है इस तरह के प्रोपेगेंडा के चलते उनके हौसले और इरादे नहीं बदलने वाले हैं। प्रदर्शनकारी से भाजपा सरकार डरी हुई है।0
0
Report
CM सम्राट चौधरी 46.26 करोड़ से तीन गंगा घाट उद्घाटन करेंगे
Patna, Bihar:पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 46.26 करोड़ की लागत से निर्माण भद्र घाट, नौजर घाट, महावीर घाट का उद्घाटन करेंगे। नमामि गंगे परियोजना के तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में गंगा घाट का निर्माण कराया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
डीडवाना के मौलासर में 11 केवी तार टूटने से खतरा, समाधान की मांग तेज
खबर डीडवाना से हैं जहाँ मौलासर कस्बे के खातियों के मोहल्ले में बुधवार तड़के 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया。 स्थानीय लोगों ने बताया कि 11 केवी लाइन के खंभों पर ही नीचे घरेलू बिजली लाइन भी खींची गई है, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि इस स्थान पर 11 केवी लाइन का तार पहले भी कई बार टूट चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मोहल्लेवासियों ने केवल तार जोड़ने का विरोध करते हुए पहले स्थायी समाधान की मांग रखी। लोगों ने मांग की कि 11 केवी लाइन को भूमिगत किया जाए या आबादी क्षेत्र से हटाया जाए। सूचना पर मौलासर प्रशासक जोगेंद्र बलारा और जोधाराम फौजी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासक जोगेंद्र बलारा ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया। विभाग की ओर से अगले 5 दिनों में स्थायी समाधान करने का भरोसा दिए जाने के बाद लोगों ने लाइन की मरम्मत करने की अनुमति दी। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा विरोध प्रदर्शन करेंगे।0
0
Report
बेमेतरा में पोषण योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही, स्कूलों में गुणवत्ता जांच नहीं, लकड़ी के चूल्हे बने रहे
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री पोषण योजना के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिले में पिछले तीन महीनों से स्कूलों में बनने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई। हैरानी की बात यह है कि गैस से भोजन पकाने के निर्देश होने के बावजूद कई स्कूलों में अब भी लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं बच्चों की औसत उपस्थिति भी केवल 48 प्रतिशत दर्ज की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल शिक्षा सचिव ने जिला प्रशासन को पांच दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए पांच सूत्रीय निर्देश भी जारी किए गए हैं।0
0
Report
सीधी में विश्वविद्यालय की मांग तेज, विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का अवसर चाहिए
Sidhi, Madhya Pradesh:गरीबी, पलायन और उच्च शिक्षा के अभाव का मुद्दा उठाया, कहा- दूसरे जिलों और राज्यों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है सीधी। मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य सीधी जिले में विश्वविद्यालय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जिले के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीधी में विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। छात्रों का कहना है कि जिले में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें पढ़ाई के लिए रीवा, जबलपुर, भोपाल या दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। इससे गरीब परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है और कई छात्र उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। छात्रों ने अपने ज्ञापन में कहा कि सीधी जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में बाहर जाकर पढ़ाई करना हर छात्र के लिए संभव नहीं होता। मजबूरी में कई छात्र अपनी रुचि के विपरीत विषयों में प्रवेश लेते हैं या फिर पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। बाइट1 इंद्रलाल पटेल नेता बाइट 2 छात्रा बाइट 3 मिनाक्षी जयसवाल तहसीलदार छात्रों का कहना है कि आजादी के 75 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सीधी जैसे बड़े जिले में विश्वविद्यालय का अभाव चिंता का विषय है। जबकि सरकार "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" की नीति पर काम कर रही है। ऐसे में जिले के युवाओं को भी गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का समान अवसर मिलना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सीधी जिले में शीघ्र विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।0
0
Report
Advertisement
शरद पवार-SCP ने मोदी से मुलाकात, सियासी हलचल तेज
Haridwar, Uttarakhand:दिल्ली: NCP-SCP प्रमुख शरद पवार और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने दिल्ली में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।0
0
Report
ब्यावर में मूसलाधार बारिश से डिग्गी मोहल्ले में 4 फीट जलभराव
Bewar, Uttar Pradesh:लोकेशन-ब्यावर जिला-ब्यावर विधानसभा-ब्यावर संभाग प्रभारी कौशल जैन 88907 22500 जिला संवाददाता शैलेश शर्मा 63772 76511 ब्यावर में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़े, डिग्गी मोहल्ले में 4 फीट तक जलभराव आपदा प्रबंधन केंद्र और नगर परिषद कार्यालय भी पानी में डूबे, कई घरों में घुसा बारिश का पानी ब्यावर, शहर में सुबह से जारी लगातार मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। डिग्गी मोहल्ले में करीब 4 फीट तक पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मकानों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है。 बारिश के चलते नगर परिषद कार्यालय और आपदा प्रबंधन केंद्र भी जलमग्न हो गए हैं। परिषद परिसर में खड़े सरकारी वाहन पानी में फंस गए, जबकि कर्मचारियों और आम नागरिकों को कार्यालय तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा....शहर के फतेहपुरिया दोयम, प्रताप नगर, सांखला कॉलोनी, मेवाड़ी गेट और विनोद नगर सहित कई इलाकों में भी भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो गया है और लोगों की आवाजाही बाधित हो रही है.... निवर्तमान पार्षद संतोष शर्मा का कहना है कि डिग्गी मोहल्ले में वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। बारिश से पहले जल निकासी के दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कोई प्रभावी कार्य नहीं होने से हर वर्ष नागरिकों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ता है.... फिलहाल शहर में बारिश का सिलसिला जारी है और जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी धीमी गति से हो रही है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, जबकि नागरिकों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।0
0
Report
सावन से पहले महाकाल मंदिर: कैशलेस लड्डू प्रसाद की व्यवस्था लागू
Ujjain, Madhya Pradesh:अब नकदी की झंझट नहीं, डिजिटल भुगतान कर आसानी से मिलेगा लड्डू प्रसाद सावन शुरू होने से पहले महाकाल मंदिर में पूरी तरह लागू होगी नई व्यवस्था मंदिर के 11 स्थायी काउंटरों पर रहेगी कैशलेस सुविधा, नागपंचमी पर लगेंगे 10 अतिरिक्त काउंटर मंदिर प्रशासन का दावा, श्रद्धालुओं का समय बचेगा और व्यवस्था होगी अधिक सुगम विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सावन से पहले एक बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। अब मंदिर में लड्डू प्रसाद लेने के लिए नकदी साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। मंदिर प्रशासन लड्डू प्रसाद वितरण व्यवस्था को पूरी तरह कैशलेस बना रहा है, जिससे श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से भुगतान कर आसानी से प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन का कहना है कि कुछ समय पहले लड्डू प्रसाद काउंटरों पर कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू की गई थी। अब इस व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा रहा है। सावन माह शुरू होने से पहले इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को भुगतान के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर में वर्तमान में 11 स्थायी लड्डू प्रसाद काउंटर संचालित हैं। सावन के दौरान भी इन्हीं काउंटरों से श्रद्धालुओं को प्रसाद मिलेगा। वहीं नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, निर्गम द्वार पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी करीब 10 अतिरिक्त लड्डू काउंटर लगाए जाएंगे, जिससे प्रसाद वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे। महाकाल मंदिर में हर साल सावन के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कैशलेस लड्डू प्रसाद व्यवस्था से श्रद्धालुओं का समय बचेगा, लंबी कतारों में भुगतान की परेशानी कम होगी और प्रसाद वितरण व्यवस्था पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक बनेगी।0
0
Report
Advertisement
Agenda Trust बैठक: क्या होंगे अहम निर्णय?
Noida, Uttar Pradesh:Agenda Trust baithak0
0
Report
बवाना के पूठखुर्द हेलमेट फैक्ट्री में आग, युवक फंसा होने की आशंका
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग न्यूज़ बवाना के पूठखुर्द में हेलमेट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, एक युवक के अंदर फंसे होने की आशंका दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के बवाना थाना क्षेत्र स्थित पूठखुर्द गांव में हेलमेट बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर एक युवक के फंसे होने की आशंका है। उसकी पहचान आशीष (18 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई हैं। आग पर काबू पाने और युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
शेखपुरा पुलिस ने रोड रॉबरी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, हथियार-लूट सामान बरामद
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस ने रोड रॉबरी के सफल उभेदन किया हैं।पुलिस ने लूट कांड का उद्भेदन करते हुए अंतरजिला लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को चौथी वारदात को अंजाम देने से पहले ही शेखपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पश्चिमी छोर से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, मोबाइल फोन, नकदी तथा लूटे गए सामान बरामद किए गए हैं।शेखपुरा पुलिस की इस उपलब्धि पर एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि शनिवार की देर शाम अरियरी थाना क्षेत्र के ककराड़ के. समीप एक व्यक्ति से हथियार दिखाकर 32 हजार रूपये नगद व एक मोबाइल और रविवार की देर शाम मनकौल के समीप एक व्यक्ति से 14 हजार रुपये व एक मोबाइल लूटी गई। फिर सभी अपराधी शेखपुरा की ओर भाग निकले।घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोगों में सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंथमा मोड़ के समीप दूसरी लूट की घटना को अंजाम दिया। जहां अपराधियों ने हथियार दिखाकर एक युवक से 4500 रुपए और एक मोबाइल छीन लिया।जबकि हथियार के बल यूपीआई का पिन लेकर राशि दूसरे नंबर में ट्रांसफर कर लिया।एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से लूट में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर सका है। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि दूसरे जिलों से अपराधी यहां मकान किराया पर लेकर रहते है और सड़क लूट कि बारदात की अंजाम देते है। उन्होंने इसके लिए मकान मालिक को भी मकान किराया पर देने से पहले पूरी पड़ताल के साथ स्थानीय थाना को भी इसकी जानकारी दे ताकि अपराधी घर में नहीं रह सके।0
0
Report
Advertisement
