272131
Basti: बिजली विभाग का अजब कारनामा, गरीब परिवार को भेजा 7 करोड़ का बिल
Uttar Pradesh:बस्ती जिले के हरैया उपकेंद्र के केशवपुर फीडर के रमया गांव में एक अजीब मामला सामने आया। गांव के मोलहु को बिजली विभाग ने 7 करोड़ 33 लाख रुपये का बिजली बिल थमा दिया। इतना बड़ा बिल देखकर मोलहु और उनका परिवार हैरान रह गया। अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग बिजली विभाग की इस गलती पर सवाल उठा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरभंगा के मुक्ति मोहल्ले में आग, युवकों ने जीता बड़ा हादसा
Darbhanga, Bihar:दरभंगा नगर थाना अंतर्गत मुक्ति मोहल्ले में पटाखे की चिंगारी से भीषण आग,दो मंजिला मकान तक पहुंचीं लपटें, स्थानीय युवकों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा,सूचना मिलते पहुँची अग्निशमन विभाग की गाड़ियां , दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्ति मोहल्ले में बुधवार की देर शाम पटाखे की चिंगारी से भीषण आग लग गई। मिलान चौक और जेपी चौक मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक खाली परिसर में रखी सूखी लकड़ियों, झाड़ियों और कचरे में आग धधक उठी। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी ऊंची हो गईं कि पास के खजूर के पेड़ को अपनी चपेट में लेते हुए दो मंजिला मकान तक पहुंच गईं। आसपास घनी आबादी होने के कारण पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, इस दौरान स्थानीय युवकों ने जिस साहस और जज्बे का परिचय दिया, उससे एक बड़ा हादसा टल गया। दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही दर्जनों युवक आग बुझाने में जुट गए। किसी ने पानी डाला तो किसी ने नाले से कीचड़ निकालकर आग पर फेंका। आसपास के मकानों से भी पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इस दौरान कई युवकों के हाथ भी झुलस गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पाया। नगर थाना और कोतवाली थाना की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। बिजली विभाग की टीम ने भी तत्परता दिखाई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि खजूर का पेड़ जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा ने स्थानीय युवकों के साहस और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि इन युवकों ने बिना किसी संसाधन के सिविल आर्मी की तरह मोर्चा संभाला और बड़ी घटना होने से बचा लिया। उन्होंने ऐसे साहसी युवकों को चिह्नित कर स्थानीय स्तर पर सम्मानित और पुरस्कृत करने की बात कही। वहीं, सदर अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी चंद्र किशोर पासवान ने बताया कि खाली परिसर में कचरे और सूखी लकड़ियों में आग लगी थी। समय पर सूचना मिलने और दमकल की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपदा के समय स्थानीय लोगों की एकजुटता और साहस कितनी बड़ी भूमिका निभा सकता है。0
0
Report
झुंझुनूं के कैरू गाँव में चुनावी विवाद के बाद मारपीट, एक की मौत; हत्या दर्ज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र के कैरू गांव में पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में नवलगढ़ थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवा रही है। वहीं, मामले में आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कैरू गांव निवासी नेमीचंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया के दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। इस दौरान नेमीचंद, उसकी पत्नी और उसके भाई शिशुपाल के चोटें आईं। परिवादी ने दूसरे पक्ष के महेंद्र, राजेश कुमार सहित पांच से सात लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि घटना के बाद परिवादी के बड़े भाई शिशुपाल की मौत हो गया. मामले में रिपोर्ट के आधार पर हत्या के संबंध में प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों को डिटेन किया है।0
0
Report
लखनऊ में त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस का पैदल मार्च
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Police Conducts Foot March Across City Ahead Of Dhanteras, Diwali, Bhai Dooj And Chhath To Review Security Arrangements लखनऊ(उत्तर प्रदेश): त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस ने लखनऊ शहर में पैदल मार्च किया। जेसीपी, कानून-व्यवस्था, लखनऊ, बबलू कुमार ने कहा, "अभी करीब 15 दिनों तक त्योहार का समय रहेगा। सभी जोन में डीसीपी, एसीपी, एसएचओ अपने अपने क्षेत्र के मार्केट में भीड़ वाले इलाके में पैदल गस्त कर रहे हैं। सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी जगह की कोई दिक्कत ना हो। व्यापार मंडलों के लोगों से, सराफा व्यापारियों एवं अन्य व्यापारी बंधुओं से हमारी पुलिस टीम बातचीत कर रही है। जो लोग वहां भ्रमण कर रहे हैं शॉपिंग करने आए हैं उनके साथ भी बातचीत चल रही है। ट्रैफिक के कारण कोई जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है उस पर हमारी टीमें अलर्ट हैं ताकि किसी भी व्यक्ति को अपने शॉपिंग के दौरान घूमने के दौरान कोई असुविधा ना हो।"0
0
Report
Advertisement
मड़ावरा कस्बे में कपड़ा व्यापारी की दुकान में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर मड़ावरा कस्बे में कपड़ा व्यापारी की दुकान में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप मुख्य बाजार में दुकान में लगी आग से इलाके में बना अफरा तफरी का माहौल भीषण आग की सूचना पर थाना मड़ावरा के साथ मदनपुर और गिरार पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से भीषण आग पर पानी फेंक कर काबू पाने का किया जा रहा प्रयास कपड़ा व्यापारी के लाखों रुपए के नुकसान होने की संभावना, आगजनी की घटना का कारण अज्ञात, फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका थाना मड़ावरा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बे के मुख्य बाजार की घटना0
0
Report
दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश में 16 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त, नष्ट
Noida, Uttar Pradesh:Hapur, Uttar Pradesh: Food Safety Department Seizes and Destroys 16 Quintals of Adulterated Khoya Ahead of Diwali. Chandrashekhar Mishra (Assistant Commissioner, Food Safety Department, Hapur) S/B हापुड़, उत्तर प्रदेश: दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने 16 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त कर नष्ट किया। हापुड़ जनपद के खाद्य सुरक्षा विभाग में सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया, "यह सूचना मिली कि लालपुर गाँव में खोए का निर्माण हो रहा है। जब हमारी टीम वहाँ पहुँची तो पाया गया कि वहाँ खोया बना हुआ था, जिसकी मात्रा लगभग 16 क्विंटल थी। यह एसएमपी (स्किम्ड मिल्क पाउडर) और वनस्पति मिलाकर बनाया गया था। टीम मौके पर पहुँची, चार नमूने लिए गए, JCB का इस्तेमाल करके गड्ढे भरकर उसे नष्ट किया गया। इसका मूल्य लगभग 3 लाख 20 हजार रुपये है।"0
0
Report
रामसनेहीघाट मुठभेड़: दो शातिर गिरफ्तार, 40 हजार इनाम घोषित
Noida, Uttar Pradesh:Barabanki (Uttar Pradesh): Police Arrest Two Wanted Criminals Carrying Combined Reward of ₹40,000 Following Encounter in Ramsanehighat Ram snehighat निर्माण में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया; इन पर कुल ₹40,000 का इनाम था राम स्नेही घाट थाना पुलिस द्वारा पुलिस मूठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मूठभेड़ में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हुए हैं तथा पुलिस का एक जवान अभिषेक भी घायल हुआ है जिन्हें उपचार हेतु सीएससी राम स्नेही घाट में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार घायल अभियुक्त क्रमशः राहुल दीक्षित निवासी सिदौली जनपद सीतापुर के विरुद्ध जनपद लखनऊ सीतापुर और बाराबंकी में दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के अभियोग पंजीकृत हैं; दूसरा अभियुक्त सौरभ वर्मा थाना रामस्नेही घाट जनपद बाराबंकी का निवासी है, जिसके विरुद्ध बाराबंकी के विभिन्न थानों में लगभग 1 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 2 अदद अवैध तमंचा कारतूस तथा 1 स्कूटी बरामद हुई है; दोनों अभियुक्तों में सौरभ वर्मा के विरुद्ध ₹15,000 का तथा राहुल दीक्षित के विरुद्ध ₹25,000 का नगद पुरस्कार घोषित किया गया था। यह दोनों अभियुक्त दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को थाना राम सनेहीघाट में दो सर्राफा कारोबारी भाइयों पर फायरिंग करते हुए आभूषण लूटने के प्रयास की घटना में वांछित अभियुक्त थे। इस घटना में 2 अभियुक्त पूर्व में थाना राम स्नेहीघाट पुलिस द्वारा जेल भेजे जा चुके हैं; प्रकरण में अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
मड़ावरा बाजार की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के बीच बाजार में स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गईं , चंद ही मिनटों में आग कुछ इस तरह भड़की कि पूरी दुकान को चपेट में लेकर आग ने विकराल रूप ले लिया । त्यौहार की वजह से बाजार में लोगों की काफी भीड़ थी जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया । साथ ही आग को बढ़ता हुआ देख अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा रहा , आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । आग की सूचना पाकर मौके पर मड़ावरा थाना सहित आस पास के थानों की पुलिस टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी , वहीं मौके पर फायर बिग्रेड की दो टीमों ने पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका , जब तक आग बुझती तब तक दुकान और दुकान के अंदर रखा हुआ लाखों रूपये का समान जलकर पूरी तरह से खाक हो चुका था । फिलहाल आग की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई ।0
0
Report
पूल किनारे सील्स की बिल्ली-सी भिड़ंत, लोग हंसे
Noida, Uttar Pradesh:पूल किनारे इन दो समुद्री जीव की लड़ाई देखकर लगेगा, जैसे मोहल्ले में दो बिल्लियां भिड़ गई हों! कभी एक दूसरे पर फ्लिपर से वार करता है, तो कभी दोनों आमने-सामने आ जाते हैं। आखिर में एक सील पेट के बल फिसलते हुए सीधे पानी में जा गिरती है। पूल किनारे दो समुद्री जीव में भिड़ंत! फ्लिपर से एक-दूसरे पर वार! सील्स की लड़ाई देख लोग हंसे! लड़ते-लड़ते पानी में फिसली सील! बिल्लियों जैसी लड़ाई करते सील्स!0
0
Report
तार पर उल्टा लटककर करतब दिखाने वाला पक्षी बना लोगों का ध्यान
Noida, Uttar Pradesh:ये छोटा सा पक्षी किसी जासूस से कम नहीं! देखिए, कैसे पतले तार पर उल्टा लटककर आगे बढ़ रहा है। कभी झूलता है, तो कभी अपने पंजों से तार को पकड़कर करतब दिखाता है। आखिर में बिना किसी परेशानी के हैंगर पर जाकर बैठ भी जाता है। इसकी फुर्ती देखकर तो टॉम क्रूज भी हैरान रह जाएं! तार पर उल्टा लटककर पक्षी ने दिखाए करतब! नन्हे पक्षी का मिशन इम्पॉसिबल अंदाज! बिना गिरे तार पर करता रहा कमाल! फुर्ती ऐसी कि जासूस भी रह जाएं पीछे! तार से हैंगर तक पक्षी का अनोखा सफर!0
0
Report
Advertisement
लकड़ी की रेलिंग पर किंगफिशर के नन्हे कदम बने दिलकश आकर्षण
Noida, Uttar Pradesh:नन्हे कदमों से चलता ये किंगफिशर अपनी खूबसूरती से ध्यान खींच रहा है! लकड़ी की रेलिंग पर कभी धीरे-धीरे कदम बढ़ाता है, तो कभी गर्दन घुमाकर आसपास का जायजा लेता है। नीली पीठ, नारंगी सीना और लंबी चोंच वाला ये खूबसूरत पक्षी कुछ ही सेकेंड में अपनी अदाओं से दिल जीत लेता है। किंगफिशर की नन्ही चाल ने खींचा ध्यान! लकड़ी की रेलिंग पर किंगफिशर की अठखेलियां! रंग-बिरंगे पंखों वाला पक्षी दिखा बेहद खूबसूरत! किंगफिशर के छोटे-छोटे कदमों का नजारा! अपनी चाल से सबका ध्यान खींच रहा किंगफिशर!0
0
Report
इथियोपिया के शांत ज्वालामुखी का अचानक फटना विमान के कैमरे में कैद
Noida, Uttar Pradesh:हजारों फीट की ऊंचाई से कैमरे में कैद हुआ कुदरत का बेहद दुर्लभ नजारा! इथियोपिया में लंबे समय से शांत पड़ा ज्वालामुखी अचानक फट पड़ा। आसमान में राख और धुएं का विशाल गुबार उठने लगा। इसके निचले हिस्से में बिजली जैसी चमक भी दिखाई दे रही है। एक कमर्शियल विमान से कैद हुआ ये नजारा ज्वालामुखी की ताकत दिखाता है। इथियोपिया में लंबे समय से शांत ज्वालामुखी फटा! ज्वालामुखी के फटने का दुर्लभ नजारा! विमान से दिखा विस्फोट का नजारा! आसमान में उठा राख और धुएं का विशाल गुबार! ज्वालामुखी से निकली राख, आसमान में चमकी बिजली!0
0
Report
नन्हा बज़ लाइटईयर स्नैक्स के लिए आंसुओं के बीच फनमस्ती दिखाता है
Noida, Uttar Pradesh:ये नन्हा BUZZ LIGHTYEAR बना बच्चा SNACKS के लिए कुछ भी करने को तैयार है! जैसे ही इसे खाने के लिए राइस केक दिया जाता है, पहले रोना शुरू करता है और फिर आंसुओं के बीच ही उसे चट करने लगता है। खाना मिल गया, लेकिन नखरे अभी भी जारी हैं। लगता है जनाब के लिए SNACKS ही सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं! स्नैक्स के लिए बच्चे ने मचाया धमाल! रोते-रोते भी स्नैक्स खाना नहीं भूला! नन्हे बज़ लाइटइयर के अनोखे नखरे! खाने के लिए आंसू और फिर चटकारे! स्नैक्स मिले, फिर भी रोना जारी!0
0
Report
Advertisement
पुलिस डॉग बनने की तैयारी शुरू, पपी ने बड़े साथी को चौंकाया
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस डॉग बनने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है! देखिए, कैसे जर्मन शेफर्ड का ये नन्हा पपी अपने बड़े साथी को देखकर ट्रेनिंग कर रहा है। कभी बाधा पार करता है, तो कभी टायर और दूसरे रास्तों से गुजरने की कोशिश करता है। छोटा जरूर है, लेकिन जोश पूरा है। आखिर में थककर वहीं आराम करने लगता है ट्रेनिंग कर रहा छोटा डॉगी! जोश देखकर रह जाएंगे हैरान!0
0
Report
पियानो पर बच्चे के साथ बिल्ली की मस्ती: संगीत बना मोहित
Noida, Uttar Pradesh:पियानो बजाने बैठा ये बच्चा अकेला नहीं है, इसका नन्हा साथी भी साथ देने पहुंच गया! बच्चा अपनी धुन में पियानो बजा रहा है, तभी छोटा सा बिल्ली का बच्चा की-बोर्ड पर ही टहलने लगता है। बच्चा भी मुस्कुराते हुए उसे प्यार से सहलाता है। अब पियानो की धुन के साथ बिल्ली की शरारत भी जुड़ गई है। पियानो बजाते बच्चे का साथी बना बिल्ली का बच्चा! पियानो की धुन पर बिल्ली की मस्ती! बच्चे के साथ पियानो बजाने पहुंचा नन्हा मेहमान! पियानो की चाबियों पर बिल्ली की अठखेलियां! संगीत की महफिल में बिल्ली ने भी दी दस्तक!0
0
Report
खीरे पर खरगोशों की दावत, डॉक्सहंड डॉग का निराश भाव
Noida, Uttar Pradesh:शाकाहारी दोस्तों के साथ डिनर पर जाने का नजारा कुछ ऐसा ही होता है! देखिए, दो खरगोश बड़े मजे से खीरे पर टूट पड़े हैं और जमकर दावत उड़ा रहे हैं। वहीं पास बैठा डॉक्सहंड डॉग दोनों को खाते हुए बस एकटक देख रहा है। खरगोशों की दावत जारी है, लेकिन कुत्ते के चेहरे के भाव देखकर लगता है कि उसे मेन्यू से कुछ खास शिकायत है! खीरे की दावत उड़ा रहे दो खरगोश! खरगोशों की दावत देखता रह गया कुत्ता! शाकाहारी दोस्तों के साथ फंसा डॉगी! खरगोशों का खाना, कुत्ते की बेरुखी! खीरे पर टूट पड़े दोनों खरगोश!0
0
Report
Advertisement
