272301
बस्तीः पीयूष एकेडमी डेईडीहा में बच्चों को पिलाई गयी चेचक की दवा
Haripalpur, Uttar Pradesh:दुबौलिया विकास क्षेत्र के पीयूष एकेडमी डेईडीहा बाजार के बच्चों को चेंचक की दवा पिलाई गयी। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विद्यालय की ओर से लगातार स्वास्थ्य परीक्षण के साथ कीड़े की दवाएं दी जाती है। महेन्द्र प्रताप वर्मा के निर्देशन में सुबह कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 600 बच्चों को चेंचक की दवाएं पिलाई गई। प्रवन्धक महेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया बच्चों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम सभी की है। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मतिष्क का विकास होता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने का आरोप, व्यापार मंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक से की शिकायत।
Puranpur, Uttar Pradesh:शेरपुर कलां / पूरनपुर।त्योहारी सीजन में चेकिंग के नाम पर आम नागरिकों और व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में मंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शेरपुर कलां इकाई की ओर से 25 अक्टूबर 2024 को दिए गए पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा आम नागरिकों, दुकानदारों और व्यापारियों और उनके मालवाहक वाहनों को रोजाना बिना उचित कारण के रोकना और बार-बार पूछताछ कर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।पत्र में कहा गया है कि व्यापारी और आम नागरिक हमेशा पुलिस के कार्यों का सम्मान करते हैं, लेकिन चेकिंग के नाम पर इस तरह से परेशान करना उचित नहीं है।व्यापार मंडल ने मांग की है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, जिससे पुलिस प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और सहयोग का वातावरण बना रहे।शिकायती पत्र पर नगर अध्यक्ष शेरपुर इकाई सलमान खान, जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी सहित जहीन, परवेज खान और अन्य व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।0
0
Report
आश्विन पूर्णिमा पर सत्यनारायण पूजा से प्रदेशवासियों के सुख-शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना
Noida, Uttar Pradesh:आश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोक सेवक आवास में भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥0
0
Report
जयपुर के पहले चरण में बुजुर्गों ने लगाया रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं की भागीदारी तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिले के पहले चरण के पंचायतीराज चुनाव में युवाओं से अधिक बुजुर्गों ने दम दिखाया। जिले की आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों और जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए हुए मतदान में 18 से 25 वर्ष के महज 57.39 प्रतिशत युवाओं ने वोट डाला, जबकि 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 76.81 प्रतिशत बुजुर्ग मतदान केंद्र तक पहुंचे। महिलाएं भी मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ गईं। जिला परिषद के 22 में से 16 वार्डों में महिलाएं और आठ में से छह पंचायत समितियों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा। जिले में कुल मतदान प्रतिशत 68.28 रहा। 797 मतदान केंद्रों में एक भी बूथ पर मतदान का बहिष्कार नहीं हुआ, लेकिन 13 बूथों पर आधे से कम मतदाताओं ने वोट डाले। दिव्यांग मतदाताओं के जज्बे के साथ, सांभर में सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की गई। जिला परिषद के 22 वार्डों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 69.26 रहा, जबकि पुरुषों का 67.36 प्रतिशत रहा। पहले चरण के आंकड़ों से तीन बड़े संकेत सामने आए: महिलाओं की भागीदारी मजबूत रही, 60 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का मतदान प्रतिशत युवाओं से अधिक रहा, और किसी भी बूथ पर मतदान बहिष्कार नहीं हुआ।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी के कार्यक्रम पर दीपक बैज का तीखा दावा
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की मैराथन बैठक पर PCC चीफ दीपक बैज का बयान- भाजपा की प्रभारी स्मृति ईरानी लगातार बैठके ले रही हैं.. कई ऐसे भाजपा के नेता कार्यकर्ता जो बिन बुलाए कार्यालय गए उन्हें वहाँ से भगाया जा रहा हैं.. फटकार लगाया जा रहा हैं.. उन्होंने सभी मंत्रियों की क्लास भी ली हैं.. भाजपा कार्यकर्ताओं को एक तरफ़ देवतुल्य बताती हैं.. दूसरी तरफ़ उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रही हैं.. ये स्मृति ईरानी का अहंकार हैं जो कहीं ना कहीं भाजपा को ले डूबेगा.. चावल और दाल के बढ़े क़ीमत पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा- दाल चावल शक्कर सबके क़ीमतें बढ़ गई हैं.. स्मृति ईरानी विपक्ष में थी तो महंगाई के खिलाफ खूब आंदोलन इन्होंने किया.. गैस सिलेंडर भी उठाकर इन्होंने प्रदर्शन किया.. उसके बाद स्मृति जी अंडरग्राउंड हो गई.. अब गैस सिलिंडर चावल दाल शक्कर कपड़ा साबुन सब महंगा हो गया हैं.. तब मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है...मोदी की गारंटी में जनता को झूठ बोला गया हैं.. दिवाली के समय भाजपा के विधायक भोज का करेंगे आयोजन मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा- ये भोज गुटबाजी को खत्म करने के लिए है.. आपसी लड़ाई को कम करने और असंतोष छुपाने के लिए है.. भाजपा डूबती नैया है.. जनता ने तय कर लिया है भाजपा की विदाई होने वाली है.. यह गुटबाजी का भोज है दुर्ग में 4 करोड़ नगदी पकड़ाए जाने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान करोड़ो रूपये दुर्ग में पकड़े गए. इससे पहले भी करोड़ो रूपये पकड़े गए थे, जो गुजरात जा रहा है.. अभी पकड़े गए 4 करोड़ रुपये नागपुर जा रहा था.. क्या संघ कार्यालय भेजे जा रहे थे पैसे? बाइट- दीपक बैज, पीसीसी चीफ0
0
Report
सन्त कबीरनगर में ओवरब्रिज से गिरकर 18 वर्षीय छात्र की मौत, पॉलिटेक्निक छात्र था
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्त कबीरनगर में ओवरब्रिज से गिरकर एक 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वह प्रयागराज में रह कर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। वह देर रात बाइक से दोस्त के घर से गिटार लेकर वापस अपने घर लौट जा रहा था। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के मुखलिसपुर ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया जिसके चलते छात्र ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आस पास लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाई में जुटी है।0
0
Report
सड़क हादसे में घायल युवक की एक सप्ताह बाद एम्स रायबरेली में इलाज के दौरान मौत।
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली। एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में गंभीर घायल 30 वर्षीय युवक की एम्स रायबरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से पत्नी व उसकी चार वर्षीय बेटी सहित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना बीते 20 अक्टूबर दशहरा पर्व वाले दिन महराजगंज दुसौती मार्ग की है। चंदापुर थाना क्षेत्र के मोहब्बत नगर मजरे बघैल गांव निवासी पवन कुमार यादव पुत्र पितई यादव दशहरा वाले दिन घर से बाइक पर सवार होकर पहरेमऊ के लिए निकले थे। गांव से बाहर निकलते ही अज्ञात कार सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं पवन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सीएचसी अमांवा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी गंभीर घायल युवक की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया।एम्स रायबरेली में जीवन मौत से संघर्ष के बीच घायल युवक की इलाज के दौरान हादसे के एक सप्ताह बाद मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर अस्पताल पहुंची चंदापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की असमय मौत से गांव में मातम छाया हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
कोर कमेटी बैठक के बेहद अहम शॉट्स सामने, क्या खुलासे होंगे?
Bhopal, Madhya Pradesh:कोर कमेटी बैठक शॉट्स0
0
Report
धान गेट पास नहीं कटने पर किसान करनाल-कैथल रोड पर जाम, समाधान की मांग
Karnal, Haryana:गेट पास नहीं कटने पर किसानों ने करनाल-कैथल रोड पर लगाया जाम निसिंग मंडी में धान बेचने पहुंचे कैथल के किसान बोले- 40 साल से यहीं बेच रहे फसल, अब क्यों रोका जा रहा; मार्केट कमेटी सचिव बोले- दूसरे जिले की धान पर रोक करनाल। धान की खरीद और गेट पास नहीं कटने से परेशान किसानों ने करनाल-कैथल रोड पर जाम लगा दिया। ज्यादातर किसान कैथल जिले के रहने वाले हैं और निसिंग मंडी में धान बेचने पहुंचे थे। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से उन्हें पोर्टल के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनकी ट्रालियों के गेट पास नहीं काटे जा रहे, जबकि उनके पास फसल से जुड़े सभी जरूरी कागजात हैं। किसानों ने साफ कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, जाम नहीं खोलेंगे。 40 साल से यहीं बेच रहे फसल, अब क्यों रोका जा रहा किसानों ने बताया कि उनके गांव निसिंग के आसपास हैं और वे पिछले करीब 40 साल से इसी मंडी में अपनी फसल बेचते आ रहे हैं। इस बार भी वे पहले धान बेचकर जा चुके हैं, लेकिन अब उनकी ट्रालियों के गेट पास नहीं काटे जा रहे। किसानों का कहना है कि वे फसल बेचने के लिए ही धान उगाते हैं, लेकिन मंडी में पहुंचने के बाद उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। कई दिनों से समस्या का सामना कर रहे किसानों ने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो वे जाम लगाए रखेंगे。 सेटेलाइट से आग दिखती है तो धान क्यों नहीं किसानों ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि खेतों में फानों में आग लगने पर सेटेलाइट से तुरंत जानकारी मिल जाती है, तो फिर खेत में धान की फसल होने का पता क्यों नहीं चलता। सरकार कहती है कि किसान देश में कहीं भी अपनी धान बेच सकता है, लेकिन दूसरे जिले की मंडी में भी फसल बेचने में परेशानी आ रही है। किसानों ने दावा किया कि धान उनके अपने खेतों की है और उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं। इसके बावजूद गेट पास नहीं काटे जा रहे, जिससे उनमें रोष है。 दूसरे जिले की धान पर रोक का पत्र जारी: सचिव मार्केट कमेटी निसिंग के सचिव जसपाल मेहता ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले किसान दूसरे जिले के हैं और निसिंग मंडी में धान लेकर आए हैं। सरकार की ओर से पत्र जारी किया गया है कि दूसरे जिले की धान मंडी में नहीं आने दी जाए। फिलहाल किसानों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सत्यापन भी किया जा रहा है, ताकि गलत तरीके से कोई ट्राली मंडी में प्रवेश न करे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए विभाग हमेशा तत्पर है。0
0
Report
जामिया की भूख हड़ताल जारी, चुनाव तिथि की घोषणा की मांग तेज
New Delhi, Delhi:एबिन बेसिल, भूख हड़ताल पर बैठा NSUI से जुडा छात्र नेता हमारी हड़ताल ख़त्म नहीँ हुई... जब तक चुनाव की घोषणा नहीँ होगी हड़ताल ख़त्म नहीँ होगी मेरा आज भूख हड़ताल का 11 वा दिन हैं जामिया प्रशासन ने हमें कन्फ्यूज किया हमारी हड़ताल जारी रहेगी इनका कहना है कि रात के 2:00 बजे हमको सोते हुए उठाया गया जामिया एडमिनिस्ट्रेशन की टीम थी हमसे कहा गया की सारी मांगे मान ली गई हैं नोटिस पर साइन करवाया गया मैं पिछले 11 दिन से भूख हड़ताल पर हूं मीटली स्टेबल नहीं हूं मुझे प्रेशर देकर साइन कराया गया हमने ड्रॉप जो नोटिस जारी किया है वह जब पड़ा उसके बाद हमने इस आर्डर को मन कर दिया हमारी मांग आज भी वही है इलेक्शन की डेट प्रॉपर तरीके से अनाउंस की जाए हमारे दो साथी अस्पताल में हैं तीन अभी भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं0
0
Report
Advertisement
जोधपुर नगर निगम ने डोर-टू-डोर कचरे के लिए नए वाहन शुरू किए
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर करने के लिए नगर निगम ने दो बड़ी पहल की हैं। सोमवार को महापौर प्रसन्न चंद मेहता, शहर विधायक अतुल भंसाली और उपमहापौर विजय सिंह पंवार ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, पीएम ई-बस सेवा के तहत मंडोर से सांगरिया फाटा तक नए रूट पर इलेक्ट्रिक लो फ्लोर बसों का संचालन भी शुरू हो गया। 5 नवंबर से पहले हर वार्ड को मिलेंगे अतिरिक्त वाहन नगर निगम का लक्ष्य 5 नवंबर से पहले प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार चार टैक्सियां और दो अन्य वाहन उपलब्ध करवाना है। वाहनों का आवंटन वार्ड की आबादी और क्षेत्रफल के आधार पर किया जाएगा। इससे घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है। कचरा संग्रहण व्यवस्था की निगरानी के लिए मैपिंग प्रणाली विकसित की गई है। इससे पता चल सकेगा कि वाहन कितने घरों तक पहुंचे, कितने घरों से कचरा लिया गया और कितना कचरा एकत्र हुआ। पार्षदों को उनके वार्ड में संचालित वाहनों के नंबर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। गीला-सूखा कचरा अलग देना होगा महापौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर ही कचरा बाहर निकालें और गीले तथा सूखे कचरे को अलग-अलग करके संग्रहण वाहनों में डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। अतुल भंसाली बोले- जनसहभागिता से स्वच्छ बनेगा जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि बढ़ती आबादी और विस्तारित शहरी क्षेत्र को देखते हुए सफाई संसाधनों को मजबूत करना आवश्यक है। नई गाड़ियां सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से मिलकर शहर को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया। उपमहापौर विजय सिंह पंवार ने बताया कि दीपावली से पहले शहर के सभी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 14 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वार्डवार टीमें सफाई कार्य कर रही हैं और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। मंडोर से सांगरिया फाटा तक दौड़ेंगी 8 इलेक्ट्रिक बसें पीएम ई-बस सेवा के तहत मंडोर से सांगरिया फाटा तक नए रूट पर पहले चरण में चार इलेक्ट्रिक लो फ्लोर बसें संचालित की जाएंगी। आगामी दिनों में चार और बसें शुरू करने की योजना है। इसके बाद इस रूट पर कुल आठ बसें चलेंगी। यह रूट मंडोर से शुरू होकर किशोरबाग, कृषि मंडी, महामंदिर, पावटा, नई सड़क, रेलवे स्टेशन, रोटरी सर्किल, एमडीएम अस्पताल, शास्त्री सर्किल, डीजल शेड और बासनी थाना होते हुए सांगरिया फाटा तक पहुंचेगा। नगर निगम की इन पहलों से शहर में घर-घर कचरा संग्रहण को मजबूती मिलने और सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ने की उम्मीद है। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त राहुल जैन सहित निगम अधिकारी, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बाइट: प्रसन्न चंद मेहता महापौर जोधपुर शहर बाइट: अतुल भंसाली शहर विधायक जोधपुर0
0
Report
खड़गे के बयान पर सिंघार ने कहा—बीजेपी कार्यालय घेराव पर विरोध की धार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार का बयान मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान नहीं सुना उन्होंने किस परिपेक्ष में कहा यह समझना होगा बीजेपी के कांग्रेस कार्यालय घेराव पर बोले बीजेपी आखिर किस चीज का घेराव करेगी क्या वह SIR को लेकर विरोध कर रही है बीजेपी आरएसएस का झंडा उठा कर चलती है0
0
Report
महिला की फोटो जारी, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
Mathura, Uttar Pradesh:महिला की फोटो0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में बीजेपी-खड़गे बयान को लेकर भारी प्रदर्शन, पुतला दहन और नारेबाजी
Varanasi, Uttar Pradesh:- वाराणसी में बीजेपी का हल्ला बोल ज़िला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन。 - खड़गे के बयान पर भड़की बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश。 - पुतला दहन कर जताया विरोध मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों और महिला मोर्चा ने खड़गे का पुतला फूंका。 - सड़कों पर उतरा महिला मोर्चा भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी。 - देश विरोधी बयान बर्दाश्त नहीं यूपी सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा, देश विरोधी बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा。 - कांग्रेस पर तीखा हमला मंत्री रविंद्र जायसवाल का बयान— देश की संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं。 - देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कांग्रेस मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कांग्रेस की नीतियों और बयानों पर उठाए गंभीर सवाल。 - बयान से आहत है पूरा देश मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि खड़गे के इस बयान से देश की जनता में गहरा रोष है。 - ज़िला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बीजेपी नेताओं ने सौंपा ज्ञापन。 - माफी की मांग पर अड़ी बीजेपी बीजेपी नेताओं की चेतावनी, जब तक कांग्रेस माफी नहीं मांगती तब तक जारी रहेगा विरोध。0
0
Report
रेवाड़ी के 90 सरकारी स्कूलों में पानी की गुणवत्ता खतरनाक, बैक्टीरिया-टीडीएस मौजूद
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के 90 सरकारी स्कूलों के पानी के नमूने फेल हुए; बच्चों की सेहत से खिलवाड़; कहीं पानी में बैक्टीरिया तो कहीं टीडीएस ज्यादा. रेवाड़ी जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावों के बीच पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई जांच में जिले के 90 सरकारी स्कूलों के पानी के नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। जिले में संचालित 638 सरकारी स्कूलों में से इन स्कूलों में पानी की गुणवत्ता में खामियां मिली हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बावल, रेवाड़ी और नाहड़ खंड के स्कूलों में सामने आई है। रिपोर्ट के बाद विभागीय अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों में दोबारा पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। जिले के कई सरकारी स्कूलों में बच्चे हैंडपम्प और बोरवेल का पानी पी रहे हैं। कुछ स्कूलों में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इसके बावजूद जांच में विभिन्न स्रोतों से लिए गए पानी के नमूनों में खामियां सामने आई हैं। उपलब्ध जांच रिपोर्ट के अनुसार, कुछ नमूनों में टीडीएस की मात्रा अधिक पाई गई, जबकि कुछ में बैक्टीरिया की मौजूदगी सामने आई है। ऐसे में संबंधित स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार, अगस्त-सितंबर में विद्यालय मुखियाओं की ओर से स्कूलों में उपलब्ध पानी की जांच कराई गई थी। इसके तहत हैंडपंप, बोरवेल और नलों से पानी के नमूने लेकर जनस्वास्थ्य विभाग की प्रयोगशाला में भेजे गए थे। जांच के बाद विद्यालय मुखियाओं ने पानी के स्रोतों की जानकारी के साथ रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी थी। रिपोर्ट के आंकड़ों में सामने आया कि 90 स्कूलों के पानी के नमूने पीने के निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच के दौरान सामने आई स्थिति के अनुसार, कई स्कूलों में आरओ और वाटर फिल्टर की व्यवस्था नहीं है, जबकि कुछ स्कूलों में लगे आरओ लंबे समय से खराब पड़े हैं। ऐसे में बच्चों को उपलब्ध पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करना चुनौती बना हुआ है। बावल, रेवाड़ी और नाहड़ खंड के स्कूलों में स्थिति अधिक खराब बताई गई है। पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों में दोबारा सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए हैं। Twoबारा जांच के बाद ही पानी की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, जिन स्कूलों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं, वहां पेयजल की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है.0
0
Report
स्मृति ईरानी के नेतृत्त्व में 2028 के लिए भाजपा का क्षेत्रीय विस्तार की बैठक
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज दूसरे दिन प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभु बैठक ले रहे हैं. पहले विधायकों की बैठक हुई, उसके बाद सांसदों की बैठक जारी है. आज शाम तक बैठकें होंगी जिसमें सांसदों के बाद फिर मंत्रियों और कोर ग्रुप की बैठक भी शामिल हैं. बैठक में विधायकों से उनके कामकाज को लेकर पूछा गया, जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए, साथ ही संगठन के नेताओं से समन्वय बनाकर मिशन 2028 जीत में सक्रियता से लगने के लिए कहा गया. साथ ही क्षेत्र में भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए. जानकारी के मुताबिक आज की विभिन्न बैठकों में भी 2028 विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी तो मंत्रियों से उनका रिपोर्ट कार्ड भी पूछा जाएगा.....0
0
Report
Advertisement
