272002
Basti: डबल टोल को लेकर सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Narayanpur, Uttar Pradesh:सरदार सेना ने बस्ती में डबल टोल और टोल कर्मियों की अभद्रता के खिलाफ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि बस्ती के लोगों से जबरन टोल लिया जा रहा है। ज्ञापन में उन्होंने इस मुद्दे का समाधान करने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जनगणना 2027 के लिए राजस्थान ने अधिकारियों से स्व-गणना शुरू करवाई
Jaipur, Rajasthan:जनगणना 2027 को लेकर राजस्थान सरकार ने इस बार एक अलग प्रयोग शुरू किया है। आम लोगों से पहले सरकारी अफसर और कर्मचारी खुद अपनी “स्व-गणना” करेंगे। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर कहा है कि हर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी 15 मई से पहले ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी स्व-गणना पूरी करे। खास बात ये है कि इसकी शुरुआत प्रदेश के सबसे बड़े संवैधानिक पदों से करवाई गई। 1 मई को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने खुद ऑनलाइन स्व-गणना कर उदाहरण पेश किया। अब सरकार चाहती है कि पूरा सरकारी अमला इसे “मॉडल पार्टिसिपेशन” की तरह अपनाए। सरकार ने 1 मई से 15 मई तक “सेल्फ एन्यूमरेशन विंडो” खोली है, जहाँ लोग पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी खुद भर सकते हैं। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक फील्ड में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का काम होगा। सरकार का मानना है कि यदि सरकारी कर्मचारी पहले खुद यह प्रक्रिया पूरी करेंगे तो आम जनता में भी भरोसा और भागीदारी बढ़ेगी। इससे डेटा की सटीकता भी बेहतर होगी और फील्ड स्टाफ पर दबाव कम पड़ेगा।0
0
Report
टोंक में मौसम ने बदली रंगत: हल्की बारिश से तापमान उतरा, लोग खुश
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश से गर्मी से राहत आसमान में गड़गड़ाहट के साथ क्षेत्र में हुई हल्की बारिश हल्की बारिश से तापमान में आई गिरावट, मौसम हुआ सुहावना उमस भरी गर्मी और तेज धूप से ग्रामीणों को मिली राहत बारिश के बाद क्षेत्र में चली ठंडी हवाएं मौसम सुहावना होने पर ग्रामीणों ने लिया राहत का एहसास कई दिनों बाद बदले मौसम से लोगों के चेहरों पर दिखी खुशी0
0
Report
यज्ञनारायण जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल से हड़कंप, दमकल ने आग बुझाने का प्रदर्शन
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के किशनगढ़ स्थित यज्ञनारायण जिला अस्पताल में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप। दमकल की गाड़ियां sायरन बजाती हुई पहुंची मौके पर, राहत एवं बचाव कार्य किया शुरू. धुएँ और आग की सूचना के बीच अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया की शुरू. वही दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए संभाला मोर्चा. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर में हुए जाम. हालांकि कुछ देर बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि यह वास्तविक आगजनी नहीं बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आयोजित की गई मॉक ड्रिल थी. दमकल कर्मियों और अस्पताल स्टाफ ने समन्वय के साथ राहत कार्यों का किया प्रदर्शन. अस्पताल के PMO डॉ परसाराम चौधरी ने बताया कि इस तरह की गई मॉक ड्रिल।0
0
Report
Advertisement
पटना में रमा निषाद फिर मंत्री, बिहार तेज़ गति से तरक्की का दावा
Patna, Bihar:पटना बीजेपी की रमा निषाद को एक बार फिर मंत्री बनाया गया है, पटना के गांधी मैदान में उन्होंने शपथ लेने के बाद जी मीडिया से खास बातचीत में कहा कि जनता का काम करना उनकी प्राथमिकता है और बिहार तेज गति से तरक्की करेगा.0
0
Report
नील नदी की उफनती लहरों में युवक शांत, मौत जैसी लहरों पर चिल दिखा
Noida, Uttar Pradesh:दुनिया की सबसे लंबी नदी नील की उफनती और जानलेवा लहरों के बीच एक शख्स ऐसे आराम से तैर रहा है मानो वह अपने घर के बाथटब में लेटा हो...पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि वह झाग बनकर सफेद दिख रहा है...लेकिन शख्स के चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं है यमराज को सीधी चुनौती! मौत जैसी लहरों पर 'चिल' करता दिखा शख्स वीडियो देख कांप जाएगी रूह!0
0
Report
Surajpur के शिव मंदिर के पास लावारिस दुधमुंही बच्ची मिलने की खबर
Surajpur, Chhattisgarh:Surajpur के शिव मंदिर के पास लावारिस हालत में मिली दुधमुंही बच्ची। स्थानीय लोगों ने रोने की आवाज सुन बच्ची को देखा। 3-4 महीने की बच्ची होने की संभावना। बच्ची स्वस्थ। सूरजपुर और कोरिया बॉर्डर गोबरी नाला के पास शिव मंदिर का मामला। पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
दिलचस्प क्लिप: सांप पानी पीता देखकर लोग दंग रह गए
Noida, Uttar Pradesh:24 सेकंड की क्लिप को देखकर आपकी धड़कनें रुक जाएंगी...हैरानी की बात यह है कि सांप शख्स पर हमला करने के बजाय बड़े ही शांत भाव से पानी गटकने लगता हैवीडियो में एक शख्स मौत की परवाह किए बिना दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक की प्यास बुझाता नजर आ रहा है, वो भी चुल्लू में पानी भरकर... शख्स ने हथेली से पिलाया सांप को पानी मंजर देख कांप गई नेटिजन्स की रूह!0
0
Report
पटना गांधी मैदान में NDA मंत्रिमंडल विस्तार, निशांत कुमार के मंत्री बनने पर बहस तेज
Patna, Bihar:बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के सभी पांचों घटक दलों के नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के मंत्री बनने को लेकर रही। निशांत कुमार के शपथ लेने के बाद बिहार की राजनीति में परिवारवाद को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है。0
0
Report
नीतीश मिश्रा नई जिम्मेदारी के साथ बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल
Patna, Bihar:पटना बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे बेहतर तरीके से पूरा करेंगे.. पिछले कार्यकाल में उन्हें जगह नहीं मिला था; अब वे अपने नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए नई जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं, नीतीश मिश्रा से खास बातचीत की।0
0
Report
Advertisement
परादीप में संतोष पटनायक को विजेडी के राज्य संपादक के रूप में नियुक्त
Paradeep, Odisha:Paradip से खबर के अनुसार विजेडी के राज्य संपादक के रूप में संतोष पटनायक की नियुक्ति की घोषणा हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री तथा विजेडी के वरिष्ठ नेता नवीन पटनायक ने संतोष पटनायक की नियुक्ति पर आंतरिक कृतज्ञता व्यक्त की है और कहा गया है कि नवीन पटनायक 2029 में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। Paradeep निर्वाचन मण्डली के विभिन्न स्थानों से दल के कर्मी और शुभचिंतकों ने संतोष पटनायक को बधाई दी है और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए विजेडी राज्य संपादक के रूप में उनकी पुनः नियुक्ति की चर्चा चल रही है। खबर के अनुसार पार्टी के समर्थक और दलीय कर्मी आगामी पंचायत/नगरपालिका चुनाव के लिए परादीप के साथ पूरे राज्य में विजेडी की तैयारी करेंगे।0
0
Report
आनंद शिवमणि ने बद्रीनाथ धाम में दर्शन कर ड्रमिंग से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली, उत्तराखंड: प्रतिष्ठित भारतीय तालवादक आनन्द शिवमणि ने बद्रीनाथ धाम में दर्शन और पूजन-अर्चन किए। उन्होंने धाम की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। शिवमणि ने अपनी विशेष ड्रमिंग शैली से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया, और तालों की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।0
0
Report
पांढुर्णा के सौसर बोरगांव: शादी के भोजन के बाद 33 लोग फूड प्वाइजनिंग से भर्ती
Chhindwara, Madhya Pradesh:पांढुर्णा जिले के सौसर के बोरगांव में शादी का भोजन करने के बाद एक ही परिवार के 33 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गए .तबीयत बिगड़ने पर सभी को बुधवार की देर रात सौसर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. बीएमओ डॉक्टर रूपेश बोकडे ने बताया कि बोरगांव निवासी मोहखेड़े परिवार नागपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुआ था. समारोह से घर लौटने के कुछ समय बाद ही परिवार के सदस्यों को अचानक पेट दर्द, दस्त और उल्टी की शिकायतें शुरू हो गईं और देखते ही देखते कुल 33 लोग बीमार पड़ गए. स्थिति को देखते हुए तुरंत एम्बुलेंस को बुलाया गया .एम्बुलेंस की सहायता से सभी मरीजों को सौसर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा .डॉक्टर रूपेश बोकडे और डॉक्टर संदीप नखाते सहित पूरी मेडिकल टीम रात भर मरीजों के इलाज में जुटी रही. उन्हें सलाइन और आवश्यक दवाइयां दी गईं.अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, गुरुवार सुबह तक 3 मरीजों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है .हालांकि, 30 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है.0
0
Report
Advertisement
रायपुर में डबल मर्डर: जीजा ने साली पर गोलीबारी, मेडिकल स्टोर में भी फायरिंग
Begun, Rajasthan:रायपुर एक्सक्लुसिव राजधानी रायपुर में डबल मर्डर से जुड़ी बड़ी खबर.. आरोपी जीजा ने अपनी सालियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद जमकर मचाया उत्पात.. वारदात को अंजाम देने के बाद मेडिकल स्टोर में भी मचाया उत्पात.. मेडिकल स्टोर संचालक पर तानी पिस्टल.. मेडिकल स्टोर में भी की गई फायरिंग.. मेडिकल स्टोर संचालक की जा सकती थी जान.. फायरिंग के बाद कर्मचारी जान बचाकर भागते आ रहे नजर..0
0
Report
रोडवेज ने 300 इलेक्ट्रिक बसों से ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव तय किया
Jaipur, Rajasthan:इस तरह बढ़ रहा रोडवेज का फ्लीट - रोडवेज प्रशासन पहली बार ले रहा 300 इलेक्ट्रिक बसें - EV बसों का टेंडर रोडवेज प्रशासन स्तर पर फाइनल हुआ - मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भिजवाया गया है प्रस्ताव - ईवी बसों से 16 शहरों के बीच बस संचालन होगा शुरू। - एनसीआर रीजन के अलवर, भरतपुर, खैरथल तिजारा के लिए बसें चलेंगी - अजमेर, भीलवाड़ा, केकड़ी, कोटा, जोधपुर, जयपुर रूट पर भी चलेंगी - ब्यावर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही, डूंगरपुर, टोंक और सवाईमाधोपुर के लिए भी प्रस्ताव - अभी दिल्ली रूट पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित नहीं होने के चलते EV नहीं चलेंगी - एक तरफ से 300 किमी की दूरी तय कर सकेगी इलेक्ट्रिक बस - इलेक्ट्रिक बसें अगले 6 से 8 माह में मिल सकेंगी - नए वर्ष में 300 बसों की खरीद के लिए प्रस्ताव सरकार को भिजवाया गया - राज्य सरकार से मंजूरी मिलते ही 300 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू होगी0
0
Report
झारखंड में गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ जेएमएम का धरना
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो, झारखंड के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूरे राज्य के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। बोकारो में भी प्रदर्शन हुआ, जिसमें पार्टी के नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए जेएमएम ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई का बोझ एक बार फिर आम जनता पर डाल दिया गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में लगभग एक हजार रुपये वृद्धि और पांच किलो गैस सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोत्तरी से ठेले वालों, खोमचे वालों और छोटे दुकानदारी पर भारी आर्थिक दबाव पड़ेगा। अगर केंद्र सरकार इसे वापस नहीं लेती है तो आने वाले समय में सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
