icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272301
AAAjmat AliFollow29 Jan 2025, 11:36 am

Basti - दबंगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुआ सड़क जाम

Shankarpur Purwa, Uttar Pradesh:

व्यापारियों को गाली देने वाले तीन दबंगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. यह घटना बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा चौराहे की है, जहां कुछ दिन पहले तीन दबंग व्यक्तियों द्वारा व्यापारियों के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था. घटना के बाद व्यापारियों का गुस्सा और भी बढ़ गया क्योंकि आरोप है कि मुकदमे में गवाही देने वाले व्यक्तियों को इन दबंगों ने  घरों पर जाकर उनके परिवार वालों को गाली दी और जान से मारने की धमकी भी दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टोंक में खाद संकट: किसान नेता की कलेक्टर से बातचीत, DAP 1350 रुपये पर आश्वासन

Tonk, Rajasthan:टोंक में खाद संकट को लेकर बड़ी खबर किसान नेता नरेश मीणा की किसानों की खाद समस्या पर कलेक्टर से बातचीत फेसबुक प्लेटफार्म पर लाइव बातचीत का वीडियो वायरल देवली-उनियारा और टोंक के किसानों को राहत का आश्वासन नरेश मीणा की जिला कलेक्टर टीना डाबी से फोन पर हुई चर्चा बांरा से जयपुर कूच कर दिया था शनिवार को DAP खाद 1350 रुपये में देने का आश्वासन बिना अटैचमेंट DAP खाद उपलब्ध कराने की बात किसानों को खाद की किल्लत नहीं होने देने का भरोसा खाद की उपलब्धता और वितरण पर प्रशासन का फोकस किसानों को निर्धारित कीमत पर खाद दिलाने की मांग नरेश मीणा को कलेक्टर के आश्वासन के बाद किसानों को राहत की उम्मीद अब खाद वितरण की जमीनी व्यवस्था पर टिकी निगाहें
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड में कैबिनेट बैठक: सरकार जनता के बीच सक्रिय विकास का संकेत

Noida, Uttar Pradesh:एंकर बनबसा की कैबिनेट बैठक को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की । कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ और मैदान से बना हुआ प्रदेश है। हर क्षेत्र में विकास के लिए सरकार अब जनता के बीच में जा रही है उसी कड़ी में इस कैबिनेट बैठक को भी आयोजित किया गया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा प्रदेश में दुग्ध विकास और पशुपालन के क्षेत्र में जो कार्य हो रहे हैं उनके स्टाल भी इस परिसर में लगाए गए हैं आज हमारे प्रोडक्ट की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है टिक टैक सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री
0
0
Report

मोहनगढ़ जैसलमेर में जीरो हेड पर किसान धरना, पानी नहीं मिला

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - मोहनगढ़ हमरे पास उपलब्ध रिपोर्टर -शंकरदान मोबाइल नम्बर -9799069952 सिंचाई पानी की मांग को लेकर जीरो हेड पर किसानों का धरना जारी,1800 क्यूसेक में एक क्यूसेक भी नहीं मिल रहा पानी, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद भी पानी नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश, मोहनगढ़ जैसलमेर जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अंतिम छोर जीरो हेड पर किसानों का सिंचाई पानी की मांग को लेकर धरना जारी है। किसानों का कहना है कि उनकी एक ही मांग है सिंचाई का पानी किसानों के मुताबिक 28 तारीख को हुई परामर्शदात्री बैठक में रेगुलेशन तय किया गया था और जैसलमेर जोन के लिए पानी की बारी निर्धारित की गई थी। लेकिन 30 तारीख की शाम तक जैसलमेर जोन का पानी करीब 1800 क्यूसेक था, लेकिन इसके बाद रेगुलेशन शुरू होते ही पानी शून्य हो गया है। और पिछले चार दिनों से उनके हिस्से में 1800 क्यूसेक में से एक क्यूसेक पानी भी नहीं पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि पहले भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित किया था। किसानों के मुताबिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि नहरें निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी और किसानों को उनकी बारी का पूरा पानी मिलेगा। लेकिन अब किसानों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद पानी नहीं आया और उन्हें दोबारा धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। किसानों ने बताया कि यह समस्या पहली बार नहीं आई है। वर्ष 2012 से लगातार जैसलमेर जोन के किसानों को पानी के मामले में आश्वासन मिलते रहे हैं, लेकिन हर बार कुछ समय बाद स्थिति फिर वही हो जाती है। कि कभी पानी आगे कर दिया जाता है तो कभी पीछे, कभी रेगुलेशन में बदलाव होता है तो कभी पानी दूसरी जगह चला जाता है। किसानों का यह भी कहना है कि उन्हें अधिकारियों की ओर से यह बताया जा रहा है कि पंजाब के पोंग बांध से पानी कम आ रहा है और पानी उपलब्ध होने के बाद जैसलमेर जोन को दिया जाएगा। लेकिन किसानों का सवाल है कि उन्हें पानी मिलने की कोई निश्चित समय सीमा क्यों नहीं बताई जा रही है? किसानों का कहना है कि अगर पानी कई दिन बाद आएगा तो तब तक खेतों में खड़ी फसलों की स्थिति क्या होगी। पिछली बार उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों के बीच पहुंचकर नहरें चलाने का भरोसा दिलाया था। इसी भरोसे पर किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित किया था। लेकिन अब किसानों का कहना है कि बुधवार सुबह पानी खोलने और निर्धारित अवधि तक नहर चलाने का आश्वासन भी पूरा नहीं हुआ। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बावजूद पानी नहीं आया, जिसके चलते उन्हें दोबारा जीरो हेड पर बैठना पड़ा। स्थानीय किसान शंकर सिंह ने बताया जनप्रतिनिधियों से भी अपनी पैरवी मजबूती से करने की अपील की है। सरकार उनकी है, जनप्रतिनिधि उनके द्वारा चुने हुए हैं, इसके बावजूद अगर उन्हें अपने हक के पानी के लिए धरने पर बैठना पड़े तो यह चिंता का विषय है। जनप्रतिनिधियों से उम्मीद है कि वे उच्च स्तर पर किसानों की समस्या को मजबूती से उठाएंगे और जल्द समाधान करवाएंगे। किसानों का कहना है कि अब वे केवल आश्वासन के भरोसे धरना समाप्त नहीं करेंगे। जब तक पानी धरातल पर नहीं पहुंचेगा और निर्धारित समय के अनुसार नहरें नहीं चलेंगी, तब तक आंदोलन जारी रखने की बात किसानों ने कही है।
0
0
Report
Advertisement

चित्तोडिया के पास हाईवे हादसा: इको कार ट्रेलर से टकराई, बुजुर्ग की मौत, 5 घायल

Noida, Uttar Pradesh:Bhilwaraमाण्डलगढ़ - कोटा- चित्तौड़ नेशनल हाइवे 27 पर बड़ा हादसा हुआ है, चित्तोडिया गाँव के पास यात्रियों से भरी इको कार सड़क पर जा रहे एक ट्रेलर के पीछे घुस गई। हादसे में इको कार में सवार एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई, कार में सवार अन्य 5 यात्री गंभीर घायल हो गए। इको कार में सवार एक बीमार व्यक्ति का उदयपुर में इलाज करा कर वापस बूंदी जिले के नैना गांव लौट रहे थे। इस दौरान माण्डलगढ़ थाना क्षेत्र के चित्तोडिया के पास यह हादसा पेश आया है, सूचना पर माण्डलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा है, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है。
0
0
Report

आमेर जीप संचालन शुरू होते ही स्थानीय विरोध, मनीष सोनी हत्या के बाद तनाव बढ़ा

Jaipur, Rajasthan:आमेर में मनीष हत्याकांड के बाद फिर जीप संचालन पर विवाद, स्थानीय लोगों ने रोका संचालन आमेर में टूरिस्ट जीपों का संचालन शुरू होते ही स्थानीय लोगों और मनीष सोनी के परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया और जीपों को रोक दिया। विरोध के चलते आमेर में तनाव की स्थिति बन गई है। दरअसल, मनीष हत्याकांड के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच जीप संचालन को लेकर सहमति बनी थी। तय किया गया था कि जीप ड्राइवर्स का रजिस्ट्रेशन होने और प्रत्येक जीप के लिए निर्धारित ड्राइवर की पूरी जानकारी दर्ज होने के बाद ही संचालन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही संचालन से जुड़ी गाइडलाइन लागू करने पर भी सहमति बनी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन व्यवस्थाओं को पूरी तरह लागू किए बिना ही जीप संचालन शुरू कर दिया गया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध किया और जीपों को चलने से रोक दिया। विवाद बढ़ने के बाद आमेर महल की ओर जीपों के साथ प्राइवेट गाड़ियों का प्रवेश भी रोक दिया गया। मनीष सोनी की पत्नी पूनम सोनी ने आमेर थाना पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मनीष की हत्या के बाद परिवार को अब तक मुआवजा और डेयरी बूथ नहीं मिला है। इन मांगों के पूरा नहीं होने से परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है। इधर, जीप संचालन से जुड़े ड्राइवर आमेर थाना के बाहर धरने पर बैठ गए। ड्राइवरों का कहना है कि पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है और संचालन बंद रहने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गौरतलब है कि 7 सितंबर 2026 को टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। अब एक बार फिर जीप संचालन को लेकर विवाद सामने आने से आमेर में माहौल गरमा गया है。
0
0
Report
Advertisement

नीमराणा हादसा: दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में युवक की मौत, चार घायल

Jaipur, Rajasthan:नीमराणा थाना क्षेत्र में मोहलड़िया हाईवे पर आशियाना आंगन के पास देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बीचपुरी निवासी युवक योगेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक हाईवे से गुजर रहे थे। सड़क पार कर रहे एक राहगीर को बचाने के प्रयास में दोनों चालकों का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार के कारण दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चार घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया। एक घायल को बहरोड़ भेजा गया, जबकि एक अन्य का नीमराणा के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल की मोर्चेरी मे रखवा कर आज सुबह परिजनों को बुलवा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सुपर्द कर दिया गया।
0
0
Report

टोंक के गुमानपुरा टोल प्लाजा पर देर रात कर्मचारियों से मारपीट, दो घायल

Tonk, Rajasthan:टोंक गुमानपुरा टोल प्लाजा पर देर रात कर्मचारियों से मारपीट, दो कर्मचारी घायल एंकर...उनियारा-टोंक मार्ग स्थित गुमानपुरा टोल प्लाजा पर देर रात टोल वसूली को लेकर विवाद के बाद कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर की रात करीब 9:22 बजे एक बोलेरो वाहन टोल प्लाजा पर पहुंचा। करीब 45 मिनट बाद कई लोग मोटरसाइकिलों से टोल प्लाजा पहुंचे। आरोप है कि इनके हाथों में लाठी-डंडे सहित अन्य हथियार थे। टोल वसूली को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और मौके पर हंगामा किया。 घटना में सीताराम और राजेंद्र नामक दो टोल कर्मचारी घायल हो गए। टोल प्लाजा मैनेजर ने उनियारा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है。 मामले में टोल प्रबंधन ने CCTV फुटेज, ANPR रिकॉर्ड और टोल रिकॉर्ड के आधार पर जांच कराने की मांग की है। साथ ही पुलिस से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है。
0
0
Report

चमोली में 70 नाली अवैध भांग खेती ध्वस्त, साइबर अपराध से भी जागरूकता फैली

Karnaprayag, Uttarakhand:ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चमोली पुलिस ने नशे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देवाल क्षेत्र के रामपुर तोक में पुलिस और विभागीय टीम ने करीब 70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया。 उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत चमोली पुलिस लगातार अवैध नशे के कारोबार और नशीले पदार्थों की खेती के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसओजी चमोली, चौकी देवाल, समाज कल्याण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग की संयुक्त टीम ने रामपुर तोक में अभियान चलाया。 अभियान के दौरान करीब 70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया गया। टीम ने आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों को चेतावनी दी कि अवैध रूप से भांग की खेती करना कानूनन अपराध है। ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों को भांग और नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपने आसपास उगी जंगली भांग को भी सामूहिक प्रयास से नष्ट करने और क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील की गई। अभियान के दौरान प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने फर्जी KYC अपडेट, बैंक या एटीएम बंद होने का झांसा, ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग, फर्जी लोन, नौकरी के नाम पर ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM या डेबिट कार्ड की जानकारी, PIN, CVV, बैंक खाता विवरण और पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान ऐप डाउनलोड करने से भी बचने की अपील की गई। पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। साथ ही ग्रामीणों से अपने परिवार के बुजर्गों, महिलाओं और युवाओं को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम में IDBI ATM चोरी: पुलिस ने फॉरेन्सिक टीम से जांच शुरू की

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के कुराईच में आईडीबीआई के एटीएम में चोरी हो गई है। बताया जाता है कि चोरों ने एटीएम के शटर के ताला को काटकर अंदर घुसे तथा एटीएम को कटर से काट दिए तथा लाखों रुपए की कैश की चोरी कर ली गई है। चुकी अभी चोरी हुए नगद का मिलान नहीं हुआ है, इसलिए स्पष्ट रूप से बताया नहीं जा रहा है। लेकिन जैसा की जानकारी मिली है, चोरों ने लाखों रुपए उड़ा लिए हैं। जैसा कि बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग 3 बजे सुबह की है। क्योंकि 2:30 बजे के रात के आसपास पुलिस गश्ती की गाड़ी इधर से गुजरी थी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक जांच की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top