272302
Basti - दबंगों के हमले में बेटे की जान बचाने वाले रामसजन की मौत
Nagar Khas, Uttar Pradesh:नगर थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया निषाद मे रविवार को बेटे की जान बचाने के दौरान दबंगों के हमले से पीटने से हुई रामसजन की मौत। शव सोमवार की शाम पोस्टमार्टम हाउस से गाँव पहुँचते ही पूरा गाँव रो पड़ा। पुलिस की मौजूदगी मे उनके शव को दाह संस्कार के लिए टांडा घाट पर ले जाया गयी। जहाँ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कश्मीर की जलधाराओं में सीवेज का खतरा: 147 मिलियन लीटर बिना ट्रीटमेंट दैनिक
Chaka, कश्मीर की जलधाराओं पर संकट: एक स्टडी के मुताबिक़ झेलम और डल झील में गिर रहा 147 मिलियन लीटर बिना ट्रीट किया हुआ सीवेज पानी; सीएम उमर अब्दुल्ला ने माना यह एक 'लेगेसी इशू'। जानकारों का कहना है कि "सरकारी लापरवाही कश्मीर की जीवन-रेखाओं को खत्म होने की कगार पर पहुंचा सकती है।" एक अहम वैज्ञानिक स्टडी से पता चला है कि कश्मीर के मशहूर जल-स्रोत - झेलम और डल झील - सीवेज के बढ़ते संकट के कारण गंभीर खतरे में हैं। श्रीनगर का लगभग 147 मिलियन लीटर बिना ट्रीट किया हुआ सीवेज हर दिन इनमें बहाया जाता है। यह आंकड़ा 'वॉटर' (Water) जर्नल में छपी स्टडी "असेसमेंट ऑफ स्पैटियो-टेम्पोरल डायनामिक्स ऑफ डल लेक ट्रॉफिक स्टेट" (Assessment of Spatio-Temporal Dynamics of Dal Lake’s Trophic State) से सामने आया है। रिसर्च करने वालों का अनुमान है कि श्रीनगर में रोज़ाना लगभग 201 मिलियन लीटर सीवेज पानी पैदा होता है, जिसमें से लगभग 73% (यानी करीब 147 मिलियन लीटर) बिना ट्रीट किया हुआ सीवेज डल झील और झेलम नदी में बहा दिया जाता है। हालांकि, स्टडी में झेलम और डल झील में जाने वाली मात्रा का अलग-अलग ब्योरा नहीं दिया गया है। ये नतीजे और भी चिंताजनक हैं क्योंकि दोनों जल-स्रोत पहले से ही गंभीर इकोलॉजिकल दबाव में हैं। झेलम नदी पूरे कश्मीर से होकर बहती है, इसलिए उस पर भी वेस्टवॉटर का बोझ बढ़ रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में जमा की गई एक 'एक्शन-टेकन रिपोर्ट' में झेलम में गिरने वाले 10 आउटफॉल का ज़िक्र है, जिनमें घरों से निकलने वाला वेस्टवॉटर भी शामिल है। CAG (कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) की ऑडिट में श्रीनगर के ड्रेनेज सिस्टम की कमियां भी सामने आई हैं; पता चला है कि शहर में सीवेज और बारिश के पानी (स्टॉर्म-वॉटर) के लिए अलग-अलग नेटवर्क नहीं हैं। इसके अलावा, डल झील के आसपास0
0
Report
साखन नहर में मिला किशोरी का शव
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर देवबंद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को साखन नहर के अंदर किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि किशोरी की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते प्रथम दृष्टया हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।किशोरी के हाथ पर कलावा बंधा हुआ भी मिला है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही घटनास्थल और परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है0
0
Report
Khajni police custody death: CCTV footage and post-mortem to reveal truth
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में पुलिस हिरासत में अंडा कारोबारी अर्जुन यादव की मौत के आरोप से खजनी में हड़कंप मच गया है। 46 वर्षीय अर्जुन यादव बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि चोरी की साइकिल खरीदने के आरोप में खजनी थाने की पुलिस 13 सितम्बर की रात अर्जुन को थाने ले गई थी और हिरासत में उसके साथ मारपीट हुई। मौत के बाद परिवार के आरोप अलग-थी, पुलिस का दावा है कि अर्जुन को मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिसके बाद सिर में चोट लगी और इलाज के दौरान मौत हो गई। अब इस मामले में CCTV फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम कड़ी बन गई है। पुलिस नियंत्रण ने कहा है कि घटना से जुड़ा CCTV फुटेज मौजूद है। Khajni में मौत के साथ कई सवाल खड़े हुए हैं: क्या मौत गिरने से सिर में चोट के कारण हुई, या हिरासत में मारपीट हुई थी? CCTV फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से जवाब मिलेंगे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस मामले की निगरानी कर रही है।0
0
Report
Advertisement
पति के आरोप: पत्नी प्रेमी के साथ फरार, सास के जेवरात और नकदी भी ले गई
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज इलाके में एक महिला अपने पति और दो छोटे बच्चों को छोड़कर कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति का आरोप है कि उसने घर में रखे सास बानो बेगम के जेवरात तथा करीब दो लाख रुपये की नकदी भी ले ली। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, पत्नी की बरामदगी और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजेन्द्रनगर निवासी कल्लू शाह के अनुसार उनकी पत्नी मुस्कान मोहल्ला शाहगंज में रहती थीं। 14 सितंबर 2026 को लगभग 11 बजे वह अपने पीछे बच्चों को छोड़कर मोहल्ला शाहगंज निवासी मोहम्मद रजा और बहनोई मुख्तार शाह के साथ चली गई। तहरीर में कहा गया कि ले जाए गए जेवरात में पायल, मंगलसूत्र, झुमकी, कमरपेटी आदि आभूषण शामिल थे। घटना के बाद दोनों बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी पति पर आ गई है। कल्लू शाह ने कहा कि उन्होंने जालौन कोतवाली पुलिस से शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस से पत्नी और उसके साथ गए लोगों का पता लगाने, जेवरात व नकदी के संबंध में जांच कराने तथा दोनों बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सहायता देने की मांग की है।0
0
Report
खेत में घास काटते अधेड़ को सांप डस गया, इलाज के दौरान मौत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. खेत में घास काटने गए अधेड़ को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत. बहराइच. मुर्तिहा थाना क्षेत्र के धरमापुर निवासी पारसनाथ (52) पुत्र खुशीराम की सांप के काटने से मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक पारसनाथ खेत में घास काटने गए थे. इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया. इसके बाद उनका उपचार कराया गया और वह घर लौट आए. उसके उपरांत अचानक हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे. रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई और देर शाम को उनकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना से परिवार में कोहराम मचा है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में बिहार का पहला मिट्टी कैफे शुरू, दिव्यांगों को रोजगार
Muzaffarpur, Bihar:रक्षक- बिहार Muzaffarpur सिविल कोर्ट परिसर में आज एक विशेष पहल के तहत बिहार का पहला मिट्टी कैफे का उद्घाटन किया गया.यह कैफे दिव्यांगजनों द्वारा संचालित किया जायेगा और इसका उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने किया.इस तरह का कैफे सुप्रीम कोर्ट में संचालित हो रहा है उसी तरह के मॉडल की तर्ज पर मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में स्थापित किया गया है.मिट्टी कैफे का संचालन एनटीपीसी और एसबीआई के CSR फंड द्वारा किया जाएगा.उद्घाटन समारोह में मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक, एनटीपीसी और SBI के अधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.जिला न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में मिट्टी कैफे सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, और उसी तर्ज पर अब मुजफ्फरपुर कोर्ट में भी इसकी शुरुआत की गई है.उन्होंने कहा कि इस कैफे का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है.यह कैफे नो लॉस नो प्रॉफिट के आधार पर काम करेगा, जिसका अर्थ है कि यहां बाहर की तुलना में कम कीमतों पर नाश्ता और भोजन उपलब्ध होगा.यह पहल न केवल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाएगी बल्कि कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों को किफायती दरों पर भोजन भी उपलब्ध कराएगी.0
0
Report
Advertisement
STF and Baad police bust mini gun factory, 4 criminals arrested
Barh, Bihar:एसटीएफ और बाढ़ थाने की पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बाढ़ थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित कट्टा, जिंदा कारतूस, कट्टा बनाने में प्रयुक्त कई औजार और 62,000 रु नगद बरामद किए हैं। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि बनारसी घाट पर लोहार टोली के वार्ड नंबर 15 में अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने बाढ़ थाने की पुलिस को साथ लेकर इलाके में छापेमारी शुरू कर दी। लोहार टोली में कृष्णा मिस्त्री के घर के पीछे एक करकट के दुकान में मिनी गन फैक्ट्री चलाए जाने की जानकारी मिली। एसटीएफ और पुलिस टीम ने दुकान को चारों तरफ से घेरकर एक साथ रेड की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कृष्णा मिस्त्री के बेटे कौशल कुमार, रेखा देवी, गौरव और सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी में जुटी है।0
0
Report
तेघड़ा में सैलून संचालक पर चाकू हमला, हालत गंभीर
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र इलाके में कांग्रेस भवन कार्यालय के समीप बुधवार की शाम एक सैलून संचालक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले में युवक की गर्दन और पीठ पर चोट आई है। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके मौसेरे भाई के हाथ पर भी चाकू से वार किया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल सैलून संचालक को इलाज के लिए तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के गर्दन और कंधे के पास चाकू से वार किए जाने के निशान हैं। घटना की सूचना मिलने पर तेघड़ा थानाध्यक्ष क्रांति रमन के निर्देश पर एसआइ नवीन कुमार, नीरज कुमार ठाकुर सहित पुलिस बल अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। घायल की पहचान तेघड़ा बाजार के वार्ड संख्या आठ सोनार टोली निवासी रंजीत ठाकुर के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह कांग्रेस भवन कार्यालय के सामने स्थित अपनी दुकान पर था। इसी दौरान वार्ड सात के दनियालपुर भट्ठा निवासी अमन कुमार दुकान पर आया और वहां रखा सामान अपनी मर्जी से लेने लगा। रोकने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। हिमांशु के अनुसार विवाद बढ़ने पर आरोपित उसे दुकान से बाहर खींचकर मारपीट करने लगा। इसके बाद वह पास की सत्तू दुकान से चाकू लेकर आया और गर्दन व पीठ पर कई बार वार कर दिया। दुकान पर मौजूद हिमांशु के मौसेरे भाई किशन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह बुधवार को ही समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के रमगमा से यहां आया था। घटना के दौरान वह दुकान पर मौजूद था। आरोपित ने उस पर भी चाकू से वार किया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। घटना के बाद हिमांशु के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपित मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान थानाध्यक्ष क्रांति रमन ने बताया कि घायल युवक से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर विपक्षी तेजस्वी यादव ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर हमला
Patna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वा जन्मदिन है और इसको लेकर भाजपा ने देश भर में बड़ी तैयारी की है वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है कहा कि मोदी जी के अच्छे दिन हैं। गैस, पेट्रोल, डीजल, हर जो है महंगा हो गया। नोटबंदी को याद कीजिए। नोटबंदी कराए थे, कितना लोग लाइन में मर गया। अब बोलते थे कि भाई काला धन चला जाएगा, इकॉनमी को फायदा होगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा, क्या हुआ उसका? मोदी जी ने केवल जो है दिखावटी, मिलावटी काम किया है। मोदी जी ने केवल देश की जनता को ठगने का काम किया है। एटीएम से पैसा निकालिए, उसमें एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ता है, टैक्स देना पड़ता है, फीस देना पड़ता है। हर चीज में टैक्स बढ़ गया है। अब जो है हर लोग जो है अब यूपीआई जो है यूज़ कर रहे हैं, अब उसमें भी जो है आपको 2000 से ज्यादा खर्च करने पे जो है फीस लगेगा। जनता को जो है इन लोगों ने बर्बाद कर दिया है। मर रही है, महंगाई से पहले ही आफत आया हुआ है। चीनी का दाम बढ़ गया, हर चीज का दाम बढ़ गया。 महंगाई से लोग त्रस्त हो चुके हैं, उसके बाद इस तरह का कदम उठाना। क्योंकि अभी कहीं चुनाव नहीं है ना, चुनाव आएगा तो होल्ड पे चला जाएगा सब कुछ। आ चुनाव हो जाएगा, जैसे बिहार में इन लोगों ने 10-10 हजार रुपये जो है बांट करके खजाना ही खाली कर दिया। आज बिहार सरकार के पास पैसा नहीं है। लोग जो है परेशान हो गए हैं, कोई मदद नहीं, किस बात का डबल इंजन का सरकार है ये? अद्भुत बात है, कि यहाँ जनता मर रही है, बिहार में जनता बाढ़ से मर रही है, बेरोजगारी से, महंगाई से मर रही है। और ये लोग प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन पर 100 करोड़ का दीया-बाती तेजस्वी यादव: सेवा संकल्प जो है 100 करोड़ रुपया का दीया-बाती जलाएंगे। बाढ़ में हमारे बाढ़ पीड़ितों के लिए देने के लिए कुछ नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री जी के लिए 100 करोड़ रुपये फूंकने को तैयार हैं। ये कौन सा दौर देख रहे हैं? कौन सा अच्छे दिन लाए हैं मोदी जी? बर्बाद कर दिया देश को। देश के लोग परेशान हैं, बेरोजगार हैं, ना पढ़ाई हो रहा है, ना दवाई मिल रहा है। बाढ़ से लोग मर रहे हैं तो ये अपना दीया-बाती जलवा रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड अब पार्टी रह नहीं गई, वो बीजेपी की बी टीम है। आ कुछ दिन में बीजेपी में विलय हो जाएगा, संजय झा करा देंगे। आप लोग बात को समझिए, हम पहले भी कहते रहे हैं कि नीतीश जी को मुख्यमंत्री नहीं बनने देगा। वही हुआ, और आगे भी देखिएगा जनता दल यूनाइटेड का, ये लोग जो है भाजपा में विलय करा देगा। लेकिन हम लोग राष्ट्रीय जनता दल, किसी भी कीमत पे जो है इस कानून को लागू नहीं होने देंगे, हम लोग इसका पुरजोर विरोध करेंगे。0
0
Report
Advertisement
चुनाव से पहले IND-NDA में सीट शेयरिंग पर माथा-पच्ची, कांग्रेस 403 सीटों के दावे
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- चुनाव से पहले इंडी ब्लॉक और एनडीए में सीट शेयरिंग पर माथापच्ची शुरु हो गई है...ज्यादा से ज्यादा सीटें मिल सकें इसके लिए तरह तरह के दांव पेंच सहयोगी दल आजमा रहे हैं...संजय निषाद ने माता प्रसाद से मुलाकात की...तो अब कांग्रेस ने भी दावा किया है कि वो 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान की दरभंगा में तेज तैयारी, समीक्षा बैठक से शुरू कार्यक्रम
Darbhanga, Bihar:सेवा संकल्प अभियान को लेकर सरकारी स्तर पर जोरदार तैयारी, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रहे मौजूद, दरभंगा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर सरकारी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रभारी मंत्री कुमार शैलेंद्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक अंबेडकर सभागार में हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अभियान के तहत विद्यालयों में चित्रांकन व भाषण प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी केंद्रों पर दीप प्रज्वलन और जीविका दीदियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला स्तर का मुख्य कार्यक्रम पोलो मैदान में आयोजित होगा。 बाइट 1,संजय सरावगी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक 2, डॉ. गोपाल जी ठाकुर,सांसद 3, कौशल कुमार ,डीएम दरभंगा0
0
Report
गोपालगंज से देवरिया तक लापता छात्र का नया मोड़, पुलिस ने टीम भेजी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में घर से स्कूल गया छात्र लापता हो गया जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस जांच के दौरान स्कूल के गेट तक बच्चा गया था लेकिन अन्दर नही गया पुलिस जांच कर रही थी तभी बच्चे ने कॉल कर बताया कि वो देवरिया यूपी में है जिसे लाने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है आज बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर वार्ड नंबर-14 से एक 12 वर्षीय छात्र के अचानक लापता होने से बुधवार को परिवार में अफरा-तफरी मच गई। लापता छात्र की पहचान गोपाल द्विवेदी, उम्र 12 वर्ष, के रूप में हुई है। वह बंजारी स्थित ज्ञानलोक पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 का छात्र है। उसके पिता सुमंत द्विवेदी भोरे थाना क्षेत्र के जागीरदारी बघवा गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ राजीव नगर में रहते हैं। परिजनों के अनुसार गोपाल बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। दोपहर करीब 2 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने स्कूल से संपर्क किया। स्कूल की ओर से बताया गया कि गोपाल उस दिन स्कूल आया ही नहीं था। इसके बाद परिजनों ने स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। परिवार का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में बच्चा स्कूल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह स्कूल परिसर तक नहीं पहुंचा। इसको लेकर परिजनों ने स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। एसडीपीओ-2 कृपाल चंद्र जायसवाल ने बताया कि बच्चे को देवरिया में सकुशल डिटेन करवा लिया गया है और गोपालगंज से पुलिस की एक टीम उसे वापस लाने के लिए रवाना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बच्चा देवरिया कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में वहां गया, इसकी पूरी जानकारी उसके वापस आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बाइट-कृपाल चंद्र जायसवाल, एसडीपीओ,सदर0
0
Report
Advertisement
सवाई माधोपुर के छह नगर निकायों में सभापति की दावेदारी, भाजपा‑कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी भारी
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले की 6 नगर निकायों में सभापति पद के लिए आज भाजपा व कॉंग्रेस के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया , सवाई माधोपुर नगर परिषद में सभापति पद के लिए जहाँ भाजपा एंव कॉंग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है । वहीं गंगापुरसिटी नगर परिषद एंव खंडार, बौंली और बामनवास नगर पालिका में सभापति की दौड़ में भाजपा और कॉंग्रेस के साथ ही निर्दलीयों ने नामांकन दाखिल کر मुकाबले کو रोचक बना دیا है । वही वजीरपुर में कॉंग्रेस को टक्कर देने के लिए भाजपा ने हाईब्रिड फार्मूला अपनाते हुवे अपना प्रत्यशी उतारा है। सवाई माधोपुर नगर परिषद में सभापति के लिए भाजपा ने वार्ड नम्बर 56 से विजेता रही मेवा चौधरी को मैदान में उतारा है , मेवा चौधरी ने भाजपा के नगर परिषद चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत और अन्य भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में अपना नामांकन भरा , वही कॉंग्रेस से वार्ड नम्बर 6 से विजेता रहे शैलेन्द्र चौधरी ने कॉंग्रेस के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राहुल भाकर व वरिष्ठ कॉंग्रेसीजनों की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया ,सवाई माधोपुर नगर परिषद में 60 वार्डो में हुवे चुनावो में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है ,यहाँ 60 मेसे 33 सीटो पर भाजपा ने जीत दर्ज की है ,वही कॉंग्रेस की महज 18 सीट ही मिल पाई है ,वही 9 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा है , बताया जा रहा है कि भाजपा निर्दलीयों के सम्पर्क में है ,ऐसे में सवाई माधोपुर में भाजपा की मेवा चौधरी का सभापति बनना लगभग तय माना जा रहा है । नगर परिषद के सभापति चुनावों में गंगापुरसिटी नगर परिषद में रोचक मुकाबला हो गया है ,गंगापुरसिटी में 60 वार्ड है ,जिनमें 27 पर कॉंग्रेस ,17 पर भाजपा और 16 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है ,ऐसे में गंगापुरसिटी में सभापति के चुनाव निर्दलीयों के भरोषे है ,यहाँ दोनों ही पार्टियां निर्दलीयों को साधने में जुटी हुई है , यहाँ सभापति चुनने के लिये कॉंग्रेस को जहाँ 4 निर्दलीयों की जरूरत है वही भाजपा को 14 निर्दलीयों की जरूरत है , गंगापुरसिटी नगर परिषद में सभापति पद के लिए कॉंग्रेस से वार्ड नम्बर 30 से विजेता रहे कृष्ण कुमार गोयल ने नामांकन दाखिल किया है ,वही भाजपा से दो पार्षदों ने नामांकन भरा है ,भाजपा से यहाँ वार्ड नम्बर एक से विजेता रही जीतन बानो ने ओर वार्ड नम्बर 36 से विजेता रही गीता देवी नरूका ने नामांकन दाखिल किया है , लेकिन गंगापुरसिटी में दो निर्दलीयों ने नामांकन भरकर मुकाबला रोचक बना दिया है । वार्ड नम्बर 57 से विजेता निर्दलीय विजय गुप्ता ओर वार्ड नम्बर 35 से विजेया निर्दलीय गिरधारी लाल ने नामांकन दाखिल कर मुकाबला दोनों ही पार्टियों के लिए मुसीबत बढ़ा दी है ,बड़ी बात यह है कि कॉंग्रेस प्रत्याशी कृष्ण कुमार गोयल ओर निर्दलीय प्रत्याशी गिरधारी लाल मामा भांजा है । कॉग्रेस प्रत्याशी कृष्ण कुमार भांजा व निर्दलीय गिरधारी लाल रिश्ते में मामा है ,मामा भांजे की ये टक्कर लोगो के लिए चर्चा का विषय भी बन रही है । इसी तरह बामनवास नगर पालिका में 20 सीटों में से कॉंग्रेस को 9 भाजपा को 7 सीटों पर जीत मिली है ,वही 4 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा है ,बामनवास में भी नगर सभापति बनने के लिए दोनों ही पार्टियों को निर्दलीयों की जरूरत है , यहाँ कॉंग्रेस से वार्ड 14 की विजेता रेखा मीणा ने और भाजपा से वार्ड 19 की विजेता रही संतरा मीणा ने नामांकन दाखिल किया है , वहीं वार्ड 2 की विजेता निर्दलीय लाली देवी ने भी नामांकन दाखिल किया है ,यहाँ दोनों ही पार्टियां निर्दलीयों की नब्ज तलाशी में जुटी है । इस तरह बौंली नगर पालिका में भी सभापति पद के चुनाव रोचक हो गए है ,बौंली में 25 सीटों में से भाजपा को 12 ,कॉंग्रेस को 11 सीटो पर जीत मिली है ,वही दो सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी है ,बौंली में सभापति के लिए भाजपा को एक ओर कॉंग्रेस को दोनों निर्दलीयों की जरूरत है ऐसे में दोनों ही पार्टियाँ निर्दलीयों के सम्पर्क में है ,वही दोनों ही पार्टियों को भितरघात का डर भी सता रहा है । इस तरह वजीरपुर नगर पालिका की 25 सीटों में से 10 पर कॉंग्रेस ओर 9 भाजपा ने जीत दर्ज की है और 6 सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी है ,ऐसे में वजीरपुर नगर पालिका में चेयरमैन के लिए दोनों ही पार्टियों को निर्दलीयों की जरूरत है , यहाँ कॉंग्रेस ने वार्ड 13 से विजेता रही दुलारी देवी से नामांकन दाखिल कराया है ,वही भाजपा ने वज़ीरपुर में हाईब्रिड फॉर्मुला अपनाते हुवे जगनी देवी को चेयरमैन प्रत्याशी बनाया है ,जगनी देवी पूर्व में सरपंच रही है व जगनी देवी के बेटा मुकेश बैरवा भी पूर्व सरपंच है ,पार्षद के चुनावों के दौरान नामांकन में खामियों के चलते इन दिनों माँ बेटे के आवेदन निरस्त हो गए थे ,ऐसे में भाजपा ने चेयरमैन चुनाव में हाईब्रिड फार्मूला अपनाते हुवे जगनी देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है ,यहां निर्दलीयों के सहारे दोनों ही पार्टियां अपना अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रही है । इसी तरह खंडार नगर पालिका में चेयरमैन पद को लेकर मुकाबला बेहद रोचक हो गया है , खंडार में 25 में से 12 सीटों पर भाजपा ,10 पर कॉंग्रेस ओर 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की थी ,यहां भाजपा को अपना बोर्ड बनाने के लिए एक निर्दलीय की और कॉन्ग्रेस को 3 निर्दलीयों की जरूरत है ,लेकिन यहां भाजपा की मुसीबत तब बढ़ गई जब भाजपा के टिकिट पर वार्ड 19 से पार्षद का चुनाव जीते चेयरमैन पद के दावेदार मानवेन्द्र को भाजपा ने प्रत्याशी नही बनाया और मानवेन्द्र को दरकिनार कर भाजपा ने वार्ड 13 से विजेता रहे राजेश खटीक को चेयरमैन प्रत्याशी घोषित कर उसका नामांकन भरवा दिया ,भाजपा नेताओं की इस बेरुखी से नाराज होकर भाजपा पार्षद मानवेन्द्र के पिता हंसराज बैरवा ने भाजपा से अपना 40 साल पुराना नाता तोड़ दिया ओर कॉन्ग्रेस पार्टी जॉइन कर हाईब्रिड फार्मूला अपनाकर कॉन्ग्रेस प्रत्याशी के तौर ओर चेयरमैन पद की दावेदारी ठोक दी ओर नामांकन दाख़िल कर दिया ,ऐसे में अब खंडार में भाजपा को भितरघात का भयंकर डर सता रहा है । और भाजपा नेता बगावत के डर से अपने विजेता पार्षदों को साधने में जुटे हुवे है ,अब देखना यह होगा कि जिले की सभी 6 नगर निकायों में कौन बाजी मरता है ओर कौन मात खाता है ।0
0
Report
बूंदी में अवैध बजरी खनन रोकथाम के लिए टास्क फोर्स की बैठक
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी, 16 सितंबर। नेशनल चंबल सेंचुरी में अवैध बजरी खनन और लुप्तप्राय जलीय वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) रमेश देव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। एडीएम ने अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने और क्षेत्र में नियमित गश्त के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में डीएफओ अरुण कुमार डी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
सीएम का बड़ा फैसला: SDMF से 156 करोड़ की सब्सिडी किसानों के खाते में
Jaipur, Rajasthan:सीएम का तोहफा, राजस्थान के किसानों को मिलेगी 156 करोड़ सब्सिडी! - राजस्थान में 3 साल से लंबित सब्सिडी मिलेगी, केन्द्र सरकार ने बंद किया योजना का क्रियान्वयन - केन्द्र सरकार ने भुगतान में जताई थी असमर्थता, अब सीएम भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा निर्णय, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से किया जाएगा भुगतान जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। पिछले 3 वर्ष से लंबित 156 करोड़ रुपए की सब्सिडी के भुगतान को सीएम भजनलाल शर्मा ने State सरकार के स्तर से करने की मंजूरी दे दी है। पिछले 3 वर्षों से लम्बित किसानों की सब्सिडी का भुगतान अब जल्द होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सब्सिडी दिए जाने को लेकर मंजूरी प्रदान कर दी है। दरअसल भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित "अटल भूजल योजना" का क्रियान्वयन राज्य के 17 जिलों में 01 अप्रैल 2020 से किया गया था। योजना के अन्तर्गत फार्म पौंड, सिंचाई पाइपलाइन, डिग्गी, कृषि यंत्र एवं फसल बदलाव मिनीकिट, फव्वारा, मिनी स्प्रिंकलर, ड्रिप आदि बनाए गए थे। भारत सरकार द्वारा 15 अक्टूबर 2025 के बाद योजना का क्रियान्वयन नहीं होने के कारण राज्य के किसानों की 158 करोड़ रुपए की सब्सिडी राशि का भुगतान बकाया रह गया था। इनमें कृषि विभाग की 90.91 करोड़ रुपए और उद्यानिकी विभाग की 66.16 करोड़ रुपए की राशि शेष रह गई थी। हालांकि इस बारे में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से इन लंबित भुगतान के लिए कई बार गंभीर प्रयास किए थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी और राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार से कई प्रयास किए थे। लेकिन राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति योजना देरी से जारी करने और केंद्र सरकार द्वारा 15 अक्टूबर 2025 के बाद योजना का क्रियान्वयन नहीं किए जाने के चलते केन्द्र सरकार ने अनुदान का भुगतान करने में असमर्थता जताई। ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इन देनदारियों का भुगतान राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि यानी SDMF से करने का निर्णय लिया है। अब किस जिले को कितनी राशि का आवंटन - अलवर को 20.17 लाख रुपए, अजमेर को 98.61 लाख रुपए - चित्तौड़गढ़ को 65 लाख, भीलवाड़ा को 8.28 लाख रुपए - दौसा को 2.17 करोड़, हनुमानगढ़ को 37.89 करोड़ रुपए - जयपुर को 9.25 करोड़, झुंझुनूं को 59 लाख रुपए - जैसलमेर को 33.61 करोड़, करौली को 22.94 लाख रुपए - राजसमंद को 20.72 लाख, सवाईमाधोपुर को 1.58 करोड़ रुपए - सीकर को 82 लाख, कोटा को 63.61 लाख, बारां को 79.04 लाख - झालावाड़ को 17.34 लाख और धौलपुर को 10.08 लाख राशि आवंटित जिला परिषदों को फंड जारी, जल्द किसानों के खाते में आएगी सब्सिडी वित्त विभाग द्वारा अटल भूजल योजना के अंतर्गत लंबित देनदारियों को "राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF)" से भुगतान किए जाने की स्वीकृति दे दी गई है। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने संबंधित जिला परिषदों और जिला कृषि अधिकारियों को बजट आवंटन के आदेश जारी कर दिए हैं। संबंधित जिला अधिकारियों को तत्काल सत्यापन पूर्ण कर पात्र किसानों को भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं उद्यानिकी विभाग की देनदारियों को लेकर भी अलग से कार्यवाही की जा रही है। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि विभाग किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी प्रकार के भुगतान शीघ्र करने को लेकर प्रयासरत है। कृषि मंत्री ने कहा कि लंबित सब्सिडी का भुगतान राज्य सरकार ने अपने स्तर से करते हुए किसान हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।0
0
Report
Advertisement
