272001
Basti - चंद्रशेखर यादव की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं द्वारा प्रदर्शन
Basti, Uttar Pradesh:अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव की निर्ममता से हत्या के बाद उग्र दिखे अधिवक्ता. अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप जमकर की नारेबाजी. न्यायमार्ग से निकलकर पैदल मार्च कर सैकड़ों की तादात में डीएम कार्यालय पहुंचे अधिवक्ता. अधिवक्ताओं की मांग है की घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की जाए और उनको फांसी दी जाए। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट सरकार जल्द से जल्द लागू करे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनूपगढ़ में धर्म परिवर्तन के आरोप; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सरहदी इलाके अनूपगढ़ में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पूरे मामले को लेकर धर्म परिवर्तन कर धार्मिक प्रचार-प्रसार और धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर अनूपगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। अनूपगढ़ के गांव 5 पी निवासी सुरजीत पुत्र श्याम लाल ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि क्षेत्र में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शिकायत में अंकुर नरूला, प्रचारक दीप प्रधान और गौरीशंकर समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। मामले में चर्च ऑफ़ साइन्स एंड वंडर्स चर्च का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि धानमंडी इलाके में धार्मिक प्रचार सामग्री बांटी जा रही थी। प्रचार के दौरान लोगों को चर्च की प्रार्थना सभाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीमारी ठीक होने और अन्य चमत्कारों के दावे भी किए जा रहे थे। इसके अलावा धर्म परिवर्तन के लिए आर्थिक प्रलोभन देने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, एसडीएम ने जिम्मेदारियां सौंप दीं
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर)। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पटवार सभागार में एसडीएम सीमा मीना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एसडीएम सीमा मीना ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश दिए तथा सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं। निर्णय लिया गया कि स्कूली छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भी आयोजित किए जाएंगे, जबकि मुख्य समारोह में कार्यक्रमों की संख्या सीमित रखी जाएगी, ताकि आयोजन समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इसके अलावा सभी विभागों को समारोह स्थल पर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में शिक्षा विभाग, नगरपालिका, पंचायत समिति सहित विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एसडीएम सीमा मीना ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे。0
0
Report
नवसारी में मोबाइल लत ने 15 वर्षीय किशोरी घर छोड़ ट्रेन की राह पकड़ी
Navsari, Gujarat:આવો જ કિસ્સો નવસારીમાં સામે આવ્યો છે, જ્યાં બિહારના બિહારી જિલ્લાની એક 15 વર્ષીય સગીરા, જે હજી 8 માં ધોરણમાં ભણે છે.popover તેને મોબાઇલનું એવું વળગણ હતું કે માતા પિતા મોબાઈલ લઈ લે અથવા મોબાઈલ જોવા મુદ્દે ઠપકો આપે તો એને માથું લાગી આવતું હતું. અનેકવાર મોબાઈલ મુદ્દે માતાએ વઢતા રિસાઈ ગયેલી સગીરા ગત 5 ઓગસ્ટના રોજ મોબાઈલ જોવા મુદ્દે માતા સાથે થયેલા ઝઘડા બાદ ઘરેથી કોઈને કંઈપણ કહ્યા વિના મોબાઈલ ફોન લઈ ઘરેથી નીકળી સુરતની ટ્રેનમાં બેસી ગઈ હતી. સુરત પહોંચ્યા બાદ તેણે હિમാചલ પ્રદેશમાં રહેતા પોતાના મામાના દીકરાને ફોન કરીને ઘરેથી ભાગી નીકળી હોવાનું જણાવતા, તેણે સગીરાને હિમાચલ પ્રદેશ આવી જવાનું કહેતા, સગીરા હિમાચલ જવા નીકળી હતી. પરંતુ ભૂલમાં મુંબઈ તરફ જતી ટ્રેનમાં બેસી ગઈ હોવાની જાણ થતા વાપી અથવા વલસાડ સ્ટેશનને ઉતરી ગઈ હતી અને ત્યાંથી પરત સુરત તરફ જઈ રહી હતી. દરમિયાન ગત રાતે શરૂ થયેલી ટ્રેનમાંથી સગીરા નવસારી રેલ્વે સ્ટેશન નજીક અકસ્માતે પડી ગઈ હતી. ટ્રેનમાંથી નીચે પટકાતા તેની ચીખ નીકળી ગઈ હતી. તેથી સ્થાનિકો તાત્કાલિક ઘટના સ્થળે દોડી ગયા હતા, જ્યાં સગીરાને ગંભીરાવસ્થામાં પડેલી જોતા, રેલ્વે પોલીસને જાણ કરી હતી. પોલીસે 108 એમ્બ્યુલન્સની મદદથી સગીરાને નવસારી સિવિલ હોસ્પિટલ પહોંચાડી હતી. જ્યાં તે થોડી સ્વસ્થ થવા બાદ, સખી વન સ્ટોપના કર્મચારીઓ દ્વારા તેની ઓળખ મેળવ્યા બાદ તેના મોબાઇલ ફોનથી માતા પિતાને ઘટનાની જાણ કરી હતી. સાથે જ તેને સુરક્ષિત પોતાના પાસે રાખી, તેની સારવાર પૂર્ણ થતા, માતા પિતા તેને લેવા આવે તો તેમને અથવા રેલ્વે પોલીસ મારફતે બિહાર મોકલવાની યોજના હાથ ધરાઈ છે.0
0
Report
Advertisement
5 करोड़ की मोर्चरी में दरार, बारिश में पानी टपक रहा; गुणवत्ता सवाल
Alwar, Rajasthan:अलवर जिला अस्पताल में करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से बनी नई मोर्चरी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जुलाई 2025 में तैयार हुई इस इमारत की छत में एक साल के भीतर ही 20 से ज्यादा दरारें आ गई हैं। बारिश के दौरान इन दरारों से पानी रिसकर अंदर पहुंच रहा है, जिससे हालात चिंताजनक बने हुए हैं। मौके पर स्थिति यह है कि छत की अधिकांश दरारें अब भी जस की तस हैं। केवल दो जगहों पर सीमेंट का घोल डालकर मरम्मत की गई, लेकिन वह भी दो दिन में उखड़ने लगा। छत पर सही ढलान नहीं होने से बारिश का पानी जमा हो जाता है और दरारों के जरिए नीचे रिसने लगता है। इसका असर अंदर लगी फॉल्स सीलिंग पर भी दिख रहा है, जहां कई जगह पानी टपक रहा है और दीवारों पर नमी फैल रही है। जब टीम मौके पर पहुंची तो छत पर जाने की सीढ़ी तक हटा दी गई थी, जिससे स्थिति छिपाने की कोशिश भी सामने आई। दूसरी तरफ से छत पर पहुंचने पर व्यापक दरारें स्पष्ट नजर आईं। 2022 में शुरू हुआ यह निर्माण HSCC कंपनी को दिया गया था। हाल ही में पोस्टमार्टम कार्य शुरू हुआ है, लेकिन शुरुआत में ही खामियां सामने आने से जिम्मेदार एजेंसी पर सवाल उठ रहे हैं। पीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा का कहना है कि कंपनी के इंजीनियर से बात कर मरम्मत कराई गई है, हालांकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी लागत से बनी इमारत इतनी जल्दी जर्जर क्यों हो रही है और क्या इसका स्थायी समाधान होगा।0
0
Report
बांकी माता मंदिर के लिए सप्तम ध्वज पदयात्रा रवाना, श्रद्धालुओं के जयकारे गूंजे
Rajgarh, Rajasthan:माता के जयकारों संग रवाना हुई बांकी माता की सप्तम पदयात्रा राजगढ़ (अलवर) – सकट क्षेत्र के ब्याडवालों की ढाणी नाथलवाड़ा हलकारा बास से शनिवार को जमवारामगढ़ (रायसर) स्थित बांकी माता मंदिर के लिए सप्तम ध्वज पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। पदयात्रा की शुरुआत से पहले गांव की डूंगरी पर स्थित भैरू बाबा के मंदिर में श्रद्धालुओं ने सामूहिक ध्वज पूजन किया। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे राधेश्याम मीणा ने बताया कि विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा डीजे की धुनों और माता के जयकारों के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा सकट कस्बे के चौथ माता, रामेश्वर धाम, वीर हनुमानजी, सीताराम जी, बांके बिहारी जी, गणेश जी और जगदीश जी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए आगे बढ़ी। सकट कस्बे में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और फल वितरित कर पदयात्रियों का स्वागत किया। पुरुष श्रद्धालु हाथों में ध्वज-पताका लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, वहीं महिलाएं भक्ति गीतों पर नृत्य करती नजर आईं। यह पदयात्रा नाथलवाड़ा से रवाना होकर सांवलिया धाम, करनावर, गुढा कटला, सैंथल और आंधी होते हुए शनिवार को रायसर स्थित बांकी माता मंदिर पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु सामूहिक पूजा-अर्चना कर ध्वज चढ़ाएंगे और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान लल्लू सेक्रेटरी, राजू, बाबूलाल, राधेश्याम, रघुवीर, छोटू, हरि ड्राइवर, रामहेत, रामफूल, गंगाधर पटेल, मखनलाल, ज्ञानी, शिवदयाल, भगवान सहाय, आशाराम सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
नरसिंहपुर के सालीचौका कॉलेज में एक ही शिक्षक से पढ़ाई, भवन-शौचालय की बदहाली उजागर
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा के बड़े-बड़े दावों के बीच नरसिंहपुर के सालीचौका से बदहाली की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। साल 2023 से चल रहे शासकीय कॉलेज में 25 शिक्षक स्वीकृत हैं, लेकिन कॉलेज चल रहा है सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे जर्जर भवन, टपकती छत, और एक ही हॉल में एक साथ बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर बीए, बीकॉम और बीएससी के छात्र... नरसिंहपुर के सालीचौका कॉलेज में पढ़ाई कम और परेशानियां ज्यादा हैं। बिजली और पानी के संकट के साथ-साथ सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं को उठानी पड़ रही थी, जिन्हें शौचालय के लिए दूसरे परिसर में जाना पड़ता था। मामले की खबर लगते ही कलेक्टर रजनी सिंह ने कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। छात्राओं ने सीधे कलेक्टर को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद कलेक्टर ने मौके पर ही तत्काल प्रभाव से शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। कॉलेज के इकलौते शिक्षक दर्शन चौधरी का कहना है कि वे लगातार वरिष्ठ अधिकारियों को समस्याओं की चिठ्ठियां भेज रहे हैं। अब देखना होगा कि कलेक्टर के कड़े रुख के बाद कॉलेज को स्थायी शिक्षक और बेहतर भवन कब तक मिल पाता है। बाइट – दर्शन चौधरी, शिक्षक बाइट – रजनी सिंह कलेक्टर नरसिंहपुर बाइट- कॉलेज छात्राएं0
0
Report
Advertisement
आरोपी दामाद महेंद्र हिरासत में; पीलीभीत के सीओ सदर ने जानकारी दी
Noida, Uttar Pradesh:आरोपी दामाद महेंद्र का फोटो। व पुलिस अधिकारी का नाम-नताशा गोयल सीओ सदर पीलीभीत। नोट- पुलिस ने अब हिरासत में ले लिया है इसको0
0
Report
विदिशा में सूखा संकट: किसान कर्ज के बोझ के बीच फसलें सूखने को तैयार
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर: विदिशा जिले में अच्छी बारिश न होने से किसानों पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। अधिकांश लोगों की आजीविका खेती पर निर्भर है, लेकिन इस बार धान और सोयाबीन की फसलें सूखने की कगार पर हैं। कई किसानों ने कर्ज लेकर जैसे-तैसे निजी साधनों और ट्यूबवेल से पानी दिया, लेकिन अब ये जलस्रोत भी सूख चुके हैं। किसान जितेंद्र मीणा, गुरारिया जिला विदिशा: 'हमने 15 दिन लेट धान लगाई थी। कर्ज लेकर फसल बोई, लेकिन अब बारिश न होने से सब सूख रहा है। अगर पानी नहीं गिरा तो भारी नुकसान होगा।' किसान देशराज अहिरवार, छीरखेड़ा जिला विदिशा: 'सवा सौ बीघा में धान लगाई है। लाखों रुपए लगा चुके हैं, लेकिन अब ट्यूबवेल भी जवाब दे गए। फसल बर्बाद हुई तो हम 4 साल पीछे चले जाएंगे। अभी तक प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली है।' एंकर: किसानों की खून-पसीने की कमाई आंखों के सामने नष्ट हो रही है, लेकिन कृषि विभाग का कोई अधिकारी अब तक हाल जानने नहीं पहुंचा है।0
0
Report
सांदीपनि विद्यालय मानपुर की बस बीच बस स्टैंड पर हुई खराब; भीषण गर्मी में बच्चों से लगवाए धक्के
Manpur, Madhya Pradesh:बच्चों से बस को धक्का लगवाया, सिस्टम को किसका इंतजार? सांदीपनि विद्यालय मानपुर की बस बीच बस स्टैंड पर हुई खराब; भीषण गर्मी में बच्चे उतरे सड़क पर, मंगलानी ट्रैवल्स की बसों की फिटनेस पर उठे सवाल आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी-उमरिया मानपुर। स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के दावों के बीच मानपुर में सामने आई एक तस्वीर ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मानपुर बस स्टैंड पर सांदीपनि विद्यालय के बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक खराब हो गई। भीषण गर्मी के बीच बच्चों को बस से नीचे उतरना पड़ा और इसके बाद बच्चों से ही बस को धक्का लगवाया गया। घटना ने सवाल खड़ा कर दिया है कि जब बच्चों की सुरक्षा के लिए बसें संचालित की जा रही हैं, तो क्या उनके रखरखाव और तकनीकी फिटनेस की नियमित निगरानी की जा रही है? फिटनेस प्रमाण-पत्र सिर्फ कागज पर तो नहीं? बताया जा रहा है कि सांदीपनि विद्यालय मानपुर में बच्चों के परिवहन का कार्य मंगलानी ट्रैवल्स की बसों के माध्यम से कराया जा रहा है। बस के बीच रास्ते में खराब होने की घटना के बाद अभिभावकों में भी चिंता है। कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि बच्चों के परिवहन में पुरानी बसों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, संबंधित बस की उम्र और तकनीकी स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि अधिकृत जांच के बिना नहीं की जा सकती। यही वजह है कि अब आरटीओ की जांच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बन गई है। जांच में बस की फिटनेस, परमिट, बीमा, ब्रेक, टायर, स्टीयरिंग, लाइट्स और अन्य सुरक्षा मानकों की स्थिति स्पष्ट होना चाहिए। बच्चों से धक्का लगवाना बना सबसे बड़ा सवाल बस खराब होना एक तकनीकी समस्या हो सकती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या आपात स्थिति में बच्चों को बस से उतारकर उनसे भारी वाहन को धक्का लगवाना सुरक्षित व्यवस्था का हिस्सा हो सकता है? भीषण गर्मी में सड़क पर बच्चों को खड़ा करना और उनसे बस को धक्का लगवाना उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है। डीईओ बोले—आरटीओ से कराएंगे निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा— “आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। हम आरटीओ से बस का निरीक्षण कर लेंगे।” अब सवाल यह है कि आरटीओ की जांच में क्या सामने आता है और उसके बाद क्या कार्रवाई होती है। जिम्मेदारों से 5 सीधे सवाल 1. बच्चों को लेकर चलने वाली बस की प्रतिदिन तकनीकी जांच कौन करता है? 2. संबंधित बस का फिटनेस प्रमाण-पत्र वैध है या नहीं? 3. बस की नियमित सर्विसिंग और मेंटेनेंस का रिकॉर्ड उपलब्ध है या नहीं? 4. बस खराब होने की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्या है? 5. क्या बच्चों से बस को धक्का लगवाने की घटना की जिम्मेदारी तय होगी? अब जांच सिर्फ बस की नहीं, पूरी व्यवस्था की होनी चाहिए मामला केवल एक बस खराब होने का नहीं है। मामला उन बच्चों की सुरक्षा का है, जिन्हें अभिभावक विश्वास के साथ स्कूल भेजते हैं। यदि बस पूरी तरह फिट थी तो वह अचानक क्यों खराब हुई? और यदि तकनीकी खामी थी तो उसे बच्चों के परिवहन में क्यों लगाया गया? अब आरटीओ की जांच यह तय करेगी कि बस वास्तव में 'फिट' थी या केवल कागजों में।फ्रंट पेज के लिए वैकल्पिक सबसे तीखी हेडलाइन: “बच्चे पढ़ने निकले थे, बस धक्का लगाने लगे!” सांदीपनि विद्यालय की बस खराब होने से परिवहन व्यवस्था पर सवाल, भीषण गर्मी में बच्चों को सड़क पर उतारने की नौबत।0
0
Report
Advertisement
संपत्ति के लालच में जीजा ने साले की हत्या कर तालाब में फेंका
Sultanpur, Uttar Pradesh:Anchor संपत्ति के लालच में सालों ने अपने जीजा की गला दबाकर हत्या कर तालाब में फेंक देने का खुलासा पुलिस अधीक्षक में करते हुए बताया कि नगर कोतवाली के लोलेपुर में बीते 2 अगस्त को की गई हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक शाकिब की हत्या उसके सालों ने ही संपत्ति के लालच के चलते की थी एसपी चारू निगम ने बताया कि मृतक शाकिब शराब पीने का आदी था और वह बचपन से ही अपनी नानी के घर रहता था साकिब की नानी ने उसे पक्का मकान और लखनऊ बनारस हाईवे के पास 6 बिस्सा जमीन दे दी थी इसमें से पांच बिस्वा जमीन साकिब ने भुल्की के रहने वाले एक युवक को 48 लाख रुपए में बेचे का एग्रीमेंट कर दिया था और 2लाख रुपए एडवांस भी ले लिया बाकी रकम बैनामा करने के बाद लेनी थी जिसके लिए उसने एक नया खाता भी खुलवाया था और उसे खाते में नॉमिनी का नाम अपने मामा इलियास के लड़के अनवार को बनाया दिया था जब इसकी जानकारी मृतक साकिब के सालों को लगी तो उन लोगों के दिमाग में यह बात आई थी उसके जीजा सारा पैसा उसकी बहन को न देकर शराब और अन्य फिजूल के कामों में खर्च कर देंगे इसके बाद सभी सालों ने मिलकर योजना बनाई और 2 अगस्त को सभी ने अपने जीजा को शराब पिलाई और घर से 200 मीटर दूर ले जाकर उनकी गला दबाकर हत्या कर बगल के तालाब में फेंक दिया पुलिस ने तहकीकात शुरू की और सभी चार आरोपी सालों जिनका नाम सलमान मोहम्मद हुसैन मोहम्मद जीशान और सलमान को गिरफ्तार कर लिया रिश्तो को कलंकित करने वाली इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को 250हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है Byte चारू निगम पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर0
0
Report
बदायूं के जिला अस्पताल परिसर में डाक्टर के साथ लूट की दिनदहाड़े घटना
Budaun, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल पुरुष में दिन दहाड़े कैंपस में डॉक्टर के साथ लूट की घटना का अंजाम दिया गया। पीड़ित डॉक्टर का कहना है कि दो लोग आए और पहले बातों में उलझाया। बातों में उलझाने के बाद चाकू दिखाकर मोबाइल और नगदी चीन कर फरार हो गए। पीड़ित डाक्टर विकाश शर्मा एमओ के पद पर जिला अस्पताल पुरुष के ब्लड बैंक में कार्यरत है। डॉक्टर जान बचाकर एमरजेंसी परिसर पहुंचे और पूरी घटना को बताया। इस पूरे मामले की जानकारी डाक्टर द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई है। बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर के मोर्चरी के पास हुई लुट की घटना।0
0
Report
दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर भारी जाम, यात्रियों को हो रही परेशानी
New Delhi, Delhi:दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी से लेकर जबरदस्त जाम लगा हुआ है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है काफी देर से लोग जाम के अंदर फंसे हुए हैं0
0
Report
Advertisement
महाकाल मंदिर में 8 दिन में 29 लाख भक्त, लड्डू प्रसाद ने मचा दिया रेकॉर्ड
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर में 8 दिन में 29 लाख भक्तों ने किए दर्शन 2.35 करोड़ का लड्डू प्रसाद बिका.0
0
Report
बागपत में हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश: कांवड़ यात्रा सुरक्षा का नया रूप
Noida, Uttar Pradesh:बागपत, उत्तर प्रदेश। कांवड़ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ यूपी सदन से रवाना
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: UP CM Yogi Adityanath Leaves from Uttar Pradesh Sadan0
0
Report
Advertisement
