272163
Basti - विवाहिता की हत्या अभियुक्त की तलाश में लगी पुलिस
Sari Kalp, Uttar Pradesh:बस्ती, महिला की निर्मम हत्या से क्षेत्र मे फैली सनसनी. फावड़े से महिला की गला काटकर हत्या की जताई जा रही है आशंका, मृतक महिला माया के शरीर पर भी मिले चोट के निशान. मृतक महिला माया ने अपने पीछे 7 वर्षीय और 5 वर्षीय बालक को गई छोड़. मृतक महिला का पति जितेंद्र हुआ फरार. पारिवारिक कलह के कारण पति पत्नी में चल रहा था विवाद. मृतक का पति कुछ दिन पहले खुद भी कर चुका था आत्महत्या की कोशिश. लालगंज थाना क्षेत्र के भगवत पट्टी गांव की है पूरी घटना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामदास अठावले बोले प्रियंका गांधी के आरोप गलत, संसद में सार्थक बहस जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAMDAS ATHAWALE (UNION MINISTER) ON PRIYANKA GANDHI VADRA'S REMARKS ON PRALHAD JOSHI दिल्ली | केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के आरोपों को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ऐसे झूठे आरोप लगाते रहते हैं। प्रह्लाद जोशी काफी लंबे समय से राजनीति में हैं... ऐसे झूठे आरोप लगाना ठीक नहीं है... संसद में सभी दलों के सहयोग से चर्चा होनी चाहिए और सही विषय उठाने चाहिए। केवल आरोप लगाने से संसद का समय बर्बाद हो जाता है..."0
0
Report
बारिश में गड्ढे बन गए जानलेवा, 20–25 बाइक सवार घायल
Khairgarh, Uttar Pradesh:बारिश में खुली सड़क की पोल, गड्ढों में गिरकर 20–25 बाइक सवार घायल खैरागढ़–राजनांदगांव निर्माणाधीन मुख्य मार्ग पर बारिश ने सड़क की बदहाली और विभागीय लापरवाही की तस्वीर सामने ला दी है। सोनेसरार में चोपड़ा पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे बारिश के पानी में छिप गए, जिससे मंगलवार शाम करीब 20 से 25 बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। लगातार हादसों और लोगों की शिकायत के बाद बुधवार सुबह लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता पी. एस. दीवान मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में गड्ढों की मरम्मत शुरू कराई गई। विभाग ने करीब आधे घंटे में सड़क को अस्थायी रूप से दुरुस्त करने का दावा किया है। हालांकि लोगों का कहना है कि यह केवल अस्थायी समाधान है। दाउचौरा, इतवारी बाजार सहित शहर के कई हिस्सों में अब भी बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। सवाल यह है कि क्या हर बार लोगों के घायल होने के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी?0
0
Report
मोहनिया में 30 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी वीरेंद्र कुमार गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया में अपाचे बाइक संग तीस लाख की हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार उगहनी रोड से पुलिस की कार्रवाई, वीरेंद्र कुमार गिरफ्तार, मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क की जांच तेज, पूछताछ जारी。 मोहनिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उगहनी रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक अपाचे बाइक भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर उगहनी रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान अपाचे बाइक से जा रहे वीरेंद्र कुमार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया。 पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और बाइक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है。 गोपाल कृष्णा का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन कहां से लाया था और इसे किसे पहुंचाने की तैयारी थी। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है。 पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर: नाले में गिरने वाली 11 वर्षीय चारू कश्यप लापता, स्कूल बाहर फुटेज सामने
Noida, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में जहाँ एक 11 साल की बच्ची नाले में गिरके अब तक लापता हैं, उसका स्कूल से बाहर निकलने का वीडियो आया सामने. स्कूल के बाहर घुटनों तक पानी भरा हुआ हैं, और तभी स्कूल से बच्चो को रवाना किया गया. वीडियो के अंत में लेफ्ट साइड पटरी पर चढ़ती हुई बच्ची ही 11 साल की चारू कश्यप हैं0
0
Report
ई20 पेट्रोल से माइलेज और इंजन पर असर? लोग दे रहे अलग-अलग नतीजे
New Delhi, Delhi:एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। फायदा ज़्यादा या नुकसान? क्या इससे कार का माइलेज प्रभावित होता है? इंजन की परफॉर्मेंस, मेंटेनेंस, सर्विस कॉस्ट और लंबे समय में वाहन पर इसका क्या असर पड़ सकता है? इथेनॉल मिक्स e20 पेट्रोल को लेकर लोगों की मिली जुली राय देखने को मिला कुछ लोगों का कहना है कि ई20 पेट्रोल की वजह से एवरेज के साथ-साथ इंजन में भी दिक्कत आ रही है वही कुछ लोगों का मानना इससे बिल्कुल अलग है0
0
Report
गुमानपुरा में युवक ने आत्महत्या की, परिवार ने पत्नी पीहर जाने को कारण माना
Kota, Rajasthan:गुमानपुरा थाना इलाके में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों का आरोप पत्नी के पीहर में रहने के चलते उसने उठाया कदम कोटा शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र के कोटडी इलाके में एक युवक सनी गुर्जर उर्फ सोनू गुजर पुत्र रमेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने पत्नी के पीहर चले जाने पर वापस नहीं लौटने की बात कही है। गुमानपुरा थाना पुलिस मामले में पोस्टमार्टम करवा रही है। मृतक सनी गुर्जर के भाई विक्रम गुर्जर ने बुधवार जानकारी देते हुए बताया कि सनी की पत्नी आठ दिन पहले अपने अपने पीहर गई थी वापस नहीं लौटने पर सनी डिप्रेशन में आ गया इसके चलते उसमें अपने ही घर में फांसी लगा ली परिजन को पता चलने पर उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
जयपुर में युवक की डंडे से हमला कर हत्या, चार आरोपी हिरासत में
Jaipur, Rajasthan:युवक के सिर पर डंडे से हमला कर हत्या मानसरोवर थाना इलाके की घटना सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर इलाके में करवाई गई कड़ी नाकाबन्दी नाकाबन्दी से मिली सफलता हत्या के चार आरोपियो को लिया गया हिरासत में पकड़ में आये बदमाशो में एक चल रहा था पहले भी वांटेड0
0
Report
नीतीश कुमार के वीडियो मामले में प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR की मांग, जेडीयू
Patna, Bihar:पटना में नीतीश कुमार के वीडियो को AI वीडियो कहे जाने के मामले में प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने शास्त्री नगर थाना के समक्ष रखी। जदयू का कहना है कि प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की वीडियो को AI वीडियो कहा है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर कहा कि इस मामले में प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज किया जाए। उनका कहना था कि नीतीश कुमार के इमेज से प्रशांत किशोर ने खेल करने की कोशिश की है, पर वह यह प्रमाणित नहीं कर पा रहे कि वीडियो AI वीडियो है।0
0
Report
टिहरी में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है, एस एस पी श्वेता चौबे ने बताया कि जिले में पढ़ने वाले पूरे कांवड़ क्षेत्र में 4 सुपर जोन,12 जोन,16 सेक्टर बनाए गए है और पुलिस की तैनाती कर दी गई है,घाटों में SDRF और जल पुलिस की तैनाती भी की गई है वही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्लानिंग तैयार कर ली गई है जिसके लिए ब्रीफिंग भी कर दी गई है और मुनिकीरेती क्षेत्र में 4 खोया पाया केंद्र भी बनाए गए है。0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने गौसेवा; गोशाला में पूजा-सेवा
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): CM Yogi Adityanath Performs Gau Seva At Gorakhnath Temple Gaushala0
0
Report
AAP ने पंजाब के फतेहगढ़ चूड़ियां में जोबन रंधावा को इनचार्ज बनाकर बढ़ाई हलचल
Batala, Punjab:ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਆਮ ਆਦਮੀ PARTY ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੀ ਲਿਸਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜੋਬਣ ਰੰਧਾਵਾ ਨੂੰ ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦਾ ਇੰਚਾਰਜ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਇਨਚਾਰਜ ਲੱਗਣ ਮਗਰੋਂ ਜੋਬਨ ਰੰਧਾਵਾ ਦੇ ਦਫਤਰ ਵਧਾਈ ਦੇਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਧੰਨਤਾ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਜੋਬਰ ਰੰਧਾਵਾ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਪਰਮਾਤਮਾ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਉੱਥੇ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਲੀਡਰਾਂ ਦਾ ਵੀ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੇਸ਼ੱਕ ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਗੜ ਮੰਨਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪਰ ਇਹ ਨੌਜਵਾਨ ਇਸ ਗੜ ਨੂੰ ਇਸ ਵਾਰ ਤੋੜ ਕੇ 27 ਦੀ ਚੋਣ ਆਮ ਆਦਮੀ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਝੋਲੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਵੇਗਾ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਰਹਿੰਦੇ ਕੰਮ ਨੇ ਉਹ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਕਰਾਏ ਜਾਣਗੇ ਔਰ ਹਰ ਸ਼ਖਸ ਨੂੰ ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਮਾਨ ਸਤਿਕਾਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ ਫਿਰ ਹੀ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਝੰਡਾ ਬੁਲੰਦ ਕਰ ਸਕਾਂਗੇ0
0
Report
जालोर-संचोर में लकड़ी पुल पार नदी, छात्रों के साहसिक प्रयास पर अधिकारी सक्रिय
Jaipur, Rajasthan:जालोर-संचोर में जान जोखिम में डालकर लकड़ी के पुल से नदी पार कर रहे छात्रों का मामला; ज़ी मीडिया ने खबर को प्रमुखता से चलाया; उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे; होतीगांव के ग्रामीणों से जानकारी ली गई; ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी; पटवारी अर्जुन राणा और सरपंच छगनाराम मेघवाल साथ मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
टोंक पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, अधिकारियों संग महत्वपूर्ण बैठक
Tonk, Rajasthan:टोंक राज्यपाल हरिभाऊ बागडे पहुंचे टोंक। संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह जिला कलेक्टर टीना डाबी पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने बुके देकर किया स्वागत। गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया स्वागत। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन। जिला परिषद के मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ले रहे राज्यपाल0
0
Report
जयपुर के सरस निकुंज में मुस्लिम युवक की भक्ति: रामायण सुनाकर वैष्णव संत बना
Jaipur, Rajasthan:वीओ-1-तस्वीर में चेहरे कई हैं... लेकिन कहानी एक ऐसी है, जिसे सुनकर आप ठहर जाएंगे। गुरु-शिष्यों की कतार में एक तस्वीर है एक मुस्लिम संत की। नाम मोहम्मद याकूब... जिन्हें गुरु ने प्यार से नाम दिया सनम साहब। मां रामायण सुनना चाहती थीं... बेटे ने संस्कृत सीखी। रामायण सुनाते-Sunाते ऐसी भक्ति में डूबे कि वैष्णव संत बन गए। गुरु पूर्णिमा पर सरस निकुंज की धार्मिक परंपरा के बीच यह कहानी है। अजमेर में जन्मे याकूब के पिता सरकारी अस्पताल में प्रधान चिकित्सक थे। याकूब के लिए डॉक्टर बनने का रास्ता तैयार था, लेकिन मां की एक इच्छा ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। मां रामायण सुनना चाहती थीं। जब कोई उन्हें रामायण सुनाने को तैयार नहीं हुआ तो मां ने बेटे से कहा संस्कृत सीखो और मुझे वाल्मीकि रामायण सुनाओ। याकूब ने मां की इच्छा को अपना संकल्प बना लिया। लेकिन रास्ता आसान नहीं था। उन्हें संस्कृत पढ़ाने के लिए भी कोई तैयार नहीं था। याकूब ने शाकाहारी जीवन अपनाया और अलवर के पंडित गंगासहाय शर्मा से संस्कृत सीखनी शुरू की। संस्कृत सीखी... वाल्मीकि रामायण पढ़ी... और फिर अपनी मां को रामायण सुनाई। लेकिन रामायण सुनाने की यह यात्रा यहीं खत्म नहीं हुई। रामायण ने याकूब के भीतर अध्यात्म का ऐसा बीज बोया, जिसने उन्हें वैष्णव भक्ति की राह पर ला खड़ा किया। अलवर में याकूब की मुलाकात शुक संप्रदाय के संत सरस माधुरी शरण महाराज से हुई। उन्होंने गुरु से शिष्य बनाने का आग्रह किया। 11 दिसंबर 1912 को सरस माधुरी शरण महाराज ने मोहम्मद याकूब को दीक्षा दी। दीक्षा के बाद उनका नाम रखा गया श्यामाशरण, लेकिन गुरु उन्हें प्यार से सनम साहब कहकर पुकारते थे। इसके बाद सनम साहब सरस निकुंज की धार्मिक परंपरा का हिस्सा बन गए। रासलीला में शामिल हुए, वृंदावन जाते रहे, AJBER में राधाष्टमी मनाते रहे और वैष्णव परंपरा के धार्मिक उत्सवों में पूरी श्रद्धा से शामिल होते रहे।0
0
Report
जसपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने दीदीयों को लखपति बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया
Jaspur, Uttarakhand:भाजपा महिला मोर्चा द्वारा Jaspur के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में लखपति दीदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की आयोजिका श्रीमती राज दीपिका मधुर रहीं और कार्यक्रम का संचालन विशाल कश्यप ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश के आपदा प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विनय कुमार रुहेला तथा भाजपा जिलाध्यक्ष काशीपुर मनोज सिंह पाल भी उपस्थित थे। महिला मोर्चा मंडल जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर, जिला मंत्री प्रियंका मिश्रा आदि विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की। अतिथियों का फूल मालाओं व अंगवस्त्र से स्वागत किया गया और अपने सम्बोधन में कहा गया कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाईं, जिससे मातृ शक्तियां स्वयं सहायता समूहों से आगे बढ़कर लखपति दीदियों के रूप में पहचान बनाने लगी हैं। जसपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो दर्जन दीदियों को लखपति बनने पर मंचासीन पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह दिए तथा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने भी सम्बोधित किया और सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।0
0
Report
Advertisement
