272001
Basti - चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में पुलिस नाकाम
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोर सक्रिय हो गए है. चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में बस्ती पुलिस नाकाम साबित हो रही है. जबकि बीती रात अज्ञात चोरों ने परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कोहराए में तीन दुकान और एक मकान में सेन काटकर हजारों का समान लेकर फरार हो गए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स Sukma में मवेशी मुआवजे के आरोप: 6 हजार रुपये मांगना वायरल वीडियो में दिखा?
Sukma, Chhattisgarh:सुकमा। मवेशियों की मौत के बाद मुआवजा प्रकरण में ₹6 हजार रुपये मांगने का आरोप, पशु चिकित्सक पर ग्रामीण ने लगाए गंभीर आरोपण और पशु चिकित्सक के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीण का कहना है कि दो मवेशियों की मौत के बाद परिवार पहले ही आर्थिक नुकसान झेल रहा है और मुआवजा प्रकरण तैयार कराने के लिए 6 हजार रुपये की मांग उनके लिए गंभीर परेशानी है। ग्रामीण ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले में पशु चिकित्सक टिकेश्वर कंवर या संबंधित विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में वायरल वीडियो और ग्रामीण द्वारा लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
अयोध्या के उदया चौराहे पर गौशाला जमीन अवैध कब्जे के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के उदया चौराहे पर गौशाला जमीन अवैध कब्जे के खिलाफ ज्ञापन सौंपा0
0
Report
जादू-टोना के शक ने कोरबा में दादी व नाती की खौफनाक हत्या करा डाली
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पनगवां में शनिवार की शाम एक मामूली कहासुनी ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि पूरा गांव दहल उठा. 65 वर्षीय ईतवरिया बाई के परिवार में अक्सर कोई न कोई बीमारी रहती थी. आरोप है कि इसी वजह से ईतवरिया बाई को पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार भतीजे गुलाब सिंह कुरूम पर जादू-टोना करने का शक था. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच अक्सर विवाद और कहासुनी होती रहती थी. शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गुलाब सिंह किसी काम से ईतवरिया बाई के घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि ईतवरिया बाई ने गुलाब सिंह पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने 28 वर्षीय नाती दुर्गेश सिंह को उसे मारने के लिए उकसाने लगी. दादी के कथित उकसावे के बाद दुर्गेश ने घास काटने के काम आने वाले धारदार हथियार से गुलाब सिंह पर हमला कर दिया. हमले में घायल गुलाब सिंह की चीख-पुकार सुनकर उसका बेटा बीरबल कुरूम मौके पर पहुंचा और पिता को बचाने की कोशिश करने लगा. लेकिन बीरबल को आते देख दुर्गेश ने दोबारा धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमला इतना खौफनाक था कि गुलाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और देखते ही देखते हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. हत्या की सूचना मिलते ही कोरबी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश जोगी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई और कुछ ही घंटों में आरोपी दुर्गेश सिंह को दबोच लिया. पूछताछ के बाद हत्या के मामले में उसकी दादी ईतवरिया बाई को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. लेकिन इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है—क्या अंधविश्वास और जादू-टोने का शक किसी की जान लेने की वजह बन सकता है?पनगवां का ये कत्ल इसी भयावह सोच का एक खौफनाक उदाहरण बनकर सामने आया है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद पुलिस ने वासेपुर में बंटी खान की परेड कराई, हंगामे के बीच सुरक्षा
Dhanbad, Jharkhand:भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तारी के बाद आज धनबाद पुलिस ने उसे वासेपुर में परेड कराया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने बंटी खान पर हमला करने की कोशिश की। अचानक हुए हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और बंटी खान को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला।0
0
Report
सिकंद्राराऊ में दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Basheerapur, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ (हाथरस) -थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र किशनलाला निवासी चांदनपुरा, थाना सिकन्द्राराऊ, जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकन्द्राराऊ में मु0अ0सं0-343/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा थाना सिकन्द्राराऊ एवं उनकी पुलिस टीम शामिल रही।0
0
Report
पूर्व बर्धमान में खारेज़ी मदरसे के बंदी के आदेश पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू की
Katwa, West Bengal:রাজ্যে খারেজি মাদ্রাসা বন্ধের বিজ্ঞপ্তি জারির একদিন পর সোমবার পূর্ব বর্ধমান জেলা প্রশাসনের পক্ষ থেকে পূিন্দিরার দ্বীনিয়াত আলক্কলম মিশন সিনিয়র মাদ্রাসায় তদন্তে এল জেলা আধিকারিক। মাদ্রাসার কার্যালয় থেকে প্রয়োজনীয় নথি সংগ্রহ করেন তবে সংবাদমাধ্যমের সামনে মুখ খোলেননি। এদিকে মাদ্রাসার প্রধান মহম্মদ নিয়ামাতুল্লাহ বলেন, সরকার যদি মাদ্রাসা বন্ধ করে দিতে বলে তাহলে বন্ধ করে দেব কিন্তু এখনও পর্যন্ত সরকারের তরফে মাদ্রাসা বন্ধের কোন নির্দেশ আসেনি। আমরা ২০১৪ সালে মাদ্রাসার অনুমোদনের জন্য শিক্ষা দপ্তরে আবেদন করেছিলাম। কোন সদুত্তর পাইনি। শিক্ষািদপ্তরের আধিকারিকরা তদন্তে এসেছিলেন, আজও তদন্তে এসেছেন। মাদ্রাসা বন্ধ হলে পড়ুয়া,আভুভাবক থেকে শিক্ষকরা সমস্যায় পড়বে।0
0
Report
Advertisement
चितरंगी पुलिस ने घर के पीछे गांजे के 13.648 किलो पौधे पकड़कर गिरफ्तार किया
Singrauli, Madhya Pradesh:चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के पीछे मिले गांजा के 8 हरे पौधे.... 13.648 किलो गांजा के पौधे बरामद, कीमत करीब 2 लाख 720 रुपये.... 60 वर्षीय रघुनाथ सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार.... मुखबिर की सूचना पर घर के पीछे बाउंड्री में पुलिस ने मारा छापा.... NDPS एक्ट की धारा 8, 20(ए) के तहत मामला दर्ज.... गिरफ्तारी आरोपी को NDPS कोर्ट में किया गया पेश... चितरंगी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुकहर टोला धनपान निवासी रघुनाथ सिंह (60) के घर के पीछे बाउंड्री के अंदर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां गांजा के 8 हरे पौधेमिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा के पौधों का कुल वजन 13.648 किलोग्रामहै, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये** बताई गई है। कार्रवाई चितरंगी थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की। मामलें में आरोपी रघुनाथ सिंह के खिलाफ 7NDPS एक्ट की धारा 8, 20(ए) के तहत अपराध क्रमांक 446/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर विशेष न्यायालय NDPS कोर्ट भेजा गया...0
0
Report
अलवर: जूली का आरोप, पुलिस-प्रशासन भाजपा-तानाशाही पर आमादा
Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे एसपी ऑफिस अलवर । बोले - गुंडागर्दी से उठाने की जरूरत नहीं हम खुद सौंप देते हैं पार्षद बीजेपी की एजेंट के तरह काम कर रहा है पुलिस और प्रशासन जूली बोले, मुख्यमंत्री को भी नसीहत - 3 साल का शासन फेल इस तरह की तानाशाही किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाश्त बोले अगर तुम्हें बोर्ड बनाने की इतनी लालसा है तो ले जाइए हमारे पास अब हम खुद सौंपने आए हैं। अलवर जिले के पुलिस बदमाशों की जगह अब पार्षदों को पकड़ने का कर रही है काम - जूली पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से बौखलाई भाजपा - जूली बीजेपी जितनी करेगी तानाशाही उतनी तगड़ी होगी भाजपा की हार - जूली जूली बोले - लगता है SP साहब खुद मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्री के इशारे पर जो चल रहा है वो उचित नहीं है।- जूली0
0
Report
कपील पाटील के घर गणपति बाप्पा की स्थापना, भक्तों की भारी भीड़
Thane, Maharashtra:माजी खासदार कपील पाटील यांच्या घरी बाप्पाचे आगमन, मान्यवरांची हजेरी... माजी खासदार कपील पाटील यांच्या घरी सालाबादप्रमाणे यंदाही मोठ्या भक्तिभावाने गणपती बाप्पाची स्थापना करण्यात आली आहे. यावेळी विविध क्षेत्रातील मान्यवरांनी दर्शनासाठी गर्दी केली होती. कपील पाटील यांच्या निवासस्थानी गणेशोत्सवाचा उत्साह पाहायला मिळाला. विधिवत गणेश पूजनानंतर आरती करण्यात आली आणि नैवेद्य दाखवण्यात आला. यानंतर आलेल्या सर्व गणेशभक्तांसाठी महाप्रसादाचे वाटप करण्यात झाले. या प्रसंगी राजकीय, सामाजिक, धार्मिक आणि शैक्षणिक क्षेत्रातील अनेक मान्यवर उपस्थित होते आणि त्यांनी बाप्पाचे दर्शन घेतले.0
0
Report
Advertisement
पटना के बेली रोड हादसे में दो युवकों की मौत, परिजन शोक में
Patna, Bihar:पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के बैली रोड में देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक यारपुर इलाके में रहते थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे तीन युवक घर से निकले थे। इसी दौरान सड़क हादसे की सूचना परिजनों को मिली। परिजन घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। रुदल कुमार (20) को LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक पवन कुमार को PMCH में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। रुदल कुमार के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां उर्मिला देवी बेटे के साथ घर चला रही थीं। वहीं, पवन कुमार सुरेश मलिक का बेटा था और मूल रूप से भगवानपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर का रहने वाला था। वह वर्तमान में यारपुर रोड नंबर-3 में रह रहा था। पवन के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और थाने में आवेदन देकर शव अपने साथ ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट--मृतक रूदल की माँ0
0
Report
भोपाल में UCC विरोध: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक, कोर्ट जाने की तैयारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की बैठक बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बोले आरिफ मसूद यूसीसी बिल को लेकर हमने अपनी बात पहले ही साफ कर दी थी हम इस बिल को नहीं मानेंगे और इसको खत्म करवाने के लिए संविधान के नियम से काम करेंगे दिल्ली में 17 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन में एमपी के लोगों से भी शामिल होने की अपील हम इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे, हमारी पूरी तैयारी है भोपाल शहर काजी सैयद मुश्ताक अली का बयान आरएसएस के प्रमुख रहे सर गोलवलकर ने भी UCC का समर्थन नहीं किया गोलवलकर ने कभी एक देश एक कानून का समर्थन नहीं किया UCC को लेकर कोई जरूरत नहीं है ये गोलवलकर ने 1972 में कहां था。0
0
Report
UCC विरोध पर भाजपा प्रवक्ता बोले—संविधान के पालन के साथ कानून बने
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा UCC विरोध करने पर भाजपा प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा, संविधान की कसम खाने वाले लोग पल पल एजेंडा परिवर्तित क्यों करते हैं एक तरफ संविधान से चलने की बात करते हैं जब सरकार कोई कानून लेकर आ रही है तो उस कानून का पालन करने में ऐतराज़ क्यों, महिलाओं के हित में कानून आ रहा है सभी लोगों को ऐसे कानून का स्वागत करना चाहिए । बाइट धैर्यवर्धन शर्मा, भाजपा प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
बम्होरी बराना में शराब दुकान पर भीषण तोड़फोड़, आगजनी के बाद पुलिस गिरफ्तारियों की तैयारी
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के बम्होरी बराना गांव में कल शराब दुकान में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद दिगौड़ा पुलिस ने शराब दुकान के ठेकेदार की शिकायत पर 7 नाम दर्ज और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं, दरअसल कल टीकमगढ़ जिले के बम्होरी बराना गांव में ग्रामीणों ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया था और दुकान में रखी शराब की पेटियां उठाकर सड़क पर पटक कर फोड़ डाली थीं, लोगों का गुस्सा इतने पर ही नहीं रुका था और लोगों ने शराब की पेटियों और बोतलों का ढेर बनाकर उसमें आग भी लगा दी थी।0
0
Report
दुल्लापुर हत्याकांड के विरोध में कैंडिल मार्च, 50 नामजद के खिलाफ केस
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत में दुल्लापुर गांव बीती रात चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड के विरोध में निकाला गया कैंडिल मार्च आयोजकों को भारी पड़ गया। बिना अनुमति निकाले गए मार्च के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाए गए और सड़क पर भीड़ जुटने से यातायात प्रभावित हुआ। मामले में पुलिस ने 8 नामजद समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार रात करीब 8 बजे दुल्लापुर गांव निवासी विकास निषाद के नेतृत्व में करीब 50 लोग कैंडिल मार्च लेकर निकले। मार्च दुल्लापुर गांव से शुरू होकर ऊंचे पुरवा होते हुए दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचा। मार्च के दौरान सड़क पर भीड़ जुटने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। कैंडिल मार्च निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। जिले में 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक धारा 144 लागू है। उपनिरीक्षक विभव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने विकास निषाद, राहुल निषाद, रामजनम निषाद, सुभाष, जसकरन, रामफल, राजक्तमार और तिनोट निषाद को नामजद किया है।0
0
Report
आदित्य देवीलाल का तंज: राजनीतिक किरदार बदले, सिरसा के किसान नाराज
Sirsa, Haryana:एंकर - सियासत में मौसम बदलते ही नेताओं के रंग बदलने की बात अक्सर कही जाती है, लेकिन डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए इसी राजनीतिक मुहावरे को कुछ ज्यादा ही चुटीले अंदाज में पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में भाजपा के नेता जनता का वोट हासिल करने के लिए अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। सिरसा के लघु सचिवालय में खेती से जुड़े मुद्दों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत में आदित्य देवीलाल ने मुख्यमंत्री सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे चुनाव के समय बिहार गए तो खुद को बिहारी बताया और अब पंजाब में जाते हैं तो पंजाबी की संज्ञा देने लगे हैं। आदित्य ने कहा कि विधानसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर सवाल भी किया था। उनका कहना था कि पगड़ी सिख समाज और गुरु साहिब की पहचान है तथा सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए। लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए अलग-अलग रूप धारण करना उचित नहीं है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जिस तरह से किरदार बदले जा रहे हैं, उन्हें तो आशंका है कि कहीं भविष्य में कोई और नया भेष न सामने आ जाए और संभावना है कि ये कहीं औरत का लिबास न पहन लें।0
0
Report
Advertisement
