272163
बस्तीः गौ तस्करी के आरोप में पुलिस ने ट्रक मालिक को किया गिरफ्तार
Sari Kalp, Uttar Pradesh:थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा पिछले दिनों ट्रक में लदे गौवंश को पकड़ कर गौशालाओं में भेजा गया था जिसमें ट्रक चालक भी गिरफ्तार हुआ था, लेकिन आज पुलिस ने ट्रक मालिक को भी दबोच लिया है। ट्रक मालिक के पास से एक धारदार हथियार भी बरामद हुआ है। यह जानकारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटपूतली पार्क में झूला गिरने से 13 वर्षीय बच्चा गंभीर, प्रशासन पर भारी आरोप
Jaipur, Rajasthan:जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI लोकेशन.......KOTPUTLI.... कोटपूतली: शहर के मुख्य नगरपालिका पार्क में आज देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया जहाँ पार्क मे खेल रहे एक 13 वर्षीय बच्चे पर अचानक झूला गिर गया। इस हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रशासन की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा होते ही पार्क में अफरा-तफरी मच गई। लहूलुहान हालत में बच्चे को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन काफी देर बाद भी वहां से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। आपातकालीन सेवा से मदद न मिलने देख, आस-पास के सजग नागरिकों ने बिना समय गंवाए बालक को तुरंत राजकीय बीडीएम (BDM) अस्पताल पहुँचाया। राजकीय बीडीएम अस्पताल के चिकित्सकों ने बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक बालक की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। इस हादसे ने नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पार्क में लगे जर्जर और खराब झूलाों को लेकर कुछ दिनों पहले ही प्रशासन और नगर परिषद के उच्च अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया था। हमने पहले ही अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि यहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर समय रहते व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाती यह मासूम जिंदगी और मौत के बीच नहीं झूल रहा होता। प्रशासन की इस घोर लापरवाही और 108 एम्बुलेंस सेवा के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण कस्बे के लोगों में गहरा रोष है। नागरिकों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पार्क की व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।0
0
Report
यूपी की तीन सीटों के उपचुनाव पर सस्पेंस, घोसी-दुद्धी-फरीदपुर की राजनीतिक जंग जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी की तीन विधानसभा सीटों में उपचुनाव पर चल रही अटकलें यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से तीन फिलहाल रिक्त हैं इन सीटों पर चुनाव जीतने वाले विधायकों का निधन हो चुका है मगर इन सीटों पर उपचुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार है यह सीटे हैं मऊ जिले की घोषी सोनभद्र की दुद्धी और बरेली जिले की फरीदपुर। इसमें से घोसी सीट को रिक्त हुए 7 महीने हो चुके हैं जबकि सीट रिक्त होने के 6 माह में चुनाव कराना होता है मगर अभी तक इन सीटों पर उपचुनाव की तिथियां का ऐलान नहीं हुआ है। मऊ जिले की घोसी सीट पर सपा प्रत्याशी के रूप में सुधाकर सिंह विधायक बने थे लेकिन अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके 20 नवंबर 2025 को उनका निधन हो गया बरेली की फरीदपुर सीट से भाजपा के डॉक्टर श्याम बिहारी लाल विधायक थे 2 जनवरी 2026 को एक बैठक के दौरान हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया जबकि सोनभद्र की दुद्धी सीट सपा के विजय सिंह गोंड ने जीती थी 8 जनवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मतदाता पुनरीक्षण SIR को भी देरी की वजह माना जा रहा है हालांकि आयोग ने 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया है यूपी विधानसभा की पहली बैठक 23 मई 2022 को हुई थी इसलिए मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक है。0
0
Report
ललितपुर में 1766 करोड़ से 221 परियोजनाओं की शुरुआत—बुंदेलखंड को नई गति
Noida, Uttar Pradesh:वीरता, वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की धरा ललितपुर आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी। ₹1,766 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित 221 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के माध्यम से बुंदेलखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण को नई गति प्रदान करने का अवसर प्राप्त होगा। डबल इंजन सरकार का यह प्रयास ललितपुर सहित समूचे बुंदेलखंड के समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।0
0
Report
Advertisement
टोंक में खाद्य नमूनों के बाद दुकानदारों में हड़कंप, सरकार सख्त कदम उठाने को मजबूर
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) में जांच के लिए खाद्य नमूने लिए गए. दुकानदारों में मचा हड़कंप. लांबा हरि सिंह जिले में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग दल ने किराणा दुकान और दूध दुकान पर दूध और देसी घी के नमूने एकत्रित किए. दल को देख किराणा दुकानदारों ने दुकान बंद कर चले गए. जिला खाद्य अधिकारी मदन लाल गुर्जर ने बताया कि किराणा दुकान से देसी घी के नमूनों और दुग्ध उत्पादक सरकारी समिति दुकान से दूध के नमने एकत्रित किए. साथ बताया कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए जाएंगे. इस दौरान खाद्य अधिकारी राम अवतार शर्मा अविनाश समेत अन्य दल सदस्य मौजूद थे.0
0
Report
वैशाली के जुड़ावनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक घायल
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र है जहाँ आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना बीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-8 की है। बताया जा रहा है कि विवेक कुमार, पीयूष कुमार और अभिषेक कुमार किसी काम से बीरपुर पेठिया गए थे और काम खत्म कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।इसी दौरान वीरपुर करारी टोला में नागा सिंह के घर के पास सुनसान जगह पर अचानक ठनका गिर गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 23 वर्षीय विवेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीयूष कुमार और अभिषेक कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।घायल अभिषेक कुमार को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया, जबकि पीयूष कुमार को राघोपुर फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विवेक कुमार अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.उधर, चक सिंगार पंचायत में भी ठनका गिरने से 56 वर्षीय पानो देवी की मौत हो गई। पानो देवी मूल रूप से महनार थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव की रहने वाली थीं और चार दिन पहले अपने मायके में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।घटना की सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा और प्रभारी सीओ राजीव रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से सरकारी मुआवजा देने की मांग की है.0
0
Report
NEET UG-2026: ड्रेस कोड और केंद्रों के निर्देश पर धूम मचाने वाला पोस्ट
Noida, Uttar Pradesh:NEET UG-2026 पुनः परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर ड्रेस कोड एवं अनुमत वस्तुओं संबंधी सलाह。 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) देशभर के परीक्षा केंद्रों पर 21.06.2026 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा [NEET (UG)]-2026 आयोजित करेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निम्नलिखित निर्देशों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है: सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष के अंदर पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है。 अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र को बारिश से बचाने के लिए पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखकर ला सकते हैं。 अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था से संबंधित वस्तुएं (जैसे धार्मिक प्रतीक, कलावा, पगड़ी, हिजाब अथवा अन्य समान वस्तुएं) पहनने की अनुमति है। ऐसे अभ्यर्थियों को विस्तृत जांच (फ्रिस्किंग) के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा。 हल्के कपड़े पहनना वांछनीय है, लेकिन आवश्यकता होने पर अभ्यर्थी पूरी बांह के कपड़े 또는 ऊनी वस्त्र पहन सकते हैं। इसके लिए भी उन्हें केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा ताकि उचित जांच की जा सके。 चप्पल और कम एड़ी वाले जूते/फुटवियर पहनना प्राथमिकता दी गई है। ऊंची एड़ी वाले फुटवियर पहनने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त जांच की जा सकती है। अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ उपकरण, ईयरफोन अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक/संचार उपकरण परीक्षा कक्ष में ले जाने की सख्त मनाही है。 धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट बकल, भारी आभूषण और अन्य एक्सेसरीज़ परीक्षा केंद्र के अंदर अनुमति नहीं हैं。 सभी अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले अनिवार्य तलाशी (फ्रिस्किंग) होगी। इसलिए उन्हें निर्धारित रिपोर्टिंग समय पर केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है, ताकि सुरक्षा जांच सुचारू रूप से हो सके और अनावश्यक तनाव से बचा जा सके。 स्पष्टीकरण हेतु संपर्क: NTA हेल्पडेस्क: 011-40759000 / 011-69227700 ईमेल: neetug20260
0
Report
Advertisement
टोंक में इलेक्ट्रिकल व्यापारी हत्या: शव रेस्ट रूम में मिला, पुलिस साक्ष्य जुटा रही
Tonk, Rajasthan:टोंक में इलेक्ट्रिकल व्यापारी की हत्या, दुकान के ऊपर रेस्ट रूम में मिला शव बड़ा कुआं इलाके में सनसनी, पुलिस और एमआईयू टीम ने जुटाए साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस टोंक शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा कुआं इलाके में इलेक्ट्रिकल व्यापारी पवन गर्ग की हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पवन गर्ग का शव उनकी दुकान के ऊपर बने रेस्ट रूम में मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर एएसपी रतनलाल भार्गव एवं डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा पहुंचे। पुलिस ने एमआईयू टीम को बुलाकर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है। डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि बड़ा कुआं मोती बाग रोड स्थित बृज इलेक्ट्रिकल्स के व्यापारी पवन गर्ग का शव दुकान के ऊपर बने रेस्ट रूम में मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
मिहींपुरवा कस्बे में शनिवार बीती रात लगी भीषण आग से आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -नगर पंचायत मिहींपुरवा के मेन चौराहे पर शनिवार बीती रात ट्रांसफार्मर में लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया जिसकी चपेट में आने से आसपास टीन से बनी लगभग आधा दर्जन से अधिक दुकाने जलकर राख हो गई। दुकानों में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस टीम दमकल की गाड़ी तथा नगर पंचायत के टैंकर भी मौके पर पहुंच गए। सभी के सहयोग से घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सके किंतु तब तक दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया इस आग की चपेट में एक कार तथा एक बाइक भी बुरी तरह झुलस गई।0
0
Report
PM Modi congratulates Droupadi Murmu on her birthday; inspires the nation
Noida, Uttar Pradesh:PM मोदी ने पोस्ट किया, भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण से भरा उनका सफर देश भर के लोगों को प्रेरित करता रहता है। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे समय के दौरान, उन्होंने देश की बेहतरीन सेवा की है, और वे खासकर वंचित और हाशिए पर रहने वाले लोगों की भलाई के लिए बहुत समर्पित रही हैं। भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण बहुत प्रेरणादायक है। ईश्वर उन्हें देश की सेवा में लंबा और स्वस्थ जीवन प्रदान करे। मैं आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूँ।0
0
Report
Advertisement
NEET 2026: केंद्रों पर ड्रेस कोड और सुरक्षा नियमों के कड़े निर्देश जारी
Noida, Uttar Pradesh:परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर ड्रेस कोड एवं अनुमत वस्तुओं संबंधी सलाह। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) देशभर के परीक्षा केंद्रों पर 21.06.2026 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा [NEET (UG)]-2026 आयोजित करेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निम्नलिखित निर्देशों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है: सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष के अंदर पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र को बारिश से बचाने के लिए पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखकर ला सकते हैं। *अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था से संबंधित वस्तुएं (जैसे धार्मिक प्रतीक, कलावा, पगड़ी, हिजाब अथवा अन्य समान वस्तुएं) पहनने की अनुमति है। ऐसे अभ्यर्थियों को विस्तृत जांच (फ्रिस्किंग) के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा।* हल्के कपड़े पहनना वांछनीय है, लेकिन आवश्यकता होने पर अभ्यर्थी पूरी बांह के कपड़े या ऊनी वस्त्र पहन सकते हैं। इसके लिए भी उन्हें केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा ताकि उचित जांच की जा सके。 *चप्पल और कम एड़ी वाले जूते/फुटवियर पहनना प्राथमिकता दी गई है। ऊंची एड़ी वाले फुटवियर पहनने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त जांच की जा सकती है।* अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ उपकरण, ईयरफोन अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक/संचार उपकरण परीक्षा कक्ष में ले जाने की सख्त मनाही है。 धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट बकल, भारी आभूषण और अन्य एक्सेसरीज़ परीक्षा केंद्र के अंदर अनुमति नहीं हैं。 सभी अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले अनिवार्य तलाशी (फ्रिस्किंग) होगी। इसलिए उन्हें निर्धारित रिपोर्टिंग समय पर केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है, ताकि सुरक्षा जांच सुचारू रूप से हो सके और अनावश्यक तनाव से बचा सके。 स्पष्टीकरण हेतु संपर्क: NTA हेल्पडेस्क: 011-40759000 / 011-69227700 ईमेल: neetug20260
0
Report
देवली में होटल की छत पर बिजली से चपेट, युवक गंभीर रूप से झुलसा
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) शहर के अजमेर-कोटा बाईपास स्थित एक होटल की छत पर काम करने गया एक युवक बिजली की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उपजिला अस्पताल की जानकारी के अनुसार घायल युवक सावर निवासी व 26 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र रामेश्वर गाड़िया लोहार है। अस्पताल की जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश किसी काम से होटल की छत पर गया था, इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। बिजली का करंट इतना जोरदार था कि युवक के हाथ, चेहरा और पेट बुरी तरह से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग उसे आनन-फानन में देवली चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉ. कुलदीप सिंह खंगारोत, सर्जन डॉ. किशनलाल मीना और नर्सिंगकर्मी रामराज ने उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, युवक के शरीर का काफी हिस्सा झुलस जाने के कारण उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार यह युवक करीब 50 फ़ीसदी झुलसा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है। लेकिन अस्पताल में हनुमान नगर पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली।0
0
Report
अमरौहा में मोहर्रम का पहला मातमी जुलूस निकला, शहर गमगीन
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में शुक्रवार को तीन मोहर्रम का पहला मातमी जुलूस निकला, 'लब्बैक या हुसैन' की सदाओं से गूंजा शहर तीन मोहर्रम पर निकले पहले मातमी जुलूस ने शहर की फिजा को गमगीन कर दिया। भीषण गर्मी के बावजूद अजादारों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए इमामबाड़ों में मातम बरपा किया और कर्बला के मंजरों को ताजा किया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला पचदरा स्थित इमामबाड़ा वलिया से जुलूस की शुरुआत हुई।जुलूस में सबसे आगे ऊंटों का काफिला रहा, जिन पर काले लिबास में मासूम बच्चे सवार थे। इसके पीछे रौशनी चौकी, आराइश और हुसैनी बाजे की मातमी धुनें माहौल को गमगीन बना रही थीं। अलम मुबारक, शबीह-ए-ताबूत और जुल्जनाह के साथ बड़ी संख्या में अजादार शामिल हुए। जुलूस के दौरान खुसूसी नौहे पढ़े गए, जिन्हें सुनकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं。 करीब 17 किलोमीटर की गश्त पूरी करते हुए जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर देर शाम इमामबाड़ा वलिया पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान 72 इमामबाड़ों में मातम बरपा किया गया। जुलूस का संचालन अंजुमन रजाकारान-ए-हुसैनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया0
0
Report
Advertisement
बदरपुर के 52 कॉलोनियों में ओ-जोन दायरे के विरोध के साथ F-Zone नोटिफिकेशन की मांग
Delhi, Delhi:बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के हरी नगर, मीठापुर और जैतपुर इलाके में दिल्ली नगर निगम के द्वारा चारों तरफ ओ-जोन का बोर्ड लगा दिया गया जिसके वजह से क्षेत्र के 52 कॉलोनी में तोड़फोड़ की आशंका जताई जा रही है जिसके वजह से क्षेत्र के लोग परेशान हैं और लगातार वह क्षेत्र के विधायक, सांसद और मंत्रियों से मुलाकात कर रहे है. बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि जिस तरह से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कह दिया है कि ओ-जोन के दायरे में आने वाले किसी भी घर को तोड़ा नहीं जाएगा ठीक उसी तरह हम लोगों को F-Zone का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए जिससे हम लोग निश्चिंत हो जाए कि हमारे घर पर कोई तोड़फोड़ कार्रवाई हमारे घरों पर नहीं होगी. इसी को लेकर आज हरी नगर वार्ड में मीठापुर,जैतपुर वार्ड के लोग पहुंचे और उन्होंने इकट्ठा होकर हस्ताक्षर अभियान चलाया है जिसे वह दिल्ली के मुख्यमंत्री को भेजेंगे. दिल्ली में 91 अनाधिकृत कॉलोनी पर ओ-जोन का बोर्ड नगर निगम के द्वारा लगाया गया जिसमें से 52 कॉलोनी बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से है. जब से क्षेत्र में ओ-जोन का बोर्ड लगा है तब से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है क्षेत्र के लोग अपने घरों को बचाने के लिए लगातार दिल्ली विकास प्राधिकरण के दफ्तर और नेताओं के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं. वही आज पदयात्रा और प्रदर्शन के दौरान मीठापुर,हरी नगर और जैतपुर से आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सरजीत चौकन के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे और ओ-जेन क्षेत्र से हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन और पदयात्रा निकाली. इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सरजीत चौकन ने बताया कि देखिए जो हमारे दक्षिणी दिल्ली के सांसद है, क्षेत्र के विधायक है और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हम लोगों से कह रही हैं कि जिनका भी घर ओजोन के दायरे में आया है उनके साथ कोई तोड़फोड़ नहीं की जाएगी इस बात के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं लेकिन हम क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि जिस तरह से कोर्ट के द्वारा हमारे क्षेत्र में ओ-जोन लगा है ठीक उसी तरह हमें F-Zone का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए हमारे क्षेत्र की 52 कॉलोनी के लिए हम लोगों की यही मांग है और जब तक हम लोगों को F-Zone में नहीं किया जाएगा तब तक हमारा क्षेत्र के लिए प्रदर्शन और संघर्ष जारी रहेगा. हम चाहते हैं कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी हमारे क्षेत्र के लिए F-Zone का नोटिफिकेशन जारी करें. वहीं नितिन बताते हैं कि देखिए हम लोग यमुना से 5 किलोमीटर दूर है इसके बावजूद हमारे क्षेत्र में ओ-जोन लगा दिया गया है हम लोग अपने घर का मरम्मत नहीं कर सकते कोई घर नहीं बना सकते और अब लोगों की इतनी परेशानी बढ़ गई है कि लोग अपनी मकान को बेचकर यहां से जाना चाहते हैं लेकिन मकान बिक भी नहीं रहा क्योंकि यहां ओ-जोन लगा हुआ है. वहीं प्रदर्शन में शामिल सरदार गुरबक्ष सिंह बताते हैं कि 2010 में कांग्रेस की सरकार के दौरान तीन वार्ड हरिनगर, मीठापुर और जैतपुर में ओ-जोन लगा दिया गया था, अब हमारे क्षेत्र के चारों तरफ नगर निगम के द्वारा ओ-जोन का बोर्ड लगा दिया गया है अब हम लोग काफी डरे हुए हैं कि पता नहीं किस दिन हमारे घर पर बुलडोजर की कार्रवाई हो जाए. बस हम लोग चाहते हैं कि नेता जिस तरह से कह रहे हैं कि आप लोगों का मकान नहीं टूटेगा आप लोग निश्चिंत रहें हम लोग चाहते हैं ठीक है आपका कहना बहुत अच्छा है लेकिन हम लोगों को F-Zone में करके नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए ताकि हम लोग सुनिश्चित हो सके. वहीं प्रदर्शन में शामिल लोगों की( सरजीत चौकन, नितिन, गुरबख्ष सिंह और प्रदर्शन में शामिल लोगों की ) वहीं हम आपको बता दे बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के 52 कॉलोनी में ओ-जोन लगा है जिसको लेकर नगर निगम के द्वारा ओ-जोन का बोर्ड लगा दिया गया जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि यहां पर अब किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता अगर करते हुए पाया गया तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी. दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने क्षेत्र को बचाने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मिले हैं और उन्हें मुख्यमंत्री के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि ओ-जोन के दायरे में आने वाले किसी भी मकान को नहीं तोड़ा जाएगा. लेकिन क्षेत्र की जनता चाहती है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन न दिया जाए उन्हें ओ-जोन से F-zone का नोटिफिकेशन दिया जाए ताकि वह सुनिश्चित हो सके.0
0
Report
राम मंदिर चढ़ावे के हेराफेरी पर SIT की प्रारम्भिक रिपोर्ट तैयार, CMO भेजने की तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh:अयोध्या राममंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी और चोरी के आरोपों की जांच के पांचवें दिन शुक्रवार को विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारम्भिक रिपोर्ट लगभग तैयार कर ली। रिपोर्ट का सारांश मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजने की तैयारी की गई है। इसके लिए गुरुवार देर रात तक अधिकारियों ने दस्तावेजों की समीक्षा और लेखा-जोखा का कार्य किया। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने जांच से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों और साक्ष्यों को 9 पेनड्राइव में सुरक्षित रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को राम मंदिर आगमन कार्यक्रम को देखते हुए जांच अधिकारियों को परंपरागत रूप से ग्रीन हाउस में बैठने के बजाय तीर्थयात्रा सुविधा केंद्र (पीएफसी) परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में काम करना पड़ा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदेन सदस्य एवं भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट में कोई प्रशासनिक अव्यवस्था नहीं है और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। आरोप लगाने वाले पूर्व इंजीनियर को बुलाया ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व इंजीनियर दीनानाथ वर्मा को एसआईटी ने उनके आरोपों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया।0
0
Report
जींस पहनने के तरीके: स्टाइल के साथ दिखने के टिप्स
Noida, Uttar Pradesh:HOW TO WEAR A JEANS PANTS0
0
Report
Advertisement
