icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272171
HAHafeez AhamadFollow16 Jan 2025, 04:00 pm

बस्तीः नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भागने के आरोप में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Bhaktapur, Uttar Pradesh:

कलवारी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोप में पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। आरोपी को आज पांऊ बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान रामू (22) के तौर पर हुई है। लड़की के नाना ने बीते 9 नवंबर को शिकायत की थी कि गांव के रामू ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर लड़की को भगा ले गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी जिसके बाद आज मुखबिर के सूचना पर थाना अध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद और चौकी इंचार्ज गायघाट राममणि उपाध्याय ने घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग लड़की को बरामद कर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

खोड़ा थाना चौकी के बाहर युवक ने आत्मदाह की कोशिश; आरोपों की जांच

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के अंदर युवक द्वारा आत्मदाह की कोशिश की गई। घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पीड़ित शिकायत लेकर नेहरू गार्डन पुलिस चौकी पहुंचा। युवक ने चौकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों को अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर तत्काल सुनवाई नहीं हुई, जिससे वह नाराज हो गया। इसी दौरान उसने पुलिस चौकी के बाहर ही खुद को आग लगाने की कोशिश की। अचानक युवक के इस कदम से चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक को रोककर स्थिति को संभाला। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गयी। युवक को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। युवक के साथ मारपीट करने के आरोपों की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद जेल में कैदी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी असली वजह

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग。 जिला जेल में कैदी की हुई मौत, गंभीर बीमारी से मौत की बताई जा रही है वजह。 करीब तीन महीने से NDPS के मामले में जेल में बंद था पवन नागर。 सुबह अचानक जेल प्रशासन ने परिजनों को दी तबीयत खराब होने की सूचना。 आनन-फानन में पवन को अस्पताल लेकर पहुंचा जेल प्रशासन。 अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया。 बेटे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन。 दो दिन पहले ही पवन ने मां को फोन कर 3 हजार रुपये मंगवाए थे。 मां के मुताबिक, पवन ने उस समय किसी गंभीर परेशानी की बात नहीं बताई थी。 आनकंDeath की खबर सुनकर परिवार में मचा कोहराम。 परिवार ने मौत की परिस्थितियों को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की。 मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी स्पष्ट。 पुलिस और जेल प्रशासन की जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई।
0
0
Report

गाजियाबाद MMG अस्पताल: दवा की कमी पर भारी सवाल, शादी पर्ची पर दवा महंगी

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मदन मोहन मालवीय जिला अस्पताल में मरीजों के लिए एलर्जी, गैस्ट्रिक, एंटीबायोटिक और बुखार की बेसिक दवाई की कमी है। ऐसे में डॉक्टर मरीज के लिए 2 पर्ची लिख रहे हैं। हालांकि ऐसे मामलों की संख्या ज्यादा नहीं है। लेकिन जितने भी हैं वो सरकारी सिस्टम पर सवाल उठाने के लिए काफी है। ओपीडी की पर्ची बनाने के बाद मरीज डॉक्टर के पास जाता है। मरीज को डॉक्टर MMG अस्पताल की पर्ची पर कुछ दवा लिख रहे है जबकि एक सादी पर्ची पर दूसरी दवा लिख रहे। सरकारी अस्पताल में सादी पर्ची पर लिखी हुई दवा अस्पताल के बाहर मिलती है। ऐसे हमे कई मरीज मिले। हालात ये है कि टीबी के लिए दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा भी अस्पताल के डिस्पेंसरी में नहीं है। हालांकि ये दवा अस्पताल परिसर में बनी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर 15 रुपए की मिल जाती है, जो दवा शादी पर्ची पर लिखी जाती है वो अस्पताल के बाहर 3 सौ से 700 रुपए में मिलती है। बच्चों के आंख में लगाया जाने वाला इंजेक्शन भी तीमारदार को बाहर से खरीदने के लिए कहा जाता है। इस इंजेक्शन की कीमत 80 रुपए है, जबकि दूसरी सस्ती दवा अस्पताल में मुफ्त में उपलब्ध है। डॉक्टर की लिखी गई पर्ची के मुताबिक जो चिकित्सक इसके लिए जिम्मेदार है। कमरा नंबर 30 में डॉक्टर इमरान खान। ये चेस्ट फिजिशियन है। कमरा नंबर 33 में बैठने वाले वरिष्ठ परामर्शदाता सुसपेंदेर कुमार कमरा नंबर 34 में बैठने वाले आलोक रंजन। ये फिजिशियन है कमरा नंबर 15 B में बैठने वाले एमबीबीएस डॉक्टर RC गुप्ता इमरजेंसी के कमरे नंबर 11 से भी सादी पर्ची पर दवाई लिखी है। इसमें कई डॉक्टर होते है। कमरा नंबर 20 में बैठने वाले नेत्र चिकित्सक नरेंद्र कुमार इन सभी डॉक्टरों के कमरे नंबर से सरकारी पर्ची के साथ-साथ सादी पर्ची पर दवा लिखी जाती। इन सब के प्रमाण हमारे पास है। ऐसे और भी डॉक्टर हो सकते है। अस्पताल की डिस्पेंसरी में मौजूद फार्मासिस्ट ने बताया कि इस पर्ची के बारे में हमें नहीं पता। जिसने लिखी है उससे बात करिए। हम तो अस्पताल की लिखी पर्ची पर ही दवा देते है। हालांकि हमें ऐसे लोग भी मिले जिन्हें अस्पताल की पर्ची पर लिखी कुछ दवाएं भी सरकारी डिस्पेंसरी से नहीं मिली। MMG के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि हमारे पास स्टॉक पूरा है। कभी-कभी लोगों को जानकारी नहीं होती कि किस काउंटर पर दवा मिलेगी। शादी पर्ची पर दवा लिखने के मामले में इनका कहना है कि ये मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर कोई शिकायत करेगा तो इसकी जांच की जाएगी। कभी-कभी साल्ट अलग होने या नई दवा कंपनी होने की वजह से दवाई नहीं मिल पाती।
0
0
Report
Advertisement

अज़मेरी गेट में तलवारबाजी, जूसवाले का हाथ कट गया—खौफनाक घटना

New Delhi, Delhi:सेंट्रल दिल्ली का अजमेरी गेट इलाका आज दोपहर खून से लाल हो गया। थाना कमला मार्केट के पास धर्म की रक्षा का चोला ओढ़े कुछ निहंग सिखों की गुंडागर्दी और दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया है। एक मामूली बात पर हुए विवाद में निहंगों ने सरेआम तलवार निकालकर एक जूस बेचने वाले पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना खौफनाक था कि जूस वाले का हाथ कट गया और सड़क पर सरेराह खून बहने लगा। घटना सेंट्रल दिल्ली के व्यस्तम इलाकों में से एक, अजमेरी गेट की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जूस विक्रेता और निहंगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि निहंगों ने अपनी तलवारें म्यान से बाहर निकाल लीं। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, एक निहंग ने जूस वाले पर सीधा तलवार से वार कर दिया। हमले में जूस वाले का हाथ बुरी तरह कट गया और वह दर्द से चिल्लाते हुए वहीं गिर पड़ा। सड़क पर चारों तरफ सिर्फ खून ही खून बिखर गया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे निहंगों को देखकर वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी निहंगों को मौके पर ही खदेड़कर पकड़ लिया। पहले तलवारें लहराई गई थीं। व्यस्त सड़क पर सरेआम एक जूस वाले का हाथ काट दिया जाता है। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया है और पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घायल जूस विक्रेता को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमला मार्केट थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कमला मार्केट पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार इन लोगों को किसने दिया ?
0
0
Report
Advertisement

बिहार: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल; 12 बड़े नाम चिन्हित, संपत्ति जब्त

Patna, Bihar:बिहार सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री मदन साहनी ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 12 ऐसे लोगों को राज्य में चिन्हित किया गया है जिन पर अवार्ड ढंग से बड़े पैमाने पर शराब के कारोबार करने का मामला है, इन 12 लोगों को स्पीडी ट्रायल कर कर कार्रवाई किए जाने की तैयारी चल रही है वहीं उनकी संपत्ति को भी जप्त किया जाने का काम शुरू हो चुका है। मदन साहनी ने कहा कि पुलिस महकमें के सहयोग से कल 60 लोगों को चिन्हित किया गया है जिनमें 12 प्रमुख रूप से बड़े नाम है। मदन सहनी से अन्य कई विषयों पर भी चर्चा की जी बिहार के स्थानीय संपादक स्वप्निल ने।
0
0
Report
Advertisement

मतदाता जागरूकता रैली: विद्यार्थियों ने कहा मेरा वोट, मेरा अधिकार

Karauli, Rajasthan:मतदाता जागरूकता रैली में दिया मतदान का संदेश, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, जिला मुख्यालय करौली और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सैनिक आदर्श विद्या मंदिर, प्रहलाद कुंड हिंडौन में मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और स्काउट्स ने आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ का संदेश दिया। इस दौरान रैली और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव मनीष राजोरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अशोक सैनी के नेतृत्व में आयोजित रैली में विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को लेकर जागरूकता संदेश दिए। स्काउट्स एवं गाइड्स ने आम नागरिकों से लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैलियों के साथ नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से मतदाताओं को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जा रही है। रैली में जिला सचिव मनीष राजोरिया के निर्देशन में जिला ऑर्गेनाइजर गिरधारी लाल शर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त साहब सिंह जाटव, रोवर अनिकेत माली, गोविंद सैनी, रवि, नरेश, प्रिंस सैनी, दिव्यांशु, नीरज सहित विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
0
0
Report

निकाय चुनाव के दौरान पूर्व प्रधान और बेटे पर मारपीट, जाति-आधारित गालियां दीं

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के भादरा में पूर्व प्रधान धर्मपाल मेघवाल और उनके बेटे मोहनलाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उन पर जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप है। इस मामले में भाजपा नेता महीपाल जाखड़ समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। धर्मपाल मेघवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह घटना कल निकाय चुनाव मतदान के समय की है। आरोप है कि वे बापूवाली धर्मशाला के सामने मेन रोड पर खड़े थे। यह वार्ड नंबर 23 में नगर पालिका चुनाव का बूथ था। धर्मपाल मेघवाल कांग्रेस पार्टी की तरफ से वार्ड नंबर 23 के प्रभारी थे। उनकी बहन सावित्री देवी इसी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही थीं। शिकायत के अनुसार, भाजपा नेता महीपाल जाखड़ और रमन नाई सहित तीन-चार अन्य लोगों के साथ स्कार्पियो गाड़ी में आए। उन्होंने आते ही धर्मपाल और मोहनलाल को जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। हमलावर जाते-जाते धमकी देकर गए कि अगर वे आने वाले पंचायत चुनाव में कहीं भी दिखाई दिए तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top