icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272301
AAAjmat AliFollow23 Jan 2025, 07:16 am

Basti - तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी

Kalyanpur, Uttar Pradesh:

लालगंज थानाक्षेत्र के ग्राम परसाव के पूर्व दिशा में एक कॉलेज के पास तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया, शव की पहचान विनय कुमार गौड़ 26 पुत्र स्व रघुनाथ निवासी परसाव थाना लालगंज जनपद बस्ती के रूप में की गई, परिजनों ने बताया कि ये व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, ये अक्सर घर से गायब रहते थे फिर दो चार दिन बाद वापस आ जाते थे, इस बार भी पिछले कुछ 8 दिनों से गायब थे. हमेशा आ जाते थे इसलिए थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई . मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़, चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव ने शव को कब्जे में ले अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रहे है ,फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फतेहपुर में प्रसव के बाद माँ की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में बच्चे के जन्म के बाद बिगड़ी जच्चा (माँ) की हालत, कानपुर रेफर के दौरान रास्ते में मौत मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी गम्भीर हालत में महिला को कानपुर किया गया था रेफर कानपुर ले जाते समय रास्ते में जच्चा ( माँ ) ने तोड़ा दम मौत से आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पर किया हंगामा परिजनों ने मेडिकल कॉलेज स्टाफ और डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस, स्थिति संभालने का प्रयास परिजनों ने DM से न्याय की गुहार लगाई हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा की रहने वाली हैं मृतका
0
0
Report

ANM कर्मियों का धरना: समान वेतन, समान कार्य की मांग तेज

Jalaun, Uttar Pradesh:एएनएम कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान एएनएम कार्यकत्रियों ने समान वेतन समान कार्य की बात करते हुए कहा कि हम लोग लगातार 12 घंटे काम करते हैं लेकिन हम लोगों को सिर्फ दस हज़ार वेतन दिया जाता है वहीं जो नियमित संविदा कर्मचारी हैं उनका वेतन पचास हज़ार है और काम भी हम लोगों से कम लिया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं में संविदा एएनएम कार्यकत्रियों को लगाया जाता है और लक्ष्य देकर कार्य कराया जाता है। कई बार आधी रात तक हम लोग स्क्रीनिंग का काम भी करते हैं जबकि वेतन के नाम पर हमें नियमित एएनएम कार्यकत्रियों से बहुत कम दिया जा रहा है। एएनएम एकता पटेल ने कहा कि जब कार्य समान है तो वेतन भी समान होना चाहिए हम लोग नियमित एएनएम कार्यकत्रियों से ज्यादा काम करते हैं लेकिन वेतन के नाम पर हम लोगों को ठगा जा रहा है। ब्लाक रामपुर से आई एएनएम प्रीति यादव ने कहा कि उसे नदी पार करके अपने क्षेत्र में जाना पड़ता है बाढ़ के दौरान कई समस्याएं आती हैं लेकिन हम लोगों को उन सभी समस्याओं को सामना करते हुए कई बार अपने कार्य क्षेत्र में पहुंचना होता है उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती हैं, तब तक हम लोग कार्य बहिष्कार करते रहेंगे। बाइट:- सुमन शर्मा--ANM कार्यकत्री बाइट:- माया वर्मा--ANM कार्यकत्री बाइट:- एकता पटेल--ANM कार्यकत्री बाइट:- प्रीति यादव--ANM कार्यकत्री
0
0
Report

लेखपाल संघ का धरना: 10 वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए बहिष्कार

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के सदर तहसील कार्यालय पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अनुरोध पर 10 वर्षों की लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। जनपद के सभी लेखपाल संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए आज सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक धरना प्रदर्शन किया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष जयहिंद सिंह यादव ने बताया कि आठ अक्तूबर को सभी ऑनलाइन कार्यों जैसे आईजीआरएस, आय, जाति, निवास, वरासत, फार्मर रजिस्ट्रेशन, सत्यापन आदि का बहिष्कार करेंगे। थाना दिवस काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। और 17 से अक्तूबर से हम लोग संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

एशियन गेम्स 2026: रवि बिश्नोई के प्रदर्शन से भारत जीता मुकाबला

Jodhpur, Rajasthan:एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को लेकर देशभर में रोमांच देखने को मिला। जोधपुर के लिए यह मुकाबला खास रहा, क्योंकि शहर के क्रिकेटर रवि बिश्नोई भारतीय टीम का हिस्सा बनकर मैदान पर नजर आए। रवि के खेल को लेकर उनके परिवार और प्रशंसकों में सुबह से ही खासा उत्साह रहा। परिवार के सदस्य टीवी के सामने बैठकर पूरे मुकाबले पर नजर बनाए रहे। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा और भारत की जीत की तस्वीर साफ होने लगी, परिवार में खुशी का माहौल बन गया। जीत के बाद परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और रवि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रवि बिश्नोई पिछले करीब आठ वर्षों से क्रिकेट के प्रति पूरी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं। छोटे शहर जोधपुर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके परिवार और शहरवासियों के लिए गर्व का विषय है。
0
0
Report

गोडावण संरक्षण को मिला नया चरण: जंगल में चूजे छोड़ने के साथ राजस्थान में पुनर्जीवन

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव आज एक दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने रामदेवरा स्थित ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) एवियरी एवं सॉफ्ट रिलीज सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही गोडावण के चूजों को वन्य क्षेत्र में छोड़े जाने की प्रक्रिया का भी शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गोडावण संरक्षण अभियान की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन राजस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। लंबे समय से राज्य पक्षी गोडावण की घटती संख्या चिंता का विषय रही है और यह प्रजाति विलुप्ति की ओर बढ़ रही थी। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने गोडावण के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संरक्षण संस्थाओं और भारतीय वन्यजीव संस्थान के साथ समझौते किए गए। गोडावण की संख्या कम होने के पीछे शिकार के साथ-साथ घासभूमि के आवास का नुकसान, आवास का विखण्डन और प्राकृतिक आवास का लगातार क्षरण प्रमुख कारण रहे हैं। सरकार ने गोडावण के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने, घासभूमि का प्रबंधन करने और संरक्षित क्षेत्रों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि गोडावण संरक्षण परियोजना के तहत करीब 3,600 किलोमीटर लंबे क्षेत्र को संरक्षण क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया गया है, ताकि प्राकृतिक आवास के विखण्डन को रोका जा सके। इसके साथ ही गोडावण के अंडों और चूजों को जंगली कुत्तों से बचाने तथा उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के लिए भी काम किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दुनिया के कई देशों में किसी प्रजाति के संरक्षण और पुनर्स्थापन में करीब 25 वर्ष तक का समय लगता है, लेकिन भारत में गोडावण संरक्षण परियोजना को करीब सात वर्ष में महत्वपूर्ण चरण तक पहुंचाया गया है। कृत्रिम ऊष्मायन के माध्यम से गोडावण के चूजे तैयार किए गए और उन्हें बड़ा किया गया। पर्याप्त संख्या में चूजे तैयार होने के बाद उन्हें मानव हस्तक्षेप से दूर रखते हुए प्राकृतिक वातावरण के अनुकूल बनाया गया। उन्होंने कहा कि चूजों को इस तरह तैयार किया गया है कि वे जंगल में स्वयं भोजन तलाश सकें और प्राकृतिक जीवन जी सकें। इसी क्रम में अब तैयार गोडावण को वापस प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच ‘जम्प स्टार्ट’ कार्यक्रम के माध्यम से भी गोडावण संरक्षण को गति दी जा रही है। गोडावण की संख्या बेहद कम होने के कारण इस प्रक्रिया में समय लगता है, इसलिए कृत्रिम प्रजनन और पुनर्स्थापन के प्रयासों को साथ-साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रमुख संकटग्रस्त प्रजाति के विलुप्त होने से पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित होता है। प्रकृति में कीटों से लेकर बड़ी प्रजातियों तक सभी का अपना महत्व है। पश्चिमी राजस्थान की घासभूमि और सामुदायिक भूमि का सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी रहा है। इन प्राकृतिक क्षेत्रों को संरक्षित करना पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कई पहल की जा रही हैं। समुद्री क्षेत्रों में मैंग्रोव संरक्षण के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जबकि चीता और घड़ियाल जैसी प्रजातियों के पुनर्स्थापन के प्रयास भी किए गए हैं। इसी कड़ी में गोडावण संरक्षण अभियान को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान का क्षेत्र मध्य एशियाई पक्षी प्रवास मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गोडावण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अन्य वन्यजीवों पर भी दिखाई दे रहा है। संरक्षित क्षेत्रों में कीटों की संख्या में वृद्धि के साथ चिंकारा की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह केवल वन्यजीव संरक्षण नहीं, बल्कि प्राकृतिक आवास प्रबंधन, भूमि संरक्षण और घासभूमि संरक्षण का भी अभियान है। जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच बड़े प्राकृतिक भू-दृश्यों और उनके आवासों का संरक्षण कार्बन संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोडावण संरक्षण के लिए दिए गए लक्ष्य में आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल हुआ है और अब एक नए चरण की शुरुआत हुई है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 में राजस्थान आने के बाद गोडावण संरक्षण को लेकर लगातार काम किया गया और रामदेवरा में प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र स्थापित किया गया। राजस्थान के केंद्रों के बाद गुजरात के नडिया क्षेत्र में भी गोडावण संरक्षण केंद्र शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य कच्छ और थार के रेगिस्तानी क्षेत्रों में गोडावण की आबादी को पुनर्जीवित करना और पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और जीव-जंतुओं के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना ही इस पूरे अभियान का मूल उद्देश्य है。
0
0
Report
Advertisement

भूपेंद्र यादव का जोधपुर दौरा: गोडावण संरक्षण में ऐतिहासिक शुरुआत

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के एक दिवसीय जोधपुर दौरे के दौरान राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के संरक्षण हेतु एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रामदेवरा जीआईबी एवियरी एवं सॉफ्ट रिलीज सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया और कृत्रिम संवर्धन से तैयार गोडावणों को पुनः वन्य क्षेत्र में छोड़ने (री-वाइल्डिंग) की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा प्रत्यक्ष रूप से तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) एवियरी और सॉफ्ट रिलीज सेंटर के जरिये 3,600 वर्ग किलोमीटर मरुस्थलीय क्षेत्र को एकीकृत रिजर्व ज़ोन घोषित किया गया है, ताकि यह खंडित न रहे। भूमि क्षरण को रोककर प्राकृतिक संसाधनों, ग्रासलैंड और हैबिटेट का प्रभावी प्रबंधन किया गया है। साथ ही, अंडों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र को डॉग-फ्री ज़ोन बनाया गया है। संरक्षित के इस महत्वपूर्ण कार्य में 25 वर्षों में हासिल होने वाली उपलब्धि को मात्र 7 वर्षों में सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया है। ताकि कृत्रिम गर्भाधान से पैदा हुए यह गोडावण वन्य जीव की तरह अपना जीवन यापन कर सके और एक वन्य पक्षी के व्यवहार जिसमें शिकार करना, घोसले बनाना और झुण्ड बनाना सीख सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बताया कि पर्यावरण मंत्रालय, भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) और राजस्थान वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से सम व रामदेवरा सेंटर्स में 97 गोडावण मौजूद हैं। वैश्विक स्तर पर बस्टर्ड प्रजाति की जीवित रहने की दर औसतन 48% है, जबकि राजस्थान में हमारे वैज्ञानिकों के समर्पण से यह सफलता दर 80% रही है। साउंड बाईट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि 3,600 किलोमीटर लंबे डेजर्ट क्षेत्र को रिजर्व जोन घोषित कर हैबिटेट प्रबंधन और डॉग-फ्री जोन जैसे ठोस कदम उठाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय हूबारा कंजर्वेशन सेंटर और WII के साथ सहयोग से 7 साल में यह मुकाम हासिल हुआ है। बाईट भूपेंद्र यादव केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री वन मंत्री संजय शर्मा ने जानकारी दी कि लगभग 130 पक्षी प्राकृतिक आवास में हैं। ब्रीडिंग सेंटर्स में कृत्रिम गर्भाधान से तैयार चूजों को पहली बार बड़े पैमाने पर प्राकृतिक पर्यावरण में पुनर्स्थापित किया जा रहा है। बाईट संजय शर्मा वन मंत्री राजस्थान सरकार वीओ- गोडावन संरक्षण की दिशा में सरकार की पहल का परिणाम सामने आने से उत्साहित है कि थार के रेगिस्तान में विलुप्त हो रहा राज्य पक्षी गोडावन पक्षी अब एक बार फिर से आने वाली पीढ़ी को दिखाई देगा लेकिन उसके लिए सरकारी प्रयासों के साथ आमजन का सहयोग भी आवश्यक है। कैमरा सहयोगी शिवसिंह के साथ राकेश भारद्वाज जी मीडिया जोधपुर
0
0
Report

नालंदा: बर्तन की दुकान से 1.5 किग्रा गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Nalanda, Bihar:नालंदा में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बर्तन की दुकान और उसके गोदाम में छापेमारी की है। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बाजार में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। वहीं गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दयानंद पांडे उर्फ गौकरण पांडे के रूप में हुई है। दरअसल, करायपरसुराय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बर्तन की दुकान और उसके गोदाम से गांजे की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर दुकान और गोदाम में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को करीब 1.5 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके से दयानंद पांडे उर्फ गौकरण पांडे को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

तिरहूत स्नातक सीट पर अभिषेक झा ने प्रशांत किशोर पर निशाना, वादों पर सवाल उठाए

Hajipur, Bihar:तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है...नामांकन से पहले जेडीयू प्रत्याशी अभिषेक झा ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है...शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने के प्रशांत किशोर के वादे पर अभिषेक झा ने सवाल खड़े किए...कहा- उनकी बातों पर भरोसा कौन करेगा...जब सत्ता में आएंगे, तब ना अपने वादे पूरे करेंगे.दरअसल, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के उम्मीदवार अभिषेक झा नामांकन से पहले हाजीपुर पहुंचे...जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.इसी दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर के चुनावी वादों पर तंज कसा...अभिषेक झा ने कहा कि चुनाव के समय लोग आते हैं और अपनी बातें कहते हैं...उनकी बात सुननी भी चाहिए...लेकिन वादे तभी पूरे होंगे, जब सत्ता में आएंगे.अभिषेक झा ने नीतीश कुमार सरकार के कामकाज को भी अपनी ताकत बताया...उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे पहले नियुक्ति पत्र बांटने का काम नीतीश कुमार ने किया.उनका दावा है कि सरकार ने रोजगार को लेकर जो लक्ष्य तय किया, उसे हासिल किया गया...शिक्षकों की नियुक्ति का जिक्र करते हुए अभिषेक झा ने कहा कि TRE-1 से लेकर TRE-3 तक बहाली हुई है...अब TRE-4 के जरिए भी नए शिक्षकों की नियुक्ति होनी है.उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस युवाओं के स्किल डेवलपमेंट और रोजगार पर है...केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर काम करेंगी...वहीं स्नातकों की पढ़ाई, विश्वविद्यालयों की व्यवस्था और शिक्षकों की समस्याओं को भी चुनावी मुद्दा बनाने की बात कही...यानी नामांकन से पहले ही तिरहुत की सियासत में बयानबाजी तेज है...और अभिषेक झा के निशाने पर सीधे प्रशांत किशोर हैं. बाईट : अभिषेक झा, जेडीयू उम्मीदवार, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
0
0
Report
Advertisement

सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव में प्रदीप सोनी की जीत, कांग्रेस ने धनबल का आरोप किया

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा — सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी की जीत के बाद कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस विधायक ने चुनाव परिणाम को स्वीकार करते हुए कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है, वह उन्हें स्वीकार है। विधायक ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि चुनाव में जनता का फैसला सर्वोपरि है। हालांकि, उन्होंने भाजपा की जीत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में धनबल का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी को फायदा मिला। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 मतों से हराकर जीत दर्ज की। प्रदीप सोनी को 5,663 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार को 4,703 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस विधायक ने कहा कि पार्टी जनता के बीच लगातार काम करती रहेगी और चुनाव परिणाम की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से निराश न होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लेकर लगातार मैदान में रहने की बात कही।
0
0
Report

कांग्रेस घोषणापत्र के लिए अल्मोड़ा में आम जनता और संगठनों से सुझाव

Almora, Uttarakhand:विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे। शिखर होटल के सभागार में उन्होंने आम लोगों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, गैरराजनीतिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर घोषणापत्र के लिए सुझाव लिए। बैठक में प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे भुवन कापड़ी के सामने रखे। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कर्मचारियों से जुड़े विषयों के साथ ही पहाड़ की स्थानीय समस्याओं को लेकर सुझाव दिए गए। कापड़ी ने प्रतिनिधियों की बात सुनी और सुझावों को घोषणापत्र में शामिल करने के लिए कमेटी के स्तर पर विचार करने की बात कही। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

य Yamunanagar के जैधर में इरफान हत्या: दोस्त राकेश कुमार गिरफ्तार, पैसे के विवाद कारण

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के गांव जैधर के खेतों में 30 सितंबर को मिले इरफान के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे कोई दुश्मन नहीं, बल्कि मृतक का करीबी दोस्त राकेश कुमार आरोपी निकला। दोनों के बीच लंबे समय से पैसों का लेनदेन चल रहा था और इसी को लेकर हुए विवाद के बाद इरफान की हत्या कर दी गई। मामला गांव जैधर के पास खेतों का है, जहां 30 सितंबर को इरफान का शव लावारिस हालत में मिला था। शव के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। सूचना के बाद छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस की शक की सुई मृतक के करीबी लोगों तक पहुंची। पुलिस ने दादूपुर सीएच की टीम की मदद से राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव कार्बन का रहने वाला है और मृतक इरफान का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। बहस बढ़ने पर राकेश ने इरफान पर हमला कर दिया। उसकी मौत के बाद शव को जैधर के पास खेतों में फेंक दिया गया। चुनाभट्टी, जगाधरी क्षेत्र में लावारिस हालत में शव मिला था। सिर पर चोट के निशान पाए गए। छछरौली थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल सामान व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बिना स्पष्ट कारण विद्यालय बंद होने का आरोप, बीईओ से जांच की मांग

Dipu RawatDipu RawatFollow16m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महाराजगंज। एम 0 जे0 नेशनल कॉलेज परतावल में 28 सितंबर 2026 से विद्यालय बंद रहने का आरोप लगाते हुए एक अभिभावक ने खंड शिक्षा अधिकारी परतावल को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत परतावल के नगरौली निवासी अजय शर्मा ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके दो बच्चे विद्यालय में यूकेजी और कक्षा तीन में पढ़ते हैं। आरोप है कि 28 सितंबर से विद्यालय लगातार बंद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक का कहना है कि मौसम खराब होने पर विद्यालय एक-दो दिन के बजाय कई दिनों तक बंद कर दिया जाता है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है। प्रार्थना पत्र में विद्यालय प्रशासन पर अभिभावकों से उचित व्यवहार नहीं करने और विद्यालय बंद रखने का स्पष्ट कारण नहीं बताए जाने का भी आरोप लगाया गया है। अभिभावक ने खंड शिक्षा अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, राजमती, विजय ,रेनू देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top