icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272301
AAAjmat AliFollow1 Feb 2025, 03:24 pm

बस्तीः पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ोत्तरी और स्थायीकरण को लेकर मुख्यमंत्री समेत नौ लोगों को भेजा चार सूत्री मांग पत्र

Kudraha, Uttar Pradesh:

शनिवार को क्षेत्र पंचायत कुदरहा पर पंचायत सहायक संघटन के ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में ब्लाक के ग्राम पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ोत्तरी और स्थायीकरण को लेकर पोस्ट रजिस्ट्री अभियान के तहत मुख्यमंत्री समेत नौ लोगों को चार सूत्री मांग पत्र भेजा। जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्द्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पंचायत सहायकों की सम्स्याओं को विधान सभा में उठाने का अनुरोध किया। मौके पर संदीप कुमार यादव, राजन पटेल, अलका सिंह, रेखा, रीमा, मीना, पूजा, करुणा, अनिल कुमार, पूजा मिश्रा, रूमा सिंह, ज्ञानमती, विवेक पाल, विजयदीप कुमार, उमेश चंद्र यादव, सुमन, ममता, खुशबू, उदय प्रताप पांडेय, मुकेश, दुर्गा प्रसाद, सीमा, विजय कुमार सहित तमाम पंचायत सहायक मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छतरपुर अस्पताल में 17 साल की छात्रा शिवानी यादव की मौत पर हंगामा

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिला अस्पताल मे बड़ा मलहरा की रहने वाली एक 17 साल की छात्रा शिवानी यादव की मौत के बाद छतरपुर में हंगामा हो गया। छात्रा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांति नगर कॉलोनी में किराए से रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि कल तबीयत खराब होने पर एक निजी महिला चिकित्सक डाँक्टर आभा खरे को दिखाया गया था। दवा खाने के बाद रात में उल्टी और सिर दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। झांसी में इलाज के बाद डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर किया, लेकिन रास्ते में आज सुबह करीब 9 बजे उसकी दुखद मौत हो गई। पिता ने दावा किया कि बेटी दवा खाने से पहले बिल्कुल सामान्य थी और उन्होंने टैबलेट भी सबूत के तौर पर रखी है। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश दी। मामले में सीएसपी ने बताया कि बड़ा मलहरा की बालिका की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत ली जा रही है। शव का पीएम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी। यदि किसी डॉक्टर की टेक्निकल लापरवाही पाई जाती है तो डॉक्टरों के पैनल से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कटरा चामुण्डा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, उपराष्ट्रपति के दौरे का असर

Muzaffarpur, Bihar:कटरा चामुण्डा मंदिर Muzaffarpur: 51 शक्तिपीठों में से एक, रामायण काल से जुड़ी मान्यताएं और चंड मुंड के विरुद्ध देवी के वध की कथा मौजूद है। यह पवित्र स्थान बागमती और लक्ष्मणा नदियों के संगम पर स्थित है और सनातन धर्म में बागमती महासरस्वती का रूप माना गया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ चंद्रशेखर भी यहाँ पूजा करने आ चुके हैं, साथ ही सांसद रहते हुए CP राधाकृष्णन ने 2010 में यहाँ पूजा की थी; 2025 में उपराष्ट्रपति बनने के बाद वे बिहार दौरे पर आए और कटरा आकर माँ चामुण्डा की पूजा की। मंदिर के सचिव सुरेश प्रसाद साह ने बताया कि रोजाना सैकड़ों लोग दूर-दूर से पूजा करने आते हैं, नवरात्रि में हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुँच रहे हैं। मुजफ्फरपुर के चामुण्डा स्थान कटरा से अधिक जानकारी दे रहे हैं संवाददाता मणितोष कुमार, बाइट - सुरेश प्रसाद साह, सचिव, माँ चामुण্ডा मंदिर न्यास समिति
0
0
Report

समस्तीपुर में दुर्गा पूजा-दशहरा के लिए शांतिपूर्ण फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर शहर में दुर्गा पूजा व दशहरा के पर्व शांतिपूर्ण, भयमुक्त और सौहार्दपूर्व माहौल में सम्पन्न कराने के लिए समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. चीनी मिल चौक से शुरू होकर शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, स्टेशन चौक, पुरानी दुर्गा स्थान होते हुए विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया गया और लोगों को संदेश दिया गया कि वे शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ पर्व मनाएं क्योंकि प्रशासन उनके साथ है. पत्रकारों से बातचीत में एसपी ने कहा कि लोग भय मुक्त होकर पर्व का आनंद लें; जगह-जगह फ्लैग मार्च इसलिए भी निकाले गए ताकि लोगों में विश्वास बढ़े. जिला मुख्यालय के अलावा अनुमंडल क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च किया गया. पूजा पंडालों में महिला सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं; शादी-वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी जो महिलाओं की लाइन में आम महिलाओं के रूप में रहेंगी ताकि असामाजिक गतिविधियों पर नजर रहे. उनके अनुसार किसी प्रकार की वैसी गतिविधि मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी है. पूजा समितियों के साथ बैठकों के बाद उन्हें भी अपने वालंटियर्स रखें ताकि जाम की समस्या न हो. भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कुछ रूटों में बदलाव किया गया है और चार चक्का वाहनों पर प्रतिबंध है. समस्तीपुर नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कुल 45 पूजा पंडाल हैं जहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती है. फ्लैग मार्च के दौरान SDM, SDPO और 500 से अधिक पुलिस जवान शामिल रहे, जिसमें महिला जवान भी बड़ी संख्या में थीं. स्पीकर ने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी और सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
0
0
Report
Advertisement

कोंडागांव के बयानार केंद्र में स्टाफ नर्सों की तैनाती, पुरानी स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव। जिले के बयानार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जी मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट का बड़ा असर सामने आया है। अस्पताल में डॉक्टर और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के बीच सफाईकर्मी से मरीजों को इंजेक्शन लगाने, ग्लूकोज चढ़ाने और दवाइयां देने जैसे काम कराए जाने का मामला उजागर होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ नर्सों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोंडागांव द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, स्टाफ नर्स कु. संध्या नेताम और कु. मोनिका बहिरवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंजोड़ा, विकासखंड फरसगांव से स्थानांतरित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बयानार, विकासखंड कोंडागांव में पदस्थ किया गया है। आदेश में दोनों कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थاپना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report

कोटा में पीएनजी कनेक्शन अभियान: 31 दिसंबर तक घर-घर गैस पहुंचाने का लक्ष्य

Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर। कोटा में घरों को पीएनजी सुविधा से जोड़ने का अभियान शुरू। आरएसजीएल ने 31 दिसंबर तक अभियान चलाने का लक्ष्य रखा। पीएनजीआरबी ड्राइव-3 के तहत विशेष अभियान शुरू। अधिक से अधिक घरों को पीएनजी कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य。 आरएसजीएल एमडी विनय पाटनी ने बताया, केंद्र और राज्य सरकार का डीपीएनजी कनेक्शन पर फोकस। एलपीजी कनेक्शन को डीपीएनजी में बदलने पर जोर。 एलपीजी फ्री जोन बनाने की दिशा में सरकार के प्रयास। नए पीएनजी कनेक्शन पर 500 रुपये के बराबर प्रोत्साहन。 कोटा में पीएनजी अपनाने वाले परिवारों को मिलेगा लाभ。 बहुमंजिला इमारतों, हॉस्टलों और गेस्ट हाउसों तक Reach होगी सुविधा। होटल, रेस्टोरेंट और औद्योगिक क्षेत्रों को भी जोड़ेंगे। कोटा के विभिन्न इलाकों में जागरूकता शिविर होंगे आयोजित। पीएनजी से सिलेंडर बुकिंग और बदलने की परेशानी होगी खत्म。 पीएनजी सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक ईंधन: विनय पाटनी。
0
0
Report
Advertisement

सोन नदी में डूबकर चार लोगों की मौत, तीर्थकौल गांव में मातम

Mumbai, Maharashtra:नवरात्रि की धूम के बीच भोजपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है जिसमें कई परिवार शोक की लहर में डूब गया है। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के समीप आज सोन नदी में स्नान करने गए चार लोगों की डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि चारों में से तीन बच्चों को नदी में डूबता देख करीब 25 वर्षीय एक युवक उन्हें बचाने के लिये पानी में कूद पड़ा। गहरे पानी में जाने के कारण 그는 युवक भी डूब गया और उसकी भी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद नदी से चारों शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतकों में 10 से 15 वर्ष की उम्र के तीन बच्चे और करीब 25 वर्षीय एक युवक शामिल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए संदेश प्रखंड के बीडीओ बिनेश कुमार और थानाध्यक्ष संजीव कुमार घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। सोन नदी में हुए इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिन घरों में कुछ देर पहले तक सामान्य माहौल था, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है। एक साथ चार लोगों की मौत से तीर्थकौल गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है.
0
0
Report

लखीसराय में शारदीय नवरात्र महासप्तमी पर शोभायात्रा की धूम

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के अवसर पर भव्य बेलभरनी शोभायात्रा निकाली गई। शहर के प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न पूजा समितियों की ओर से निकाले गए जुलूस में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। माता के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न पूजा समितियों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। वहीं, महाकाल मंडली ग्रुप सहित स्थानीय मंडलियों की अनोखी प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं ने भव्य जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में हाथी, घोड़े एवं रथ शामिल हुए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, षष्ठी की रात बिल्व निमंत्रण के बाद महासप्तमी को पवित्र बेल फल के साथ मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव की रौनक और बढ़ गई। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report

अजमेर कांग्रेस ने मदन राठौड़ के बयान पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन तेज किया

Ajmer, Rajasthan:अजमेर में शहर कांग्रेस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला फूंक कर नाराजगी का इजहार किया.. कलेक्ट्रेट के निकट ज्योतिबा फुले सर्किल पर एकत्र हुए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर आरोपों की बौछार लगा दी.. कांग्रेस का आरोप रहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने एक बयान में पड़ोसी दुश्मन मुल्क पाकिस्तान का साथ बेने की बात कही है जो कि पूरी तरह देश विरोधी है.. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से माफी मांगने की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है.. बाइट - राजकुमार जयपाल अध्यक्ष शहर कांग्रेस,अजमेर
0
0
Report
Advertisement

राम शिंदे-निलेश लंके की बैठक से बैंक चुनाव बिना विरोध संभव?

Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर अहिल्यानगर जिल्हा सहकारी बँक निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर सभापती राम शिंदे आणि खासदार निलेश लंके यांची बंद दाराआड चर्चा... बँक बिनविरोध करण्याच्या चर्चांना वेग; दोन्ही नेत्यांच्या भेटीला महत्त्व... खासदार निलेश लंके यांनी नुकतीच शरद पवार यांची घेतली होती भेट... माजी खासदार सुजय विखे पाटील यांनीही आपल्या पॅनलची बांधणी केली... राम शिंदे-निलेश लंके यांच्या भेटीनंतर बँकेची निवडणूक बिनविरोध होणार का? याकडे लक्ष... राम शिंदे, सभापती विधान परिषद बिनविरोध करण्यासाठी कोणाचा अडसरा आणि कोण अडचणीचे ठरते हे पाहणं महत्त्वं‍ एक दिलाने जी चर्चा व्हायची ती होताना दिसत नाही, प्रत्येक जण प्रचार करत आहे कोण कोण प्रचार करतोय हे माहिती आहे पाच तारखेनंतर राधाकृष्ण विखे पाटील चर्चा करणार होते मात्र अद्याप चर्चा झाली नाही कोणतीही चर्चा झाली नाही त्यामुळे समन्वय जाणवत नाही
0
0
Report

न Narayanpura Road गोलीकांड: टीपू करिया गिरफ्तार, 315 बोर देशी कट्टा बरामद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के 3 अक्टूबर की रात थाना कोतवाली के नारायणपुरा रोड पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना पर थाना कोतवाली में हत्या के प्रयास एवं आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। एसपी रजत सकलेचा द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए थे। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा इस मामले में पूर्व में आरोपी अन्नी उर्फ मेहताब खान निवासी रानी तलैया, छतरपुर को गिरफ्तार किया गया था और घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई थी। फरार मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा कर्नाटक के बेंगलुरु, महाराष्ट्र के पुणे एवं नागपुर सहित उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में तलाश की गई। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी टीपू करिया उर्फ अरशद खान निवासी सबनीगर मोहल्ला को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने नारायणपुरा रोड पर हुई फायरिंग की घटना के संबंध में सुपारी लेकर फायर करने की बात बताई है। मामले में अन्य आरोपी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है, आदतन अपराधी टीपू करिया हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध वसूली, अपहरण एवं मारपीट जैसे 22 से अधिक अपराधों में लिप्त है। आरोपी थाना कोतवाली के 2, थाना नौगांव के 1 एवं जिला जबलपुर के 1 सहित कुल 4 प्रकरणों में वांछित था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top