icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272163
AKAmit Kumar SinghFollow17 Jan 2025, 06:53 pm

बस्ती-दुर्घटना में एक दरोगा की मौत ,सिपाही घायल

Sari Kalp, Uttar Pradesh:

बस्ती/यूपी... तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डंफर से टकराई.... डंफर व कार की जोरदार टक्कर मे कार हुई क्षतिग्रस्त, एक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत... कार में सवार एक लोग गंभीर रूप से हुए घायल... ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल लोगों को भेजा गया सीएचसी हरैया जहाँ चल रहा है ईलाज... गंभीर रूप से घायल सिपाही पैकौलिया मे है तैनात, गोरखपुर चौरी चौरा के है निवासी... मृतक व्यक्ति पैकौलिया मे थे एस.आई.देवारिया जनपद के थे निवासी... सडक हादसे की सूचना पर पहुंची हरैया पुलिस ने शव को लिया कब्जे मे... घटना हरैया थाना क्षेत्र के रामकुमार विक्रम सिह काँलेज के सामने बभनान मार्ग की घटना

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जिला अस्पताल की इस गम्भीर लापरवाही का जिम्मवार कौन,वीडियो हुआ वायरल

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow4m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के डॉ. भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी से सामने आया एक वीडियो स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में सफाई कर्मचारी मरीज को इंजेक्शन लगाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने डॉक्टर के पर्चे पर मरीज को दो इंजेक्शन लगाए। वहीं, इसी दौरान इमरजेंसी में डॉक्टर और अन्य स्टाफ की मौजूदगी भी नजर आ रही है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ कर्मचारी चाय-बिस्किट का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद अब अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।वही जिम्मेदार अधिकारी मामले की सिर्फ जांच की बात कहते आ रहे नजर ।
0
0
Report

बिजली विभाग की क्या है लापरवाही जानने के लिए देखें ख़बर

Manoj KumarManoj KumarFollow6m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:चहनिया।ग्राम सभा कुरा में बिजली विभाग की लापरवाही से गांव के मुख्य मार्ग के बीचोंबीच बिजली का खंभा खड़ा कर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। मुख्य रास्ते पर ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच मार्ग पर बिजली विभाग द्वारा खम्भा लगाकर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है । जबकि गांव में आने जाने के लिए ये एक मात्र रास्ता है । विभागीय लोगो की लापरवाही से लोगो को आने जाने में कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है । अगर किसी के घर में डिलीवरी हो,कोई बीमार पड़ जाय तो एंबुलेंस भी अंदर नहीं आ सकती । उसको खटिया पर लादकर गांव के बाहर लाना होगा ।यदि किसी के घर शादी पड़ जाय तो रथ या बग्घी अन्दर नहीं जा सकती । दूल्हे को कंधे पर या फिर बाइक पर ले जाना होगा । गांव में अब तो हित को आने के लिए सोचना पड़ेगा । रात्रि में अंधेरे में लोगो को संभलकर चलना होगा नहीं तो चोटिल हो सकते है । बिजली विभाग के लोग मार्ग देखते हुए भी अंजान बनकर लगा दिए है । इनका तो कोरम पूरा हो गया है अब परेशानी गांव वालों को झेलनी पड़ेगी । ग्रामीणों ने नवागत जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसे मार्ग से हटाकर अन्यत्र जगह पर लगाने की मांग किया है ।
0
0
Report

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने 85 परिवारों को जोड़ने वाली टीम को किया सम्मानित

Guru Bachan SinghGuru Bachan SinghFollow30m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:​भोजीपुरा। महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और जागरूकता अभियान के तहत भोजीपुरा थाना परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला परामर्श केंद्र, सामाजिक संस्थाओं और स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों के चलते महिलाएं स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ​भोजीपुरा के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति और महिला परामर्श केंद्र की गतिविधियों का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि परामर्श केंद्र में आए 85 मामलों में आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से परिवारों को पुनः जोड़ने में सफलता मिली, जबकि 10 प्रकरणों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई। ​समारोह में उत्कृष्ट योगदान के लिए परामर्श केंद्र और पुलिस टीम के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में परामर्श केंद्र सदस्य राजकुमार गुप्ता, पीएलवी ज्वाला देव अग्रवाल, साकार संस्था की ममता देवी, परामर्श केंद्र आंवला से योगेश माहेश्वरी, प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, अपराध निरीक्षक राजवली सिंह यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल इरशाद हुसैन तथा महिला कांस्टेबल प्रथमा, रुक्मिणी, पूजा, सलोनी प्रियंका, पूर्णिमा, सलोनी काकरान, शालिया और आशा कार्यकर्ता रामश्री गंगवार शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट में मनाया गया संविधान दिवस

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow38m ago
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।आज गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी और डॉ भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण कर नमन किया, साथियों के साथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक संकल्प पाठ किया तथा संविधान के मूल्यों की रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुमित श्रीवास्तव, एडीओ, वीडीओ अरुणिमा वर्मा एवं अन्य कर्मचारीगण के साथ महेंद्र कुमार वर्मा पूर्व एस पी सम्मिलित हुए। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी और संविधान सभा के सदस्य रहे सरदार पटेल जी ने मिलकर एक ऐसा भारत गढ़ा, जहाँ हर नागरिक को बराबरी, न्याय, स्वतंत्रता और सम्मान का अधिकार मिले। गाँव, गरीब, किसान, महिला और हर वंचित वर्ग की सबसे बड़ी ताकत यही संविधान है। आइए, हम सब संविधान के मूल्यों को अपने आचरण में उतारें और उनकी रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहें।
0
0
Report

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी मुठभेड़ में 6 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow44m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में उसके पैर में गोली लगी। वॉइस ओवर: इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में करीब चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, बच्ची शादी समारोह से खाना खाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान विजय यादव नाम के युवक ने चॉकलेट खिलाने का लालच देकर उसे पास के आलू के खेत में ले जाकर गलत कृत्य करने का प्रयास किया। परिजनों की सूचना पर इकदिल थाने में आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान सैयद बाबा देवस्थान के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकदिल के कायस्थान मोहल्ला निवासी करीब 28 वर्षीय विजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

दो पत्नियों के बीच फंसा राम लखन का शव, मौत के बाद उठा विवाद; परिवार पर स्लो पॉइजन देकर हत्या का शक

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow1h ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। खोड़ा के नवनीत विहार के रहने वाले 35 वर्षीय राम लखन की लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में हुई मौत के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। राम लखन की मौत के बाद उसकी दो पत्नियां आमने-सामने आ गई हैं। दोनों पत्नियों ने राम लखन के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी मौत को संदिग्ध बताया है। उनका आरोप है कि परिवार ने समय रहते उसका उचित इलाज नहीं कराया और उन्हें शक है कि राम लखन को स्लो पॉइजन देकर उसकी हत्या की गई है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, राम लखन मूल रूप से खोड़ा नवनीत विहार क्षेत्र का रहने वाला था। वह पिछले करीब डेढ़ से दो महीने से अपनी मां और बहनों के साथ दिल्ली में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार था और इसी बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार के लोग शव को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। इसके बाद उसकी पत्नी कोमल को सूचना देकर बुलाया गया और शव उसे सौंप दिया गया। राम लखन की मां, बहन, बहनोई और अन्य परिजन वहां से चले गए। मामले में विवाद की मुख्य वजह राम लखन की दो शादियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि उसकी पहली शादी वर्ष 2007 में कल्याण पूर उत्तर प्रदेश की रहने वाली नीलम से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि बाद में राम लखन ने वर्ष 2021 में फर्रुखाबाद निवासी 24 वर्षीय कोमल से दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी की जानकारी दोनों पत्नी और उनके परिजनों को नहीं दी गई थी। कोमल से भी राम लखन के दो बच्चे हैं। राम लखन की मौत के बाद दोनों पत्नियां खोड़ा में उसके शव के साथ मौजूद हैं। दोनों का कहना है कि राम लखन के परिवार के लोग मौके पर आएं और उन्हें उसकी मौत की पूरी जानकारी दें। दोनों पत्नियों ने परिवार पर इलाज में लापरवाही बरतने और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का आरोप लगाया है। दोनों पत्नियों ने रखीं ये मांगें दोनों पत्नियों की मांग है कि राम लखन के परिवार के लोगों को मौके पर बुलाया जाए और उसकी मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि दोनों के दो-दो बच्चे हैं, इसलिए बच्चों के भविष्य और भरण-पोषण की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही राम लखन की संपत्ति में दोनों परिवारों के बच्चों को उनका कानूनी हक दिलाया जाए। इसके अलावा दूसरी शादी कराए जाने और पहली शादी की जानकारी छिपाने के मामले में परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। दोनों पत्नियों ने राम लखन की संदिग्ध मौत को लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग उठाई है। उनका आरोप है कि परिवार के लोगों ने मिलकर उसका उचित इलाज नहीं कराया और उन्हें स्लो पॉइजन देकर हत्या किए जाने का शक है। फिलहाल राम लखन की मौत के बाद दो पत्नियों और चार बच्चों के भविष्य को लेकर विवाद गहरा गया है। अब मामले में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ीं दोनों पत्नियां दोनों पत्नियों और उनके परिजनों का कहना है कि जब तक प्रशासन राम लखन के पूरे परिवार को मौके पर नहीं बुलाता, बच्चों के भरण-पोषण और संपत्ति में उनके अधिकार की जिम्मेदारी तय नहीं करता तथा परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई नहीं करता, तब तक राम लखन का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
0
0
Report

गाजियाबाद एसीपी नंदग्राम इमरान अहमद ने पहले दिन ही लगाई पाठशाला

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow1h ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। नंदग्राम सर्किल के नव नियुक्त एसीपी इमरान अहमद ने पदभार ग्रहण करते ही पहला दिन छात्राओं की सुरक्षा को समर्पित कर दिया। उन्होंने ‘पुलिस दोस्त’ कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्राओं के लिए विशेष पाठशाला आयोजित की, जिसमें साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। एसीपी इमरान अहमद हाल ही में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में नंदग्राम सर्किल की जिम्मेदारी संभालने आए हैं। पदभार ग्रहण के पहले दिन ही उन्होंने स्कूली छात्राओं से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि साइबर क्राइम कैसे होते हैं, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरे क्या हैं, ऑनलाइन उत्पीड़न, फर्जी प्रोफाइल और डिजिटल ठगी से कैसे बचा जा सकता है। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। छात्राओं को समझाया गया कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत 112, 1090 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी बताया गया, ताकि वे किसी भी स्थिति में स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहारा ले सकें। एसीपी इमरान अहमद ने छात्राओं से कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि उनकी दोस्त भी है। ‘पुलिस दोस्त’ कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें जागरूक बनाना है। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि नंदग्राम क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। गौरतलब है कि एसीपी इमरान अहमद इससे पहले आगरा में भी मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की मदद और सुरक्षा संबंधी कई मानवीय कार्यों के लिए चर्चा में रहे हैं। नंदग्राम में पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जो पहल की है, उससे स्पष्ट है कि क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उनका विशेष फोकस रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद पहुंचे मेरठ मंडलायुक्त भानु गोस्वामी, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति जानी

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow1h ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय है। गुरुवार को मेरठ मंडल के आयुक्त भानु गोस्वामी गाजियाबाद पहुंचे। यहां उद्यमी विकास संघ के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी दी। मंडलायुक्त ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने अभियान के तहत पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।
0
0
Report

मुरादाबाद के पीतल कारोबारियों ने की एक जिला एक उत्पाद योजना की सराहना

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow1h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के पीतल कारोबारियों ने की एक जिला एक उत्पाद योजना की सराहना, कारोबारी श्रुति जी ने सरकार की पहल को बताया सराहनीय उत्तर प्रदेश सरकार की एक जिला एक उत्पाद यानी ओडीओपी योजना मुरादाबाद के पीतल उद्योग को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत पीतल से जुड़े कारोबारियों को अपने उत्पादों को आगे बढ़ाने और मुरादाबाद की पहचान देश-विदेश तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। मंडी चौक स्थित पीतल की दुकान चलाने वाली कारोबारी श्रुति जी ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की है। मुरादाबाद को पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां बनने वाले पीतल के उत्पाद देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। मंडी चौक में पीतल का कारोबार करने वाली श्रुति जी का कहना है कि सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना एक अच्छी पहल है। इससे पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय कारोबारियों को अपने उत्पादों की पहचान बनाने का मौका मिलता है। उन्होंने सरकार की इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि पीतल उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं।
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में जमीनी विवाद में फायरिंग और मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Mohammad RajaMohammad RajaFollow1h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ हाथरस -कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फावड़ा, कुल्हाड़ी, डंडा और पत्थरों के टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को गांव जिमिसपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि एक पक्ष की ओर से गाली-गलौज करते हुए डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट की गई तथा फायरिंग भी की गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश पुत्र नेत्रपाल, विवेक पुत्र कमलेश और अभिषेक पुत्र रमेश चंद्र निवासीगण गांव जिमिसपुर, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक फावड़ा, कुल्हाड़ी, डंडा और पत्थरों के टुकड़े बरामद किए हैं।इस संबंध में थाना सिकंदराराऊ पर मुकदमा अपराध संख्या 842/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 190, 191(2), 191(3), 352, 115(2), 109(1), 125, 351(3) तथा 7 सीएल एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह सहित थाना सिकंदराराऊ की पुलिस टीम शामिल रही।
0
0
Report
Advertisement

मगरवारा चौकी के बाहर बना अखाड़ा, खुलेआम हुई मारपीट

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1h ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र की मगरवारा पुलिस चौकी के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। चौकी के बाहर ही कुछ लोग आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोगों के हाथों में ईंट-पत्थर भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पुलिस चौकी के बाहर ही लोग कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए मारपीट करने लगें, तो आम जनता खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगी? क्या अब लोगों को उन्नाव में डर के साये में जीना पड़ेगा? सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी? क्या कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई होगी या फिर किसी राजनीतिक दबाव में मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा? अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
0
Report

संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन दिलाई संविधान की शपथ

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1h ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति निष्ठा रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top