Back
Basti272163blurImage

Basti - नवागत जिलाध्यक्ष विवेकानंद का हुआ नगर में स्वागत

Amit Kumar Singh
Mar 31, 2025 14:27:07
Sari Kalp, Uttar Pradesh

भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का आज आदर्श नगर पंचायत दुर्गा मंदिर पर भव्य स्वागत हुआ। श्री मिश्र के नगर पहुंचते ही उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों के साथ फूल मालाओं से लाद दिया। जिला अध्यक्ष ने दुर्गा मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। इसके बाद श्री मिश्र नगर तिराहा स्थित अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह के मूर्ति स्थल पहुंच माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने स्वागत समारोह से अविभूत भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह ऊर्जा आगामी सभी चुनावों में विजय की ध्वज वाहक बनेगी। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकताओं के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|