272301
Basti: कुदरहा स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही, मरीजों को करना पड़ा इंतजार
Shankarpur Purwa, Uttar Pradesh:होली पर्व को लेकर सभी विभाग सतर्क हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में मरीजों और तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह 11 बजे तक न डॉक्टर पहुंचे और न ही लैब का ताला खुला। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर अक्सर समय पर नहीं आते जिससे मरीजों को इलाज में दिक्कत होती है। इस तरह की लापरवाही से सरकारी अस्पतालों पर लोगों का भरोसा कम हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
S1500: आकाशीय पवन टरबाइन का सफल परीक्षण, एक मेगावॉट बिजली उत्पादन संभव
Noida, Uttar Pradesh:the successful test flight of the S1500, an airborne wind turbine capable of generating one megawatt of power by harnessing high-altitude winds, which are stronger and more consistent than those at ground level0
0
Report
बालेसर के पास आगोलाई में बड़ा सड़क हादसा, दो घायल
Noida, Uttar Pradesh:बालेसर कस्बे के समीप आगोलाई के पास दुग्गर, सुरानी सड़क पर हादसा, हादसे में एक बोलेरों गाड़ी ने अनियंत्रण होकर खाई पलटी, पलटी खाने से दो व्यक्ति हुए घायल, घायलों को लाया गया आगोलाई पीएचसी, राह चलते राहगीरों ने दिखाई तत्परता, गाड़ी को किया साईड में, मौके पर भारी भीड़ जमा।0
0
Report
जयपुर के मुहाना में टैंट गोदाम में भीषण आग, दमकलों का तांडव
Dudu, Rajasthan:जयपुर- मुहाना में टैंट गोदाम में लगी भीषण आग, अचानक आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी, रिंग रोड के पास मुहाना थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ओर फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर, करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों पहुंची मौके पर, आग बुझाने के भरकस प्रयास जारी, टैंट गोदाम के करीब 100 मीटर की दूरी पर है पेट्रोल पम्प, फिलहाल आग लगने के कारणों का नहीं हो सका खुलासा0
0
Report
Advertisement
मुहाना (जयपुर) के टैंट गोदाम में भीषण आग, दमकलों की भारी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:मुहाना (जयपुर) के टैंट गोदाम में लगी भीषण आग, अचानक आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी, रिंग रोड के पास मुहाना थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ओर फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर, करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियाँ पहुंची मौके पर, आग बुझाने के भरकस प्रयास जारी, टैंट गोदाम के करीब 100 मीटर की दूरी पर है पेट्रोल पम्प, फिलहाल आग लगने के कारणों का नहीं हो सका खुलासा0
0
Report
ओम बिरला दीपावली पर अपने क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद, बाजारों में राम-राम
Noida, Uttar Pradesh:दीपावली पर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बाजारों में लोगों से मिलकर कर रहे राम-राम, बांट रहे त्योहार की खुशियां दीपावली के पावन पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी ओम बिरला बाजारों और विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। यहां वे व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की राम-राम कर रहे हैं और त्योहार की खुशियों में शामिल हो रहे हैं。 लोकसभा अध्यक्ष को अपने बीच पाकर लोगों में भी खास उत्साह नजर आ रहा है। लोग उनसे गर्मजोशी से मिल रहे हैं और अपने सांसद को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। खास बात यह है कि देश के सर्वोच्च विधायी सदन के अध्यक्ष होने के बावजूद ओम बिरला दीपावली पर अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद और आत्मीय मुलाकात की परंपरा निभा रहे हैं。0
0
Report
बेंगलुरु से 2200 किमी का ऑटो सफर, चार दोस्तों की मोतिहारी पहुंची कहानी
Motihari, Bihar:छठी मईया की आस्था में 2200 किलोमीटर का सफर, बेंगलुरु से ऑटो चलाकर मोतिहारी पहुंचे चार दोस्त छठ महापर्व बिहार की मिट्टी और लोक आस्था से जुड़ा एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर बिहारी को पूरे साल रहता है. यह पर्व सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनों से मिलने और अपनी मातृभूमि से जुड़ने का महापर्व है. इसी अटूट श्रद्धा की एक अनोखी मिसाल बेंगलुरु में रहने वाले चार युवकों ने पेश की है, जिन्होंने घर पहुंचने की तड़प में साधन की कमी को आड़े नहीं आने दिया। टिकट न मिलने पर लिया फैसला त्योहारों के इस सीजन में बेंगलुरु से बिहार आने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना पूरी तरह नामुमकिन हो चुका था. दूसरी ओर, ऐन वक्त पर फ्लाइट का किराया इतना बढ़ गया कि वह आम युवाओं के बजट से कोसों बाहर है और ऑटो चालक तो सोच भी नहीं सकता । जब घर लौटने के सारे पारंपरिक रास्ते बंद नजर आने लगे, तो इन चारों दोस्तों ने तीन पहियों वाले एक साधारण ऑटो रिक्शा से ही सफर करने का ऐतिहासिक फैसला लिया। मोतिहारी के अरेराज में अपने घर पर अपने परिवार के बीच पहुंचकर युवक जहां खुश है वही उसकी मां भी युवक से ज्यादा खुश दिखाई दे रही है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा के मल्लीचक में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन; ग्रामीण सुविधाओं में सुधार
Pariaunna, Bihar:नालंदा के हवनपुरा पंचायत के मल्लीचक गाँव में नालंदा के जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने तीन करोड़ एक लाख छप्पन हजार रुपये लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। मौके पर जेडीयू नेता राजू यादव और मुखिया इंदु देवी राजन मुखिया समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूरे बिहार में सबसे अधिक लगाव रहा है। उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। पंचायत सरकार भवन बनने से ग्रामीणों को अब पंचायत स्तर पर ही सरकारी सुविधाएं मिलेंगी और छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।0
0
Report
यमुना घाट पर पुतला विसर्जन के बावजूद सफाई पर सवाल, विपक्ष ने उठाए तीखे आरोप
New Delhi, Delhi:यमुना घाट पर सांसद मनोज तिवारी का पुतला विसर्जन, AAP विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार ने यमुना की सफाई पर सवाल उठाए. दिल्ली में कलिंदी कुंज दक्षिण जिला के यमुना घाट के पास घटना हुई. खबर के अनुसार भाजपा सांसद मनोज तिवारी का पुतला आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार द्वारा विसर्जित किया गया. इस दौरान विधायकों ने यमुना नदी में फैली गंदगी और प्रदूषण को लेकर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जबकि नदी की वास्तविक स्थिति को छिपाने के लिए पानी में सफेद रंग के डिब्बों के माध्यम से किसी सफेद रंग के केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे गंदगी दिखाई न दे. विधायकों ने यमुना की सफाई के दावों पर सवाल खड़े करते हुए नदी की वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाने की मांग की. अब बड़ा सवाल यह है कि यमुना की सफाई के दावे कितने सच्चे हैं और नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं?0
0
Report
दिल्ली में अवैध नशीली दवाओं के अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली में नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच की NDR टीम ने एक अंतरराज्यीय अवैध फार्मास्यूटिकल ड्रग सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 14 किलो 226 ग्राम प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। बरामद दवाओं में अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल शामिल हैं, जिनकी कुल संख्या 21 हजार 180 टैबलेट और कैप्सूल बताई गई है। DCP क्राइम ब्रांच ने जानकारी देते हुऐ बताया NDR टीम, आर.के. पुरम द्वारा की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार तकनीकी सर्विलांस, गुप्त सूचनाओं और खुफिया इनपुट के आधार पर अवैध दवाओं की खरीद, बिक्री, भंडारण और सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर नजर रख रही थी 31 अक्टूबर 2026 को हुई, जब क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली के निगम बोध घाट के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को मोटरसाइकिल पर दो गत्ते के कार्टन ले जाते हुए रोका। इनकी पहचान मुनेश कुमार गुप्ता, उम्र 44 वर्ष और अखिलेश मिश्रा, उम्र 46 वर्ष के रूप में हुई। जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 734 स्ट्रिप में रखी गई कुल 16 हजार 380 अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल की टैबलेट और कैپ्सूल बरामद हुए। उनका कुल वजन करीब 10 किलो 626 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने इस दौरान दवाओं की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ और उनके खुलासों के आधार पर पुलिस की टीम ने मादीपुर इलाके में छापेमारी कर वीरेंद्र कुमार उर्फ हीरो को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र इस नेटवर्क में दवाओं का प्रमुख सप्लायर था। उसकी गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उसके कब्जे से 180 स्ट्रिप में रखे गए 4 हजार 320 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए, जिनका वजन करीब 3 किलो 240 ग्राम था। इन दवाओं को सुजुकी एक्सेस स्कूटी के जरिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दवाओं के साथ स्कूटी को भी जब्त कर लिया। इसके बाद जांच के दौरान पुलिस को इस नेटवर्क की सप्लाई चेन में एक और महत्वपूर्ण कड़ी के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने राजेश्वर पांडे उर्फ गोपाल को गिरफ्तार किया, जो मादीपुर गांव में दवाइयों की दुकान चलाता था। क्राइम ब्रांच और दिल्ली सरकार के ड्रग्स कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने उसकी दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान वहां से ट्रामाडोल के 20 स्ट्रिप में रखे 480 कैप्सूल बरामद किए गए, जिनका वजन करीब 360 ग्राम था। इसके अलावा ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने दुकान से 31 अलग-अलग श्रेणियों की दवाइयों का बड़ा स्टॉक भी जब्त किया। इसमें टैबलेट, कैप्सूल, सिरप और सस्पेंशन जैसी दवाएं शामिल थीं। जांच के दौरान दुकानदार इन दवाओं की खरीद और वैध कब्जे से संबंधित लाइसेंस और खरीद बिल पेश नहीं कर सका। इसके बाद ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने Drugs and Cosmetics Act, 1940 के तहत भी कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 934 स्ट्रिप में रखी 21 हजार 180 टैबलेट और कैप्सूल बरामद किए गए हैं, जिनका कुल वजन लगभग 14 किलो 226 ग्राम है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई और परिवहन में किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, मुनेश कुमार गुप्ता और अखिलेश मिश्रा पिछले करीब दो वर्षों से कथित तौर पर आपसी मिलीभगत से बिना वैध अनुमति के अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल जैसी नियंत्रित दवाओं की खरीद और सप्लाई कर रहे थे। दोनों स्थानीय क्लीनिकों और डॉक्टरों को दवाइयां सप्लाई करने का काम करते थे। वहीं वीरेंद्र कुमार उर्फ हीरो कई वर्षों से कथित तौर पर बिना अनुमति के नियंत्रित दवाओं की सप्लाई में शामिल था। पूछताछ के दौरान उसने दिल्ली में मुनेश कुमार गुप्ता और अन्य लोगों को बड़ी खेप सप्लाई करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र पहले भी हरियाणा के तरावड़ी थाने में NDPS एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में शामिल रहा है। वहीं चौथे आरोपी राजेश्वर पांडे उर्फ गोपाल पर आरोप है कि वह मादीपुर में दवाइयों की दुकान चलाने की आड़ में बिना वैध ड्रग लाइसेंस और खरीद के बिलों के नियंत्रित दवाओं की सप्लाई कर रहा था। फिलहाल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों को खंगालने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन दवाओं की खरीद कहां से की जाती थी, इन्हें किन-किन राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था और इस नेटवर्क में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं जांच आगे की जारी है0
0
Report
Advertisement
दिवाली पर आर्मी इंस्टीट्यूट के स्टाफ क्वार्टर में छह फ्लैट चोरी, जांच जारी
Greater Noida, Uttar Pradesh:आर्मी इंस्टीट्यूट के स्टाफ क्वार्टर में आधा दर्जन फ्लैटों में चोरी ,दिवाली की छुट्टियों में परिवारों के घर जाने का चोरों ने उठाया फायदा दिवाली की रात चोरों ने ग्रेटर नोएडा स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी) के स्टाफ क्वार्टर को निशाना बनाया। चोरों ने एक साथ करीब आधा दर्जन फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दिवाली की छुट्टियों के चलते इन फ्लैटों में रहने वाले सभी परिवार अपने-अपने गृह जनपद गए हुए थे। ऐसे में क्वार्टर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। मामले में थाना बीटा-2 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, स्टाफ क्वार्टर में चोरी की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वारदात के शीघ्र खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।0
0
Report
जींद में पराली जलाने पर FIR: 10 किसानों पर मुकदमा, जुर्माना 65 हजार
Jhanj Kalan, Haryana:लोकेशन... जींद जींद जिले मे पराली जलाने को लेकर 10 किसानों पर FIR दर्ज जींद जिले मे 75 प्रतिशत धान कटाई का काम पूरा हो चूका है किसानों को समय पर बैलर, सुपर सिडर मशीन उपलब्ध करवाई जा रही है जींद जिले मे अभी तक 19 जगह पर पराली के अंदर आगजनी कि घटना सामने आ चुकी है 10 किसानों पर FIR दर्ज हो चुकी है सभी को रेड इंट्री मे डाल दिया है सरकारी दुकानों से खाद बीज भी नहीं ले पायेगा 1 साल तक किसान सरकारी रेटो पर अपनी फ़सल को नहीं भेज पायेगा पराली मे आग लगाने पर 65 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है पिछले साल अभी तक 85 जगहों पर पराली जलाने कि घटना सामने आई है समय समय पर किसानों को जागरूकता केम्प के माध्यम से पराली न जलाने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है0
0
Report
दिल्ली में प्रदूषण पर आरोप-प्रत्यारोप तेज, विपक्ष ने सरकारों पर निशाना साधा
New Delhi, Delhi:दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर अब राजनीति में खूब हो रही है आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है एक तरफ जहां दिल्ली सरकार में मंत्री लगातार पंजाब सरकार को वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे है वही आम आदमी पार्टी दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को लेकर दिल्ली में बीजेपी सरकार पर आरोप लगा रही है दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग में दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला है नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला अंकुश नारंग नेता प्रतिपक्ष आप0
0
Report
Advertisement
जींद में दिवाली हुड़दंग: पटाखा-डिब्बे के साथ बाइक सवार पर पुलिस ने कार्रवाई
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में हुड़दंगबाज बाइक सवारों पर पुलिस का शिकंजा सिर पर पटाखों का डिब्बा, सड़क पर बाइक दौड़ाकर मचाया हुड़दंग! वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, बाइक इम्पाउंड और 15 हजार का चालान जींद की सड़कों पर पटाखे बजाकर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, पुलिस ने मोटरसाइकिल की इम्पाउंड, 15 हजार रुपये का जुर्माना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही खुली हुड़दंगबाजों की पोल, जींद पुलिस ने लिया एक्शन, मोटरसाइकिल जब्त दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मोटरसाइकिल सवार युवक सिर पर पटाखों का डिब्बा रखकर सड़क पर पटाखे बजाते हुए हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं। सड़क पर इस तरह की हरकत न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है। किसी राहगीर ने इनकी हरकत का वीडियो बना लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद जींद यातायात पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित मोटरसाइकिल को इम्पाउंड कर दिया और 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यातायात इंचार्ज ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि सड़क पर हुड़दंग करने और नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हुड़दंगबाजी का शौक रखने वाले सावधान रहें, क्योंकि अब जींद पुलिस की नजर ऐसे बाइक चालकों पर है。0
0
Report
एटा में SSP के निर्देश पर पुलिस ने फायरिंग-हमले के 16 आरोपियों को गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा में SSP डॉ. इलामारन G के निर्देश पर पुलिस का बड़ा एक्शन, थाना मलावन पुलिस ने दो पक्षों के बीच हुए फायरिंग, पथराव और जानलेवा हमले के मामले में दोनों पक्षों के 16 आरोपी गिरफ्तार किये गए, पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, 8 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया, घटनास्थल से 315 बोर के 5 खोखा कारतूस भी बरामद, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी, पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की, थाना मलावन क्षेत्र के नूरपुर गांव का मामला.0
0
Report
श्रावस्ती के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, अस्पताल सील
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद हंगामा और पुलिस शिकायतें दर्ज हो गईं। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता और एक जीएनएम के माध्यम से प्रसव पीड़िता को लखनऊ अस्पताल लाया गया था, जहां बिना डिग्री और प्रशिक्षण के व्यक्ति ने प्रसव पीड़िता को अटेंड किया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में लखनऊ अस्पताल को सील कर दिया गया। इससे पहले भी लखनऊ अस्पताल को एक अन्य मामले में सील किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
