272002
Basti - मुस्लिम युवक सद्दाम बना शिव शंकर ,शुद्धिकरण कर सनातन धर्म में हुआ शामिल
Basti, Uttar Pradesh:अपने प्यार के खातिर मुस्लिम युवक सद्दाम ने सनातन धर्म अपना लिया अपना नाम बदल कर सद्दाम से शिव शंकर बन गया,अपनी प्रेमिका अनु सोनी से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी कर ली. वहीं जब इस बात की जानकारी हिन्दू संगठनों को हुई तो उन्होंने सद्दाम से शिव शंकर बने युवक का स्वागत किया, गंगा जल से नहला कर शुद्धिकरण कर सनातन धर्म में शामिल कराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में प्रेम विवाह का वीडियो वायरल, परिजनों पर धमकी का आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवती ने प्रेम विवाह कर वीडियो किया वायरल, युवती हिना ने मोहल्ले के ही रहने वाले जीत से किया प्रेम विवाह, प्रेमी जोड़े ने प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी, प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्जी से एक-दूजे को माला पहनाकर लिए साथ फेरे, युवती ने वीडियो वायरल कर बिना किसी के दबाव में अपनी मर्जी से शादी का किया दावा, युवती ने वीडियो में परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, अपने भाई पर दोनों को जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, युवती ने कहा किसी भी अनहोनी के माता-पिता और भाई होंगे जिम्मेदार, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर के एक ही समाज के हैं दोनों निवासी。0
0
Report
लखीसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया, यात्रियों ने ट्रैक पार किया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले के बड़हिया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन पर एक ट्रेन के रुकने के बाद बड़ी संख्या में यात्री उतरकर रेलवे ट्रैक पार करते हुए स्टेशन से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से तेज गति से दूसरी ट्रेन के आने से स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। अचानक ट्रेन को सामने देख यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई यात्रियों ने दौड़कर किसी तरह ट्रैक पार किया, जबकि कई लोग दोनों ट्रेनों के बीच खड़े होकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए। घटना के दौरान स्टेशन पर दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने کی सूचना नहीं है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों द्वारा ट्रैक पार करने की खतरनाक प्रवृत्ति और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
उत्तरकाशी में SIIR के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण तेज चल रहा है
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जनपद में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति पर उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। दूसरे चरण में जारी नोटिसों पर नागरिकों से प्राप्त दावों, आपत्तियों और नियमानुसार सुनवाई करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। जनपद की तीनों विधानसभाओं के कुल 558 मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं निर्वाचन कार्मिक मुस्तैदी से कार्य कर रहे है अब तक कुल 63717 नोटिसों के sापेक्ष 54933 मतदाताओं को नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। जिनमें से पुरोला विधानसभा में 22426 नोटिसों के सापेक्ष वितरित किए गए 16969 नोटिसों में से 1732 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। यमुनोत्री विधानसभा में 19641 नोटिसों के sापेक्ष वितरित किए गए 18041 नोटिसों में से 1091 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। गंगोत्री विधानसभा में 21650 नोटिसों के sापेक्ष वितरित किए गए 19923 नोटिसों में से 477 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है।0
0
Report
Advertisement
राजभर का आरोप: यादव गैंग ने दो बच्चियों की हत्या कर दी—क्या है सच्चाई?
Noida, Uttar Pradesh:Om Prakash Rajbhar सुनिए श्रीमान अखिलेश यादव जी, ऐसा लगता है कि आप भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हो ही नहीं सकते, क्योंकि उस वंश का नाश तो गांधारी के श्राप से पहले ही हो चुका है। आप लोग कृष्ण नहीं कंसवंशी हैं! जब से आपकी पार्टी लोकसभा की 37 सीटें जीती है, आपके राक्षस मानो पागल हो चुके हैं। आप जो पीडीए के नाम पर रोज नई-नई नौटंकी और ढोंग रच रहे हैं न, उसकी नुमाइश आपके हत्यारे अहिर गुंडे सरेआम कर रहे हैं। गाजीपुर की मेरी दो मासूम बच्चियों की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो सामंती यादवों के खेत में घास काटने चली गईं थीं। बिटिया आंचल राजभर सिर्फ 13 साल की थी, जिसको आपके यादवों ने बेरहमी से मार डाला। दूसरी बेटी चांदनी राजभर की उम्र तो बस 12 साल है, उसे भी आपके राक्षसों ने इतना पीटा कि वो बेचारी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। आपके लोग इतने बेरहम हैं कि एक अति पिछड़े समाज के युवक को अमेठी में बस इसलिए मौत के घाट उतार दिये कि उसने यादव समाज की युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। प्रेम विवाह करना पाप है क्या? अति पिछड़े कश्यप समाज के युवक की मौत और उसकी गर्भवती यादव विधवा को लेकर आपकी जुबान से एक शब्द भी नहीं निकला! वो बेचारा तो पत्नी के साथ सुखी जीवन जी रहा था। ये भी नहीं देखा गया आप लोगों को। आपके कंसवंशी अहिर गुंडों ने उसे पहले बन्धक बनाया, तिल-तिल तड़पाया, उसके गुप्तांग काटे, आंखें नोंच ली और फिर चाकू से गर्दन हलाल कर दिया। उफ़्फ़! 'सर तन से जुदा' वालों के साथ रहते-रहते आप कंस के वंशजों की बुद्धि और भी वहशी हो चुकी है। और हां... कंसवंशी डीएनए वाले अहिरों कान खोलकर सुन लो, तुम्हारी दुश्मनी ओम प्रकाश राजभर से है न! 20 गौतमपल्ली, लखनऊ में रहता हूं, तुम्हारे कंस वाले खून में दम है तो जो बिगाड़ना है बिगाड़ लेना। निर्भयी होकर मासूमों को मार के बीर-बलवान बनते हो? जिस दिन राजभर, निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, मांझी, कश्यप, कहार, प्रजापति, कुम्हार, पाल, गड़रिया, नोनिया, तेली, लोहार, नाई, बंजारा, चौहान, माली, दर्जी, धीमर, धोबी, गोंड, वाल्मीकि, डोम, अरक, अर्कवंशी, बारी, वियार, तमेरा, शाक्य, सैनी, अहिरवार, कोइरी, फकीर, लोनिया, बाथम, तुरहा, गोडिया, मछुआ, बहेलिया, खटीक, पासी, मुसहर, नट, बांसफोर, विश्वकर्मा, चौरसिया समाज ने तुम्हारे खिलाफ मोर्चा खोल दिया न, तुम लोगों की जितनी गुंडई है उसे उतरने में 10 मिनट का टाइम भी नहीं लगेगा। जय भारत। जय श्रीराम। जय श्रीकृष्ण। नमो बुद्धाय। जय महाराजा सुहेलदेव.0
0
Report
चम्बल घाटों पर प्रशासन का सख्त पहरा; अवैध खनन और परिवहन पर जीरो टॉलरेंस
Dholpur, Rajasthan:चम्बल पर प्रशासन का सख्त पहरा: एसपी सांगवान ने घाटों का किया निरीक्षण, अवैध खन पर जीरो टॉलरेंस धौलपुर。 माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने और चम्बल नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खन व परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने वन विभाग, खनिज विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ चम्बल नदी के बड़ापुरा और बरेलापुरा घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया。 निरीक्षण के दौरान डीएफओ आशीष व्यास, कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव डीएसटी इंचार्ज प्रेमसिंह चौधरी, परिवहन विभाग के अधिकारी और भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। एसपी सांगवान ने घाटों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, नाकाबंदी पॉइंट, गश्त व्यवस्था और संवेदनशील मार्गों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए。 एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और राज्य सरकार के निर्देशों की अक्षरशः पालना हो। अवैध बजरी खन और परिवहन की किसी भी गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चम्बल क्षेत्र पर्यावरणीय और पारिस्थितिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इसलिए अवैध खन रोकना सिर्फ कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और न्यायालय के आदेशों का सम्मान भी है。 एसपी ने पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। रात में गश्त बढ़ाई जाए और आकस्मिक निरीक्षण किए जाएं। किसी भी सूचना पर वन, खनिज और परिवहन विभाग के साथ तुरंत समन्वय कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। दोषियों के वाहनों को जब्त कर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। धौलपुर जिले में चम्बल से जुड़े सभी संवेदनशील घाटों, निकासी मार्गों और सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस, वन, खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार गश्त और निगरानी कर रही हैं। प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी और वाहन जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं। अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है。 धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या परिवहन की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सभी विभागों की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
हरिद्वार के पॉश इलाके में हाथियों का दहशत, शावक समेत रिहायशी क्षेत्र पहुँचे
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार हरिद्वार की पॉश बिल्केश्वर कॉलोनी में देर रात हाथियों के झुंड की दस्तक, कॉलोनी में मची दहशत。 राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर आठ हाथियों का झुंड रिहायशी इलाके में पहुंचा, झुंड में एक शावक भी था शामिल。 करीब डेढ़ बजे कॉलोनी में पहुंचे हाथी काफी देर तक सड़कों पर घूमते रहे, लोगों ने घरों में रहकर खुद को सुरक्षित रखा。 राहत की बात यह रही कि हाथियों ने किसी व्यक्ति या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर लौट गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, राजाजी टाइगर रिजर्व से सटी कॉलोनियों में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर फिर बढ़ी चिंता।0
0
Report
Advertisement
एनडीपीएस एक्ट के तहत कुख्यात तस्कर जीतू बन्ना की संपत्ति फ्रीज
Begun, Rajasthan:गंगरार उपखंड क्षेत्र में साड़ास थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू बन्ना की करीब 20 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति स्थायी रूप से फ्रीज कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जोधपुर और चित्तौड़गढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। जांच में अवैध कमाई से गांव शादी में बनाया गया आवासीय मकान और मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार चिन्हित की गई थी। प्रस्ताव भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया, जहां से स्थायी अनुमोदन मिलने के बाद संपत्ति फ्रीज कर दी गई। यह कार्रवाई आईजी उदयपुर रेंज के निर्देश और एसपी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में साड़ास थाना पुलिस ने की।0
0
Report
दो पोते ने 95 वर्षीय दादाजी के साथ कांवड़ यात्रा की, अलीगढ़ में भव्य स्वागत
Aligarh, Uttar Pradesh:कलयुग के श्रवण कुमार बने दो पोते, एक तरफ 4 कलश गंगाजल तो दूसरी तरफ 95 वर्षीय दादाजी को बैठाकर बनाई कांवड़, रामघाट से वृंदावन तक निकले; अलीगढ़ में हुआ भव्य स्वागत, भावुक हुए श्रद्धालु अलीगढ़ में भक्ति, सेवा और संस्कार का अनोखा संगम देखने को मिला। बुलंदशहर के रामघाट से दो सगे भाई कृष्णा और भूदेव अपने 95 वर्षीय दादाजी हरीशचंद्र को कांवड़ में बैठाकर वृंदावन के लिए पैदल रवाना हुए एक तरफ गंगाजल और दूसरी तरफ दादाजी को गंगा स्नान कराने के बाद शुरू हुई यह यात्रा जब रात्रि अलीगढ़ के दुबे के पड़ाव पहुंची तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने दोनों युवकों का तालियों और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से स्वागत किया अछनेरा निवासी दोनों पोतों ने बिना बताए दादाजी को यह भक्ति भरा सरप्राइज दिया। उनकी यह पहली कांवड़ यात्रा बुजुर्ग सेवा, समर्पण और पारिवारिक संस्कारों की प्रेरक मिसाल बन गई0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में ADG भानु भास्कर का देर रात दौरा, कांवड़ मार्ग का भ्रमण
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग ADG जोन भानु भास्कर देर रात पहुँचे मुज़फ्फरनगर शहर के कांवड़ मार्ग का किया पैदल भृमण शिवचौक अस्थायी थाने का भी किया निरीक्षण कांवड़ यात्रा क़ो लेकर अधिकारियो क़ो दिए निर्देश ADG के साथ DIG व DM और SSP भी रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
बांदा में डॉक्टर अदिति श्रीवास्तव पर मुकदमा: निजी क्लीनिक से वसूली और धमकी का आरोप
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में सर्जन डॉक्टर अदिति श्रीवास्तव पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एक युवक की पेट के ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान चिकित्सालय में लापरवाही के चलते मौत हो गई थी। आरोप है कि डॉक्टर ने परिजनों से ऑपरेशन के नाम पर एक लाख रुपए की वसूली की है। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर अदिति पर गलत इलाज करने और चिकित्सालय स्टाफ के लापरवाही के चलते उनके मरीज की मौत होने का आरोप लगाया है साथ ही आरोप है की मौत के बाद उनसे जबरदस्ती 1लाख अवैध तरीके से लिए गए साथ ही किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। और डराने धमकाने का लगाया था आरोप। आपको बता दें कि आरोपी डॉक्टर अदिति की जिला अस्पताल में भी है तैनात है और डॉक्टर ने अपना प्राइवेट हॉस्पिटल निखिलम सर्जरी सेंटर के नाम से खोल रखा है। डॉक्टर अदिति पर फारूक है वह जिला चिकित्सालय में मरीजों को देखने के बाद उन्हें अपने प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करने के लिए सजेस्ट करती है और दबाव बनाती हैं। महिला चिकित्सक के कुछ कर्मचारी जिला अस्पताल से मरीज फंसाकर प्राइवेट क्लीनिक में ले जाकर मरीजों को भर्ती करवाते है। फिलहाल डॉक्टर अदिति सहित अज्ञात स्टाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गैर इरादातन हत्या, जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।0
0
Report
कोसी के जलस्तर के उतार-चढ़ाव से तटबंध के अंदर गांवों में बढ़े कटाव
Bihar:कोसी के जलस्तर में उतार चढ़ाव से तटबंध के अंदर बसे गांव में कटाव जारी, घर उजाड़कर ऊँचे स्थानों पर जा रहे लोग. नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश से कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि और लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है, जिससे कोसी तटबंध के अन्दर बसे गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है, बताया जा रहा है की कोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से तटबंध के अंदर बसे गांव में तेजी से कटाव हो रहा है, जिससे लोगों के घर कटने लगे है, लिहाजा कटाव प्रभावित लोग अपने घरों को उजाड़कर ऊँचे स्थानों पर लेकर जाने लगे हैं, आज सुबह सात बजे कोसी बराज से 2 लाख 29 हजार 985 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है. कोसी के जानकार कहते हैं कि जब जब कोसी के जलस्तर में उतार चढ़ाव होता है तो तटबंध के अंदर कटाव भी तेज हो जाता है. यह तश्वीर कोसी तटबंध के अंदर बसे किसनपुर प्रखंड के पंचगछिया बगहा गांव का है. जहां हो रही कटाव के कारण लोग अपना घर उजाड़कर ऊँचे स्थानों पर ले जा रहे पीड़ित लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से पंचगछिया बगहा गांव में कटाव हो रहा है जिसमे करीब 20 परिवार के घर कट चुके हैं. लगातार हो रही कटाव के कारण लोग अपना घर वार उजाड़कर ऊँचे स्थानों पर जा रहे हैं. हालांकि इस बाबत DM सावन कुमार ने कहा कि कटाव प्रभावित परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है, जिसके बाद उसे आपदा राहत प्रदान किया जाएगा.0
0
Report
रायबरेली मुठभेड़ में 5 शातिर चोर गिरफ्तार, 12.80 किलो चांदी के आभूषण बरामद
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली पुलिस मुठभेड़ में 5 शातिर चोर गिरफ्तार 2 के पैर में लगी गोली। मिलएरिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई बदमाशों के पास से ज्वेलर्स वाला चोरी का माल बरामद。 12.80 किलो चांदी के आभूषण, 2 तमंचे, कारतूस और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद。 अमेठी और रायबरेली की ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, एक आरोपी अब भी फरार。 मिल एरिया थाना क्षेत्र के लोनियन का पुरवा के पास हुई मुठभेड़0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में नकली शराब बनाने वाले तारेश साह गिरफ्तार, स्टीकर और बोतलें बरामद
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत करणघाटी गांव में पुलिस ने नकली शराब बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है...इस मामले में एक व्यक्ति तारेश साह को गिरफ्तार किया गया है...मौके से भारी मात्रा में निर्मित नकली शराब, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, खाली बोतलें और लिक्विड जब्त किया गया है...साथ ही पुलिस ने मौके से नीले रंग के प्लास्टिक जार में लगभग 20 लीटर स्प्रिट और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया है... एसपी अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि करणघाटी में जितेन साह और तारेश साह अपने घर के पीछे एक झोपड़ी में अवैध रूप से नकली शराब बनाकर बेच रहे हैं...सूचना के सत्यापन के बाद पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया...पुलिस टीम ने मिली जानकारी को सत्यापित करते हुए गोपनीय तरीके से छापेमारी की...छापेमारी के दौरान झोपड़ी से रॉयल स्टैग के स्टीकर चिपके हुए 180 मिलीलीटर की 100 खाली कांच की बोतलें, 375 मिलीलीटर की 40 खाली कांच की बोतलें, रॉयल स्टैग के 375 मिलीलीटर के स्टिरेक का एक बंडल, 750 मिलीलीटर के 30 स्टीकर, रॉयल स्टैग कंपनी की 180 मिलीलीटर शराब से भरी 20 बोतलें और रॉयल स्टैग के 150 प्लास्टिक ढक्कन बरामद किए गए... इसके अतिरिक्त, एक नीले रंग के प्लास्टिक जार में लगभग 20 लीटर स्प्रिट भी जब्त की गई...पुलिस ने मौके से करणघाटी निवासी तारेश साह को गिरफ्तार कर लिया... पुलिस ने बताया कि तारेश साह और उसके पुत्र जितेन साह मिलकर यह अवैध धंधा चला रहे थे...गिरफ्तार व्यक्ति का पुत्र जितेन साह फिलहाल फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है...0
0
Report
Chocolate Cornetto और Chocolate Waterfall Cornetto: नया स्वाद पेश
Noida, Uttar Pradesh:Chocolate Cornetto Chocolate Waterfall Cornetto0
0
Report
दाढ़ी रंगाने का नया ट्रेंड: देखें लोग कैसे बना रहे अपना लुक
Noida, Uttar Pradesh:dyeing the beard0
0
Report
Advertisement
