272123
बस्तीः मां ने नाबालिक लड़की को भगा ले जाने का अज्ञात युवक पर लगाया आरोप
Mahadewa, Uttar Pradesh:लालगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की की मां ने बुधवार को लालगंज पुलिस को लिखित तहरीर देकर एक अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसकी लड़की को बहला फुसला कर भागा ले गया है। लड़की के मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लड़की की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Bhaderwah में Eid-उल-अदा नमाज़ बड़े जनसैलाब के बीच राष्ट्र की दुआ
Noida, Uttar Pradesh:NIMAZ of Eid ul Adha offered in Bhaderwah and it's adjoining areas with huge participation... ADC Bhaderwah Sunil Kumar Bhutiyal, ASP Bhaderwah Vinod Sharma, SDPO Naveed Shoket Qazi were present on the occasion and greeted people.. Imaam Eid Gah Gatha Mufti Mohd Ayoub and President Anjuman-e-Islamia Bhaderwah Riaz Ahmed Najar prayed for nation0
0
Report
लातेहार बरवाडीह डैम पर प्रशासन की चाल: मॉनिटरिंग तेज, पुनर्वास पर सख्त निर्देश
Latehar, Jharkhand:एंकर :- लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में वर्षों से लंबित मंडल डैम परियोजना अब प्रशासनिक सक्रियता के कारण लोगो में एक बार फिर चेहरे में चमक लौट आई है । ज्ञात हो कि लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार, गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा मंडल डैम, बरवाडीह एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया है । यह वरीय अधिकारियों का केवल एक औपचारिक दौरा नहीं था, बल्कि यह संकेत था कि प्रशासन अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है।मंडल डैम परियोजना लंबे समय से निर्माणाधीन रहने के कारण क्षेत्र में चर्चा और असंतोष दोनों का विषय रही है। यह परियोजना से बरवाडीह एवं आसपास के इलाकों की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।यदि यह परियोजना समय पर पूरी होती है, तो इसका सीधा लाभ किसानों की आय, खेती की उत्पादकता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, कार्य प्रगति और परियोजना में हो रही देरी के कारणों की समीक्षा की। इससे स्पष्ट है कि जिला प्रशासन अब केवल रिपोर्टों के भरोसे नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग कर परियोजना को गति देना चाहता है।निरीक्षण के दौरान डूब क्षेत्र में आने वाले मेराल गांव के परिवारों के विस्थापन का मुद्दा प्रमुख रूप से सामने आया। किसी भी बड़ी सिंचाई परियोजना में पुनर्वास और विस्थापन सबसे चुनौतीपूर्ण पहलू होता है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विस्थापन प्रक्रिया संवेदनशीलता और नियमों के अनुरूप पूरी की जाए। यह संकेत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अतीत में कई परियोजनाएं पुनर्वास विवादों के कारण वर्षों तक अटकी रही हैं। यदि प्रशासन पारदर्शी पुनर्वास नीति अपनाता है, तो परियोजना के प्रति स्थानीय लोगों का विश्वास भी मजबूत होगा।डीसी संदीप कुमार ने अधिकारियों और संवेदकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि झारखंड की कई परियोजनाएं वर्षों तक धीमी गति और प्रशासनिक शिथिलता की शिकार रही हैं। नियमित मॉनिटरिंग और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश बताते हैं कि जिला प्रशासन अब परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाने की कोशिश कर रहा है।0
0
Report
प्रतापगढ़ पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सघन रूट मार्च निकाला
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह, डीएसपी गजेंद्र सिंह राव, शहर कोतवाल शंभू सिंह झाला सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, रिजर्व फोर्स के जवान और थाना स्टाफ मौजूद रहे...रूट मार्च शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा, जहां अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और हालात की समीक्षा की। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाजार क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचाव के लिए अतिरिक्त निगरानी रखने पर जोर दिया गया..पुलिस अधिकारियों ने मुख्य मार्गों पर व्यापारियों और दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क और फुटपाथ पर फैलाव आमजन की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करता है और आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो सकते हैं..पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन से भी सहयोग की अपील की गई ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। पुलिस का मानना है कि इस प्रकार के रूट मार्च से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगता है और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। आने वाले दिनों में भी शहर में इसी तरह सतर्कता और सख्ती बरती जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चूरू फायरिंग केस: जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार शूटर कोर्ट में पेश
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू संवाददाता - नवरतन प्रजापत मोबाइल-9414776072 फायरिंग के आरोपी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार चूरू। हाइवे पर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के प्रयास के मामले में सदर थाना पुलिस ने पंजाब निवासी दो शूटर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहाँ कोर्ट ने दोनों आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौपा है। सदर थानाधिकारी मोटाराम ने बताया कि पंजाब निवासी आरोपी रतनगढ़ में कांग्रेस पार्षद के घर फायरिंग की वारदात को अंजाम दे फरार हो रहे थे, इसी दरमियान हाइवे पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी, पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने गाड़ी को तेज गति से दौड़ाते हुए पुलिस जीप को टक्कर मारी और फिर पुलिस कर्मियों पर बदमाशों ने कार चढ़ाने का प्रयास किया. जिसका मुकदमा सदर थाना पुलिस ने दर्ज कर जाँच शुरू की और पंजाब निवासी शूटर अनमोल और रोहित को रतनगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया कर कोर्ट में पेश किया.0
0
Report
ग्वालियर में विकलांग दंपत्ति ने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनसुनवाई में पंहुचे विकलांग दंपत्ति ने पड़ोस में रहने युवक पर मारपीट की आरोप लगाए हैं। उनका आरोप हैं कि उनके द्वारा मारपीट का वीडियो पुलिस के देने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं हैं। और पड़ोसी लगातार उन्हें धमका रहा हैं। जिससे परेशान होकर आज उन्हें पुलिस न्याय की गुहार लगाने आने पड़ा है। वहीं पुलिस अधिकारी ने उन्हें जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देकर थाने पहुचाया हैं। दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र मानपुर फेस-01 के रहने वाले किशन शर्मा और उनकी पत्नी मंजूलता देवी शर्मा दोनों विकलांग हैं। किशन शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर शिकायत कर बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले राहुल ठाकरे ने उनसे 1500 रुपए उधार लिए थे जब किशन ने रुपए वापस मांगे तो राहुल ने किशन की मारपीट कर दी। मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सामने आया हैं। क्योंकि घटना के समय वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था जिसमें राहुल किशन की मारपीट करता हुआ साफ दिखाई दे रहा हैं। दंपति का आरोप हैं कि वीडियो देने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नही कर रही हैं। जिस कारण राहुल लगातार उन्हें जान से खत्म करने की धमकी दे रहा हैं। वही इस शिकायत के बाद CSP कृष्णपाल सिंह का कहना हैं। दंपति ने शिकायत की हैं। उनके द्वारा एक वीडियो भी दिया गया है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हरियाणा में हर गांव-शहर बस सेवाओं से जुड़ेंगे; 10 इलेक्ट्रिक बस स्टैंड बनेंगे
Chandigarh, Chandigarh:ब्रेकिंग न्यूज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के हर गांव और शहर को बस सेवा से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने और पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने के लिए सरकारी बस सेवाओं का विस्तार जरूरी है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के तहत परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पूरे प्रदेश का नया रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि एक साल के भीतर प्रदेश का कोई भी गांव बस सेवा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक लगभग 20 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जबकि 20 लाख नए कार्ड जल्द वितरित किए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने शहरों में लोकल और मिनी बस सेवाएं बढ़ाने, औद्योगिक क्षेत्रों के लिए विशेष बसें चलाने और सभी बसों को ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ने के निर्देश भी दिए। यात्री अब ऐप के जरिए बसों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बसों में सीसीटीवी और पैनिक बटन लगाने, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने और अगले एक साल में 10 नए इलेक्ट्रिक बस स्टैंड बनाने की घोषणा भी की। इसके अलावा, सभी पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडिंग कैमरे लगाने की योजना पर भी काम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बिना PUC वाले वाहनों पर रोक लगाई जा सके।0
0
Report
Advertisement
PPP के जरिए अटेली, फर्रुखनगर और मीरपुर के मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बड़ा सुधार
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य के ग्रामीण और कम सेवा वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग, मेदांता फाउंडेशन के माध्यम से मेदांता अस्पताल के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल अटेली और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) फर्रुखनगर व मीरपुर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) सेवाओं को अपग्रेड करना और उन्हें और अधिक मजबूत बनाना है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अनुसार, यह पूरी सहभागिता पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड के तहत संचालित की जाएगी। इस सहयोग के अंतर्गत प्रसूति कक्षों (Labour rooms) और सिजेरियन सेक्शन (C-Section) ओटी सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा। नवजात शिशुओं की देखभाल (Neonatal care), उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं और एम्बुलेंस सहायता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य कर्मियों की स्किल और कैपेसिटी बिल्डिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह समझौता ज्ञापन (MoU) शुरूआत में तीन वर्षों के लिए प्रस्तावित किया गया है। दोनों पक्षों की आपसी सहमति और संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को आगे भी बढ़ाया सकेगा। आरती सिंह राव ने उम्मीद जताई है कि इस एमओयू पर हस्ताक्षर होने के तुरंत बाद अटेली क्षेत्र में और इसके छह महीने के भीतर फर्रुखनगर और मीर्पुर के CHC (CHC) में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में बड़ा सुधार होगा। यह कदम राज्य के पिछड़े या कम सेवा वाले क्षेत्रों में माध्यमिक स्वास्थ्य सेवा वितरण (Secondary healthcare delivery) को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।0
0
Report
ग्वालियर में बहू से परेशान सास- बेटे ने SSP ऑफिस में न्याय की गुहार, क्या सच सामने आएगा?
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां मां बेटे बहू से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। मां बेटे का आरोप है कि बहू काला रंग होने के कारण बेटे को प्रताड़ित करती है। आए दिन मारपीट कर आईफोन, AC और दूसरी चीजों की डिमांड करती है। डिमांड पूरी न होने पर आत्महत्या की धमकी देती है। दो बार फांसी लगाने का प्रयास भी कर चुकी है। उसकी Prtaड़ना वीडियो भी पुलिस को थमाया है। एसपी ऑफिस में मौजूद अधिकारियों ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के गोशपुरा नंबर एक का है। यहां रहने वाली अतर देवी अपने बेटे कमल किशोर और परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। पीड़ित मां ने बताया कि उनकी बहू लतेश माहौर लगातार पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है। दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर बहू अत्याचार कर रही है। अतर देवी का आरोप है कि बहू घर में खाना नहीं बनाती और न ही कोई काम करती है। शादी में मिला पूरा जेवर और सामान बहू के कब्जे में है। मेरे बेटे का रंग काला है इसलिए बहू उसे काला बोलकर ताने मारती है और मारपीट करती है। आईफोन और AC की डिमांड करती है। मना करने पर आत्महत्या की धमकी देती है। पीड़ित सास ने बताया कि बहू के माता पिता उसे भड़काते हैं। कहते हैं कि इन्हें इतना तंग करो कि यह तलाक दे दें। एक दिन पहले ही बहू ने दुपट्टे से फांसी लगाने का प्रयास किया था। मामले की शिकायत किलागेट थाने में भी की थी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मजबूर होकर एसपी ऑफिस आना पड़ा। एसपी ऑफिस में शिकायत सुनने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। ग्वालियर थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। आमतौर पर ससुराल में बहू के प्रताड़ित होने के मामले सामने आते हैं, लेकिन यहां मामला उल्टा है। बहू से परेशान सास और पति न्याय के लिए भटक रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि सच्चाई क्या है। फिलहाल पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।0
0
Report
रायपुर के रिंगरोड 1 कुशालपुर में गैंगवार, बीच सड़क पर चाकू-फरसे चला
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के रिंगरोड नंबर 1 कुशालपुर में बीच सड़क पर हुआ गैंगवार. बीच सड़क पर वाहन रोककर जमकर चले चाकू, फरसे जैसे हथियार और लात-घूंसे. स्कार्पियो सवार अज्ञात युवकों और बाइक सवार युवकों में हुआ गैंगवार. भीड़ इकट्ठी होती देख सभी बदमाश हुए फरार. विवाद का कारण अज्ञात. गैंगवार का वीडियो आया सामने. DD नगर थाना इलाके का मामला. CG 12 BJ 6665 स्कॉर्पियो नंबर पर सवार थे युवक......0
0
Report
Advertisement
हरसी डैम की दीवार पर बाइक स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जान की बाजी लगकर रिल बनाने का जुनून हरसी डैम की बाउंड्री पर युवक ने किया बाइक स्टंट。 संकरी और ऊंची दीवार पर किया बाइक स्टंट。 सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप。 वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस युवक की पहचान में जुटी。 कड़ी कार्रवाई करने की कही बात。 बेलगढ़ा थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
श्योपुर के जमीनी विवाद में मौत, विधायक पर आरोपों की राजनीति तेज
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के कराहल क्षेत्र के पनवाड़ा गांव में हुए जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की मौत के बाद आदिवासियों ने थाने में मचाया था उपद्रव, पत्थरबाजी करने वाले आधा सैकड़ा से अधिक उपद्रवियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं पूरे मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है, जहां उपद्रव करवाने में विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को जिम्मेदार बताया जा रहा है और नक्सली सोच के आरोप लगाए जा रहे हैं. वहीं अब कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा भी इस मामले में सामने आए हैं और उन्होंने कहा है कि सभी आरोप झूठे हैं और नक्सली गतिविधियों की भी सीबीआई जांच हो.0
0
Report
हमीरपुर में डंपर हादसे के बाद भीषण आग, परिचालक की मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-बिवांर-जलालपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खराब खड़े डंपर में पीछे से टकराया दूसरा डंपर, जोरदार टक्कर के बाद दोनों डंपरों में लगी भीषण आग, हादसे में आग की चपेट में आने से परिचालक की जिंदा जलकर मौत, गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, बिवांर थाना क्षेत्र के बांधुर रोड के पास पौधशाला के नजदीक की घटना।0
0
Report
Advertisement
लातेहार पुलिस ने अवैध सखुआ लकड़ी के 14 बोटे के साथ पिकअप जब्त की
Latehar, Jharkhand:लातेहार पुलिस को अवैध लकड़ी के तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है । लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना मिली थी सूचना के बाद पुलिस की टिम गठित कर चंदवा थाना के द्वारा अवैध सखुआ लकड़ी का 14 पीस बोटा लोड एक पिकअप (रजिoनंo-AS18AC 2162) को जब्त किया गया।इस मामले में दो लकड़ी तस्कर को भी गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार तस्कर में चन्दन ठाकुर और साबेज अंसारी शामिल है वही लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार ने बताया की लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना के पुलिस की टिम ने अवैध लकड़ी तस्कर के विरुद्ध सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान छापेमारी कर एक पिकअप गाड़ी में लोड सखुवा का 14 बोटा लकड़ी जप्त किया गया है । वही पुलिस ने दो लड़की तस्कर को भी गिरफ्तार किया है पुलिस आगे की छानबीन कर रही है फिलहाल लड़की कहा से लड़कर और कहा ले जाया जा रहा था जिसकी जांच की जा रही है ।0
0
Report
इस्लामपुर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले
Pakur, Jharkhand:इस्लामपुर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले कर दिया है...यह घटना गांव के अब्दुल रशीद के घर में घटित हुई है...पकड़ए हुए युवक का नाम गाबा शेख है...जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव का रहने वाला है...चोरी के प्रयास के दौरान मौके पर ही उसे पकड़ लिया गया...स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया...मामले में अब्दुल रशीद के आवेदन के आधार पर पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज किया गया है...आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया...और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है0
0
Report
नितिन गडकरी को जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री से हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद
Patna, Bihar:माननीय केंद्रीय मंत्री nitin_gadkari जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सतत जनसेवा हेतु मंगलकामनाएं।0
0
Report
Advertisement
