icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272001
AKAmit Kumar SinghFollow18 Jan 2025, 04:52 pm

Basti - मनरेगा से गरीबों के जीवन स्तर में हुआ काफी सुधार

Basti, Uttar Pradesh:

मनरेगा योजना से गरीबों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव हुआ है, केंद्र सरकार की इस लाभ परख योजना से गरीबों, पिछड़ों के जीवन स्तर में बदलाव देखने को मिला है क्योंकि आज सरकार की मनरेगा योजना से मजदूरी के साथ श्रम विभाग को जोड़े जाने से उनको विभिन्न योजनाओं से आच्छादित हो रहे है. आज बस्ती में स्वामित्व योजना के तहत जिले के 1 लाख 5 हजार लोगों को घराऊनी वितरित किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के बाद ग्राम्य विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने 15 लोगों को घराऊनी वितरित किया उसके बाद ग्राम पंचायत,विकास खण्ड,तहसील स्तर पर वितरित किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समाधान दिवस में 21 शिकायतें आईं, दो का मौके पर निस्तारण, वन रेंजर का वेतन कटा

RNRAM NIWAS SHARMAFollow2m ago
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:समाधान दिवस में 21 शिकायतें आईं, दो का मौके पर निस्तारण, वन रेंजर का वेतन कटा *जलालाबाद-शाहजहाँपुर।* तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में वन विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं होने पर एडीएम ने नाराजगी जताई और वन रेंजर का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, सीओ दीपक कुमार सिंह, तहसीलदार सर्वेश यादव, मंडी सचिव विक्रम बाजपेई, एसडीओ बिजली सौरभ शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

उन्नाव में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, डीएम ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow10m ago
Unnao, Uttar Pradesh:1604 टीमें घर-घर पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाएंगी पोलियो की खुराक, डीएम ने कहा- कोई बच्चा न छूटे उन्नाव। जनपद में पल्स पोलियो अभियान का शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने शुभारंभ किया। जिला चिकित्सालय परिसर से उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएं। विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि कोई भी बच्चा खुराक पीने से वंचित न रह जाए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने और पूरी जिम्मेदारी के साथ इसे संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए 1604 टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला जिला चिकित्सालय, अरविंद कुमार आनंद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष जिला चिकित्सालय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। रैली में एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।
0
0
Report
Advertisement

नाले के पानी का रास्ता बदलने पर विवाद, खेतों में पानी भरने की आशंका, थाने में शिकायत दर्ज न करने का

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow12m ago
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के सुपासी गांव में नाले का रास्ता बदलने को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और प्रशासन ने नाले के पानी का पुराना रास्ता बदलकर उसे दूसरी तरफ मोड़ दिया। इससे खेतों में पानी भरने और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ग्रामीणों ने फैसले का विरोध किया है। इसी दौरान एक दंपती के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे गांव के मोनू मिश्रा ने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत में मामला उठाया। बता दे कि उन्होंने बताया कि उनके होश संभालने के बाद से नाले का पानी तय रास्ते से दूसरे नाले में जाता रहा है। अब पुलिया के पास पानी का रास्ता बदलकर दूसरी तरफ कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे खेती प्रभावित हो सकती है। वे नाले का पानी पुराने रास्ते से निकालने की मांग कर रहे हैं। मोनू मिश्रा के मुताबिक, ग्रामीणों ने पहले ग्राम प्रधान को समस्या बताई थी। उन्हें भरोसा दिया गया था कि मामले में सही फैसला लिया जाएगा। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के सामने नाले को सीधा ले जाने की बात हुई, लेकिन बाद में उसका रास्ता दूसरी तरफ कर दिया गया। मोनू मिश्रा ने बताया कि भीम रावत और उनकी पत्नी ने भी नाले का रास्ता बदलने का विरोध किया था। उनका कहना था कि नए रास्ते से रात में आने-जाने और पशुओं को निकालने में परेशानी होगी। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन वहां उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। फिलहाल मामले में पुलिस और प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।
0
0
Report
Advertisement

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि मा० भारत निर्वाचन आयोग ,

AdityaAdityaFollow42m ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि मा० भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महोदय उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर दिनांक 21-22 एवं 28-29 नवम्बर, 2026 को सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे बी.एल.ओ. लापरवाही के बिना निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से पुनरीक्षण कार्य करेगें। जिसमें अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवा मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 221-उरई (अ०जा०) में मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाए जाने हेतु व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। इस कार्य में बूथ लेवल एजेंटों (बी०एल०ए०), बूथ लेवल अधिकारियों (बी०एल०ओ०), सुपरवाइजरों एवं संबंधित कार्मिकों का सहयोग लिया जाएगा।अतः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 221-उरई के समरत नागरिकों से अपील है कि विशेष अभियान दिवस दिनांक 21-22 एवं 28-29 नवम्बर, 2026 को सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित बी०एल०ओ० के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है अथवा किसी प्रकार का संशोधन अपेक्षित है, तो निर्धारित अवधि में संबंधित बी०एल०ओ० से संपर्क कर अथवा विशेष अभियान दिवसों में अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित होकर आवश्यक फॉर्म भरकर जमा करें, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से वंचित न रहे।
0
0
Report

पनियरा साधन सहकारी समिति पर किसानों को समय से नहीं मिल रही खाद, किसान परेशान

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow42m ago
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा, महराजगंज। पनियरा क्षेत्र में किसानों को समय से डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। साधन सहकारी समिति पनियरा पर खाद की किल्लत और वितरण व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि खेती का महत्वपूर्ण समय चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय से खाद नहीं मिल पा रही है। इससे फसलों की बुवाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों के मुताबिक, साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लग जाती हैं। किसान घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय से खाद नहीं मिल पाती। कई किसानों को घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। किसानों का आरोप है कि एक तरफ आम किसान दिन के उजाले में घंटों लाइन लगाकर खाद पाने के लिए परेशान रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ समिति के सचिव द्वारा कथित तौर पर अपने चहेते लोगों को रात के अंधेरे में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। इसको लेकर किसानों ने खाद वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि समिति पर खाद वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और जरूरतमंद किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है तो उसका वितरण सभी किसानों के बीच निर्धारित नियमों और प्राथमिकता के आधार पर समान रूप से किया जाना चाहिए, ताकि किसी किसान को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। वहीं, ग्राम सभा हेमछापर निवासी किसान सदानन्द ने बताया कि उन्हें डीएपी खाद 1360 रुपये में दी गई, जबकि सरकारी निर्धारित कीमत 1350 रुपये बताई जा रही है। ऐसे में प्रति बोरी 10 रुपये अधिक लेने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जब खाद का मूल्य सरकार द्वारा निर्धारित है तो किसानों से अतिरिक्त रुपये क्यों वसूले जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले से ही महंगाई और खेती की बढ़ती लागत से जूझ रहे अन्नदाताओं पर इस तरह अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर साधन सहकारी समिति पनियरा में खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की है कि समिति पर खाद वितरण की व्यवस्था पारदर्शी बनाई जाए, सभी जरूरतमंद किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराई जाए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता या मनमानी पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एडीओ कोऑपरेटिव रणजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है।जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

विकास के दावों के बीच बदहाली का शिकार स्वर्गधाम, श्मशान घाट पर अव्यवस्थाओं का अंबार

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow54m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव शुक्लागंज के मिश्रा कॉलोनी के श्मशान घाट में आवारा जानवरों का जमावड़ा, बंद पड़ा वाटर एटीएम और पाइपलाइन से बहकर बर्बाद हो रहा पानी; अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भी नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं। उन्नाव। नगर पालिका परिषद गंगाघाट क्षेत्र में विकास के तमाम दावों के बीच मिश्रा कॉलोनी स्थित स्वर्गधाम (श्मशान घाट) बदहाली की तस्वीर बयां कर रहा है। जिस स्थान पर लोग अपनों को अंतिम विदाई देने आते हैं, वहां बुनियादी व्यवस्थाओं का अभाव साफ नजर आ रहा है। श्मशान घाट परिसर में आवारा जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया वाटर एटीएम लंबे समय से बंद पड़ा है। दूसरी ओर पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है, जिससे पानी की बर्बादी हो रही है। एक तरफ पेयजल सुविधा बंद है तो दूसरी तरफ हजारों लीटर पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नगर पालिका प्रशासन की नजर इस बदहाल व्यवस्था पर नहीं पड़ती? आखिर श्मशान घाट जैसी महत्वपूर्ण जगह पर भी साफ-सफाई, पेयजल और आवारा जानवरों से निजात दिलाने की व्यवस्था क्यों नहीं हो पा रही है? सवाल यह है कि विकास के दावों का लाभ आम जनता को कब मिलेगा और स्वर्गधाम की बदहाल तस्वीर कब बदलेगी?
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में SSB कमांडेंट ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल विवाह के प्रति किए जागरूक

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow59m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर बच्चों को अपराध और सामाजिक कुरीतियों से बचाने के लिए सशस्त्र सीमा बल ने जागरूकता अभियान चलाया। कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ स्थित केनफाउंट एकेडमी में 66वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। वी/ओ— कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से कमांडेंट का बुके देकर स्वागत किया गया। कमांडेंट जगदीश प्रसाद ने बच्चों को बताया कि किस तरह नौकरी का लालच और झांसा देकर महिलाओं एवं बच्चों को मानव तस्करी का शिकार बनाया जाता है। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को देने की अपील की। वहीं 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराने को अपराध बताते हुए शिक्षा के अधिकार की जानकारी दी। बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ बच्चों को लीडरशिप के गुण भी बताए गए। बाइट- जगदीश प्रसाद, कमांडेंट, 66वीं वाहिनी SSB बाइट- श्रेया, छात्रा वी/ओ— कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधन और छात्र-छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

नगर विकास मंत्री एके शर्मा और अध्यक्ष की सद्बुद्धि के लिए हुआ यज्ञ

ZIZAHID IMAMFollow1h ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ शहर के डुमराँव मोड़ और डुमराँव रोड की बदहाल स्थिति, जलभराव, नाली की समस्या, जाम और अव्यवस्थाओं से परेशान स्थानीय नागरिकों ने आज आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित कर उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एकेशर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई। वही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डुमराँव मोड़ की समस्याओं को लेकर कई बार आवाज उठाई गई और बार-बार आश्वासन भी मिले, लेकिन धरातल पर आज तक कोई ठोस काम नहीं हुआ। नाली का पानी रुका हुआ है, सड़क पर जलभराव रहता है और पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके कारण स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को प्रतिदिन परेशानी उठानी पड़ती है।
0
0
Report

गाजियाबाद में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ खुद ग्राउंड पर उतरे

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow1h ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गाजियाबाद में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। 21 और 22 नवंबर को चलाए जा रहे इस विशेष अभियान की निगरानी जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ स्वयं ग्राउंड पर उतरकर कर रहे हैं। जिले में कुल 865 मतदान केंद्र और 3,073 मतदेय स्थल हैं, जहां बीएलओ और संबंधित अधिकारी मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अभियान में सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, एओए और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता देखने को मिल रही है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। युवाओं और महिलाओं पर विशेष फोकस अभियान में पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विवाह के बाद गाजियाबाद में आईं महिलाएं भी अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकती हैं। मतदाता घर बैठे भी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं और नए पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ECINET मोबाइल ऐप की सुविधा भी उपलब्ध है।प्रशासन का यह विशेष अभियान इस संदेश के साथ चलाया जा रहा है कि गाजियाबाद का कोई भी पात्र बालिग नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और प्रत्येक पात्र व्यक्ति लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। बाइट- डीएम रविंद्र कुमार मांदड़
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top