272151
बस्तीः महेश प्रताप इंटर कॉलेज के वार्षिक खेल समापन समारोह में पहुंचे महेश शुक्ल
Rudhauli, Uttar Pradesh:रूधौली कस्बे के महेश प्रताप इंटर कॉलेज के वार्षिक खेल समारोह समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री और प्रदेश गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। विद्यालय स्तर से जो बच्चे प्रतिभाशाली होते हैं, वही देश और प्रदेश में अपना झण्डा गाड़ते हैं। हम चाहते हैं कि इस विद्यालय के बच्चे भी प्रदेश और देश में अपना नाम कमायें और विद्यालय का नाम रोशन करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: सीजेपी वर्कर का जंतर मंतर पर प्रदर्शन, सुप्रिया सुळे पहुंचीं
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CJP WORKERS HOLD PROTEST AT JANTAR MANTAR / NCP- SCP LEADER SUPRIYA SULE REACHES AT PROTEST SITE/ Visuals/ Speech0
0
Report
इंदिरापुरम में दीवार गिरने से तीन स्कूली बच्चे गंभीर घायल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के गांव मकनपुर में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब एक निर्माणधीन मकान की दीवार गिरने से तीन स्कूली बच्चे इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच मंजिला बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार का मलबा नीचे गली में आकर गिरा और गली से गुजर रहे कंपोजिट विद्यालय के तीन छात्र इसकी चपेट में आ गए, जिनको गंभीर चोटे आई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को पास की अस्पताल में भर्ती कराया। घायल छात्र हृदेश 11 साल, किशन पाल 14 साल और मोनू 13 साल है। यह सभी छात्र न्याय खंड इलाके में रहते है। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि बच्चों के परिजनों से तहरीर लेकर थाना इंदिरापुरम पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।0
0
Report
भीषण गर्मी में SBI ATM में व्यक्ति सोया; सुरक्षा चूक पर उड़े सवाल
Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भीषण गर्मी के कारण एक शख्स बीटी स्थित स्टेट बैंक के एटीएम के भीतर प्रवेश कर वहां सो गया. एटीएम के अंदर एसी की ठंडी हवा मिलने पर वह वहां सो गया. सुबह पैसे निकालने पहुंचे लोग अंदर का दृश्य देखकर चकित हो गए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सुरक्षा में चूक ने सवाल उठाए कि एटीएम के बाहर सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं थे. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है; क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच चल रही है और बैंक प्रबंधन से जवाब तलब किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ के कपासन में पेड़ का ट्रांसप्लांट, सड़क चौड़ीकरण के लिए तैयारी
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन, चित्तौड़गढ़ जिले के नगर पालिका कपासन सड़क चौड़ीकरण और यातायात सुगमता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति उद्यान के पास स्थित पीपल के वृक्ष का वैज्ञानिक ट्रांसप्लांट करेगी। अधिशासी अधिकारी खेमराज सिंह गुर्जर ने बताया कि 18 जुलाई को सुबह 6 से 10 बजे तक विशेषज्ञों की निगरानी में वृक्ष को सुरक्षित रूप से आचार्य श्मशान परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। इस दौरान संबंधित मार्ग पर आंशिक यातायात डायवर्जन रहेगा। नगर पालिका ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने, प्रशासन का सहयोग करने और विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास में भागीदारी बनने की अपील की है。0
0
Report
गोंडा में अमन फार्मा पर दो दिन की छापेमारी, नशीली दवाओं की जांच
Gonda, Uttar Pradesh: खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर रोड जयनगर बरियारपुरवा भट्ठा के पास स्थित अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी पर आज दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे से एक बार फिर से तीन जिलों की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा छापेमारी शुरू कर दी गई है। लगातार दुकानों पर और गोदानों पर तीनों जिलों की टीमों द्वारा छापेमारी करके एक-एक दावों की जांच की जा रही है संदिग्ध नशीली दवाए मिलने पर उनका सैंपल लिया जा रहा है। गोंडा ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा बाराबंकी ड्रग इंस्पेक्टर गाजियाबाद अयोध्या ड्रग इंस्पेक्टर आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में तीन जिलों की टीमों द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी करके कार्रवाई की जा रही है। आज दूसरे दिन भी गोंडा में टीमों के छापेमारी की सूचना मिलते ही दवा विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है इस पूरी कार्रवाई पर लगातार दवा विक्रेता नजर रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीन जिलों की टीमें जब यहां पर पहुंची तो अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी के नाम से पंजीकृत मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। तो वहां पर एक भी टैबलेट या दवा नहीं मिली बल्कि वहां पर किराना स्टोर चलाया जा रहा था जिसमें किराना के समान मिले हैं और टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक अमन मौके से फरार हो गए हैं। कल गुरुवार देर रात 11:00 बजे तक भी छापेमारी यहां पर चली थी और आज 3:00 बजे से फिर यह छापेमारी शुरू हुई है जो लगातार चल रही है। बताया जा रहा है कि इस पूरी छापेमारी की कार्यवाही सीधे खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की प्रमुख सचिव डॉक्टर रोशन जैकब के निर्देश पर किया जा रहा है क्योंकि लगातार शिकायत मिल रही थी। कि अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी के द्वारा गोंडा ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी नशीली दवाएं सप्लाई की जाती हैं। और इन्हीं शिकायतों के आधार पर यहां पर छापेमारी करके कार्रवाई की जा रही है और इसकी सीधी रिपोर्ट प्रमुख सचिव डॉक्टर रोशन जैकब को भेजी जाएगी।0
0
Report
राजस्थान की नई SOP: शादियों में फूड लाइसेंस और सर्विस जानकारी अनिवार्य
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में शादी-ब्याह, धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में बनने वाले खाने पर अब खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी नजर रहेगी। सरकार ने नई SOP जारी कर बड़े आयोजनों की जानकारी पहले से खाद्य सुरक्षा विभाग को देना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन इस फैसले का हलवाई और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की नई SOP के तहत शादी, धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भोजन परोसने से पहले आयोजक या कैटरर को कार्यक्रम की तारीख, स्थान, आयोजक का नाम, कैटरर का FSSAI लाइसेंस नंबर, मेहमानों की संख्या और भोजन कहां तैयार होगा जैसी जानकारी विभाग को देनी होगी। क्या है नई SOP - राजस्थान में शादी-ब्याह और बड़े आयोजनों में अब सख्ती बिना FSSAI लाइसेंस भोजन परोसने वालों पर होगी कार्रवाई राजस्थान सरकार ने जारी की नई SOP खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय करेगा इसकी मॉनिटरिंग विवाह, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजकीय एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया कदम नई SOP के तहत आयोजन स्थल, आयोजक, हलवाई, कैटरर और भोजन सेवा प्रदाताओं के लिए कई महत्वपूर्ण नियम तय किए गए केवल वैध FSSAI लाइसेंस धारक ही बना सकेंगे भोजन प्रत्येक हलवाई, कैटरर, फूड कैटरिंग सर्विस प्रोवाइडर एवं अन्य खाद्य व्यवसाय संचालकों के पास वैध FSSAI लाइसेंस या पंजीकरण होना अनिवार्य बिना लाइसेंस संचालित पाए जाने वाले व्यवसायों के खिलाफ नियमानुसार होगी कार्रवाई बड़े आयोजन से पहले देनी होगी पूरी जानकारी कार्यक्रम की तिथि एवं समय,आयोजन स्थल का पूरा पता, आयोजक का नाम और मोबाइल नंबर। भोजन तैयार करने वाले हलवाई या कैटरर का नाम और उसका FSSAI लाइसेंस/पंजीकरण नंबर। अनुमानित लाभार्थियों/अतिथियों की संख्या। भोजन ऑन-साइट या ऑफ-साइट तैयार होगा, इसकी जानकारी। भोजन परोसने की व्यवस्था का विवरण। मैरिज गार्डन, होटल और बैंक्वेट हॉल की भी जिम्मेदारी तय नई व्यवस्था के मुताबिक सभी हलवाई, कैटरर और फूड सर्विस ऑपरेटर के लिए वैध FSSAI लाइसेंस अनिवार्य होगा। मैरिज गार्डन, बैंक्वेट हॉल, होटल, धर्मशाला और फार्म हाउस संचालकों को भी केवल लाइसेंसधारी कैटरर से ही भोजन तैयार कराने और लाइसेंस की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के संयुक्त सचिव डॉ विजय प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस SOP का उद्देश्य बड़े आयोजनों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके तहत जोखिम आधारित निरीक्षण, खाद्य नमूनों की जांच और नियमों के उल्लंघन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा के नाम पर लागू की गई यह नई व्यवस्था लोगों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने में कितनी कारगर साबित होती है, या फिर हलवाई और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों के विरोध के बाद सरकार इसमें कोई बदलाव करती है。0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ सांसद जोशी की अध्यक्षता में दिशा बैठक: योजनाओं की समयबद्ध पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलक्टर डॉ. मंजू, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, उप वन संरक्षक राहुल झांझड़िया, जिला परिषद के सीईओ विनय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने जल जीवन मिशन, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर विकास और स्वच्छता कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ जवाबदेही भी तय की जाए।0
0
Report
मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा सुविधाओं का निरीक्षण किया
Aram Pora, Ganderbal, Lieutenant Governor Manoj Sinha on Friday visited the Nunwan Base Camp to inspect facilities for Shri Amarnath Ji Yatra pilgrims and chaired a review meeting with senior officials. In the first 15 days of the pilgrimage, over 3.50 lakh devotees have performed darshan at the holy cave. The LG directed all departments to work in mission mode to ensure uninterrupted essential services including water, electricity, telecom connectivity, accommodation and food, while appreciating the enthusiasm of pilgrims and the active support of locals in making the sacred yatra successful.0
0
Report
नवादा: वारिसलीगंज में 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 5 पन्ने डाटा से ठगी का पर्दाफाश
Nawada, Bihar:नवादा के वारिसलीगंज में पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये बजाज-रिलायंस फाइनेंस के नाम पर लोन का झांसा देकर ठगी करते थे। 13 मोबाइल, कस्टमर डाटा बरामद। नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने ग्राम धीर और पैंगरी गांव में एक साथ छापेमारी की। यहां से 8 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियों के एजेंट बनकर लोगों को कॉल करते थे। इनके पास से 5 पन्नों का कस्टमर डाटा मिला है जिसमें लोगों के नाम, पते और मोबाइल नंबर दर्ज थे। इसी डाटा के आधार पर ये कॉल कर लोन अप्रूवल का झांसा देते और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे ठग लेते थे। 14 मोबाइल, 5 पन्ने कस्टमर डाटा - सैकड़ों लोगों की डिटेल पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमन कुमार, विनोद मांझी, विश्वकर्मा मांझी, प्रेमचंद राम, प्रशांत कुमार और 3 विधि विरुद्ध बालक। सभी वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के धीर और पैंगरी गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि आरोपियों पर IT Act 66/66D और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 496/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी भूमि संबंधी प्रकरण में तहसीलदार मितौली को सौपा ज्ञापन।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी मितौली तहसील में भारतीय किसान यूनियन (किसान) की महिला जिलाध्यक्ष मनजीत कौर ने अपनी मांगों को लेकर करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। महिला किसान यूनियन की जिलाध्यक्ष मनजीत कौर ने आरोप लगाया है कि उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा किया गया, विरोध करने पर जानलेवा हमला हुआ और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने ससुराल पक्ष एवं कुछ अधिकारियों पर मिलीभगत के भी आरोप लगाए हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान मैगलगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार और मितौली क्राइम इंस्पेक्टर अखिलेश गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों के समझाने के बाद धरना समाप्त हुआ जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पुलिस सुरक्षा, भूमि विवाद की निष्पक्ष जांच, कथित हमले में कार्रवाई तथा पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।0
0
Report
डंपर से युवक कुचल: धरना, चालक गिरफ्तार, एक करोड़ सहायता की मांग
डीडवाना - मकराना में डंपर से युवक को कुचलने का मामला, मामले में कार्यवाही को लेकर स्थानीय विधायक जाकिर हुसैन गैसावत सहित परिजन बैठे धरने पर, स्टेट हाईवे टू बी पर गुणावती घाटी चौराहे पर किया चक्का जाम, हाईवे के दोनों और वाहनों की लगी है लंबी-लंबी कतारें, मृतक मकसूद अहमद को न्याय देने की कर रहे हैं मांग, डंपल चालक को गिरफ्तार व परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की कर रहे हैं मांग।0
0
Report
जीतन राम मांझी ने माता-पिता की प्रतिमा का अनावरण किया, धर्म ने मुकाम दिया
Gaya, Bihar:केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने पैतृक आवास पर अपने माता -पिता की प्रतिमा का किया अनावरण ,कहा- हम अपने पिताजी के धर्म पर चलते है और हम उस मुकाम को प्राप्त किया जिस मुकाम का हम कल्पना भी नहीं करते थे। पिताजी के आशीर्वाद से हम आज भारत सरकार में मंत्री है जो कभी सपनों में भी नहीं सोचा था बिहार सरकार का मुख्यमंत्री रहे सपनों में भी नहीं सोचा था गया के खिजरसराय प्रखंड के महाकार गांव में अपने पैतृक आवास पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने माता -पिता और पूर्वजों की प्रतिमा स्थापित कर किया अनावरण , पूर्वजो के प्रतिमा अनावरण में केंद्रीय मंत्री के परिवार के साथ -साथ जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार भी शामिल हुए थे।प्रतिमा अनावरण करने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा की हमारे माता और पिताजी एक मजदूर थे और मजदूरी कर के अनेको सितम को सह कर के हमको पढ़ाने लिखाने का काम किया था। और आज हम आगे बढे है और हमारा छोटा भाई पुलिस था और मुझे आगे बढ़ाने में उसकी की अहम भूमिका रही थी और पिताजी के धर्म के चलते ही हमने उस मुकाम को प्राप्त किया जिस मुकाम का हम कभी कल्पना नहीं करते थे। आज हम भारत सरकार में मंत्री है कभी सपनों में भी नहीं सोचा था बिहार सरकार का मुख्यमंत्री रहे सपनों में भी नहीं सोचा था और यह सब मुकाम मेरे पिताजी के धर्म के कारण मिला है, और यह सब बातें हो गई तो हमें लगा की आने वाली पीढ़ी भी अपने माता -पिता के प्रति श्रद्धा रखे किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व को आगे बढ़ने में माता और पिता का काफी भूमिका होती है कोई ब्रम्हा को मानता है कोई विष्णु को मानता है तो उन लोगो को कोई नन्ही देखा है। लेकिन माता और पिता तो सक्षात ब्रम्हा है लक्ष्मी है तो उनको सभी लोगो ने देखा है इसलिए उनकी पूजा की प्रथमिकता होनी चाहिए। इसलिए हम मंदिर मस्जिद नहीं जाते है उसके बावजूद भी माता पिताजी को अस्तित्व देने के लिए आज हमने उनकी प्रतिमा का स्थापना किया है और अनावरण किया है और सभी लोगो को भी अपने मत्ता -पिता के प्रति श्रद्धा रखना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
मौलाना जार्जिश अंसारी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन का पलटवार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मौलाना जर्जिश अंसारी के बयान पर पलटवार किया है। जिसमे उन्होंने कहा था श्रीकृष्ण मुसलमान थे और पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है ये सारी बाते हकीकत के खिलाफ है इसमे कोई सच्चाई नही है, इस्लाम 1500 साल पहले आया है जबकि श्रीकृष्ण का इतिहास हजारों साल से है।0
0
Report
खरीफ सीजन में मक्का के खराब बीज से किसान को नुकसान, मुआवजे की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:खरीफ सीजन में किसान की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। नरसिंहपुर के गोटेगांव में एक किसान ने मक्का के कथित खराब बीज से भारी नुकसान होने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि उसने 10 एकड़ में मक्का की बुवाई की थी, लेकिन बीज का अंकुरण नहीं होने से पूरी फसल प्रभावित हो गई जिसके कारण ट्रैक्टर चला दिया और करीब 4 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित किसान ने कलेक्टर को शिकायत देकर बीज कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, आर्थिक मुआवजा और कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। किसान का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अन्य किसान भी इसी तरह ठगी और नुकसान का शिकार हो सकते हैं। फिलहाल प्रशासन ने शिकायत लेकर जांच का भरोसा दिया है,0
0
Report
दिल्ली: कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कर्नाटक भवन छोड़ दिया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BK HARIPRASAD LEAVES KARNATAKA BHAWAN BK HARIPRASAD (CONGRESS LEADER)0
0
Report
Advertisement
