272123
Basti - अतिक्रमणों के बीच में फंस कर रह गया लालगंज बाजार
Mahadewa, Uttar Pradesh:लालगंज थाना क्षेत्र ते अंतर्गत लालगंज बाजार में अतिक्रमणों के बीच में फंस कर रह गया लालगंज बाजार, शनिवार को लगा भीषण जाम. लालगंज बाजार में सड़क के दोनों साइडों पर दुकान लगाने से आने - जाने वाले को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है. जिससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों को कठिन परेशानियाो का सामना करना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोडरमा पुलिस को 14 नए जीपीएस-युक्त चार पहिया वाहन मिले, अपराध नियंत्रण बेहतर
Koderma, Jharkhand:आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी के संदेश के साथ राज्य पुलिस मुख्यालय से कोडरमा पुलिस को मिले 14 नए वाहनों को विभिन्न स्थानों के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज डीसी उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार शिवशीष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियो ने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को अपने-अपने थाना और ओपी क्षेत्र के लिए रवाना किया। नए चार पहिया वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ-साथ जीपीएस इनेबल्ड है। पहले चरण में भी 14 चार पहिया वाहनों के साथ अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए कई मोटरसाइकिल भी राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से कोडरमा पुलिस को दिए गए थे। पुलिस वाहनों को रवाना करने के मौके पर एसपी कुमार शिवशीष ने कहा कि इन वाहनों की मिलने से अपराध नियंत्रण को लेकर कोडरमा पुलिस और अधिक प्रभावशाली हो जाएगी। हाईवे पेट्रोलिंग के अलावे नियमित गश्ती को और प्रभावी बनाया जाएगा, साथ ही जनता से मिलने वाली शिकायतों के समाधान की रिस्पांस टाइम में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों के मददेनजर इन वाहनों के जरिए विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी कोडरमा पुलिस को मदद मिलेगी。0
0
Report
कांग्रेस नेता बोले: शुद्धिकरण-छुआछूत पर देशभर में शिकायतें, संविधान व विविधता की अहमियत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बेंगलुरु पुलिस द्वारा 'शुद्धिकरण' विषय पर उत्तराखंड भाजपा नेताओं के खिलाफ ज़ीरो FIR दर्ज करने पर कहा, "पूरे देश में लोग इसको लेकर शिकायतें दे रहे हैं और मुकदमा दर्ज होना चाहिए...आज भी वे शुद्धिकरण, छुआछूत कर रहे हैं...ये लोग संविधानद्रोही हैं क्योंकि ये देश में शांति नहीं चाहते। यह विविधता का देश है, यहां अनेकों जाति-धर्म, भाषा बोलने वाले लोग हैं...देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान सर्वोपरि है और रहेगा..."0
0
Report
OTP से पर्ची बनवाने से वाराणसी अस्पताल में मरीज परेशान
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में हर रोज उमड़ रही सैकड़ों मरीजों की भीड़, डॉक्टरों पर काम का जबरदस्त दबाव। पर्चा बनवाने के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं दूर-दराज से आए मरीज। अब मोबाइल फोन पर ओटीपी आने के बाद ही बनाई जा रही है मरीज की पर्ची। जिन मरीजों के पास मोबाइल फोन नहीं है, उन्हें पर्चा बनवाने और इलाज कराने में आ रही है भारी दिक्कत। ओटीपी सिस्टम की अनिवार्यता के कारण तकनीक से अनजान और गरीब मरीजों को लग रहे चक्कर। पर्ची बनने के बाद मरीजों को दवा लेने के लिए भी करना पड़ रहा है लंबा इंतजार। राहत की बात यह है कि सरकारी काउंटर से मरीजों को अधिकांश जरूरी दवाएं मिल रही हैं। कुछ खास और महत्वपूर्ण दवाएं काउंटर पर न होने के कारण डॉक्टर बाहर से खरीदने को कह रहे हैं। मुफ्त इलाज की उम्मीद में आए मरीजों को मजबूरी में प्राइवेट मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही हैं महंगी दवाएं। रियलिटी चेक में सामने आई इन खामियों को दूर कर टोकन व पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने की अपील।0
0
Report
Advertisement
पटना के गांधी मैदान में वित्तरहित शिक्षकों का वेतनमान की मांग को लेकर धरना
Patna, Bihar:पटना के गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर पर वित्तरहित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है शिक्षकों ने जेपी गोलंबर की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी है, जिसके कारण आने-जाने वाले कई रास्ते बंद हो गए हैं बड़ी संख्या में वित्तरहित शिक्षक मौके पर जुटे हुए हैं और सड़क पर बैठकर धरना दे रहे हैं प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि बिहार के माध्यमिक विद्यालय, इंटर विद्यालय और डिग्री विद्यालयों में कार्यरत सभी वित्तरहित शिक्षक-कर्मचारियों को वेतनमान दिया जाए शिक्षकों का कहना है कि सरकार की अनुदान नीति के तहत उन्हें वर्षों से अनुदान नहीं मिला है कई शिक्षकों का 8, 9 और 10 साल तक का अनुदान बकाया है शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से अनुदान नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है उनका दावा है कि शिक्षा समिति की अनुशंसा भी वेतनमान देने के पक्ष में है शिक्षकों के मुताबिक, वेतनमान को लेकर हाईकोर्ट का आदेश भी आया था, जिसके खिलाफ बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट से भी सरकार को राहत नहीं मिली और इसके बाद रिव्यू पिटिशन दाखिल किया गया0
0
Report
किंग कोबरा के अंडे, घोंसला और रखवाली पर विशेषज्ञ के जवाब आमने सामने
Noida, Uttar Pradesh:FOR NATIONAL - किंग कोबरा से जुड़ी सर्प विशेषज्ञ की बाइटसवाल- क्या ये संभव है कि घोंसले में 72 अंडे... एक ही मादा किंग कोबरा के होंगे? जवाब..... घोसलों में एंड दो बातों पर निर्भर करता है अगर मादा कोबरा का आकार बहुत बड़ाहो तो यह हो सकता है लेकिन एक रिसर्च बताती है कि एक ही घोसला का प्रयोग अलग-अलग मादाएं करती है क्या अंडों के घोंसलों की रखवाली.. एक से ज्यादा नर किंग कोबरा करते हैं? जवाब....घोसला नर और मादा दोनों मिलकर बनाते हैं या कभी सिर्फ मादा बनती है और रखवाली मादा ही करती है। दोनों मिलकर भी रखवाली करते हैं किंग कोबरा के अंडों का इंक्यूबेशन पीरियड कितने दिनों का होता है? जवाब.....किंग कोबरा का 70 दोनों का ऑक्यूपेशन पीरियड होता है एक मादा किंग कोबरा एक बार में कितने अंडे देती है? जवाब.... किंग कोबरा का सामान्यत 20 से 40 अंडे देने की हिस्ट्री है लेकिन अगर स्वास्थ्य और आकर अच्छा है तो 100 तक अंडे दी जा सकती है क्या ये संभव है कि एक ही घोंसले का इस्तेमाल अलग-अलग मादा किंग कोबरा... अंडे रखने के लिए करती हों? जवाब...... यह संभव है क्योंकि किंग कोबरा के सिकुड़ते आवास को लेकर यह संभावनाएं हैं। मादा किंग कोबरा के अंडे देने के बाद घोंसले का निर्माण कौन करता है, उसके रखवाली की जिम्मेदारी किसकी होती है? जवाब..... पहले घोंसला बनाया जाता है उसके बाद अंडा देती है घोंसला जनरली मादा ही बनती है और रखवाली सामान्य तौर पर मादा ही करती है लेकिन कुछ केस में दोनों रखवाली करते हैं सांप टेढे-मेढ़े क्यों चलते हैं? जवाब.... सांप के पर नहीं होते इसीलिए वह टेढ़े-मेढ़े चलते हैं और अपने शरीर के लचीलापन ही इस्तेमाल से वह आगे बढ़ते हैं बाइट.... रमेश कुमार महतो शार्प विशेषज्ञ झारखंड0
0
Report
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव और भारी जाम, यातायात हालत फिर से अस्त-व्यस्त
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में बीते 2 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से क्या लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिला है तुम वही मौसम भी अब सुहाना हो गया है इसी करी में आज शनिवार को दिल्ली के कई सड़कों پر जल भराव की स्थिति देखी गई और जाम की भीषण समस्या से यात्री जूझते हुए सड़क पर दिखाई दिए. आज दिल्ली के व्यस्ततम सड़कों में से एक मेहरौली बदरपुर रोड वायु सेनाबाद के पास सड़क पर भीषण जाम लग जाने की वजह से सड़क पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए. दिल्ली के मेहरौली बदरपुर रोड वायु सेनाबाद से लेकर खानपुर तक तकरीबन 3 किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है.0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: कानून का निर्णय, राजनीतिक बयानबाजी पर प्रश्न उठे
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर से भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर कहा, "कानून अपना काम कर रहा है। यदि कहीं कोई अवैध निर्माण हुआ है, सरकारी जमीन पर निर्माण हुआ है और उसके पुख्ता सबूत आए हैं, सिटी मजिस्ट्रेट ने इन सबूतों को देखा और मस्जिद को अवैध घोषित किया। कुछ लोग कोर्ट गए लेकिन कोर्ट ने सिटी मजिस्ट्रेट के निर्णय पर मुहर लगाते हुए ये माना कि मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी हुई है... कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य है। हम सभी लोग भारत में संविधान का पालन करने वाले लोग हैं... ये कानून का निर्णय है जो हम सभी को मानना होगा। कुछ लोग बयानबाजी करके लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं, अपनी राजनीतिक र Rotियां सेंकने का काम कर रहे हैं। मेरा उनसे आग्रह है कि सहारनपुर के सौहार्द को बिगाड़ने का काम ना करें। सहारनपुर के लोगों ने हमेशा कानून का सम्मान किया है और कानून का सम्मान किया जाएगा."0
0
Report
पंचकूला में एक महीने की हड़ताल: सफाई कर्मियों ने सिर मुंडवाकर जताया रोष
Panchkula, Haryana:एक महीने से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, पंचकूला में सरकार के खिलाफ मुंडन कर जताया रोष पंचकूला। पूरे हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा हो गया। आज पंचकूला नगर निगम कार्यालय, सेक्टर-14 के बाहर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपने सिर के बाल मुंडवाकर रोष जताया。 मांगें पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, आज भी नगर निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारी कर रहे हैं मुंडन।0
0
Report
हमीरपुर में मामूली विवाद से खूनी संघर्ष; ट्रैक्टर से हमला और फायरिंग के आरोप
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-मामूली विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, आरोपियों ने एक पक्ष पर किया जानलेवा हमला, आरोपियों पर दूसरे पक्ष के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा कर घायल करने का आरोप, आरोपियों पर गाली गलौज और फायरिंग करने का भी आरोप, पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी मुस्करा में कराया गया भर्ती, गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सीएचसी मुस्करा से जिला अस्पताल किया गया रेफर, रास्ते से निकलने और गेट के पास साफ सफाई करने को लेकर हुआ विवाद, स्थानीय पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में फायरिंग के आरोप से किया इनकार, मुस्करा थानाक्षेत्र के शिवनी डेरा का मामला।0
0
Report
Advertisement
कैथल में डेंगू रोकथाम के लिए अस्पतालों में ताजा तैयारियाँ
Kaithal, Haryana:डेंगू से बचाव के लिए कैथल तैयार, अस्पतालों में विशेष इंतजाम : गुड़गांव में डेंगू के मरीज सामने आने के बाद हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कैथल में भी स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में अब तक डेंगू के पांच मरीज सामने आए हैं, जो उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर अस्पताल में 50 बेड डेंगू और स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए रिजर्व किए हैं। विभाग का कहना है कि मरीजों के इलाज और जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। घरों में रखे कूलर, गमले, पानी की टंकों और पक्षियों के लिए रखे पानी को नियमित रूप से बदलते रहें। डेंगू का मच्छर साफ पानी में भी पनप सकता है, इसलिए पानी जमा होने वाले स्थानों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द या डेंगू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर की सलाह से जांच करवाएं। प्लेटलेट्स कम होने या डेंगू की पुष्टि होने पर सरकारी अस्पताल से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बेहतर इलाज और बचाव के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
रामनगर में अचानक बदला मौसम, दोपहर बाद मूसलाधार बारिश से लोगों को असुविधा
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सुबह से रामनगर में मौसम साफ था और बारिश नहीं हुई थी, लेकिन दोपहर करीब एक बजे के बाद अचानक आसमान में बादल घिर आए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि सड़क पर चल रहे राहगीरों और बाइक सवारों को संभलने तक मौका नहीं मिला। बारिश के चलते लोग आसपास की दुकानों के नीचे शरण लेने लगे। दोपहर बाद शुरू हुई इस बारिश से शहर की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। बाजार क्षेत्र में चहल-पहल कुछ देर के लिए थम गई। मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था; रामनगर पर्यटन नगरी होने के कारण यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं। अचानक हुई बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश के दौरान सड़क पर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।रामनगर में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है और आसमान में घने बादल छाए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने और अनावश्यक रूप से बारिश के दौरान बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है।0
0
Report
बारिश ने प्रचार रोका, सांगानेर में भाजप प्रत्याशी ने जताया दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - बारिश ने किया चुनाव प्रचार बाधित कार्यालयों में ही उम्मीदवार बना रहे रणनीति सुबह सुबह जो प्रत्याशी निकले थे प्रचार पर तेज बारिश ने उन्हें वापस कार्यालय लौटने पर किया मजबूर सूंगानेर के वार्डों में फिर भी दिख रहा उत्साह भाजपा प्रत्याशी भंवरलाल लील ने किया दावा कांग्रेस का सांगानेर में नहीं खुलेगा खाता0
0
Report
Advertisement
अंबाला कैंट में बदला मौसम, घने बादल और तेज बारिश से गर्मी से राहत
Ambala, Haryana:अंबाला कैंट में बदला मौसम,आसमान में छाए घने बादल और तेज बारिश हुई शुरू,बारिश होने से मौसम हुआ सुहावना और लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं ,दूसरी तरफ लोगों को जल भराव का भी डर सताने लगा,बारिश से फसलों को भी होगा बहुत फायदा।0
0
Report
भोपाल में बारिश से कलियासोत नदी किनारे भू-धंस, इमारतों की नींव खतरे
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में बारिश के चलते कलियासोत नदी के मुहाने पर, जमीन धंसी, कारें जमीन में धंसीं 8 मंजिला आम्रवेली अपार्टमेंट की नींव पर खतरा, अंदेशा आसपास की इमारतों की नींव भी कमजोर मचा हड़कंप, देर रात क्रेन से कारें निकाली गईं0
0
Report
हथुनिया थाने में CLG बैठक: त्योहारों पर शांति और भाईचारे की अपील
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाने में आगामी त्योहारों और पंचायत चुनाव को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वृत्ताधिकारी डीवाईएसपी बाबूलाल मुरारिया ने की। इस दौरान थानाधिकारी सीआई उदयवीर सिंह सहित सीएलजी सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की सामान्य समस्याओं के साथ आगामी त्योहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डीवाईएसपी बाबूलाल मुरारिया ने सीएलजी सदस्यों से क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए और सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार भ्रामक और अफवाह वाली जानकारी प्रसारित होती है। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की भ्रामक खबर पर विश्वास नहीं करने और बिना पुष्टि के उसे आगे प्रसारित नहीं करने की बात कही। गणेशोत्सव को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। डीवाईएसपी ने कहा कि गणेश प्रतिमा स्थापना करने वाले नागरिक आयोजन की व्यवस्थाओं और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाएं। सभी त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाएं। बैठक में सीएलजी सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
