icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272151
Satya Prakash BarnwalSatya Prakash BarnwalFollow10 Jan 2025, 09:10 am

Basti - संदिग्ध परिस्थितियों में बंद पड़े विद्यालय में युवक के जलकर मरने की मिली सूचना

Rudhauli, Uttar Pradesh:

वाल्टर गंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के बंद विद्यालय श्रीमती प्रयागराजी इण्टर कालेज के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जलती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंद पड़े विद्यालय के कमरे में सुबह लगभग 8 बजे ग्रामीणों ने एक जलती हुई लाश देखी। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई ,मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले स्थानीय लोगों से पूछताछ किया तो वहां पर पहले पहचानने से इनकार कर दिया था। लाश का केवल बीच का भाग ही बचा हुआ था. बाद में एक महिला ने बताया कि लाश के पास एक चप्पल पड़ा हुआ है , जो की उसके पति का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह के मड़ियादो में लापता युवक का शव पेड़ से लटका, हत्या की आशंका

Damoh, Madhya Pradesh:लापता युवक का संदिग्ध हालत में फंदे से झूलता मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते लगाया जाम... एंकर/ दमोह के मडियादो में एक लापता युवक का शव एक खेत में पेड़ से झूलता मिलने के बाद सनसनी फैल गई है और परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। दरअसल मडियादो क्षेत्र में रहने वाला 21 साल का महेंद्र लोधी कल शाम के बाद लापता था और परिजन उसे तलाश करते रहे उसका मोबाइल फोन भी चालू था लेकिन वो अटेंड नहीं कर रहा था जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई और आज सुबह एक खेत में पेड़ से लटका उसका शव मिला है। मौके की स्थिति और मृतक के शरीर पर बने निशानों के बाद परिजन इसे हत्या का मामला करार दे रहे है और इस बात को लेकर उन्होंने मडियादो में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। करीब घंटे भर तक चले प्रदर्शन को पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की समझाइश के बाद खत्म कर दिया गया वहीं पुलिस अभी तक इसे आत्महत्या मान रही है और थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आयेंगे आगे उस हिसाब से कार्यवाही की जायेगी।
0
0
Report

बाढ़ राहत में NDA की तेजी बनाम विपक्षी राजनीति—बिहार में सच क्या है

Patna, Bihar:बाढ़ राहत में NDA की तेजी बनाम विपक्षी राजनीति—बिहार में सच क्या है बाढ़ को लेकर विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है, जबकि NDA सरकार लगातार राहत और बचाव के काम में जुटी है। सरकार के नेता और कार्यकर्ता जमीन पर जाकर लोगों के दुख-दर्द को समझ रहे हैं और राहत शिविरों का जायजा ले रहे हैं। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक मुआवजा दिया गया है और नुकसान के अंतिम आकलन के आधार पर प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा मिलेगा। किसानों को हुई क्षति की भी भरपाई की जाएगी। प्रधानमंत्री ने पहले भी बिहार को बाढ़ के समय राहत पैकेज दिए हैं। इस बार भी नुकसान का आकलन किया गया है और निश्चित रूप से बिहार के लोगों को बेहतर राहत मिलेगी। जनता यह फर्क देख रही है कि कौन बाढ़ के नाम पर राजनीति कर रहा है और कौन जमीन पर उतरकर राहत पहुंचा रहा है। NDA सरकार और उसके कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच मौजूद हैं, जबकि RJD के लोग जमीन पर नजर नहीं आ रहे हैं। विपक्ष को सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि सेवा भावना के साथ लोगों के बीच काम करना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

पटना के पूजा पंडालों में फायर मैपिंग और वॉलेंटियर्स अनिवार्य, SOP लागू

Patna, Bihar:दशहरा पर्व को लेकर पटना जिले में अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से सोमवार से जिले के सभी प्रमुख पूजा पंडालों की फायर मैपिंग शुरू की जाएगी। यह अभियान करीब एक सप्ताह तक चलेगा। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी पूजा समितियों को अग्निशमन विभाग मुख्यालय की ओर से जारी एसओपी का पालन करना होगा। 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में बनाए जाने वाले पूजा पंडालों के लिए फायर सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही बिजली विभाग से भी आवश्यक प्रमाण पत्र लेना होगा। पूजा समितियों को पंडाल में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। इस बार पंडालों में वॉलेंटियर्स की तैनाती भी अनिवार्य होगी। अग्निशमन विभाग इन वॉलेंटियर्स को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण देगा। वहीं, 5000 वर्गफीट वाले पंडालों के लिए पूजा समितियों को प्रपत्र ‘द’ के तहत घोषणा पत्र देना होगा। जरूरत के अनुसार अस्थायी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। फायर मैपिंग के दौरान पंडालों की स्थिति, प्रवेश-निकास और अग्निशमन वाहनों के पहुंच मार्ग की भी जानकारी जुटाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर दूसरे जिलों से भी दमकल वाहन मंगाए जाएंगे。
0
0
Report

आगरा: जलभराव से नागरिकों का नारकीय जीवन, नगरपालिका पानी निकालने को सक्रिय

Agra, Uttar Pradesh:आगरा नगर निगम हमेशा ही सफाई व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में रहता, कही कूड़े के ढेर लगे है तो कही बस्तियों में नाले और सीवर का गंदा पानी भरा है. आगरा की एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के टेढ़ी बगिया श्याम नगर में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है. आलम ये है कि लोग जलभराव के कारण घरों में कैद है, तो वही संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया. लोगों का कहना है नगर आयुक्त और उनकी टीम हो या महापौर कोई हालात देखने के लिए कभी झांकने भी नहीं आते. इस पूरे मामले पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त का कहना था कि इस मामले की जानकारी जुटाई जा रही है, किसकी लापरवाही रही और जलभराव क्यों हुआ इसकी भी जांच कराई जाएगी, मौके पर टीम को भेजा गया है ताकि जलभराव का निष्कारण किया जा सका.
0
0
Report

अरुण साव का बयान: झीरम फैसले, सेवा संकल्प और बिलासपुर एयरपोर्ट के दावे

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग — अरुण साव के बयान सेवा संकल्प अभियान पर अरुण साव का बयान बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, 13 अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदेशभर में आशीर्वाद के दीये जलाए गए। रायपुर में 25 लाख दीये जलाने का दावा, अरुण साव ने आयोजन को पीएम मोदी की लोकप्रियता का प्रमाण बताया。 झीरम घाटी मामले पर अरुण साव अरुण साव ने कहा कि NIA ने झीरम मामले की विस्तार से जांच की और बड़ी संख्या में लोगों के बयान दर्ज किए। जांच के तथ्यों के आधार पर fourजशीट पेश हुई और उसी आधार पर कोर्ट में विचारण हुआ। फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील का विकल्प खुला है。 झीरम पर कांग्रेस की बैठक को लेकर बयान अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की अपनी आंतरिक नीति हो सकती है। बैठक में क्या चर्चा होगी, इस पर वह कुछ नहीं कहेंगे। NIA की जांच और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट में विचारण हुआ है。 झीरम फैसले पर आदिवासी समाज की अपील अरुण साव ने कहा कि कोई भी हितबद्ध पक्ष कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है। न्यायालय में अपील करना संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है。 झीरम मामले में कांग्रेस पर हमला अरुण साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता झीरम मामले पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल सरकार में रहने के बावजूद कांग्रेस जांच के जरिए सच सामने नहीं ला सकी。 कांग्रेस अनुशासन समिति पर निशाना अरुण साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में न नियम है, न नीति और न नेतृत्व। उन्होंने कांग्रेस को एक परिवार की मर्जी से चलने वाली पार्टी बताया。 कांग्रेस में नेताओं की वापसी पर बयान अरुण साव ने कहा कि किसे पार्टी में लेना है और किसे निकालना है, यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में परिवार का फैसला ही कानून है。 बीजेपी का किला ढहने के बयान पर पलटवार अरुण साव ने भाजपा का किला ढहने के दावे को निराधार बताया। उन्होंने कांग्रेस को पिछले तीन साल के विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण के चुनाव परिणाम देखने की नसीहत दी。 आशीर्वाद के दीयों पर कांग्रेस के आरोप का जवाब 50 करोड़ रुपये खर्च के आरोप पर अरुण साव ने पलटवार किया। उन्होंने पीएम आवास, आयुष्मान, उज्ज्वला और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा。 बिलासपुर एयरपोर्ट पर बयान अरुण साव ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट का लगातार विस्तार हो रहा है और नाइट लैंडिंग की सुविधा भी शुरू हो चुकी है। सरकार का फोकस हवाई सेवाओं के विस्तार पर है。 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों पर बयान अरुण साव ने कहा कि संदिग्धों के पास दस्तावेज नहीं थे, इसलिए जांच की गई। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद तथ्य सामने आएंगे और उसी आधार पर कार्रवाई होगी। भारतीय नागरिक पाए जाने पर कार्रवाई नहीं होगी。 बीजेपी पार्षदों के इस्तीफे की खबर पर सफाई अरुण साव ने बीजेपी पार्षदों के इस्तीफे की खबर की पुष्टि से इनकार किया। उन्होंने रायगढ़ जिला अध्यक्ष से बातचीत की बात कही और पूरे मामले को भ्रम के तौर पर फैलाए जाने की जानकारी दी。
0
0
Report
Advertisement

हांसी में खेत-खलिहान योजना के तहत 1.65 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

Hansi, Haryana:हांसी खेत-खलिहान योजना से गांवों की तस्वीर बदलने का दावा, हांसी में 1.65 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन हांसी। हांसी विधायक विनोद भयाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की खेत-खलिहान योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों तक जाने वाले रास्तों को पक्का किया जा रहा है। इसी कड़ी में हांसी हलके में करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि अलग-अलग गांवों में करीब 40 से 43 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। इसके अलावा अनपुरा में करीब 12 लाख रुपये तथा मेदा और जमावड़ी सहित अन्य गांवों में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। ढाणा खुर्द में करीब 40 से 42 लाख रुपये की लागत से लगभग 16 एकड़ क्षेत्र के खेतों के रास्ते को पक्का किया जाएगा। विधायक के अनुसार यह ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। यह क्षेत्र सेम प्रभावित होने के कारण बरसात के दौरान रास्ते में पानी भर जाता था। इससे किसानों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने जब भी हांसी हलके की कोई मांग रखी जाती है, उसे गंभीरता से लिया जाता है और उसे पूरा करवाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि हांसी हलके में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पंचायत सहित विभिन्न विभागों में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हांसी को जिला बनाने के बाद विधानसभा में इसे मॉडल जिला बनाने की घोषणा भी की गई है और इस दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। वहीं कई गांवों में फसल खराब होने और मुआवजे के सवाल पर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि स्पेशल गिरदावरी के लिए नियम निर्धारित हैं। यदि किसी पूरे गांव में पानी भर जाता है तो जिला प्रशासन और डीसी स्तर पर इस मामले में संज्ञान लिया जाता है। विधायक ने कहा कि मौजूदा स्थिति में इस क्षेत्र में बरसात अपेक्षाकृत कम हुई है, लेकिन सेम का पानी लंबे समय तक रहने के कारण किसानों की फसलों पर असर पड़ा है।
0
0
Report

बिहार में शराबबंदी के बीच बैंककर्मियों की शराब पार्टी, 5 गिरफ्तार

Motihari, Bihar:*शराबबंदी वाले बिहार में बैंककर्मियों की ‘शराब पार्टी’! मोतिहारी में 4 बैंककर्मी समेत 5 गिरफ्तार.....* बिहार में शराबबंदी लागू है... शराब पीना और पिलाना दोनों कानून की कारवाई के दायरे में हैं... और हर किसी सरकारी कर्मी को शराब से दूर रहने की शपथ भी दिलाई जाती है। लेकिन मोतिहारी से सामने आई तस्वीरें इस शराबबंदी की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर इतनी चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मोतिहारी शहर के बीचोंबीच नगर थाना क्षेत्र के बगल के मोहल्ला तक शराब पहुंच कैसे जा रहा है ?मामला बेलबनवा इलाके का है, जहां एक-दो नहीं, बल्कि चार बैंककर्मी शराब पार्टी करते पकड़े गए। खास बात ये है कि इस पार्टी में एक पांचवां शख्स भी शामिल था, जो प्राइवेट रूप से बैंककर्मी बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि पांचों लोग एक जगह बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां अफरा-तफरी मच गई।पुलिस को देखते ही सभी लोग छिपने और भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की तलाश शुरू की और बारी-बारी से सभी पांचों को बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया।इसके बाद पुलिस सभी आरोपियों को नगर थाना लेकर पहुंची। रात में कारवाई हुई पर आज दोपहर तक सदर अस्पताल में मेडिकल जाँच नहीं हो सका है। मोतिहारी एसपी ने गिरफ्तार सभी पांचों लोगों के शराब पीने की पुष्टि कर दिया है। नगर थाना अध्यक्ष राजीव ने बताया कि थाना पर ब्रेथ एनलाइजर से सभी पांचों लोगों की जांच कराई गई है जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। शराब कहां से आई, पार्टी में कौन-कौन शामिल था और पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका थी इन तमाम बिंदुओं की जांच की जा रही है।शराबबंदी वाले बिहार में बैंककर्मियों की कथित शराब पार्टी का ये मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरफ्तार हुए पांच लोगों में पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी से लेकर कलर्क तक शामिल है। गिरफ्तार हुए प्रतीक सिन्हा पंजाब नेशनल बैंक के रीजनल कार्यालय चांदमारी में कार्यरत हैं।गिरफ्तार हुए संजय कुमार पंजाब नेशनल बैंक राजबाजार ब्रांच में अधिकारी के पद पर कार्यरत है। गिरफ्तार हुए तरुण कुमार और लक्की सिंह पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। और पांचवा गिरफ्तार इन्द्रजीत कुमार भी प्राइवेट रूप से पंजाब नेशनल बैंक में ही कार्यरत हैं। यानी सभी पांचों पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत हैं।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर पुलिस ने CEIR से 130 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 130 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले के पुलिस थानों की संयुक्त टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस करने की कार्रवाई की गई। तकनीकी विश्लेषण और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 130 मोबाइल फोन बरामद किए। मोबाइल फोन बरामद करने के बाद आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई के प्रति आभार जताया। एसपी प्रियंका शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मोबाइल फोन गुम होने के बाद लोग तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल के IMEI नंबर के आधार पर उसे ट्रेस करने और बरामद करने की कार्रवाई की जा सके। CEIR व्यवस्था मोबाइल के IMEI की पहचान के आधार पर गुम या चोरी हुए फोन को ट्रैक और ब्लॉक करने में मदद करती है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने पर देरी न करें और तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही किसी भी मोबाइल अपराध की सूचना 1930 पर देने और साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

शादी से इनकार पर रामपुर में युवती पर कुल्हाड़ी हमला, आरोपी गिरफ्तार

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में शादी से इनकार पर खौफनाक वारदात, युवती के सिर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, आरोपी रवि गिरफ्तार, वारदात की कुल्हाड़ी बरामद, एंकर:रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है,आरोप है कि शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज की और फिर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया,वारदात में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है, V/O:तस्वीरें रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र की हैं,जहां शादी से इनकार करने को लेकर एक युवक पर युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है,बताया जा रहा है कि आरोपी रवि युवती से शादी करना चाहता था,आरोप है कि शादी से इनकार करने के बाद आरोपी युवती के घर पहुंचा और वहां उसके साथ गाली-गलौज करने लगा,आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और युवक ने युवती के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया,अचानक हुए हमले से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई,परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया,वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की,पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया,पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई, फिलहाल घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है,पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर रही है,शादी से इनकार के बाद सामने आई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है,अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हमले की पूरी वजह क्या थी और वारदात के पीछे आरोपी की मंशा क्या थी, विजुअल:गिरफ्तार आरोपी विसुअल:कोतवाली बिलासपुर विसुअल:जिला अस्पताल Byte:अनुराग सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top