Basti: श्री चंडी महायज्ञ में साधु-संतों का अंगवस्त्र और कंबल से सम्मान
Uttar Pradesh:हर्रैया के खैरी ओझा गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित श्री चंडी महायज्ञ और मानस विराट संत सम्मेलन में सेवा समर्पण भाव परिवार ट्रस्ट ने साधु-संतों को अंगवस्त्र और कंबल देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्य दिलीप पाण्डेय, उमंग पाण्डेय, शक्ति शरण उपाध्याय, सर्वेश तिवारी और अनूप पाण्डेय उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सेवा और समर्पण के भाव के साथ साधु-संतों का सम्मान कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आये दो मासूम, हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम बच्चे, हालत गंभीर बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, Chc शाहाबाद से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किए गए दोनों बच्चे हरदोई की शाहाबाद ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान दुर्गेश के पुत्र कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
