icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272001
Shailendra KumarShailendra KumarFollow2 Feb 2025, 10:51 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जैसलमेर में सुर संगम कला केंद्र की भादवा संध्या में लोक कलाओं का जलवा

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा राजस्थान के कुम्भ में सुर संगम कला केंद जैसलमेर का सांस्कृतिक कार्यक्रम में जलवा सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बिजली जैसलमेर ने दिखाया अपना जलवा देर रात तक दर्शकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का उठाया आनंद रामदेवरा, जैसलमेर भादवा मेले के दौरान सुर संगम कला केंद्र, जैसलमेर के तत्वावधान में रामदेवरा ग्राम पंचायत रंगमंच स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक संगीत एवं पारंपरिक कलाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सहायक मेला अधिकारी मनवीर सिंह बेनीवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं भजनों के साथ हुई। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य, लोक संगीत एवं राजस्थान की विविध लोक कलाओं को मंच पर जीवंत किया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को राजस्थान की लोक संस्कृति से रूबरू कराया। बाबा रामदेव का घोड़लिया नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र सांस्कृतिक संध्या में बाबा रामदेव का घोड़लिया नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकार की रोमांचक प्रस्तुति देखकर दर्शक उत्साहित हो उठे। प्रस्तुति के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा रंगमंच परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद मेलार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम को देखने के लिए रंगमंच स्टेडियम में बड़ी संख्या में मेलार्थी एवं स्थानीय लोग पहुंचे। भादवा मेले के धार्मिक माहौल के बीच आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने श्रद्धालुओं को राजस्थान की लोक कला एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।आयोजकों ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य राजस्थान की पारंपरिक लोक कलाओं एवं लोक कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग के इचाक मोड़ पर ट्रेलर से टक्कर, शिक्षिका सोनाली लता मौत

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इचाक थाना क्षेत्र के इचाक मोड़ के आसपास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में होली क्रॉस स्कूल की एक शिक्षिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनाली लता के रूप में बताई जा रही है। उनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोनाली लता अपने पुरुष मित्र लकी के साथ स्कूटी से इचाक की तरफ से हजारीबाग लौट रही थीं। इसी दौरान एक ट्रेलर की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से वाहन लेकर तेजी से फरार हो गया।हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और कोढ़ा थाना क्षेत्र में ट्रेलर चालक को पकड़ लिया गया。 बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को हजारीबाग के नगवां टोल प्लाजा के पास खड़ा कराया गया है。 प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सोनाली लता मूल रूप से धनबाद की रहने वाली थीं और हजारीबाग में किराए के मकान में रहकर होली क्रॉस स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ, स्कूटी और ट्रेलर की टक्कर कैसे हुई और दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की गति कितनी थी—इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।
0
0
Report

सेलकुई में 12 फीट अजगर ने मचाई अफरा-तफरी, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में उस वक्त लोगों की सांसें कुछ देर के लिए अटक गईं, जब एक दुकान के सामने अचानक भारी-भरकम अजगर दिखाई दिया... 12 फीट लंबे और तकरीबन 35 किलो वजनी इस विशालकाय अजगर को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तस्वीरें सेलाकुई क्षेत्र की तेलपुरा ग्राम पंचायत के अटकफार्म की हैं... जहां एक दुकान के सामने अचानक एक विशालकाय अजगर निकल आया। जमीन पर रेंगते इस बर्नीज पाइथन प्रजाति के भारी-भरकम अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र आदिल मिर्जा और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बेहद सावधानी के साथ अजगर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया और बाद में उसे आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं, रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। माना जा रहा है कि बारिश और आसपास के जंगल क्षेत्र के चलते अजगर आबादी की ओर पहुंचा होगा। फिलहाल वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है... लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की दस्तक को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
0
0
Report
Advertisement

बागेश्वर में देर रात होलसेल मोबाइल दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के तहसील रोड स्थित एक होलसेल मोबाइल दुकान में देर रात अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तस्वीरें बागेश्वर के तहसील रोड की हैं, जहां देर रात एक होलसेल मोबाइल दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखे मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि दुकान पिथौरागढ़ के मदकोट निवासी चंपा देवी की है। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में नलकूप चोरों की मुठभेड़: तीन बदमाश घायल-गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में नलकूप चोरी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से सुरेंद्र नाम का बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों आंसू और सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया है। यानी पुलिस ने एक घायल समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों बदमाश मेरठ जनपद के रहने वाले बताए गए हैं और क्षेत्र में किसानों के नलकूपों को लगातार निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और एक रेहड़ा बरामद किया है। इसके अलावा नलकूपों से चोरी किए गए तार, स्टार्टर, कटआउट और चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और गैंग के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। साथ ही क्षेत्र में हुई नलकूप चोरी की अन्य घटनाओं में भी इनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
0
0
Report

इलाहाबाद हाईकोर्ट में कमलेश बिंद एनकाउंटर: सीबीआई जांच की मांग तेज

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, गाजीपुर के कमलेश बिंद एनकाउंटर मामले सुनवाई आज, कमलेश बिंद एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, एनकाउंटर की सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दाखिल की गई है याचिका, 3-4 जून की मध्य रात में हुए कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर परिजनों ने सवाल उठाए गए हैं, होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या में कमलेश बिंद को वांछित किया गया था, कमलेश बिंद की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था, कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद जमकर हंगामा और बवाल हुआ था, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे, अब फिलहाल एनकाउंटर मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हुई है, हाईकोर्ट आज कमलेश बिंद की मां की याचिका पर सुनवाई करेगा。
0
0
Report

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: वायरल वीडियो के बाद परिवार पर मामला दर्ज

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के बेहद व्यस्ततम एरिया में कल दिनदहाड़े हुई घटना से कुछ समय पहले का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक युवती को खींच कर ले जाता हुआ नजर आ रहा है। इसी के कुछ देर बाद पूरी घटना हुई जिसमें युवक ने पहले युवती के गोली मार दी। उसके बाद खुद भी कनपटी पर रखकर असलहे से फायर कर दी जिससे चलते उसकी भी मौत हो गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई टीचर अपने बच्चों को ग्राउंड में खड़ी है। बावजूद किसी ने उसको बचाने की जहमत नहीं दिखाई। अब पूरे मामले में मृतक फातिमा के भाई की तहरीर पर युवक के पिता और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं युवक का घटना से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसमें अल्लाह से उसकी गलती माफ़ करने की बात कह रहा है। साथ ही अन्य कई भावुक बातें इस पोस्ट में देखी जा सकती है।
0
0
Report
Advertisement

रामदेवरा में भांग स्नेह मिलन: 200 लीटर से अधिक भांग 20 मिनट में गटक गई

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा स्थानीय भल्ला फाउंडेशन धर्मशाला में 45 वि भाँग स्नेह मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन देश भर से 2 हजार से अधिक भाँग प्रेमी पहुंचे रामदेवरा भांग प्रेमियों के द्वारा घोटी गई 200 लीटर से अधिक भांग 200 लीटर भांग को 10 मिनट में ही गटक गए सभी भांग प्रेमी रामदेवरा, जैसलमर धार्मिक स्थल रामदेवरा में आपसी सामंजस्य प्रेम स्नेह भावना को बनाए रखने के उद्देश्य से पांच दशक पहले शुरू की गई है। इस बार भला फाउंडेशन धर्मशाला में आयोजित 45 वि अखिल भारतीय भांग स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रतिवर्ष भादवा मेला में इसका आयोजन किया जाता है। जिसमें शिरकत करने के लिए देश भर से 2000 से अधिक भांग प्रेमी विशेष कर रामदेवरा पहुंचते हैं। वह सभी लोग यहां पर सामूहिक रूप से 200 लीटर भांग का घोल तैयार करते हैं। जिसमे भांग बादाम पिस्ता काजू किशमिश मिश्री दूध सहित अन्य सामग्री मिलते हैं। जिसे बनाने में सभी लोग अपने स्तर पर सहयोग भी करते हैं भगवान भोले बाबा को इसका भोग लगाने के पश्चात प्रसादी के रूप में उपस्थित सभी भांग प्रेमी इसे गटक जाते हैं पूर्व में यहां पर भांग पीने की प्रतियोगिता भी आयोजित होती थी जिसमें सर्वाधिक 10 से 12 लीटर तक भांग एक भांग प्रेमी पी जाता था लेकिन समय के साथ आए बदलाव के कारण भांग स्नेह मिलन कार्यक्रम में प्रतियोगिता बंद कर दी गई है। सभी अपनी सवेच्छा से जितनी पी सकते हैं उतने पीते हैं दिल्ली मुंबई कोलकाता बेंगलुरु हैदराबाद चेन्नई बाड़मेर जैसलमेर बीकानेर जोधपुर सहित अन्य स्थान से आए भांग प्रेमियों ने 200 लीटर भांग महज 20 मिनट में ही गटक ली उनका जोश उत्साह वह जज्बा देखते ही बनता था। इस कार्यक्रम के संचालक हीरालाल हर्ष ने बताया कि लोगों में आपसी प्रेम स्नेह भाईचारा बना रहे इसको लेकर मेले में सभी भांग प्रेमी यहां पर पहुंचते हैं वह एक जाजम पर बैठकर आपस में अपना पारिवारिक संबंध से बनाए रखना का कार्य करते हैं। ऊंच नीच भेदभाव लड़ाई झगड़ा सब भुलाकर बाबा के जयकारे लगाते हैं। इनका उत्साह व जोश देखते ही बनता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top