बस्तीः सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, बेटे महेश की मौके पर ही मौत
Basti, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के बड़ेबन सर्विस रोड पर सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनके पुत्र मृतक की मौके पर ही मौत हो गई. छावनी थाना क्षेत्र के रूपगढ़ निवासी बाढ़ू पुत्र भोला अपनी पत्नी व बेटे के साथ बस्ती जा रहे थे. तभी वह कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेबन पर ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपने चपेट में ले लिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
