Basti - जिले में स्वास्थ्य विभाग हुआ ‘अंधा’, झोलाछाप कर रहे मौत का धंधा
Bardadhah, Uttar Pradesh:कुदरहा के प्रकाश नर्सिंग होम पर कब चलेगा हंटर। मरीजों के लिए खतरा-ए-जान बना प्रकाश नर्सिंग होम,क्या किसी की मौत के बाद जागेगा प्रशासन। ऑपरेशन कर महिला की यूरिन नली काटने के मामले मे बस्ती जनपद के एक नर्सिंग होम की पोल खुल गई,जिसकी वजह से पूरा हड़कंप मच गया । प्रोफेशनल स्किल बिना बेखौफ होकर कर रहा मरीजों का ऑपरेशन,शिकायत होने पर ये नर्सिंग होम अपना नाम और पता बदल लेता है। क्षेत्र में एक नहीं अनेक कांड कर चुका है प्रकाश नर्सिंग होम का झोलाछाप संचालक O.P पटेल।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
