icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272163
KRKhalik RazaFollow25 Dec 2024, 01:29 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

बच्चे के साथ बंदर की मस्ती वायरल, अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों और इंसानों के ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है...इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो बेहद डरावने होते हैं...इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसनें हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है...इसमें एक मासूम बच्चा बिस्तर पर लेटा है और उसके पास एक बंदर बैठा हुआ है....शुरुआत में बंदर को बच्चे के इतने पास देखकर लोग डर जाते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद बेहद प्यारा नजारा देखने को मिलता है मासूम संग बंदर की प्यारी मस्ती वायरल हुआ अनोखा वीडियो
0
0
Report
Advertisement

सालीचौका स्टेशन पर शराबी उत्पात से यात्री डरे, GRP तैनाती की मांग

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के सालीचौका रेलवे स्टेशन पर शराबियों के उत्पात से यात्री परेशान हैं। आए दिन प्लेटफॉर्म पर शराब के नशे में लोगों के बीच मारपीट और झूमाझटकी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्टेशन का माहौल खराब हो रहा है। बताया जा रहा वीडियो में मारपीठ करने वाली बुजुर्ग महिला पुरुष सभी शराब के नशे में एक दूसरे के साथ मारपीठ करते नजर आ रहे है देर रात आने-जाने वाले यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने स्टेशन पर जीआरपी बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन रेलवे प्रबंधन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण अब ऐसी वारदातें बढ़ती जा रही हैं।
0
0
Report

दिल्ली के मधु विहार में निगम की सीलिंग और तोड़फोड़, 72 साल के दंपति परेशान

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में सत्य निकेतन हादसे के बाद आज फिर से दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई पूरी दिल्ली में तेज हो गई कहीं इमारतें सेल की गई तो कहीं इमारत को घोषित करने की प्रक्रिया पूरी दिल्ली में की गई पूर्वी दिल्ली में भी आज न्यू अशोक नगर लक्ष्मी नगर सहित मधु विहार में भी दिल्ली नगर निगम की तरफ से सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई मधु विहार में बने परिसर की कहानी दुकानों को आज सील कर दिया गया दिल्ली नगर निगम के अधिकारी अयूब खान ने बताया कि यह कंपलेक्स मिसयूज लैंड के तहत बनाया गया था जिस पर पहले भी कार्यवाही की गई थी और कहीं दुकानों को सील किया गया था आज भी तीन से चार दुकान किस परिसर की सील की गई वहीं अधिकारी का कहना है कि लगातार ग का सर्वे भी जारी है किसी भी तरह की कमी पाई जाने पर सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी वahi इस कार्रवाई के दौरान एक अलग तस्वीर भी सामने आई दर्शन सेल की गई दुकानों में से एक दुकान 72 साल के एक बुजुर्ग दंपति की है बुजुर्ग दंपति दोनों मिलकर यह दुकान पिछले 30 साल से चला रहे थे और इसी से अपना जीवन यापन गुजर बसर कर रहे थे 72 साल ke सुनील सब्बारवाल ने कहा की पिछले 30 साल से निगम को टैक्स दे रहे हर नियम मान रहे है मामला कोर्ट मे है बावजूद उसके उन्हें नोटिस दिया गया जिसका जावाब भी कोर्ट मे दिया लेकिन उसके बाद भी सीलिंग की जा रही है काम्प्लेक्स मे एक और दूकानदार शबनम ने कहा की पुरे मधु विहार मे बिल्डिंग है लेकिन इसी काम्प्लेक्स को निशाना बनाया जा रहा सालो से बिजली बिल और निगम को टैक्स देने ke बाद भी दुकानों को अवैध बताकर कार्यवाही की जा रही है
0
0
Report

दादरी पुलिस ने पटाखों पर बड़ी कार्रवाई: 4 लाख के अवैध पटाखे बरामद

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- दादरी पुलिस की पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, 4 लाख के अवैध पटाखे बरामद, दादरी में पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक गाड़ी में लेकर जा रहे थे पटाके ,एनटीपीसी कट के पास से शिवकुमार और रामकुमार एक गाड़ी से पकड़ा ,दोनों के कब्जे से अलग-अलग प्रकार के 20 कार्टून पटाखे बरामद, करीब 4 लाख रुपये के पटाखे बरामद , पुलिस ने पटाखे ले जाने में इस्तेमाल महिंद्रा बोलेरो पिकअप भी की जब्त, दोनों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, दादरी थाना पुलिस ने की कार्रवाई।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल के पाथाखेड़ा में हार्डवेयर दुकान और सर्विस सेंटर में भीषण आग, दमकल देरी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब एक हार्डवेयर दुकान और उससे लगे सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि हार्डवेयर का पूरा सामान जलकर राख हो गया जिसमें बड़ी मात्रा में पेंट और ऑयल जला,जबकि सर्विस सेंटर में भी लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर फायर ब्रिगेड मौजूद होने के बावजूद सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। तब तक आग दोनों दुकानों को अपनी चपेट में लेकर भारी तबाही मचा चुकी थी। बाद में फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग लगातार भड़क रही थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है,जबकि प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक दोनों दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की देरी को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
0
0
Report

बिलासपुर नगर निगम ने पीओपी गणेश प्रतिमाओं की जांच शुरू की

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। गणेश चतुर्थी को लेकर नगर निगम ने प्लास्टर ऑफ पेरिस यानी पीओपी से बनी गणेश प्रतिमाओं की जांच शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त के आदेशानुसार अतिक्रमण शाखा की टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मूर्तियों की जांच की।गणेश चतुर्थी के पर्व को देखते हुए शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री के लिए दुकानें और स्टॉल लगाए गए हैं। इसी बीच नगर निगम की टीम देवकीनंदन चौक, गोल बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंची और वहां रखी गणेश प्रतिमाओं की जांच की अतिक्रमण शाखा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई पीओपी की मूर्तियों की बिक्री और उपयोग को लेकर की। जांच के दौरान टीम ने मूर्तियों की सामग्री की जानकारी ली और संबंधित विक्रेताओं से आवश्यक जानकारी जुटाई।दरअसल, प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों को लेकर पर्यावरण संबंधी चिंताएं लंबे समय से सामने आती रही हैं। पीओपी की मूर्तियां पानी में आसानी से घुलती नहीं हैं और विसर्जन के दौरान जल स्रोतों में इसके अवशेष जमा होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और नगर निगम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है।नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण शाखा की टीम लगातार निगरानी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गणेश उत्सव के दौरान पर्यावरणीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

गंडक के कटाव से रेवहिया के गांवों पर खतरा, बचाव तेज

Bagaha, Bihar:बगहा में ज़ी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है ज़ी बिहार झारखण्ड की खबर पर मधुबनी प्रखंड के चिउरही पंचायत स्थित रेवहिया में गंडक नदी के भीषण कटाव के बाद अब बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि कटाव रोकने के नाम पर बालू की जगह मिट्टी से भरी बोरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसमें संवेदक और अभियंताओं पर भी मनमानी के आरोप लग रहे हैं। तस्वीरों में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी किस तरह रेवहिया में तबाही मचा रही है, करीब एक महीने से जारी कटाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि कल डीएम तरनजोत सिंह लाव लशकर के साथ पहुँचे औऱ हर हाल में जान माल कों सुरक्षित करने का निर्देश दिया। दरअसल दियारा के निचले इलाकों में गंडक नदी का कटाव इतना तेज है कि सरकारी स्कूल, पैक्स गोदाम समेत सैकड़ों घर और सैकड़ों एकड़ जमीन गंडक में समाहित हो चुकी है आलम यह है की दो पंचायतों के कई गांवों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है लिहाजा ज़ी बिहार झारखंड ने लगातार इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से दिखाया जिसके बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की नींद टूटी और अब मौके पर बचाव कार्य शुरू किया गया है। लेकिन यहां ग्रामीणों ने बचाव कार्य को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं। आरोप है कि बालू की जगह मिट्टी भरी बोरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीण संवेदक और अभियंताओं पर मनमानी का आरोप लगाते हुए स्थायी और मजबूत कटावरोधी कार्य की मांग कर रहे हैं। बतायाजा रहा है की गंडक नदी के भीषण कटाव से बचाव कों ग्रामीणों की मांग है कि सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि बोल्डर पिचिंग, हाथी पांव और रिंग बांध का निर्माण कराया जाए ताकि हर साल गंडक की विनाशलीला से गांव और खेतों को बचाया जा सके। रेहहिया में कटाव की तस्वीरें साफ बता रही हैं कि अगर समय रहते मजबूत सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में नुकसान और भी बड़ा हो सकता है। फिलहाल ज़ी मीडिया की मुहिम के बाद बचाव कार्य तो शुरू हुआ है, लेकिन ग्रामीण अब स्थायी समाधान का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि सिसई के बाद अब चिउरही के रेहहिया का वजूद मिटने के कगार पर आ गया है। सैलाब का सितम कम हुआ लेकिन दियारा के निचले इलाकों में लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं हैं यहीं वज़ह है की अब कटाव से हाहाकार मचा है। ग्राउंड जीरो से गंडक नदी के हालात का जायजा लिया हमारी टीम ने wt इमरान अज़ीज़ ज़ी मीडिया मधुबनी बगहा बाइट - विजय यादव, मुखिया, चिउरही मधुबनी बाइट - आनंद कुमार, स्थानीय बाइट - दीपक युवा कटाव पीड़ित
0
0
Report
Advertisement

नदिया के करीमपुर में सीमा चेतना मंच ने लोगों के बीच सीमा सुरक्षा पर चर्चा

ADAnup Das10m ago
Krishnanagar, West Bengal:राष्ट्रीय स्वयंसेलक संघ के सीमा चेतना मंच के पक्ष से सीमा के बारे में सामान्य लोगों के साथ चर्चा हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयास से सीमा चेतना मंच के द्वारा आज नदीयार करिमपुर में सीमा के बारे में चर्चा हुई। भारत-नेपाल सीमा की स्थिति पर कहीं-कहीं तार बंधे हैं, कहीं- कहीं तार नहीं हैं, इस सीमा पर कई अवांछित गतिविधियाँ भी हो जाती हैं; इन्हें कैसे रोका जाए, इस विषय पर लोगों के बीच जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। नदीयार करिमपुर के पास के सीमांत गाँवों के नागरिकों को इस शिबिर में बुलाया गया और सीमा सुरक्षा के मुद्दे, सीमा पर रहने वाले लोगों की सुविधाएं और कठिनाइयाँ सब पर चर्चा की गई। सीमा से जुड़े लोगों के साथ बात कराई गई और उनसे उनके जवाब भी सुने गए। इस आयोजन में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कर्मी भी उपस्थित थे और उन्होंने भी लोगों से संवाद किया।
0
0
Report
Advertisement

गोपालपुरा प्रकरण में FIR और गिरफ्तारी की 72 घंटे का अल्टीमेटम; 14 सितम्बर से धरना

Jalaun, Uttar Pradesh:गोपालपुरा प्रकरण में FIR दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग के साथ 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है. 14 सितंबर से धरने की चेतावनी दी गई, अम्बेडकर चौराहा, उरई में धरना-प्रदर्शन की तैयारी बताई गई. माधौगढ़ इलाके के गोपालपुरा गांव में कथित जातिसूचक टिप्पणी के मामले में अजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को six सूत्री मांग पत्र सौंपा है. आरोप है कि 3 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो में राममोहन पुत्र बाबूराम द्वारा जातिगत टिप्पणी की गई, जिसके खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई. प्रतिनिधिमंडल ने SC/ST Act और BNS प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज करने, आरोपितों की गिरफ्तारी, कार्रवाई में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई, दलित/पिछड़े/अल्पसंख्यक/मुस्लिम समुदाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए स्वतः संज्ञान लेकर कदम उठाने, महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक, आदि माँगें पेश कीं. 72 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर 14 सितंबर से अम्बेडकर चौराहा, उरई में अनिश्चितकालीन धरना, जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव और भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top