272163
BASTI-होली के अवसर पर फ्री गैस कनेक्शन वितरित
Sari Kalp, Uttar Pradesh:बस्ती/ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली, रमज़ान और दिवाली के अवसर पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा कर दिया गया है,बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को फ्री गैस सिलेंडर के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में लगभग 150 लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए चेक प्रदान किए गए।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे 3 युवक, SDRF ने शव बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघरा नाल स्थित लक्ष्मणपुर घाट पर कल मंगलवार देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे 18 वर्षीय अभिषेक तिवारी और 20 वर्षीय रामविलास प्रजापति का 16 घंटे बाद कड़ी मशक्कत करके एसडीआरएफ की दो टीमों द्वारा आज बुधवार सुबह शव बरामद कर लिया गया है। कल मंगलवार देर शाम 18 वर्षीय सुमित प्रजापति का भी शव बरामद किया गया था अब तक इस पूरे हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका है। तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए तरबगंज थाने की पुलिस द्वारा भेज दिया गया है। बीते 16 घंटे से स्थानीय लेखपाल,तरबगंज तहसीलदार,एसडीएम तरबगंज और पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था रात में भी तलाशी अभियान नहीं रुक इसके बाद अब शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि भैरमपुर गांव के रहने वाले कुछ लोगों द्वारा बिना पुलिस अनुमति के दुर्गा प्रतिमा रखी गई थी और जिसे विसर्जित करने के लिए कल घोघरा नाल लक्ष्मणपुर घाट लेकर के गए हुए थे। नाले के बीच में गहराई अधिक होने के कारण रघुवर प्रजापति, प्रदीप कुमार, चंद्र प्रकाश, सुमित प्रजापति, अभिषेक तिवारी,रामविलास प्रजापति यह लोग डूब गए थे। जिसमें से तत्काल रघुवर प्रजापति, प्रदीप कुमार और चंद्रप्रकाश तीनों को बचा लिया गया था जबकि सुमित अभिषेक और रामविलास यह तीनों गहरे पानी में डूबे हुए थे。0
0
Report
हापुड़ दशहरा मेले में पुलिस की बर्बरता, युवक को बेरहमी से पीटा गया
Hapur, Uttar Pradesh:जनता की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने का दावा करने वाली पुलिस का एक ऐसा अमानवीय चेहरा सामने आया है जिसने कानून के रखवालों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दशहरा मेले के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने मामूली सी बात पर एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीट डाला. कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद कानून को ताक पर रखकर एक बेबस युवक पर टूट पड़ी. युवक बार-बार अपना कसूर पूछता रहा, गुहार लगाता रहा, लेकिन वर्दीधारियों ने न सिर्फ उसके बाल खींचे बल्कि उसे जीप के दरवाजे से दबाकर पीटने का प्रयास भी किया. इस पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि घटना देर रात 20 अक्टूबर की है, जब हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में दशहरा मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. जानकारी के अनुसार प्रीत विहार निवासी लविश पुत्र प्रवीण मेले के पास से अपनी बाइक निकालने की कोशिश कर रहा था. इसी बात को लेकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई. युवक की गलती चाहे जो भी रही हो, लेकिन पुलिसकर्मियों का रवैया किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता. गुस्साए आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने युवक को चारों तरफ से घेर लिया और जबरन खींचते हुए कोतवाल की गाड़ी तक ले गए. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी युवक को गाड़ी के पीछे हिस्से में जबरन ठूंस रहे हैं. युवक जब अपना कसूर पूछते हुए बाहर आने की कोशिश करता है, तो पुलिसकर्मी उस पर लात-घूंसों और थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं. यही नहीं, युवक के बाल पकड़कर खींचे गए और गाड़ी के दरवाजे से दबाकर उसे चोट पहुंचाने की कोशिश की गई. मौके पर सैकड़ों की भीड़ तमाशबीन बनी रही और खाकी सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाती रही. मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि युवक नशे की हालत में बेहद खतरनाक तरीके से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक चला रहा था. रोकने पर उसने पुलिस से अभद्रता की. पुलिस ने उसकी बाइक को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की दलील अपनी जगह है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या किसी नियम के उल्लंघन या अभद्रता की सजा सरेआम इस तरह की मारपीट है? यदि युवक ने शराब पी रखी थी या बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी, तो कानून में उसके लिए चालान और हिरासत की स्पष्ट प्रक्रिया दर्ज है. मगर जिस तरह आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने भीड़ के बीच एक युवक को लात-घूंसों से पीटा और गाड़ी के दरवाजे से दबाकर उसे चोट पहुंचाने की कोशिश की, उसने पुलिस की कार्यशैली और खाकी के आचरण पर बड़ा बट्टा लगा दिया है. अब देखना यह होगा कि खाकी के इस बेलगाम और बर्बर चेहरे पर उच्चाधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं या फिर हर बार की तरह मामले को दबा दिया जाएगा. बाइट - दीपक चतुर्वेदी, डीएसपी हापुड़0
0
Report
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव: मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मंडल में 46,699 और बरेली जिले में 6,763 मतदाता पंजीकृत हैं। जिले में 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान कक्ष में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक रहेगी। चुनाव के दिन शराब की दुकानें और संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा। मतदान के लिए तैयारियां तेजी पर हैं। बरेली-मुरादाबाद मंडल में 46699 वोटर पंजीकृत हैं। वहीं बरेली जिले में 6763 वोटर रजिस्टर्ड हैं। जिले में मतदान के लिए 25 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। बरेली जिले में आर्य पुत्री इंटर कॉलेज, जीआईसी कक्ष संख्या एक, जीजीआईसी, तिलक, केडीईएम, जीआईसी कक्ष संख्या दो, रिक्खी सिंह, बरेली इंटर कॉलेज, एमबी, केडीईएम कक्ष संख्या 2, आजाद कक्ष संख्या दो, ब्लॉक कार्यालय भोजीपुरा, कैंट बोर्ड कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय रामनगर, तहसील कार्यालय आंवला, ब्लॉक कार्यालय मझगवां, ब्लॉक कार्यालय आलमपुर जाफराबाद, तहसील कार्यालय बहेड़ी, ब्लॉक कार्यालय रिछा (दमखोदा, तहसील कार्यालय नवाबगंज, तहसील कार्यालय फरीदपुर, ब्लॉक कार्यालय भुता, ब्लॉक कार्यालय मीरगंज, ब्लॉक कार्यालय फतेहगंज पश्चिमी को मतदेय स्थल बनाया गया है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
11 वर्षीय बालक ने दशहरा मेला नहीं जाने पर फंदा लगाया, हालत गंभीर
Farrukhabad, Uttar Pradesh:दशहरा मेला जाने से रोका तो 11 वर्षीय बच्चे ने लगाया फंदा, हालत गंभीर *पिता ने भीड़ अधिक होने के चलते मेले में जाने से किया था मना, लोहिया अस्पताल में चल रहा इलाज* जिला – फर्रुखाबाद रिपोर्ट – अमर साइमन तारीख – 21-10-2026 एंकर -फर्रुखाबाद में दशहरा मेला जाने से मना करने पर एक 11 वर्षीय बच्चे द्वारा फंदा लगाने का मामला सामने आया है। बच्चे की जिद को देखते हुए पिता ने उसे मेले में जाने से रोक दिया था। इसके कुछ देर बाद बच्चे ने घर में फंदा लगा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। बच्चा कक्षा चार का छात्र है。 वीओ-मामला कायमगंज कस्बे के मोहल्ला नियमगंज का है। यहां रहने वाले अर्जुन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मंगलवार शाम उनका 11 वर्षीय बेटा दशहरा मेला जाने की जिद कर रहा था। मेला मंडी समिति में आयोजित था। भीड़ अधिक होने के चलते पिता ने उसे जाने से मना कर दिया। बताया गया कि कुछ देर बाद अर्जुन किसी काम से घर से बाहर चले गए। इसी दौरान उनकी पत्नी खाना बनाने में व्यस्त थीं। मौका पाकर बच्चे ने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। घर लौटने पर अर्जुन को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल बच्चे को फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे बच्चे को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने उसका उपचार किया। चिकित्सकीय उपचार के बाद बच्चे की हालत में सुधार बताया गया है, हालांकि उसका इलाज जारी है। फिलहाल बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है。 बाइट - अर्जुन, बच्चे का पिता, फर्रुखाबाद0
0
Report
शिवपुरी परेड ग्राउंड में शहीद स्मृति दिवस का गरिमामय आयोजन
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी के परेड ग्राउंड पर आज शहीद स्मृति दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। देश की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को नमन करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किए और पुलिस जवानों ने शहीदों के सम्मान में सलामी दी। इस अवसर पर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की रक्षा और सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। बाईट - एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया0
0
Report
2:30 बजे TOPIC पर बड़ा अपडेट सामने
Morena, Madhya Pradesh:2:30 PM TOPIC0
0
Report
Advertisement
भवानीगढ़–सुन्नाम नेशनल हाईवे पर भयावह सड़क हादसा, 3 कारें आपस में टकराईं
Sangrur, Punjab:ਭਵਾਨੀਗੜ੍ਹ-ਸੁਨਾਮ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਉੱਪਰ ਵਾਪਰਿਆ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਪਿੰਡ ਘਰਾਚੋ ਨੇੜੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ 3 ਕਾਰਾਂ ਆਪਿਸ ਵਿੱਚ ਟਕਰਾਈਆਂ, 2 ਕੁੜੀਆਂ ਅਤੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ ਬਾਕੀ 2 ਕਾਰ ਚਾਲਕਾਂ ਨੇ ਲਗਾਏ ਇਲਜ਼ਾਮ ਕੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਜਿਸ ਨਾਲ 2 ਕੁੜੀਆਂ ਵੀ ਸਨ, ਉਹ ਫ਼ੋਨ ਉੱਪਰ ਗੱਲ ਕਰਦਾ ਹੋਇਆ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਵਿੱਚ ਗੱਡੀ ਚਲਾਉਂਦਾ ਹੋਇਆ ਭਵਾਨੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ ਸੁਨਾਮ ਵੱਲ ਜা ਰਿਹਾ ਸੀ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰਨ ਬਿਗੜਿਆ বੇਲੈਂਸ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਦੋਵੇਂ ਗੱਡੀਆਂ ਸੁਨਾਮ ਤੋਂ ਭਵਾਨੀਗੜ ਵੱਲ ਨੂੰ ਜਾਦੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ ਬਾਕੀ 2 ਕਾਰ ਚਾਲਕਾਂ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਦਾ ਵੀ ਹੋਇਆ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ, ਕਾਰ ਚਾਲਕਾਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਠੀਕ0
0
Report
आगर-मालवा में RSS पथ संचलन: विजयादशमी पर अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का उत्साह
Agar, Madhya Pradesh:ऐंकर – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस और विजयादशमी के अवसर पर आगर-मालवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाकर चलते स्वयंसेवकों ने सेवा, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। शहर के विभिन्न मार्गों से जब स्वयंसेवकों का यह पथ संचलन गुजरा, तो जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पूरे मार्ग पर उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के उद्देश्य, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज सेवा के संकल्प को दोहराते हुए स्वयंसेवकों ने राष्ट्र प्रेम, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और धर्म रक्षा का संदेश दिया। विजयादशमी के पर्व पर निकले इस पथ संचलन में अनुशासन, एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव विशेष रूप से देखने को मिला।0
0
Report
अनिल विज: दशहरे में रावण जैसी बुराई पर जीत, निजीकरण पर विरोध
Ambala, Haryana:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दशहरे पर दिल्ली में सीजेपी का पुतला जलाने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दशहरे का दिन विजयदशमी का दिन होता है, इस दिन सच्चाई की बुराई पर जीत होती है और रावण को एक बुराई का प्रतीक मानते हुए उसका पुतला जलाया जाता है। उसी प्रकार से नई पार्टियां आ गई है, लोग इनको बुराई मान रहे होंगे, इसीलिए उसका पुतला जला रहे हैं। हरियाणा में गुरुग्राम व नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का सामानांतर लाइसेंस के सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वायत्त बॉडी का यह फैसला आया है, उसकी हम अपील करेंगे। हमने वहां भी मजबूती के साथ निजीकरण का विरोध किया था, पर उसका फैसला आया है तो APTEEL (विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण) में अपील करने के लिए विभाग को तैयारी करने के लिए कह दिया गया है। पंजाब में बढ़ते नशे के सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब में इस समय आम आदमी पार्टी की जो मान सरकार है वो इसके लिए दोषी है और जनता इस चुनाव में मान के सारे अरमानों को मिट्टी में मिला देगी। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा गोवा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जी के जितने भी आंकलन है, यह हर चुनाव से पहले हर प्रदेश के बारे में इसी प्रकार की भाषा बोलते आए हैं और हिंदुस्तान की जनता को इनका bखूबी से जवाब देना आता है और देते आ रही है।0
0
Report
Advertisement
Dal Lake के हाउसबोट मालिक 25% बिजली दर बढ़ोतरी से राहत मांगें
Badgam, Houseboat Owners Association Seeks Relief from 25% Power Tariff Hike, Demands Smart Meters in Dal Lake The Houseboat Owners Association on Tuesday held a press conference at the TRC office in Srinagar, where its Chairman, Manzoor Pakthoon, urged the Jammu and Kashmir administration and the Power Development Department (PDD) to provide relief to houseboat owners from the recent 25 per cent hike in electricity tariffs and expedite the installation of smart meters in houseboats across Dal Lake. Manzoor Pakthoon said the ongoing tourist season had not been as encouraging as the previous two to three years, leaving houseboat owners struggling to manage their operational expenses amid rising electricity bills. He said individual houseboat units were receiving electricity bills ranging from ₹10,000 to ₹15,000, which many owners could no longer afford, particularly when tourist footfall and business activity remained low. The association chairman said houseboat owners had approached the government nearly five years ago, requesting the installation of smart meters in their commercial units so that they could pay according to their actual electricity consumption. He expressed concern that, despite repeated requests, including a representation to the Chief Minister, the demand had not yet been implemented. Pakthoon said houseboat owners were being charged fixed commercial tariffs irrespective of their actual electricity consumption or the number of tourists staying in their units. He pointed out that even a houseboat with three rooms and minimal electricity usage could receive a bill of ₹10,000 or more. He urged the government to suspend the impact of the recent tariff hike until smart meters were installed, arguing that the existing billing system was placing an additional financial burden on an industry heavily dependent on tourism. The chairman also said the association had raised the issue with the Managing Director of the PDD and had received assurances that a company had been assigned the work related to smart meter installation. However, he said the association was still waiting to see tangible progress on the ground. Pakthoon questioned the delay in installing meters in Dal Lake, stating that houseboat owners had supported the installation of smart meters even when residents in other areas were opposing the move. He appealed to the administration to expedite the process, introduce consumption-based billing and provide immediate relief to houseboat owners until the smart metering system became operational. The association said rising electricity costs, coupled with an uncertain tourism season, were putting additional pressure on Kashmir's traditional houseboat industry and called for urgent government intervention to protect the livelihoods of those dependent on it.0
0
Report
हाउसबोट मालिकाना संघ के अध्यक्ष मंज़ूर पाक्थून ने हरियाणा और पंजाब में कश्मीरी लोगों पर हमलों की कड़ी निंदा की
Srinagar, Uttarakhand:Houseboat Association Chairman Manzoor Pakthoon Condemns Attacks on Kashmiris in Haryana and Punjab Srinagar: Chairman of the Houseboat Owners Association, Manzoor Pakthoon, has strongly condemned the recent attacks on Kashmiri bus drivers and residents in Haryana and Ludhiana, Punjab. Expressing serious concern over the incidents, Pakthoon said that such attacks on Kashmiris travelling outside Jammu and Kashmir for work, business and livelihood are unfortunate and must be dealt with firmly. He called upon the concerned authorities to ensure the safety and security of Kashmiris across the country, stressing that every citizen has the right to live, work and travel without fear or intimidation.0
0
Report
टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर दिल्ली पुलिस ने इन दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वे उत्तर प्रदेश की निवासी हैं। Radha, W/o Sunil, R/o Nahwaiya, Sitapur, P.S. Misrikh, Uttar Pradesh, aged 23 years. Babita, D/o Ramjatan, R/o Kothiyar, Azamgarh, Uttar Pradesh, aged 23 years. Exclusive सूत्रों के मुताबिक टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में हथियार सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा डेड लेटर बॉक्स के जरिए मिली हथियार डेड लेटर बॉक्स – यानी कि एक लोकेशन जहाँ कोई पहले से हथियार रख गया अमृतसर की एक लोकेशन पर कोई हथियार रख गया कुणाल और सुमित करीब 2 हफ्ते पहले अमृतसर हथियार लेने गए थे जिस लोकेशन पर हथियार रखे थे वह लोकेशन अनिल पंडित ने उन्हें पहले से भेज दी थी कुणाल और सुमित को नहीं पता कि आखिर वहां पर हथियार किसने रखे थे कुणाल और सुमित को अनिल पंडित ने इस काम के लिए 70 से 80 हजार रुपए दिए थे जिसमें से 10-12 हजार रुपए इन लोगों ने दोनों महिलाओं बबीता और राधा को दिए थे पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुणाल इस साल जुलाई के महीने में सोनीपत जेल से बाहर आया था बाहर आने के बाद उसके एक दोस्त ने अनिल पंडित से उसका संपर्क कराया था इसके बाद कुणाल इंक्रिप्टेड एप के जरिए अनिल पंडित से बातचीत करने लगा करीब दो हफ्ते पहले अनिल पंडित ने कुणाल को अमृतसर से हथियार लाने और फिर मुंबई पहुंचने का टास्क दिया कुणाल ने फिर हथियार पहुंचाने के लिए कुरियर के तौर अपनी गर्लफ्रेंड राधा का इस्तेमाल किया राधा और बबीता सोनीपत की फैक्ट्री में काम करती हैं कुणाल की राधा से मुलाकात करीब 2 महीने पहले हुई थी कुणाल के कहने पर ही राधा, बबीता के साथ हथियार लेकर मुंबई पहुंची0
0
Report
Advertisement
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान पर कांग्रेस ने जिलेवार चौपालों से जागरुकता लॉन्च
Ranchi, Jharkhand: कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टी ने बकायदा सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं तो ,गांव गांव,पंचायत पंचायत , मामले और जिला स्तर पर लोगों को वोट चोरी के खिलाफ जागरुक करने का काम करेगें। ये अभियान तब तक चलाएगी जब तक ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं जाता और चुनाव प्रक्रिया में सुधार नहीं किया जाता। वहीं भारतीय जनता पार्टी निशाना साध रही और फ्रेस्टेट होकर इस तरह के अभियान के जरिए भ्रम फैलाने का आरोप लगा रही है और सलाह दे रही जनता का दिल जीतें न कि षडयंत्र करें। दो महीने तक चलने वाले वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के नेता अपने चरण बद्ध आंदोलन की अगली कड़ी में 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल आयोजित करेगें । कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मानें तो पार्टी वोट बचाओ देश बचाओ अभियान में जुटी है इसके लिए , पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने जिन 208 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है जो देश के हर जिले में , ब्लॉक से पंचायत स्तर तक, गांव गांव जाकर जनता के बीच लोगों को ज्ञानेश कुमार के बारे में बताएंगे कि किस तरह वोट चोरी की जा रही है और संविधान की हत्या की जा रही है। इस कार्यक्रम के जरिए देश की भोली भाली जनता को रोकने की जो साजिश हो रही उसके पर्दाफाश के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बात है अब देश के हर नागरिक को जागरुक होना होगा और करना होगा । इस देश में जो हो रहा है वो लोकतंत्र के लिए घातक है और इसके लिए सभी लोगों को सड़कों पर आना होगा। केंद्र में तानाशाही सरकार है। एक ऐसा दबाव लोगों के द्वारा किया जाएगा जिसकी अगुआई इंडिया गठबन्धन के सभी दल करेगें फिर इस सरकार को झुकना पड़ेगा। बीजपी विधायक नबीन जयसवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, दशकों से कांग्रेस पार्टी हार का समाना करते आ रही है ,अब फ्रस्टेटेड होकर इस तरह का अभियान लाकर भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनको जनता के बीच जाकर सेवा भाव से लगना चाहिए। पूरे देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है। वो सत्ता पलट कर आना चाहते हैं। हसीन सपने देख रहे हैं पर इस देश की जनता वोट से ,एक एक मत से सरकार बनाती और गिरती है। उनको जनता के बीच जाकर उनका दिन जीतने का काम करना चाहिए न कि षड्यंत्र करने का काम करना चाहिए। बीजेपी विधायक अजय शाह, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी बीजेपी नेता दीपक प्रकाश ने प्रतिक्रिया देकर कहा, पूरे देश में राष्ट्रवाद की शक्तियां पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित भारत बनाने का काम कर रही है दूसरे तरफ ऐसी कई शक्तियां हैं जो भारत के अंदर रह कर अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत देश की सामाजिक समरसता को तोड़ना और अराजकता लाना चाहता है। देश के आर्थिक विकास में अवरोध पैदा करना चाहता है ,जिनके नेता राहुल गांधी हैं जिनको कम्युनिस्टों का समर्थन प्राप्त है और उनके वैचारिक निर्देशन में काम कर रहे हैं।0
0
Report
दशहरा: अहंकार पर धर्म की विजय, बिहार में खुशहाली की लहर
Noida, Uttar Pradesh:सियावर रामचंद्र की जय! दशहरा केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव नहीं, बल्कि अहंकार के अंत,मर्यादा के सम्मान और धर्म की शाश्वत विजय का प्रतीक है। यह महापर्व हमें लोककल्याण, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का संदेश देता है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा से बिहार का प्रत्येक घर खुशहाली से आलोकित हो तथा हमारा प्रदेश विकास, समृद्धि और सद्भाव के नए शिखरों को स्पर्श करे।0
0
Report
नवी मुंबई में वनमंत्री गणेश नाईक और शिंदे गट के बीच क्लस्टर पुनर्विकास पर राजनीतिक टकराव तेज
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबईत वनमंत्री गणेश नाईक आणि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्यातील वाद काही थांबताना दिसत नाही आहे. एकीकडे सत्ताधारी भाजपाने ठराव संमत करुन शहराचे इम्पॅक्ट असिसमेंट होईपर्यंत क्लस्टर पुनर्विकासाला स्थगिती दिली होती. मात्र नगरविकास खात्याने ही स्थगिती उठवत क्लस्टर पुनर्विकास करण्याला परवानगी देत भाजपचा ठराव गुंडाळलाय. भाजपाची दादागिरी नगरविकास खात्याने मोडून काढला असून क्लस्टर पुनर्विकासाला मंजुरी दिली असल्याची प्रतिक्रिया शिवसेना शिंदे गटाचे जिल्हाध्यक्ष किशोर पाटकर यांनी व्यक्त केलेय. तर तुम्ही कितीही गर्जना करा पण दाटीवाटीच्या वस्ती व्यतिरिक्त शहरात क्लस्टर होऊ देणार नाही वेळ आल्यास मी कोर्टात जाईल आणि पुढील 6 महिन्यात काय काय घडतं ते बघत बसा असा थेट इशारा वनमंत्री गणेश नाईक यांनी दिलाय.0
0
Report
Advertisement
