272002
Basti- किसान सहायक पवन वर्मा ने खाद एवं बीज व फार्मर रजिस्ट्री के बारे में लोगों को किया जागरूक
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती - बस्ती जिले के विकासखंड बस्ती सरिया ग्राम पंचायत चौराहा सियरापार में कृषि विभाग की तरफ से हो रहे जागरूक मेले के कैंप का आयोजन कृषि विभाग की तरफ से किया गया ,विभाग की तरफ से आयोजित कृषि कैंप में किसान सहायक पवन वर्मा ने किसानों को जागरूक किया. की खाद बीज कृषि गोदाम से ही खरीदे और सरकार के तरफ से जारी सब्सिडी का लाभ ले ,और फार्मर रजिस्ट्री कराए जिससे पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेत से भरे ट्रैक्टर ने पैदल किसान को कुचला, मौत मौके पर
Panna, Madhya Pradesh:पैदल जा रहे किसान को रेत से भरे ट्रैक्टर ने कुचला , मौके पर ही मौत पन्ना जिले में अजयगढ़ से लेकर पन्ना और धरमपुर से सिंहपुर तक बेलगाम रेत ट्रैक्टर ट्रॉली का आतंक देखने को मिल रहा है। जिले में सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएं ये बेलगाम ट्रैक्टर कर चुके है। ताजा मामला धरमपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ रज्जू सेन उम्र लगभग 50 साल अपने गांव छतैनीं से पैदल सड़क किनारे हीरापुर जा रहे थे। तभी ग्राम हरदी टिकुरिहा की तरफ से आ रहे से रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने कुचल दिया,जिसमें मौके पर ही रज्जू सेन की मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का अकेले कमाने वाला था उसके 2 बेटियां है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार है। दुर्घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
ग्वालियर के इंजीनियर गोविंद सिंह राजपूत ने हांगकांग में एशिया अवॉर्ड 2026 एक्सीलेंस जीता
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिले का नाम अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी रोशन हुआ है। ग्वालियर के छात्र इंजीनियर गोविंद सिंह राजपूत ने जल निगम विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर हांगकांग में आयोजित एशिया अवॉर्ड 2026 एक्सीलेंस अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से न केवल ग्वालियर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है। कड़ी मेहनत, लगन और बेहतर कार्यशैली का नतीजा है कि ग्वालियर के युवा इंजीनियर गोविंद सिंह राजपूत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। हांगकांग में आयोजित 2026 एशिया अवॉर्ड कार्यक्रम में उन्हें जल निगम विभाग में बेहतरीन कार्य और उत्कृष्ट योगदान के लिए “एशिया अवॉर्ड 2026 एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद ग्वालियर में खुशी का माहौल है और लोग इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं। गोविंद सिंह राजपूत की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और लगन सच्ची हो, तो छोटे शहरों के युवा भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उनके सम्मानित होने से युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर देश और समाज का नाम रोशन किया जा सकता है।0
0
Report
कानपुर में तेज आंधी-बारिश से मौसम बदला, पारा 7-8°C नीचे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर में सुबह से ही तेज आंधी और बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है। भीषण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है आसमान पर काले बादल छा जाने से अंधेरा छा गया। बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ है, मौसम विशेषज्ञों की माने तो पारा करीब 7 से 8 डिग्री नीचे आया है और अभी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है。0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन, सीएम योगी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:BHU, वाराणसी में विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन समारोह में सीएम योगी0
0
Report
लोनी मुठभेड़ में 50 हजार इनामी बदमाश गौरव नागर गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी थाना पुलिस ने ओमकार अपहरण और हत्या कांड में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक सफेद स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगा। पीछा करने पर कार एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश गौरव नागर के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 30 मई को ग्राम गनौली निवासी ओमकार सिंह का अपहरण कर उनकी हत्या की थी और शव को मेरठ रोड स्थित गंगानगर क्षेत्र में फेंक दिया था। इस मामले में थाना लोनी में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी गौरव नागर, गौतमबुद्धनगर के बादलपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ एनसीआर क्षेत्र में करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बाइट- एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम0
0
Report
बाइक से जुड़ी ताजा खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
13 वर्षीय निशांत कुमार लापता, पंडरा इलाके में तलाश जारी; पुलिस ने FIR दर्ज
Ranchi, Jharkhand:रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र स्थित ओझा मार्केट सिंह पैलेस इलाके से 13 वर्षीय निशांत कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार निशांत शुक्रवार सुबह स्कूल गया था और दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से घर लौटने के बाद खाना खाकर लगभग 1 बजे खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। निशांत के पिता पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि वे नगर निगम में वाहन चालक हैं। ड्यूटी से लौटने के बाद जब उन्होंने बेटे के बारे में पूछा तो पता चला कि वह खेलने गया हुआ है। दोपहर करीब 3 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों, दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पूरी रात बच्चे की तलाश की। देर रात मामले की सूचना पंडरा ओपी थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापता निशांत कुमार की उम्र 13 वर्ष है। घटना के समय उसने हरे रंग की टी-शर्ट, नीले रंग की हाफ पैंट, नीले रंग की चप्पल और काली टोपी पहन रखी थी। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को निशांत कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पंडरा ओपी थाना या उसके परिजनों को सूचित करें।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: स्पष्ट विवरण नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
ताज़ा खबर: BHUSA से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
ग्रामीण शिविर से दिव्यांग राजकुमार की पेंशन बहाल, चार दिन में 35 किलोमीटर का सफर
Sri Ganganagar, Rajasthan:ग्रामीण सेवा शिविर से दिव्यांग को मिली राहत, बंद पेंशन हुई शुरू, चार दिन में 35 किलोमीटर का सफर किया तय, राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्री विजयनगर में राज्य सरकार के ग्रामीण व शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत एक दिव्यांग व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। फरीदसर निवासी राजकुमार पुत्र बगलूराम, जो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद होने की शिकायत लेकर श्रीविजयनगर उपखंड कार्यालय पहुंचे। विभागीय रिकॉर्ड में उन्हें गलत तरीके से मृत दर्शा दिए जाने के कारण उनकी पेंशन 1 अक्टूबर 2025 से बंद थी। जानकारी के अभाव में राजकुमार अपनी ट्राई साइकिल से दो से चार दिन का सफर तय कर कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी शकुंतला चौधरी को समस्या बताई। जांच में जनआधार कार्ड में मोबाइल नंबर और आय संबंधी जानकारी अपडेट नहीं होना भी सामने आया। उपखंड प्रशासन ने तत्काल आय प्रमाण पत्र बनवाकर जनआधार विवरण अपडेट करवाया तथा उपखंड अधिकारी सूरतगढ़ और पंचायत समिति सूरतगढ़ से समन्वय स्थापित कर पेंशन पुनः शुरू करवाई। पेंशन बहाल होने पर राजकुमार ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Bakra मुद्दों पर हंगामा: ताज़ा खबरें और विश्लेषण
Noida, Uttar Pradesh:BAKRA0
0
Report
झालावाड़ पहुंची सिंधी संस्कृति गौरव यात्रा, युवाओं में इतिहास और एकता की जागरूकता
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा शुक्रवार शाम को झालावाड़ पहुंची। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सिंधी संस्कृति, भाषा, इतिहास, खानपान और सभ्यता के प्रति जागरूक करना है। यह यात्रा राजस्थान सिंधी अकादमी के सहयोग से भारतीय सिंधुसभा राजस्थान और भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास की ओर से 17 मई से 14 जून तक आयोजित की जा रही है। राजस्थान सिंधी अकादमी अध्यक्ष और वर्तमान में भारतीय सिंधु सभा राजस्थान के प्रदेश संरक्षक मोहनलाल वाधवानी के नेतृत्व में यात्रा झालावाड़ पहुंची। उनके साथ प्रदेश महामंत्री गिरधारी ज्ञानानी, जयपुर संभाग प्रभारी अशोक छाबड़ा और कार्यकर्ता महेश कोटवानी भी मौजूद रहे। मोहनलाल वाधवानी ने बताया कि यात्रा का लक्ष्य पूरे राजस्थान के शहरों में सिंधी समाज में सांस्कृतिक चेतना, एकता और अपने इतिहास के प्रति सम्मान की भावना जगाना है। उन्होंने कहा कि संस्कार ही सामाजिक विकास का आधार हैं और हमारे व्यवहार व व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।0
0
Report
Advertisement
अलवर-जयपुर हाईवे पर खाटू श्याम दर्शन से लौटती इको कार पलटी, 7 घायल
Alwar, Rajasthan:अलवर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: खाटू श्याम से लौट रही इको पुलिया से गिरी, 7 लोग गंभीर घायल अलवर-जयपुर मार्ग पर कुशालगढ़ गांव के पास शुक्रवार तड़के एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार की इको कार चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी पुलिया से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार 6 महिलाओं समेत कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल भरतपुर जिले के डीग थाना क्षेत्र स्थित शिव कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं, जो एक साथ दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। घटना सुबह करीब 4 बजे की है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सुनीता गुर्जर, देववती, ललिता, कल्लू, भुल्ली, गुड्डी और एक अन्य सुनीता शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक को चोट नहीं आई, जबकि बाकी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनका इलाज चल रहा है ।0
0
Report
अरथुना थाना प्रभारी पर युवक का गंभीर आरोप, पुलिस की निष्पक्ष जांच की मांग
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के अरथुना थाना प्रभारी विनोद मीणा पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता जितेन्द्र सेवक निवासी अरथुना ने आरोप लगाया कि दौसा पुलिस के साथ आए पुलिसकर्मियों ने उसे डूंगरपुर स्थित मंदिर से बिना कारण उठाकर अरथुना थाने लाया, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। शिकायत के अनुसार पुलिस उसके भाई जिगर की तलाश कर रही थी, जिस पर एक युवती को भगाकर ले जाने का संदेह है। प्रार्थी का कहना है कि उसे भाई के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, इसके बावजूद थाने में कपड़े उतरवाकर पट्टे और डंडे से पीटा गया तथा गाली-गलौच की गई। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसका मोबाइल फोन और चांदी का कड़ा भी अपने कब्जे में ले लिया। जितेन्द्र सेवक ने यह भी आरोप लगाया कि थानाधिकारी ने उसके परिवार को थर्ड डिग्री देने की धमकी दी। मामले में एसपी, आईजी, डीजीपी और मानवाधिकार आयोग से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है。0
0
Report
डोल निर्माण विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से परिजनों को कुचला, तीन घायल
Alwar, Rajasthan:डोल निर्माण विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक ने ट्रैक्टर से परिजनों को कुचला, तीन घायल अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव ठोकदार का बास में डोल निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। परिवार के ही एक युवक ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर से अपने परिजनों को कुचल दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी राकेश प्रजापत, भागचंद के खेत के पास डोल का निर्माण कर रहा था। इसी दौरान भागचंद और अन्य परिजनों ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि राकेश ने ट्रैक्टर तेज गति से चलाते हुए भागचंद और नरेश के पैरों पर चढ़ा दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राकेश के पिता नंदलाल प्रजापत मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान राकेश ट्रैक्टर में चाबी लगी छोड़कर मौके से फरार हो गया। चालक विहीन ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नंदलाल की चपेट में आ गया, जिससे वह भी घायल हो गए。 घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भागचंद और नरेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
