272163
बस्ती-नकली फ्लूइड बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई
Sari Kalp, Uttar Pradesh:बस्ती में पुलिस, प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त छापेमारी में नकली फैक्ट्री पकड़ी गई। फैक्ट्री में नकली फ्लूइड बनाई जाती थी। जबकि RO बनाने के लिए करवाया मकान का एग्रीमेंट और लगा दिया नकली फ्लूइड बनाने की फैक्ट्री। BS 6 गाड़ियों में प्रयोग किया जाने वाला फ्लूइड बनाने का होता था फैक्ट्री में कारोबार ।संचालक मौके से हुआ फरार। मकान मालिक सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे कर दिखा रहे एग्रीमेंट पत्रावली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी की बाइट: जॉइनिंग पर क्या बोले
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस में जॉइनिंग पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी की बाइट0
0
Report
खरगोन के तवड़ी मोहल्ले में भारी बारिश ने मकान ढहते-ढहते बड़ा हादसा टला, परिवार सुरक्षित
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन शहर के तवड़ी मोहल्ला के मछली बाजार में बीती रात बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। देर रात लगभग 12 बजे भारी बारिश के चलते एक मकान की छत टूटकर पास ही स्थित गुलाम मोहम्मद के कच्चे मकान पर गिर गई। इस अप्रत्याशित घटना से गुलाम मोहम्मद का पूरा मकान धराशायी हो गया। घर में सो रहे परिवार के लोग बताते हैं कि वे सभी देर रात गहरी नींद में थे, तभी अचानक एक जोरदार आवाज के साथ मकान ढहने लगा। उन्होंने कहा मकान गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि सबकी नींद खुल गई और वे तुरंत सचेत हो गए। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, समय रहते घर से बाहर सुरक्षित भाग निकलने में सफल रहे। इसकी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में परिवार का सारा घरेलू सामान, फर्नीचर और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मलबे के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। मकान ढहने के बाद अब यह परिवार बेघर हो गया है।0
0
Report
मैहर के जहला गांव में बिजली पोल हटे, कलेक्टर ने हटाने के निर्देश दिए
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के ग्राम कंचनपुर अंतर्गत जहला गांव में बीच सड़क में छोड़ दिया गया था बिजली पोल, मामला सुर्खیوں में आने के बाद जिला कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने मामले को संज्ञान लेकर तत्काल हटाने के निर्देश दिए जिसके बाद आज हटाने की कार्यवाही की गई। Zee midia ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर0
0
Report
Advertisement
चंदवाजी में राकेश जाट ब्लाईंड मर्डर का खुलासा; आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ शेखर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसा के निर्देशन में पुलिस थाना चन्दवाजी को मिली बडी सफलता。 चंदवाजी के हरचन्दपुरा में हुए राकेश जाट ब्लांईड मर्डर का किया खुलासा。 ब्लाईंड मर्डर के आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ शेखर को किया गिरफ्तार。 मृतक का आरोपी से शौच जाने की बोतल को लेकर हुआ था झगड़ा。 आरोपी ने मृतक राकेश जाट की चाकू से वार कर की थी हत्या。 हत्या के बाद आरोपी ने मृतक राकेश की नदी में गड्डा खोदकर मिट्टी में छुपा दी थी लाश。 घटना की गंभीरता को देखते हुये 25 सदस्यों की गठित टीम ने athक प्रयास कर वारदात के खुलासे में निभायी भूमिका。 आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए राकेश जाट की हत्या करके 3 दिन बाद अपनी प्रेमिका को आंधी से लेकर हो गया था फरार。 कांस्टेबल रोहिताश बराला पुलिस थाना चन्दवाजी की खुलासे में रही अहम भूमिका0
0
Report
पंचशील नगर में रईसजादे ने गाय के बछड़े को कुचला, CCTV में कैद
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालייר के पंचशील नगर में रईसी का खौफनाक चेहरा सामने आया है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में सफेद स्कॉर्पियो चालक ने सड़क पर बैठे बेजुबान गौवंश के बछड़े को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात LIVE CCTV फुटेज सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने फुटेज के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपी की पहचान और जांच में जुट गई है।0
0
Report
उत्तराखंड मानसून प्रबंधन पर सवाल: मॉकड्रिल से मिली तैयारियों की तस्वीर
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में मानसून सीजन की दस्तक के साथ ही आपदा की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। सरकार ओर आपदा प्रबंधन विभाग तो आपदाओं से निपटने की पूरी तैयारी होने का दावा कर रहे है ... लेकिन पूर्व सालों के आंकड़े सरकारों की परेशानी बढ़ा रहे है। आपादा को लेकर की गई तैयारियों पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट..... उत्तराखंड में मानसून की दस्तक हो चुकी है .... मानसून की दस्तक होते ही जनता की परेशानियां बढ़ने लगी है ... पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा ... राज्य की लाइफ़ लाइन सड़के अवरुद्ध हो रही है । ऐसे मे सरकार ओर प्रशासन को चुनौती ओर बढ़ने लगी है। सरकार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने बेहतर तैयारी के दावे किए है ... विभाग की इन्हीं तैयारियों को परखने का काम सीएम धामी ने मॉकड्रिल की मॉनिटरिंग में किया । राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी 13 जनपदों में आपदा को लेकर मॉकड्रिल किया है ... जिससे समय रहते हुए विभागों में आपसी कॉर्डिनेशन बेहतर किया जा सके। लेकिन चुनौती कितनी बड़ी है ये पूर्व में मिले आपदा के जख्मो से बता चलती है। उत्तराखंड के लिए मानसून सीजन हमेशा ही दुखदायी रहा है। *___ ग्राफिक्स ___* उत्तराखंड में पिछले 4 सालों में प्राकृतिक आपदाओं से हुई मौतों का साल-वार ब्यौरा .......: *2025 - अब तक 260 मौतें* 20 सितंबर 2025 तक 1199 आपदा की घटनाएं हुईं। इनमें 700 क्लाउडबर्स्ट/बाढ़ और 1034 भूस्खलन शामिल हैं। इनमें 260 लोगों की मौत, 566 घायल और 96 लोग लापता हैं। मानसून में रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे。 *2024 - 384 मौतें* पूरे साल 3244 आपदा घटनाएं हुईं - 2408 अतिवृष्टि/त्वरित बाढ़ और 209 भूस्खलन। कुल 384 मौतें, 809 घायल, 17 लापता। 15 जून के बाद की आपदा में अकेले 82 मौतें हुईं, जिसमें 31 जुलाई के बाद 50 मौतें हुईं। सबसे ज्यादा रुद्रप्रयाग में 20, ऊधमसिंह नगर में 10, नैनीताल-चमोली-चंपावत में 8-8 मौतें हुईं। *2023 - 75+ मौतें* इस साल मानसून सबसे घातक रहा। अगस्त 2023 तक प्राकृतिक आपदाओं में 75 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जिनमें 80% मौतें भूस्खलन से हुईं। 1 जून से जुलाई तक 20 लोग आपदा में मारे गए। रुद्रप्रयाग में 15 जून से अब तक 19 मौतें हुईं। *2015 से 2024 के दशक में प्राकृतिक आपदाओं से कुल 1000-1100 मौतें हुई हैं।* *2022 में भूस्ख्लन की 245 घटनाएं दर्ज हुईं, जबकि 2023 में ये बढ़कर 1123 हो गई* *नोट:* ऊपर दिए आंकड़े सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं - बाढ़, भूस्खलन, बादल फटना, अतिवृष्टि आदि के हैं। सड़क हादसों को इसमें नहीं जोड़ा गया है। सड़क हादसों में 2022-2024 में हर साल 950+ मौतें हुईं। भूस्खलन 35-40% और बाढ़/अतिवृष्टि 25-30% मौतों का मुख्य कारण रहे हैं। पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं。 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं कि ...मानसून सीजन हमेशा ही राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है .... लेकिन इस दौरान सभी को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तैयारी आपदा प्रबंधन विभाग में कर ली है । राज्य के 66 स्थान पर मॉकड्रिल करके आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने तैयारी को परखने का काम किया है। सीएम धामी कहते है कि पिछले सालों के अनुभवों से आगे बेहतर कार्ययोजना बनाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक कहते हैं कि राज्य के सभी 13 जनपदों में आपदा प्रबंधन विभाग अपनी तैयारी पूरी कर ली है । राहत बचाव के कार्यों में जिन विभागों और सुरक्षा एजेंसी के लोग जुड़े हैं ... उनके साथ बेहतर समन्वय बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से जो निर्देश दिए गए हैं उनका पालन भी विभागीय स्तर पर किया जा रहा है। सचिव आपदा प्रबंधन की माने तो इस बार मॉकड्रिल उन स्थानों पर हुई जहां पहले कभी आपदा की कार्ययोजना नहीं बनी थी ... लेकिन इस बार आपदा विभाग पहले से तैयार है। कमियों को समय रहते हुए दूर करने का काम किया जाएगा। उत्तराखंड में मानसून सीजन हर बार आपदा के नए ज़ख्म दे जाता है ... जिन ज़ख्मों को भरने के लिए सरकारों को सालों लग जाते है ... इस बार धामी सरकार के निर्देश पर आपादा प्रबंधन विभाग ने भी बेहतर तैयारियां की है। अब देखना होगा कि सरकार ओर विभाग इस आपदा के सीजन में जनता को कैसे राहत पहुंचा पाते है ... क्योंकि उत्तराखंड में जितने बड़े पहाड़ है उतनी ही बड़ी चुनौतियां भी है।0
0
Report
Advertisement
HC आदेश के बाद ATS शामली के मदरसों की फिर से जांच करेगा
Shamli, Uttar Pradesh:शामली मदरसे की जानकारी: इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश मिलते ही एटीएस शामली के मदरसे की जांच फिर से करेगी। prior एटीएस द्वारा मदरसे की पूर्व जांच हो चुकी है और अब देश-विदेश से आने वाले डोनations का रिकार्ड मदरसा के पास है। मौलाना साजिद ने कहा कि आसपास के लोगों से मिलने वाली 10, 20 और ₹50 तक की मदद का लेखा-जोखा उनके पास है और दूर देश प्रदेशों से आने वाली इमदाद भारत कंट्री को इनकम टैक्स देकर आती है; सरकार की देखरेख में सभी काम होते हैं और अगर किसी मदरसे में गलत फंडिंग आती है तो वह गलत है। मौलाना रहमान ने भी कहा कि मुस्लिम समाज के मदरसे स्थानीय लोगों की इमदाद से चलते हैं और इसका लेखा-जोखा मदरसे के पास होता है।0
0
Report
सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर और अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ तीन थाना क्षेत्रों में शिकंजा कस दिया; आठ आरोपी गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर अपराधियों और अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन थाना क्षेत्रों में शिकंजा कस दिया है। राबर्ट्सगंज, हाथीनाला और करमा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट के आठ वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अवैध खनन पासर गिरोह के सक्रिय सदस्य भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन चार पहिया वाहनों को भी सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई राबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम ने की। गैंगस्टर एक्ट में वांछित अवैध खनन पासर गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को चुर्क कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से इस्तेमाल किए जा रहे तीन चार पहिया वाहनों को भी वैध अभिलेख न मिलने पर सीज कर दिया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह अवैध खनन और खनिज परिवहन के जरिए आर्थिक लाभ कमाने के साथ संगठित आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल रहा है। पुलिस के मुताबिक सितंबर 2025 में खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान इसी गिरोह के सदस्यों ने ट्रक चढ़ाकर टीम को जान से मारने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं बैरियर तोड़ते हुए गलत दिशा में तेज रफ्तार वाहन दौड़ाकर सार्वजनिक मार्ग पर दहशत फैलाई गई थी। इसी मामले समेत कई गंभीर मुकदमों के आधार पर इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। वहीं हाथीनाला थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दूसरी ओर करमा थाना पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर दो वांछित अभियुक्तों को बहेरा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। इस तरह तीन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में कुल आठ गैंगस्टर अभियुक्त पुलिस के शिकंजे में आए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि जनपद में संगठित अपराध, अवैध खनन और माफिया गतिविधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने के साथ-साथ उनके खिलाफ गैंगस्टर और अन्य कठोर कानूनी कार्रवाई भी आगे जारी रहेगी।0
0
Report
अयोध्या: अविनाश शुक्ला के ठिकाने से पैसे-आभूषण बरामद, रिमांड पर पूछताछ जारी
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या पुलिस टीम आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर पहुंची उसके किराये की मकान पर जहां वह पिछले डेढ़ साल से रह रहा था सूत्रों के अनुसार माने तो वहां पर छिपाए हुए कुछ धनराशि और आभूषण हुए बरामद पुलिस रिमांड पर है अविनाश शुक्ला 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के निकट होता था पैसे का बंटवारा, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, कमलेश पांडेय, टीनू यादव समेत आठों लोग यहीं पर करते थे पैसों का बंटवारा। जहां रिमांड पर आए अविनाश शुक्ला को लाया गया था पूछताछ के लिए। मास्टरमाइंड अविनाश शुक्ला ने पुलिस को दिखाया वो स्थल जहां पर होता था पैसों का बटवारा और बंदर बांट। पैसे के बंटवारे के साथ इसी जगह पर कहीं पर कुछ कीमती वस्तु भी छुपा के रखी गई थी जिनको पुलिस ने रिकवर किया है.0
0
Report
Advertisement
एनटीपीसी के 3.5 करोड़ रु के उपकरण नरसिंहपुर के अस्पताल में पहुंचे
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय अस्पताल में आज एनटीपीसी पावर प्लांट गाडरवारा के द्वारा साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत की मशीनें उपलब्ध कराई गई, इस दौरान क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी जिले की कलेक्टर रजनी सिंह और एनटीपीसी के अधिकारी मौजूद रहे, इस पूरे मामले पर जिले की कलेक्टर ने कहा कि एनटीपीसी के द्वारा दिए गए साढ़े तीन करोड़ की राशि के उपकरणों से जिले के लोगों को फायदा होगा और मरीजों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी, इस दौरान जिले की कलेक्टर और सांसद ने एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप ने छात्रा की मौत, युवक घायल
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. मंझौल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार एक छात्र-छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पीजी की छात्रा पूजा कुमारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चल रहा छात्र उज्जवल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. पोस्टमार्टम के लिए शव बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. आरसीएस कॉलेज के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मारी. मृतका पूजा कुमारी बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बरियारपुर गांव निवासी रामचरण शर्मा की बेटी है; घायल उज्जवल कुमार भी उसी गांव के बेटे बताए जाते हैं. कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे थे तो हादसा हुआ. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. मोहल्ले वालों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस चालक की तलाश में जुटी है.0
0
Report
पाकुड़ पुलिस चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी समेत चोरी का सामान बरामद
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नगर थाना क्षेत्र में चार अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है. चोरों ने सिंधीपाड़ा के दो बंद घरों, अन्नपूर्णा कॉलोनी के एक बंद घर और बस स्टैंड के पीछे स्थित एक बंद घर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मालदा जिले, पश्चिम बंगाल के कालियाचक थाना क्षेत्र निवासी जायदूल शेख उर्फ लठठो शेख, शरीफ शेख, जलालपुर निवासीISA शेख और हासग्राम निवासी रॉयस मिर्जा के रूप में हुई है. उन्होंने पश्चिम बंगाल और झारखंड में कई मामले दर्ज होने के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. सिंधीपाड़ा के दो घरों में हुई चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसने जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मलामात के अनुसार इनके कब्जे से 7.6 ग्राम गला हुआ सोना, 97.620 ग्राम चांदी, एक लैपटॉप, कांसे के बर्तन, चोरी में इस्तेमाल की गई हरे रंग की बेडशीट, पेचकस, सबल, रेंच और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है.0
0
Report
Advertisement
जींद में HTET सुरक्षा चक्र: 800 जवान 22 केंद्रों पर तैनात
Jhanj Kalan, Haryana:HTET परीक्षा के लिए जींद पुलिस का सुरक्षा चक्र, 22 केंद्रों पर 800 जवान तैनात. HTET पर नकल माफियाओं की नो-एंट्री, 16 नाके और 19 पेट्रोलिंग टीमें रहेंगी मुस्तैद. लेट पहुंचे परीक्षार्थियों की भी होगी मदद, SP कुलदीप सिंह ने दिए विशेष निर्देश. हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी HTET को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलमुक्त कराने के लिए जींद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर करीब 800 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 19 पेट्रोलिंग पार्टियां, 16 पुलिस नाके और तीन डीएसपी पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इतना ही नहीं, परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की भी नियमानुसार हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं। 4 और 5 जुलाई को होने वाली HTET परीक्षा के लिए जींद जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान जिले को 16 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जहां पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान तीन डीएसपी संभालेंगे, जबकि 19 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी। यातायात व्यवस्था, पार्किंग और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए लगभग 800 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें महिला पुलिस भी शामिल है। एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगी। इस दौरान साइबर कैफे, फोटोकॉपी, प्रिंटिंग और स्कैनिंग जैसी गतिविधियों पर रोक रहेगी तथा अनावश्यक भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं होगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, अफवाहों से बचने और किसी भी परेशानी की स्थिति में डायल-112 या ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से संपर्क करने की अपील की है।0
0
Report
कैथल में एचटेट सुरक्षा चाक चौबंद, 17 केंद्रों पर 400 पुलिसकर्मी तैनात
Kaithal, Haryana:Kaithal News एचटेट परीक्षा को लेकर कैथल पुलिस के पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, परीक्षार्थी व उनके अभिभावको के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर जारी कैथल में 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण, नकल रहित व निर्बाध रूप से संपन्न करवाने के लिए कैथल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पीसीआर व राइडर को लगातार गश्त के निर्देश दिए गए हैं। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा मीटिंग दौरान सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि वे दिनांक 4 व 5 जुलाई को 17 परीक्षा केन्द्रों पर एचटेट परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों से सद्व्यहार करे तथा असामाजिक तत्वों के साथ कड़ाई पूर्वक निपटने में संकोच न करें ताकि परीक्षार्थियों द्वारा दी जाने वाली परीक्षा निर्बाध रूप से नकल रहित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाई जा सके। डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू रहेगी। इस दौरान भीड़ एकत्रित करने व फोटोस्टेट की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। डीएसपी ने बताया कि किसी भी सहायता के लिए परीक्षार्थी व अभिभावक डीएसपी सुशील प्रकाश (9053052105) और डीएसपी रमेश चंद्र (9053052101) से संपर्क कर सकते हैं। कैथल पुलिस ने सभी परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी परेशानी पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।0
0
Report
रोलर स्केटिंग में महाराजगंज की बेटी का जलवा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल क्षेत्र की होनहार खिलाड़ी अलिजा परवीन अंसारी ने अंतरराष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। नेपाल के पोखरा में 28 से 30 जून 2026 तक आयोजित इंटरनेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में अलिजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नेपाल यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फोरम, पोखरा के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और दुबई (यूएई) सहित विभिन्न देशों एवं क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर-15 की निवासी अलिजा परवीन ने अंडर-10 आयु वर्ग की 500 मीटर और 1000 मीटर रोलर स्केटिंग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। महज 9 वर्ष की उम्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अलिजा की सफलता को बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। जैसे ही उनकी जीत की खबर क्षेत्र में पहुंची, लोगों ने अलिजा और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। अलिजा के पिता अजीमुल हक, जो पेशे से एसी मैकेनिक हैं, तथा माता हाजरा ने बताया कि अलिजा बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी की प्रतिभा को निखारने में हर संभव सहयोग दिया है। वर्तमान में अलिजा कक्षा चार की छात्रा हैं और पढ़ाई के साथ-साथ नियमित रूप से रोलर स्केटिंग का अभ्यास करती हैं। अलिजा की इस उपलब्धि में गोवा स्थित यूनिवर्सल स्केटिंग क्लब के कोच राजेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में अलिजा ने यह मुकाम हासिल किया है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि अलिजा भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करती रहेंगी। नगर पंचायत परतावल आगमन पर नगर पंचायत कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर सतीश मदेशिया जी अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम् द्विवेदी ओसीयर यादव देवराज सिंह शनि साहनी जी अजीमुल अंसारी असगर अंसारी मौजूद रहे सभी लोगों ने बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना किया0
0
Report
Advertisement
