icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272155
Shailendra KumarShailendra KumarFollow17 Jan 2025, 08:35 am

बस्ती-छापेमारी में नकली फैक्ट्री का भंडाफोड

Ghatampur, Uttar Pradesh:

बस्ती :- अगर हाइवे पर आप अपनी BS6 गाड़ी में यूरिया लिक्वड डलवाते है तो सावधान हो जाएं, आप की गाड़ी में ब्रांडेड कंपनी का यूरिया लिक्वड डाला जाएगा लेकिन वो नकली हो सकता है, जिससे आप की गाड़ी को भारी नुकसान हो सकता है, बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़ा गौतम गांव में हाइवे किनारे नकली यूरिया फ्यूल बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस, प्रशासन और कृषि अधिकारी ने छापेमारी की, छापेमारी में BS6 गाड़ियों में पढ़ने वाली नकली यूरिया लिक्विड को भारी मात्रा में पकड़ा गया, गाड़ियों में पड़ने वाली यूरिया को नीमकोटेड यूरिया खाद का प्रयोग कर लिक्विड बना कर टाटा ब्रांड का लेवल लगा कर बेची की जा रही थी, छापेमारी के दौरान फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गया, नकली यूरिया लिक्विड बनाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गई है ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

संपतिया उइके ने स्थानीय कलाकारों से दीपावली के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया

Mandla, Madhya Pradesh:धनतेरस पर मंत्री संपतिया उइके ने पेश की मिसाल । स्थानीय कलाकारों से खरीदे मिट्टी के दीये और पूजन सामग्री । लोकल फ़ॉर व्होकल को बढ़ावा देने की बात । मंडला में दीपावली की जगमगाहट के बीच मंडला में स्थानीय हुनर को प्रोत्साहन देने की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। धनतेरस के अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बाजार पहुंचकर स्थानीय कलाकारों और छोटे व्यापारियों का उत्साह बढ़ाया। मंत्री ने न सिर्फ मिट्टी के दीये और पूजन सामग्री की खरीदारी की, बल्कि आम लोगों को भी स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संदेश दिया। रेडक्रॉस के समीप सजे स्थानीय बाजार में पहुंचीं मंत्री संपतिया उइके ने स्थानीय कलाकारों के हाथों से तैयार मिट्टी के आकर्षक दीये, रंगोली, पारंपरिक झाड़ू, भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी के चित्र, फूल-मालाएं सहित विभिन्न पूजन सामग्री खरीदी। मंत्री की इस पहल से स्थानीय कुम्हारों, हस्तशिल्पियों और छोटे दुकानदारों का उत्साह बढ़ा। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि इस दीपावली पर केवल अपने घरों को ही नहीं, बल्कि स्थानीय कलाकारों के जीवन को भी खुशियों से रोशन करें। मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि वोकल फॉर लोकल केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प है। त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों और स्व-सहायता समूहों के उत्पाद खरीदकर हम उनके परिवारों की आजीविका को मजबूत कर सकते हैं。
0
0
Report
Advertisement

निवाली में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 6 क्लीनिक सील

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी जिले के निवाली में झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई प्रशासन ने किए 6 क्लीनिक सील स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही Vo-जिले के निवाली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में निवाली और ग्राम चाटली में संचालित 6 क्लीनिकों को सील कर दिया गया है बता दें के क्षेत्र में बिना मान्यता प्राप्त डिग्री और जरूरी दस्तावेजों के कई क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने जांच अभियान शुरू किया है इस दौरान अधिकारियों ने क्लीनिक संचालकों से उनकी shैक्षणिक डिग्री और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर 6 क्लीनिकों को सील कर दिया गया है निवाली नायब तहसीलदार अर्चना ग्रेवाल ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर क्षेत्र में क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया है फिलहाल जांच पूरी होने तक सील किए गए क्लीनिक बंद रहेंगे साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उनके मुताबिक क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर भी अवैध रूप से क्लीनिक संचालित होने की जानकारी मिली है इनमें निजी और खुद के मकानों में चलाए जा रहे क्लीनिक भी शामिल हैं ऐसे सभी क्लीनिकों को जांच के दायरे में लिया जाएगा जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा वहां कार्रवाई की जाएगी साथ ही स्पष्ट किया है कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा Byte-अर्चना ग्रेवाल-नायब तहसीलदार निवाली
0
0
Report

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर ट्रेलर-बस हादसा: दो की मौत, पांच घायल

Obra, Uttar Pradesh:वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बैरपान में कोयले से लदा एक अनियंत्रित ट्रेलर सामने से आ रही रोडवेज बस को टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि रोडवेज बस के पीछे बाइक से जा रहे दो सवार ट्रेलर के नीचे दब गए, जबकि ट्रेलर का चालक भी केबिन में फंस गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस में सवार यात्रियों सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन तथा जेसीबी की मदद से बचाव कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद बाइक सवारों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। वहीं केबिन में फंसे ट्रेलर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में रोडवेज बस में सवार चार यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बाबूलाल पुत्र बखीरन, निवासी रामपहरी, मकरा-सिंदूर, थाना पिपरी और मनोज यादव पुत्र लालचंद यादव, निवासी भोपतपुर, थाना जियनपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई है। घायलों में रमाशंकर, ईशान, राजन, आकाश यादव और कशिश शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

एटा में ANTF की बड़ी कार्रवाई: 60 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

Etah, Uttar Pradesh:एटा में पुलिस और ANTF यूनिट आगरा टीम ने की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और ANTF यूनिट आगरा ने 60 लाख रुपये की हेरोइन की बरामद, कासगंज से मथुरा जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो एन से 594 ग्राम हेरोइन की बरामद, पुलिस चेकिंग से बचने के लिए तस्कर कई रास्तों पर भागते रहे, बाद में खेतों के पास गाड़ी छोड़कर हुए फरार, पुलिस ने स्कॉर्पियो एन को कब्जे में लेकर मथुरा निवासी अलीम और सोहेल की तलाश शुरू कर दी है, वाहन मालिक को भी मामले में वांछित किया गया है, पुलिस ने इस मामले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश में जुटी, थाना सकीट क्षेत्र के अंगदपुर गांव के पास की गई कार्रवाई
0
0
Report

लखीमपुर-खीरी कस्ता में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित कौशिक ने किया शुभारंभ।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow21m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कस्बा कस्ता में महत्वपूर्ण पहल की गई। सीतापुर रोड स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा दरी नगर (कस्ता) के नवीन शाखा भवन का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित कौशिक ने फीता काटकर विधिवत नई शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। नई शाखा के शुभारंभ से कस्ता कस्बे सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। अब लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन की बचत होने के साथ ही क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक सेवाओं का विस्तार प्राथमिकता उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित कौशिक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना बैंक की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। बैंक का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुंचे। नई शाखा के माध्यम से लोगों को विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग सेवाएं प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत बन चुकी हैं। किसान, व्यापारी, छोटे दुकानदार और ग्रामीण परिवार सभी बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाओं का विस्तार बेहद आवश्यक है। किसानों और व्यापारियों को मिलेगी विशेष सुविधा कस्ता क्षेत्र कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यहां बड़ी संख्या में किसान, छोटे व्यापारी और ग्रामीण परिवार निवास करते हैं। नई शाखा शुरू होने से इन सभी वर्गों को स्थानीय स्तर पर बचत खाता, जमा-निकासी सहित विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही सरकारी योजनाओं से जुड़ने में भी सुविधा होगी। स्थानीय लोगों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नई शाखा खुलने से बैंक संबंधी कार्यों के लिए दूसरे कस्बों पर निर्भरता कम होगी और लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही मौजूदगी इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह, कैशियर अंकुर भारद्वाज, वरिष्ठ प्रबंधक अरविन्द कुमार चौरसिया, वित्तीय साक्षरता सलाहकार धर्मेन्द्र, सहायक प्रबंधक हुसैन काज़िम जाफरी तथा बैंक मित्र आशीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की। सभी ने नई शाखा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सराहनीय कदम बताया। नई शाखा के संचालन से कस्ता सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
0
0
Report

विधायक उमाकांत शर्मा ने दीपावली से पहले सड़कों की सफाई की

Vidisha, Madhya Pradesh:देर शाम को झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे विधायक, खुद की शहर की सफाई सिरोंज में दीपावली से पहले विधायक उमाकांत शर्मा ने स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है। सड़कों पर जगह-जाने कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। ऐसे में विधायक उमाकांत शर्मा अपने साथियों के साथ देर शाम को सफाई करने पहुंचे.. हाथों में झाड़ू लेकर उन्होंने सड़कों पर फैले कचरे की सफाई की。 इस दौरान उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने की अपील की。 विधायक ने कहा कि स्वच्छता की जिम्मेदारी हर नागरिक की है。 दीपावली से पहले इस अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top